सनराइजर्स हैदराबाद टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन हुए चोटिल , पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर

टी नटराजन घुटने की चोट के कारण बाहर- सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय 4 में से एक मैच जीतकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर कामय है. बाएं हाथ के पेसर को ऑस्ट्रेलिया में घुटने में चोट लगी थी जो अब फिर से बढ़ गई है. वो IPL 2021 (RCB और KKR के खिलाफ) में केवल दो मैच ही खेल सके.…

‘ऋषभ गेंदबाजों के कप्तान हैं, शुक्रगुजार हूं उमेश और इशांत से पहले मुझे मौका मिला’ : आवेश खान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक इस सीजन के अपने चारों मैच खेले हैं और कुल आठ विकेट भी चटकाए हैं. आवेश खान दिल्ली के अहम तेज गेंदबाजों में गिने जाने लगे हैं. उन्होंने इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्होंने सबसे बड़ा विकेट चटकाया था. उन्होंने एमएस धोनी को डक पर आउट किया था साथ गी उन्होंने सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस…

केकेआर के कप्तान इयॉन मोर्गन की एक गलती पड़ी भारी, 12 लाख का हो सकता है जुर्माना

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21अप्रैल को खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन पर 12लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है इसे देखते हुए बतोर कप्तान इयोन मोर्गन पर 12लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। केकेआर के लिए अभी तक ये सीजन खास नहीं रहा है। टीम को चार मैचों में से तीन में हार मिली है। केकेआर…

आईपीएल में 16 ओवर के बाद धोनी ने बताया , मैच सिर्फ बल्लेबाज और तेज गेंदबाजों के बीच था

चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने आइपीएल के 14वें सीजन में पहला मैच गंवाया था, लेकिन अब लगातार तीन मैच जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के मैदान पर चेन्नई की टीम को 18 रन से जीत मिली। इस जीत के बाद एमएस धौनी ने कहा कि मैच हाई स्कोरिंग था। ऐसे में 16 ओवर के बाद मैच सिर्फ बल्लेबाज और तेज गेंदबाजों के बीच था। एमएस धौनी ने कोलकाता के खिलाफ मैच जीतने के बाद कहा, “इस तरह से जीत…

कब किन टीमों के बीच कहाँ होंगे मुक़ाबले? आइये जानते है

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीज़न 9 अप्रैल से 30 मई तक खेला जा रहा है. बीते वर्ष यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी की वजह से भारत से हज़ारों किलोमीटर दूर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था, लेकिन इस बार ये भारत में ही खेला जा रहा है. टूर्नामेंट में मैच छह अलग अलग जगहों पर खेले जाएंगे. इनमें चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और बेंगलुरु शामिल हैं. टूर्नामेंट का पहला क्वालिफायर 25 मई को तो दूसरा क्वालिफायर 28 मई को खेला जाएगा. इन दो मुक़ाबलों के…

स्लो ओवर रेट पर कप्तान रोहित शर्मा पर किया गया 12 लाख रूपये का जुर्माना

दिल्ली की टीम के खिलाफ मुंबई इंडियंस ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी और ये टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना पाई। इस स्कोर को दिल्ली की टीम ने बड़े आराम से चेज कर लिया और मैच में जीत दर्ज कर ली। मुंबई को इस मैच में हार तो मिली ही साथ ही साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा को स्लो ओवर रेट के लिए फाइन भी कर दिया गया। मुंबई की टीम तय समय सीमा के अंदर पूरे ओवर नहीं फेंक पाई और…

राजस्थान रॉयल्स की बढ़ रही है मुश्किलें , लियाम लिविंगस्टोन भी थकान के कारण आईपीएल से हट गए हैं.

. संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को बेन स्‍टोक्‍स के बाद एक और बड़ा झटका लगा है. इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स चोटिल के कारण आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए थे और अब एक और इंग्लिश खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया. लियाम लिविंगस्टोन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने की थकान के कारण आईपीएल से हट गए हैं. पिछले एक साल से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने की थकान के कारण लिविंगस्टोन सोमवार देर रात स्वदेश लौट…

कोलकाता के कप्तान ने लिया हैरानी भरा फैसला, दिग्ग्जों ने उठाए सवाल तो दिया ये जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार मिली। रविवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टीम को 38 रन से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। मैच के दौरान मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल किए थे लेकिन कप्तान इयोन मोर्गन ने उनको इसके बाद गेंदबाजी आक्रमण से हटा दिया था। मोर्गन के इस फैसले के बाद मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा, इरफान पठान ने…

बल्‍लेबाज क्रिस लिन को मिली विस्‍फोटक पारी खेलने की बड़ी सजा, अब कोई रन बनाने के बारे में सोचेगा भी नहीं!

एक खिलाड़ी जिसे इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के संयुक्‍त अरब अमीरात में खेले गए पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खिलाया गया. वो खिलाड़ी जिसने 2019 के आईपीएल (IPL) सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. फिर अचानक ही 38 साल के इस खिलाड़ी को आईपीएल के मौजूदा 14वें सीजन के उद्घाटन मैच में ही अपनी छाप छोड़ने का मौका दे दिया गया. उसने निराश भी नहीं किया. अपनी टीम के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाए और उसे एक ऐसे स्‍कोर तक पहुंचाया जहां पहुंचकर मुकाबला जीतने की…

यूँ तो धोनी ‘बूढ़ा शेर’ हो गए हैं , अभी भी दिमाग से दे सकते है बिरोधियो को मात

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बढ़ती उम्र अब उनके खेल पर असर डाल रहा है। धोनी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं, पर इस उम्र में अब पहली सी बात नहीं रही। हालांकि धोनी का दिमाग अभी भी पहले की तरह ही तेज चलता है। धोनी मैदान पर अपने दिमाग से विपक्षी टीम पर भारी पड़ जाते हैं। वह परिस्थितियों को बखूबी समझते हैं। क्रिकेट की उनकी समझ और रणनीति के कायल सभी हैं। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने…

अपनी कप्तानी को लेकर बेहद खुश है ऋषभ पंत ,दिल्ली की जीत के बाद तो गदगद हुआ ऋषभ पंत का दिल,

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रविवार रात पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात देकर आईपीएल 2021 की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।इस जीत के साथ दिल्ली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाद आईपीएल 2021 की प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैच जीतने के बाद दिल्ली के नए कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि वह अभी से ही अपनी कप्तान को इंज्वॉय करने लगे हैं। ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा “हार के आने के बाद अगला मैच जीतना…

स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया जल्द ही करेगा 220 अस्सिटेंट कोचों की भर्ती

स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से 220 अस्सिटेंट कोचों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अलग -अलग खेलों से जुड़े इन अस्सिटेंट कोचों की भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। यह अनुबंध चार वर्ष का होगा। इन पदों के लिए तीन कैटेगरी में आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदक के पास स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एनएस और एनआइएस का कोचिग डिप्लोमा होना चाहिए। किसी अन्य यूनिवर्सिटी या विदेशी यूनिवर्सिटी से कोचिग का डिप्लोमा करने वाले आवदेक भी इसके लिए आवदेन कर सकते हैं। जो खिलाड़ी ओलंपिक या…

आखिर अम्पायर नहीं मानी केएल राहुल की बात, खेल के ख़त्म होने तक कह डाली

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में पंजाब किंग्स की टीम नए नाम के साथ उतरी है लेकिन किस्मत नहीं बदली। पहला मैच जीतने के बाद टीम को दो लगातार हार मिली है। रविवार को दिल्ली के सामने कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की शानदार पारी के बाद टीम ने 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में शिखर धवन की धमाकेदार पारी के दम पर दिल्ली ने 18.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पंजाब के कप्तान आज अपने जन्मदिन पर मैच खेलने…

पुलिसवाले का बेटा, टीम में चयन के बाद पूछा- दुनिया के नक्शे पर किधर है इंडिया?

आज महान गेंदबाज मैल्कम मार्शल का जन्मदिन है. 80 के दशक की चौकड़ी का हिस्सा रहे मार्शल की हाईट वेस्टइंडीज के बाकी तेज गेंदबाजों जैसे- जोएल गॉर्नर, कर्टली एंब्रोज और कर्टनी वाल्श की तरह 6 फीट या 7 फीट की नहीं थी. वो बस 5 फुट और 11 इंच के गेंदबाज थे. यानी सिर्फ 180 मीटर थी उनकी हाईट. लेकिन, उनकी गेंदबाजी से होने वाले असर ने उनके कद को कभी नीचा नहीं रखा. इंटनेशनल पिच पर मैल्कम मार्शल ने 533 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इनमें 376 शिकार उन्होंने…

किस टीम का मुक़ाबला कब और किससे

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीज़न 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. पिछली बार ये टूर्नामेंट कोरोना महामारी की वजह से भारत से हज़ारों किलोमीटर दूर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ था, लेकिन इस बार ये भारत में ही होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत चेन्नई से होगी, जहां बीते साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस का मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. सभी मैच छह जगहों पर होंगे. जिनमें चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और बेंगलुरु शामिल हैं. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुक़ाबला 29 मई को…

ड्रीम बॉल, चाहर के चार और धोनी का मास्टरस्ट्रोक

पंजाब के ख़िलाफ़ शुक्रवार को ये दीपक चाहर के बॉलिंग फिगर रहे. तीन दिन पहले भाई राहुल ने अपनी फिरकी पर केकेआर को नचाया तो अब दीपक ने किंग्स को दिखाया अपने सीम का जलवा. पहले मैच में बेहद लचर रहे दीपक ने गुड लेंथ से बॉलिंग की शुरुआत की. अपनी सीम गेंदबाज़ी के दौरान उन्होंने आउटस्विंगर और यॉर्कर गेंदें डालीं. बेहद अनुशासित रहे. मैच के पहले ओवर में उन्होंने मयंक अग्रवाल को बोल्ड किया. इसके बाद एक ही ओवर में पहले क्रिस गेल, फिर निकोलस पूरन को आउट किया.…

200वां मैच खेलने के बाद बोले धोनी- ‘ऐसा लगता है जैसे बूढ़ा हो रहा हूं’

वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल-14 के अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये चेन्नई के लिए 200वां मैच था और टीम ने मैच में जीत के साथ उन्हें बेहतरीन तोहफा दिया. मैच के बाद जब धोनी से इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “चेन्नई के लिए 200 मैच खेलने के बाद खुद को काफी बूढ़ा महसूस कर रहा हूं.” भारत के लिए साल 2011 में…

BCCI ने जारी किया ,बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट को चेतावनी पत्र, कानूनी टीम भी भेजेगा,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को अपनी सर्वोच्च परिषद की बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की प्रशासनिक गतिविधियों पर गौर करने के लिए एक कानूनी टीम भेजने का फैसला किया. साथ ही प्रेसिडेंट को भी एक चेतावनी पत्र जारी किया. बिहार में बीसीसीआई के आदेश के खिलाफ जाकर टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन किया था. इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष को एक पत्र जारी किया गया था और उनसे इस टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में पूछताछ की गई थी. बता दें कि टी-20 टूर्नामेंट 20 से…

धोनी के 200वें मैच में चेन्नई ने पंजाब को दी मात

पेसर दीपक चाहर (Deepak Chahar) की कमाल की गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-2021 के मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS vs CSK) को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली इस टीम ने लीग के 14वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. पंजाब टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना पाई जिसमें से 47 रन का योगदान शाहरुख खान का रहा. इसके बाद तीन बार की चैंपियन चेन्नई टीम ने 15.4…

कोहली को जितनी सैलरी मिलती है, उतने में पूरी पाकिस्तानी टीम को मिल जाता है वार्षिक वेतन

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली जहां रन बनाने और रोज नए कीर्तिमान रचने के मामले में सबसे आगे रहते हैं, वहीं कमाई के मामले में भी कोहली सबसे ऊपर हैं. भारतीय कप्‍तान का नाम सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स में शामिल हैं. अगर उनके विज्ञापन की कमाई को एक बार अलग भी कर दिया जाए तो बीसीसीआई से मिलने वाली उनकी सालाना सैलरी ही पूरी पाकिस्‍तान टीम की सालाना सैलरी के लगभग बराबर है. हाल में ही बीसीसीआई ने अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक की अवधि के लिए वार्षिक…