जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार संबंधी हालात में हुई उल्लेखनीय सुधार , अमेरिकी विदेश बिभाग ने भी माना

अमेरिकी विदेश विभाग ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार संबंधी हालात में उल्लेखनीय सुधार होने की बात मानी है। अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी अपनी 2020 कंट्री रिपोर्ट आन ह्यूमन राइट्स प्रैक्टिसेस में यह बात विस्तार से समझाई गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य करने के लिए सुरक्षा और संचार संबंधी पाबंदियों को धीरे-धीरे हटा रही है। सरकार ने नजरबंदी में रखे गए ज्यादातर राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया है।सरकार ने जनवरी में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी। हालांकि जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों…

सीएम येदियुरप्पा खिलाफ उनके ही मंत्री द्वारा जारी किया गया पांच पेज का शिकायती पत्र

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ उनके ही मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने राज्यपाल से शिकायत की है। ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने मुख्यमंत्री पर अपने विभाग के मामलों में सीधा दखल देने का आरोप लगाया है। शिवमोगा के वरिष्ठ भाजपा नेता लंबे समय तक येदियुरप्पा के बेहद करीबी रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात और पांच पेज का एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री के काम करने के तौर तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं।ईश्वरप्पा ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अपने ग्रामीण विकास विभाग के कुछ…

ममता के गढ़ में , ज्योतिरादित्य सिंधिया बने भाजपा के स्टार प्रचारक

राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान वाली सीटों के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने उन्हें यह जिम्मा सौंपा है। इससे पहले मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई दिग्गज वहां प्रचार अभियान में शामिल हो चुके हैं।सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बंगाल में कांग्रेस की नीतियों पर प्रहार करेंगे। साथ ही कमजोर संगठन पर भी निशाना साध सकते हैं, जिससे कांग्रेस…

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना , शिवराज सिंह ने राहुल को बोला , चलो देर आये पर दुरुश्त आये

विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह का नामांकन दाखिल करवाने मंगलवार को दमोह पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमल नाथ पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि 15 माह की सरकार में कमल नाथ केवल एक ही बात कहते रहे कि पैसा नहीं है। वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। उनके मंत्री जब कोई काम लेकर जाते थे तो कमल नाथ उनसे भी कह देते कि चलो-चलो, इसलिए उन मंत्रियों ने उनसे कह दिया अब तुम चलो। शिवराज सिंह ने भाजपा प्रत्याशी…

राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए क्वारंटाइन

उत्तर प्रदेश में जौनपुर से भाजपा विधायक व प्रदेश के शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने लखनऊ में आरटी पीसीआर से कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल गिरीश यादव लखनऊ स्थित अपने आवास पर क्वारंटाइन हो गए है। उन्होंने बताया कि राज्यमत्री के संपर्क में आने वाले 14 लोग भी कोरोना की जांच कराई गई है। उनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा हैं। राज्यमंत्री के साथ-साथ जौनपुर में…

महाराष्‍ट्र में सियासी सरगर्मी तेज, राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, जानें क्‍या कहा

महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस सियासी उठापठक के बीच राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सुले ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा- बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए माननीय सोनिया गांधी जी आपका शुक्रिया। आपके साथ बात करके हमेशा अच्छा लगता है। यह मुलाकात ऐसे वक्‍त में हुई है जब भाजपा सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है।   दरअसल पुलिस के पूर्व…

सवाल इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल का नहीं, दुरुपयोग का है : रविशंकर प्रसाद

सरकार को इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं है, सवाल इन प्लेटफा‌र्म्स के दुरुपयोग का है। सरकार इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग के शिकार लोगों की आवाज है और चाहती है कि देश में इन प्लेटफा‌र्म्स पर शिकायतों के निपटारे का तंत्र बने। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को यह बात कही।प्रसाद ने कहा, ‘आपके पास शिकायत निवारण का एक तंत्र होना चाहिए, ताकि कोई चाहे तो अपनी शिकायत वहां दर्ज करा सके।’ उन्होंने कहा कि सरकार आलोचना के खिलाफ नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने…

संसद का बजट सत्र तय समय से 13 दिन पहले ही समाप्त, जानिए दोनों सदनों में कितना हुआ कामकाज

संसद का बजट सत्र गुरुवार को तय समय से करीब 13 दिन पहले ही खत्म हो गया। इसके साथ ही दोनों ही सदनों की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल तक के स्थगित हो गई। करीब दो महीने लंबे इस सत्र की शुरुआत विपक्ष के बायकाट के साथ हुई थी। कई दिन तक कामकाज ठप रहा। बाद में कामकाज की थोड़ी भरपाई हुई। लोकसभा में इस बीच 114 फीसद और राज्यसभा में 90 फीसद काम हुआ। आम बजट सहित बीमा विधेयक व दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक जैसे कई महत्वपूर्ण…

एनआरसी पर भाजपा ने फिर लगाया बड़ा दांव, पार्टी ने असम में एनआरसी लाने का किया वादा

मतदान की तारीख निकट आने के साथ-साथ प्रमुख दलों के चुनावी मुद्दे भी अधिक स्पष्ट होते जा रहे हैं। मंगलवार को असम के लिए जारी संकल्प पत्र में भाजपा ने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी एनआरसी (नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन) जैसे मुद्दे पर लुकाछिपी का खेल कतई नहीं खेलेगी। संकल्प पत्र जारी होने के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा फिर फ्रंटफुट पर आ गई है। बुधवार को दरंग जिले के सिपाझार में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक एक दिन पहले संकल्प पत्र में एनआरसी का…

Ramesh Jarkiholi CD Scandal: लगातार हंगामे के कारण कर्नाटक विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रमेश जार्किहोली के खिलाफ स्कैंडल के आरोपों को लेकर तीन दिनों से चल रहे हंगामे के कारण कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले हंगामे के बीच विधानसभा से वित्त विधेयक पारित हो गया। सोमवार दोपहर से ही सदन के मध्य में विपक्षी कांग्रेस सदस्य प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्ष के नेता सिद्दरमैया पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने और कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने…

मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा- अन्नाद्रमुक प्रत्याशी आइएसआइ प्रमाणित, द्रमुक के डुप्लीकेट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा है कि अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी आइएसआइ प्रमाणित हैं जबकि द्रमुक के प्रत्याशी डुप्लीकेट हैं। अन्नाद्रमुक प्रत्याशी और राज्य के मंत्री एमआर विजयभास्कर के पक्ष में करुर में प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयभास्कर लोगों के लिए सहज स्वीकार्य हैं। अम्मा (जयललिता) ने उन्हें परिवहन मंत्री का पद दिया था। इस क्षेत्र में वह लोगों का जीवनस्तर ऊंचा उठाने के लिए काम कर रहे हैं। करुर अन्नाद्रमुक का गढ़ है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कई पार्टियों के दिवंगत नेता भुला दिए गए हैं,…

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला सियासी हमला, कहा- सत्ता लोलुप पार्टी कर रही विभाजन की राजनीति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भाजपा की चुनावी रैली में कहा कि इस समय कांग्रेस उसी तरह की विभाजनकारी राजनीति कर रही है जिनके चलते 1947 में देश का विभाजन हुआ था। चुनावी लाभ के लिए असम में एआइडीयूएफ पार्टी से उसका हाथ मिलाना इसी मानसिकता का परिचायक है। असम की बराक घाटी में एक के बाद चुनावी रैलियों में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता लोलुपता के कारण देश को विभाजन के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा…

राजनाथ ने कहा- असम में अवैध घुसपैठ पर नहीं होने देंगे राजनीति, असम और बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

अवैध घुसपैठ पर सभी से राजनीति करने से बचने की अपील करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यदि भाजपा सत्ता में फिर आई तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में नहीं रहने दिया जाएगा। असम के लुमडिंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश से घुसपैठ को रोकने के लिए भाजपा सरकार ने असम में समूची भारत-बांग्लादेश सीमा पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली स्थापित कर दी है। उन्होंने कहा, हम अवैध घुसपैठ पर राजनीति नहीं होने देंगे। असमी संस्कृति और…

UNHRC में श्रीलंका के खिलाफ लाए गए प्रस्‍ताव पर क्‍यों अनुपस्थित रहा भारत, जानें 4 बड़े फैक्‍टर, पाकिस्‍तान-चीन के मंसूबे हुए फ्लॉप

चीन और पाकिस्‍तान मिलकर भी श्रीलंका को संकट से नहीं उबार सके। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में श्रीलंका के खिलाफ लाए गए प्रस्‍ताव पर चीन, पाकिस्‍तान और रूस ने इसके विरोध में मतदान किया, लेकिन वह श्रीलंका को इस सकंट से नहीं निकाल पाए। ब्रिटेन की ओर से लाए गए इस प्रस्‍ताव पर 22 देशों ने प्रस्‍ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 11 देशों ने विरोध में मतदान किया। भारत और जापान समेत 14 देश अनुपस्थित रहे। इस प्रस्‍ताव के पारति होने से श्रीलंका को बड़ा झटका लगा…

बंगाल चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा दावा, कहा- अब तो लोगों को हमारी जीत पर यकीन है

भाजपा अध्यक्ष रहते हुए अमित शाह ने उत्तर में जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्व में असम तक भाजपा का झंडा फहरा दिया था। अब जिस तरह से शाह ने बंगाल में जीत का बीड़ा उठाया है, उससे साफ है कि इस प्रदेश में भी भगवा फहराने का संकल्प उन्होंने ले लिया है। वह बंगाल में विधानसभा चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। अमित शाह कहते हैं, ‘बंगाल में जनता दीदी से ऊब चुकी है, जबकि कांग्रेस के लिए न असम में कुछ बचा है और ना ही बंगाल में।’…

कर्नाटक विधानसभा में जोरदार हंगामा, वेल में पहुंच कांग्रेस विधायकों ने लगाए नारे

कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। उन्होंने  टेप मामले में पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली (Ramesh Jarkiholi) के शामिल होने के मुद्दे पर वेल में पहुंच नारेबाजी की। इस क्रम में कृष्णा बायरे गौडा (Krishna Byre Gowda), प्रियांक खडगे ( Priyank Kharge) समेत कई अन्य कांग्रेस नेता राज्य सरकार को ‘सीडी गवर्नमेंट’ बता नारे लगा रही थी। 

सड़क से संसद तक घिरी महाराष्ट्र की उद्धव सरकार, सौ करोड़ की वसूली के मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामा

महाराष्ट्र में सौ करोड़ की वसूली के मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक उद्धव सरकार बुरी तरह घिर गई है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को पद से हटाने के लिए चौतरफा दबाव ब़़ढने के बावजूद शिवसेना और राकांपा द्वारा उनका बचाव किए जाने से राज्य सरकार की किरकिरी बढ़ती जा रही है। राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने देशमुख की बेगुनाही साबित करने के लिए जो दावे किए उनकी धज्जियां मीडिया ने ही उड़ा कर रख दीं। राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने पवार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया…

नवनीत राणा के लेटर से महाराष्ट्र की सियासत में नया बवाल, जानें- अरविंद सावंत ने आरोपों पर क्या कहा?

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों के कारण महाराष्ट्र की उद्धव सरकार संसद से लेकर सड़क तक घिरी हुई है। सोमवार को इसे लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर बवाल हुआ। इस बीच अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की एक चिट्ठी ने अब इस मामले में नया मोड़ ला दिया है। उन्होंने यह चिट्ठी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखी है। इसमें उन्होंने आरोप लगया है कि लोकसभा में सचिन वझे का मामला उठाने पर शिवसेना…

राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने उठाया हाथ से मैला ढ़ोने वालों का मुद्दा

संसद का बजट सत्र जारी है। राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को हाथ से मैला ढोने वालों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘हम विकास की बात करते हैं, चांद और मंगल पर जाने की बात कर रहे हैं और हम उन्हें सुरक्षा के साधन मुहैया करवाने में असमर्थ हैं। यह हमारे देश के लिए शर्म की बात है कि हम अब तक उनके मौतों के बारे में बात करते हैं। मेरी समझ में नहीं आता कि हम उन्हें पर्याप्त सुरक्षा साधन क्यों नहीं मुहैया करवा…

नक्सल वार्ता पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बोले, नहीं थोप सकते शर्त, हिंसा छोड़ें फिर होगी बात

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सरकार से सशर्त वार्ता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा रख अपनाया है। रविवार को मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों को दो टूक कहा कि वे शर्त नहीं थोप सकते हैं। नक्सलियों को पहले हथियार का रास्ता छोड़ना होगा तभी उनसे बात संभव हो सकती है। दरअसल, मुख्यमंत्री का यह कड़ा बयान उस पत्र के बाद आया, जिसमें नक्सलियों ने कहा कि सरकार जंगल से फोर्स हटाए, जेल में बंद नक्सलियों को रिहा करे तो शांति वार्ता होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…