कोरोना वायरस का कहर भारतीय क्रिकेट पर भी बरस रहा है. गुरुवार को बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने जानकारी दी कि अगर आईपीएल के बचे हुए मैच नहीं हुए तो बीसीसीआई को 2500 करोड़ का नुकसान हो सकता है. वहीं कोरोना वायरस की वजह से भारतीय क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति और राजस्थान के पूर्व रणजी खिलाड़ी विवेक यादव के घर मातम छा गया.भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की बहन वत्सला शिवकुमार का कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया. इससे दो हफ्ते पहले उनकी मां का भी इस घातक संक्रमण के कारण…
Category: क्रिकेट
फिलहाल भारत में ही रहना होगा न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों को,कोरोना ने बढ़ाई मुश्किल
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को मंगलवार 4 मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया। टीम के लिए बनाए गए बायो बबल में कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया। कोलकाता नाइटराइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद संदीप वॉरियर को भी पॉजिटिव पाया गया था। केन विलियमसन सहित ब्रिटेन जाने वाले आइपीएल में खेलने वाले न्यूजीलैंड के क्रिकेटर 10 मई तक भारत में रहेंगे। न्यूजीलैंड के बाकी खिलाड़ी और…
कब खेला जायेगा आईपीएल 14 का बचा हुआ मैच
इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल (IPL GC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक आपात बैठक में सर्वसम्मति से तत्काल प्रभाव से IPL 2021 सीजन को स्थगित करने का फैसला किया है.उन्होंने कहा कि बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन में शामिल खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहता है. यह निर्णय सभी हितधारकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. गौरतलब है कि कोविड-19 ने सीएसे, केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप में कब्जा कर…
IPL 2021 के टलते ही विराट ने कोरोना वायरस के खिलाफ यूं छेड़ी जंग
मैदान पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने हर विरोधी का डटकर सामना किया. उससे अकेले भी लोहा लिया. टीम पर संकट मंडराता तो हिंदुस्तान विराट कोहली की तरफ देखता. और, इस भरोसे पर वो खरे भी उतरते. वो क्रीज पर विरोधी टीम के सामने दीवार बनकर खड़े हो जाते. लेकिन, इस बार हालात अलग हैं. विरोधी नया है. मुकाबला बैट और बॉल का न होकर मेंटल टफनेस और बुलंद हौसले का है. इस बार विराट कोहली की जंग कोरोना वायरस से है. उधर BCCI ने IPL 2021 को टालने का…
कोरोना के खतरनाक रूप को देखकर आईपीएल टूर्नामेंट कर दिया गया स्थगित,आज से शुरू होगी विदेशी खिलाड़ियों की घर वपासी, तैयारी में जुटी BCCI
आईपीएल 2021 (IPL 2021) पर कोरोना का कहर कुछ इस तरह टूटा कि बीसीसीआई (BCCI) पूरा टूर्नामेंट ही स्थगित करने के लिए मजबूर हो गई. सोमवार को बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का ऐलान किया. इसके बाद से ही विदेशी खिलाड़ियों को वापस भेजने की जद्दोजहद शुरू हो गई थी. आईपीएल के चैयरमैन ब्रिजेश पटेल ने कहा कि वह इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही है. ब्रिजेश पटेल ने कहा, ‘हम अभी कोई सुरक्षित रास्ता तलाश रहे हैं, जिससे विदेशी खिलाड़ियों को…
कोरोना पीड़ितों की मदद को आगे आये ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैसन बेहरेनडोर्फ , कहा कि वो गुप्तदान करेंगे
भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर विकराल रूप धारण कर रहा है। ऐसे में विश्व भर सहित खिलाड़ी भी आगे आ रहे हैं। इसमें अब एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैसन बेहरेनडोर्फ ने मंगलवार को कहा कि वह यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया की भारत में कोरोना संकट में मदद की अपील पर अज्ञात राशि दान देंगे।अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस गेंदबाज ने दूसरों से भी दान देने का अनुरोध किया। भारत में पिछले कुछ दिन से कोरोना महामारी से…
आरसीबी ने एक नया बयान- आईपीएल में सबकी सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है
(RCB) ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के स्थगित होने के बाद उसके टीम के खिलाड़ियों को सुरक्षित घर वापसी के लिए वह बीसीसीआई (BCCI) के साथ मिलकर काम करेंगे. बीसीसीआई ने मंगलवार को पुष्टि की कि आईपीएल के 2021 सीजन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. यह फैसला सोमवार को आईपीएल बायो-बबल (Bio-Bubble) में अधिक कोविड-19 पॉजिटिव (COVID-19) मामले सामने आने के बाद लिया गया ह आरसीबी ने एक बयान में कहा, ” आईपीएल में सबकी सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और…
चेन्नई सुपर किंग्स के दो स्टाफ सदस्यों को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव हुआ कंफर्म,पूरा स्टाफ मुश्किल में
चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं. इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन, गेंदबाजी कोच एल बालाजी और एक बस क्लीनर शामिल है. इन सभी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि टीम के बाकी खिलाड़ी निगेटिव हैं. माना जा रहा है कि विश्वनाथन, बालाजी और क्लीनर की रिपोर्ट गलत भी हो सकती है, इसलिए उनका दोबारा टेस्ट भी किया गया. यदि वे फिर से पॉजिटिव निकलते हैं, तो उन्हें टीम के बायो बबल से बाहर 10 दिन क्वारंटीन में रहना होगा. ये रिपोर्ट्स…
कोरोना से संक्रमित है आईपीएल के 14वें सीजन में ये 7 खिलाड़ी
आईपीएल का 14वां सीजन कोविड-19 महामारी के कारण थम सा गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2021 का 30वां मैच भी कोविड की भेट चढ़ गया. ये मैच स्थगित कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों में, खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और ग्राउंडमैन अलग-अलग स्थानों पर पॉजिटिव पाए गए हैं. आज कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. आपको बताते हैं ऐसे कौन से खिलाड़ी है जो इस सत्र में पॉजिटिव पाए गए हैं.कोविड -19 पॉजिटिव खिलाड़ियों की सूची; नीतीश राणा –…
BCCI ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटीन होने का निर्देश,
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटीन होने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने चार दिन पहले यानी 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेला था. आज दोपहर में खबर आई थी कि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोनावायरस पॉजिटव पाए गए हैं. कोलकाता ने अपना आखिरी मैच दिल्ली के खिलाफ ही खेला था और उस मैच में वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे.आपको बता दें कि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती…
पंजाब किंग्स के कप्तान के यल राहुल हुए अस्पताल में भर्ती, पंजाब किंग्स को लगा एक बड़ा झटका
पंजाब किंग्स के फैंस के लिए बुरी खबर, केएल राहुल हुए अस्पताल में भर्ती- पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल अस्पताल में भर्ती किए गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा झटका, कप्तान केएल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल आंत्रपुच्छ (अपेंडिसाइटिस) में तेज दर्द की शिकायत के बाद सर्जरी और इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गये है. इंडियन प्रीमियर लीग की उनकी फ्रेंचाइजी ने रविवार को ये जानकारी दी.पीबीकेएस द्वारा जारी रिलीज…
35 गेंदों में लगाया शिखर धवन ने तीसरा अर्धशतक
पंजाब किंग्स ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को छह विकेट पर 166 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बार अर्धशतक ठोक दिया है. उन्होंने 35 गेंदों में ये अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया था.ऑरेंज कैप की रेस में मैच में आगे बढ़ते हुए धवन को केएल राहुल से आगे निकलने के लिए सिर्फ 23 रनों की जरूरत थी.…
चोट की वजह और ख़राब फॉर्म से टीम से बाहर हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली मैदान में मचा रहे है धूम
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है. ऐसा ही कुछ एक खिलाड़ी ने कर दिखाया है. खराब फॉर्म और चोट की वजह से उसे टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. इस दौरान कभी कमर में खिंचाव का सामना करना पड़ा तो कभी पसली टूट गई. इस वजह से दो साल तक क्रिकेट से दूर हो गया. टीम का कॉन्ट्रेक्ट भी हाथ से निकल गया. लेकिन फिर घरेलू क्रिकेट में जाकर मेहनत की और इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार की. यह खिलाड़ी है पाकिस्तान (Pakistan) के तेज गेंदबाज हसन अली…
Gerald Coetzee,राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए, जानिए कैसा है 20 वर्षीय Gerald Coetzee का रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स टीम में साउथ अफ्रीका के 20 वर्षीय प्लेयर Gerald Coetzee की एंट्री होने जा रही है. जी हां आईपीएल आयोजन के बीच ये प्लेयर राजस्थान रॉयल्स टीम के दल में शामिल होने जा रहा है. Gerald Coetzee की एंट्री Liam Livingstone के रिप्लेसमेंट के तौर पर हो रही है, जो निजी कारणों से आयोजन छोड़ घर लौट गए थे. आपको बता दें कि 20 वर्षीय Gerald Coetzee ने अंडर 19 क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था.गेंदबाज Gerald Coetzee ने 2017 से 2020 तक कुल…
चेन्नई के खिलाफ मेरी जिंदगी का सबसे रोमांचक टी-20 मैच : रोहित शर्मा
शनिवार को आईपीएल में बेहद ही रोमाचंक मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर रोमाचंक जीत दर्ज की। आईपीएल सीजन के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया। यह मुंबई की टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2017 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 199 रन चेज किए थे। मुंबई ने चेन्नई को पिछले 9 मैच में 7वीं बार हराया।कीरोन पोलार्ड ने 34 बॉल पर 87 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।…
अंबाती रायुडू ने इस पारी में जड़े 7 छक्के,छक्के से टूटा मुंबई इंडियंस का फ्रिज
आईपीएल में जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होती है, तो ये मैच नहीं होता बल्कि महा मुकाबला होता है. रोहित और धोनी की कप्तानी में इन दोनों टीमों के बीच मैच फाइनल से कम नहीं होता. शनिवार को दोनों टीमें आमने सामने थी, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की खूब धुनाई की, और 219 रनों का लक्ष्य दिया. चेन्नई के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने तूफानी पारी खेली, और 20 गेंदों…
चोटिल होकर मैदान से बाहर हुआ ये दिग्गज, जीत के बावजूद पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका,
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए आईपीएल 2021 (IPL 2021) में ज्यादा अच्छा वक्त नहीं रहा है, लेकिन शुक्रवार की शाम टीम के लिए शानदार रही. केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 34 रनों से शिकस्त देकर सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. बैटिंग से लेकर बॉलिंग और फील्डिंग तक, टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. पंजाब के लिए ये एक तरह से लगभग परफेक्ट मैच था. लगभग इसलिए, क्योंकि टीम के लिए मैच का अंत तो जीत के साथ…
क्रिकेटर आर आश्विन की पत्नी ने किया खुलासा, परिवार के 10 लोग कोविड-19 संक्रमित
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के दस सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाये गए.दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिये रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था. प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है.उन्होंने कहा, “एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए. अलग अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे. पूरे सप्ताह यह बुरा…
कोरोना महामारी को लेकरऑस्ट्रेलिया सरकार हुई सख्त, भारत से घर लौटने की कोशिश करने वाले किसी भी खिलाड़ियों पर होगी कार्यवाही
भारत (India) से आने वाले यात्रियों को लेकर ऑस्ट्रेलिया (Australia) की सरकार सख्त हो गई है. सरकार भारत से घर लौटने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए जुर्माना और जेल जैसी सजा देने का प्रावधान करेगी. देश के कोषाध्यक्ष जोश फ्राइडेनबर्ग ने इस कदम को कठोर बताते हुए इसका बचाव किया, लेकिन कहा कि इसे लाने की जरूरत है. बता दें कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) की सरकार ने भारत से आने वाली सीधी उड़ानों (India Direct Flight) पर पहले ही रोक (Ban) लगा दी है.…
IPL 25 मैन ऑफ द मैच अवार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बने एबी डीविलियर्स
आईपीएल 2021 के 22वें मैच में एबी डीविलियर्स ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए. 37 वर्षीय आरसीबी के दिग्गज को इस तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मंगलवार को इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर एक रन से रोमांचक जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. दिल्ली पर आरसीबी की रोमांचक जीत के हीरो आरसीबी के मध्यक्रम के…
