असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly elections) के पहले प्रदेश के BJP प्रमुख रणजीत कुमार दास ने कहा कि पार्टी जल्द ही नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू करेगी। असम के भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख रणजीत कुमार दास ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं है। इसे संसद से पारित किया गया है। इसे वापस लेने का कोई सवाल नहीं। CAA से किसी तरह का नुकसान नहीं होने जा रहा है। हम निश्चित तौर पर इसे लागू करने जा रहे हैं,…
Category: वादे-इरादे
कमल नाथ सरकार के पतन का एक साल, शिवराज के नेतृत्व में भाजपा ने दी स्थायी सरकार
20 मार्च को कांग्रेस की कमल नाथ सरकार को मध्यप्रदेश की सत्ता से बेदखल हुए एक साल पूरा हो गया। 15 साल बाद जनता ने प्रदेश की कमान कांग्रेस को सौंपी थी, लेकिन कांग्रेस अपने नेताओं की अपेक्षाओं पर ही खरी नहीं उतरी। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने उपेक्षा से दुखी होकर पार्टी से विदा ली थी। बेंगलुर के रिसोर्ट में जमा हुए कांग्रेस के बागी नेताओं ने भाजपा में अपना भविष्य सुरक्षित समझा और इस्तीफा दे दिया। इससे भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला। इस घटनाक्रम में राज्यसभा सदस्य…
अनिल देशमुख ने कहा, कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए परमबीर ने लगाए आरोप, करुंगा मानहानि का मुकदमा
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए आरोप लगाए है। देशमुख ने कहा कि अंटीलिया मामले और मनसुख हिरेन मामले में सचिन वझे के सीधे संबंध सामने आ रहे हैं। परमबीर सिंह को डर है कि जांच की आंत उन तक भी पहुंच जाएगी। इसलिए खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए ये झूठे आरोप लगाए हैं। अनिल देशमुख ने…
अंटीलिया केस में परमबीर की चिट्टी पर भाजपा का हमला- किसके दबाव में लाया गया सचिन वझे, CM या शरद पवार के ?
अंटीलिया केस में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्टी सामने के बाद भाजपा सरकार ने आज महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर हमला बोला। अंटीलिया केस में परमबीर सिंह की चिट्टी के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उद्धव सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि सचिन वझे को किसके दबाव में लाया गया है। शिवसेना के, सीएम के या शरद पवार के ? रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा की तरफ से पहला सवाल ये है कि सचिन वझे की नियुक्ति किसके…
वेयर हाउस चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन कर दायर किए नामांकन पत्र
जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी की नई टीम के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को दिन शक्ति प्रदर्शन के नाम रहा। फेडरेशन के छह पदों के लिए नामांकन दायर करने का अंतिम दिन सोमवार है लेकिन शनिवार को अधिकतर उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ फेडरेशन कार्यालय जाकर अपने नामांकन दायर किए। फेडरेशन के दो बार महासचिव रह चुके दीपक गुप्ता ने फेडरेशन के प्रधान पद का नामांकन दायर किया। इस दौरान फेडरेशन के लगभग सभी वरिष्ठ सदस्य के अलावा काफी संख्या में उनके समर्थक साथ रहे। नामांकन…
संबंध बढ़ाने के लिए संयुक्त मंत्री आयोग गठित करेंगे भारत और कुवैत, जानें क्या काम करेगा यह आयोग
भारत और कुवैत ने आपसी संबंध बढ़ाने के लिए संयुक्त मंत्री आयोग गठित करने का फैसला किया है। यह आयोग ऊर्जा, व्यापार, निवेश, श्रमशक्ति और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ढांचा तैयार करेगा। यह फैसला विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके कुवैती समकक्ष शेख अहमद नासेर अल मुहम्मद अल सबा के बीच बैठक के दौरान लिया गया। जयशंकर ने द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए अल सबा के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। कुवैत के विदेश मंत्री 18 घंटे की यात्रा पर बुधवार शाम…
लोकसभा में नितिन गडकरी का ऐलान, एक साल में हट जाएंगे सभी टोल
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। सत्र के 11वें दिन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में ऐलान किया एक साल के भीतर देश से टोल प्लाजा पूरी तरह से हट जाएगा। उन्होंने कहा कि 93 प्रतिशत वाहन फस्टैग का उपयोग कर टोल का भुगतान करते हैं, लेकिन शेष 7 प्रतिशत ने इसका उपयोग नहीं किया और दोगुना टोल दिया। गडकरी ने कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एक वर्ष के भीतर देश के सभी भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे।…
राज्यसभा में RJD ऩे की ऑनलाइन हेट स्पीच और पेड कंटेंट को लेकर कानून बनाने की मांग
राज्यसभा में आरजेडी के सांसद मनोज कुमार झा ने गुरुवार को ऑनलाइन हेट स्पीच के खिलाफ और पेड कंटेंट के बारे में जानकारी के प्रकटीकरण में सुधार के लिए कानून बनाने की मांग की। सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए, झा ने कहा कि हेट स्पीच के प्रसार के लिए ऑनलाइन क्षेत्र का काफी उपयोग हो रहा है। यहां तक कि नए चैनल भी टीआरपी केंद्रित समाचारों को जानबूझकर या आधिकारिक रूप से ज्ञात तथ्यों के विपरीत प्रसारित कर रहे हैं। झा ने आगे कहा कि कानून का लक्ष्य…
धारावाहिक रामायण में ‘राम’ की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा में शामिल, जानें- क्या
बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। गोविल ने कहा कि जय श्रीराम कहने से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की चिढ़ ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। भाजपा महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी की मौजूदगी में गोविल ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में उनका स्वागत करते हुए सिंह ने कहा कि गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र…
एक से अधिक जगहों पर नहीं कर सकेंगे मतदान, केंद्र सरकार करने जा रही है यह उपाय
सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि मतदाता सूची को आधार से जोड़ने का चुनाव आयोग का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। संसद के निचले सदन में एक लिखित जवाब में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को आधार प्रणाली के साथ लिंक करने का प्रस्ताव दिया है ताकि मतदाताओं का नाम एक साथ ही कई स्थानों पर मतदाता सूची में होने की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए चुनाव संबंधी कानूनों में संशोधन की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘यह मामला…
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लोकसभा में कहा- देश में ठीक से नहीं चल रहा टीकाकरण अभियान
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हमला जारी है। बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य मनीष तिवारी ने यह मामला उठाया और दावा किया कि टीकाकरण अभियान ठीक ढंग से नहीं चल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अपने देश में लोगों को टीका लगाने की जगह टीके के निर्यात पर ज्यादा जोर दे रही है। जदयू ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुदान मांगों पर…
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खांडू ने कहा- असम में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि वहां भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर पूर्वांचल में भाजपा की स्थिति मजबूत है और असम में पिछले पांच वर्ष में तेजगति से विकास कार्य हुए हैं। यह मंतव्य व्यक्तिगत दौरे पर यहां पहुंचे पेमा खांडू ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को केंद्र द्वारा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में पावर ट्रांसमिशन के लिए करीब नौ हजार…
भारत ने कोरोना संकट में दुनिया के 150 देशों को भेजी दवाएं, 72 मुल्कों को दी कोविड वैक्सीन : जयशंकर
मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि कोरोना संकट के दौरान भारत ने जिस तरह से दुनिया भर में दर्जनों देशों को दवाइयों से लेकर वैक्सीन उपलब्ध कराने की कोशिशें की हैं उससे देश की साख काफी बढ़ी है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसके प्रति ज्यादा सम्मान भाव आया है। विदेश मंत्री ने यह बात लोकसभा और राज्य सभा में सरकार की वैक्सीन मैत्री पर बयान देते हुए कही। उन्होंने बताया कि भारत अभी तक 72 देशों को कोविड-19 की वैक्सीन उपलब्ध करा चुका है। इसके अलावा लगभग 150…
मध्यप्रदेश में नई तबादला नीति एक मई से लागू, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए
मध्यप्रदेश में एक मई से तबादलों की शुरुआत हो जाएगी। जिले में प्रभारी मंत्री, राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री और प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री के स्तर से होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में वर्ष-2021 की तबादला नीति को मंजूरी दी गई। साथ ही तय किया गया कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने और जांच में तेजी के लिए 42 जिलों में महिला थाने खोले जाएंगे। आंगनवाड़ी केंद्रों में फिर से तीन से छह साल के बच्चों को दूध वितरण प्रारंभ करने…
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा- सचिन वझे मामले में किसी को भी नहीं बचाएगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने साफ कहा है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक लदी स्कार्पियो मिलने का मामला हो या मनसुख हिरेन की मौत का, सरकार किसी को बचाने की कोशिश नहीं करेगी। जो भी जिम्मेदार मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह बात दो घंटे चली महाविकास आघाड़ी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से कही। दूसरी ओर दिल्ली में शरद पवार ने कहा है कि सचिन वझे प्रकरण का महाविकास आघाड़ी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दूसरी बार निलंबित हो चुके मुंबई…
निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कहा- यूपीए काल में हुआ भ्रष्टाचार का राष्ट्रीयकरण
बैंकों के निजीकरण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के जमाने में टेलीफोन बैंकिंग होती थी और एक परिवार के हित के लिए करदाताओं के पैसों का निजीकरण व भ्रष्टाचार का राष्ट्रीयकरण किया गया। राहुल गांधी ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक यूनियनों की हड़ताल का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था कि सरकार लाभ का निजीकरण कर रही है और घाटे का राष्ट्रीयकरण कर रही है।…
कांग्रेस ने असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार
कांग्रेस ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें असम के लिए 21, पुडुचेरी के लिए 14 उम्मीदवार, केरल के लिए छह और तमिलनाडु के लिए चार प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस असम के लिए अब तक 92 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। असम में कांग्रेस नीत महागठबंधन में एआइयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। प्रदेश की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, एक और 6 अप्रैल को मतदान होगा। पुडुचेरी विधानसभा…
रेलवे के निजीकरण के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- सड़कों पर केवल सरकारी वाहन चलते हैं क्या?
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में काम कम और हंगामा ज्यादा देखने को मिला। आज सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होनी है और मंगलवार को भी बजट सत्र के दौरान हंगामे की पूरी उम्मीद है। संसद में आज निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मसले को उठाया जा सकता है। बता दें कि बैंक कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर हैं। वहीं, इस मुद्दे से पहले भी संसद के दोनों सदनों में कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। इनमें…
मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को भी मिलेगी MLAs की तरह सुविधा, समस्याएं सुलझाने के लिए बनेगी समिति
मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को विधायकों की तरह ही सत्कार की सुविधा मिलेगी। एक वाहन में फास्टैग और रेल में वातानकुलित प्रथम श्रेणी में यात्रा की पात्रता भी मिलेगी। विधायकों व पूर्व विधायकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए समिति भी बनाई जाएगी। इसके लिए कार्रवाई करने के निर्देश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सोमवार को पूर्व विधायकों के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को विधायकों की तरह ही सत्कार की सुविधा मिलेगी। एक वाहन में फास्टैग और रेल में वातानकुलित प्रथम श्रेणी में यात्रा…
पीएम केयर्स फंड के मुद्दे पर कांग्रेस और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज
लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। कांग्रेस ने जहां दावा किया कि एलआइसी के पैसे से लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय इस फंड में वह पैसा दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से चंदा स्वीकार करने का आरोप लगाया। लोकसभा में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लागू लॉकडाउन के समय गरीब और प्रवासी मजदूर परेशान…
