शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल, मधेपुरा से हो सकती हैं उम्‍मीदवार

कभी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे और अब लोकतांत्रिक जनता दल के कर्ताधर्ता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव और लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव काली प्रसाद पांडे बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। । दिल्‍ली स्थित कांग्रेस मुख्‍यालय में वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में उनकी ज्‍वाइनिंग हुई। सुभाषिनी बिहार के मधेपुरा जिले की बिहारीगंज सीट से कांग्रेस की उम्‍मीदवार हो सकती हैं। जबकि पांडे पहले ही बिहार के कुचायकोट निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।बिहार…

दिल्‍ली में कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक आज, दूसरे दौर के उम्मीदवारों के नाम पर होगा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कांग्रेस बुधवार को कर सकती है। पार्टी ने चुनाव समिति की बैठक बुधवार को दिल्ली में बुलाई है। इस अहम बैठक में बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल प्रभारी सचिव अजय कपूर बीरेंद्र राठौरके साथ अहमद पटेल रणदीप सुरजेवाला जैसे बड़े नेता शिरकत करेंगे। विदित हो कि महागठबंध की प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों के साथ ही वाल्मीकिनगर लोकसभा की एक सीट भी मिली है। पार्टी ने अब तक 21 सीटों पर…

बिहार चुनाव में क्या बागी बिगाड़ेंगे खेल? सबको सता रहा है डर

बिहार के विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के बागी उम्मीदवार भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जब अपने दल से मायूस हुए तो किसी और दल का दामन थाम लिया। कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी दूसरे दल में भी बात नहीं बनी तो निर्दलीय ही अखाड़े में उतर गए। अब वे जिस दल से पहले जुड़े थे, उसी के उम्मीदवार के खिलाफ खड़े हो गए हैं। ऐसे बागी सभी दलों में हैं। इनमें सबसे अधिक भाजपा के हैं। अपनी ही पार्टी के खिलाफ विरोध झंडा बुलंद करने वाले ये…

Baroda By-Elections 2020: गैर जाट मतदाता करेंगे हार-जीत का फैसला, ये है पुराना इतिहास

जाट बाहुल्य बरोदा हलका के उपचुनाव में गैर जाट मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगे। कोई भी राजनीतिक दल गैर जाट मतदाताओं को नजरअंदाज नहीं कर रहा है। सभी दलों के नेता जाटों के साथ गैरजाट मतदाताओं को भी अपने-अपने पक्ष में लाने की कोशिश में जुटे हैं। हलके में जातीय आंकड़ों को ध्यान में रखकर उपचुनाव में एक प्रमुख दल गैर जाट का कार्ड जरूर खेलेगा। लोगों में 2000 में बरोदा से सटे गोहाना के किस्से को याद किया जाने लगा है। इस चुनाव में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने…

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाने के साथ जनसहानुभूति बटोरने का भी किया प्रयास

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाने के साथ जनसहानुभूति बटोरने का भी प्रयास किया है। प्रदेश की सात में से छह विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को घोषित प्रत्याशियों में से दो क्षेत्रों में दिवंगत पूर्व विधायकों की पत्नियों को टिकट देने के साथ अन्य स्थानों पर भी समर्पित कार्यकर्ताओं को ही मैदान में उतारा गया है। अमरोहा जिले की नौगवां सादात सीट से कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान व बुलंदशहर सदर से मुख्य सचेतक रहे…

देवरिया में पार्टी के कार्यकर्ताओं की पिटाई से आहत कांग्रेस की महिला नेता को प्रियंका का इंतजार

उत्तर प्रदेश में सात सीट पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव में मतदान से पहले ही मारपीट शुरू हो गई है। मामला देवरिया का है, जहां पर एक महिला कार्यकर्ता तारा यादव से कांग्रेस के नेताओं ने मंच पर ही हाथापाई की। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। महिला नेता तारा देवी कहना है कि वह चार साल से पार्टी सदस्य हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी पर दुष्कर्म का आरोप है। उसे टिकट देकर गलत हुआ है। हम चाहते हैं कि साफ सुथरी छवि के लोगों…

रामविलास पासवान के निधन के बाद क्या बदलेंगे BJP और JDU के तेवर, PM मोदी कैसे करेंगे याद?

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन ने बिहार विधानसभा चुनाव की तासीर बदल दी है। बिहार और देश के बड़े दलित नेता को लेकर उपजने वाली सहानुभूति वोटों के गणित को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में जो दल और नेता लोजपा के खिलाफ मुखर थे अब उनकी भाषा भी बदलेगी और विरोध के तेवर भी। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को गया से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे है। बदले हुए हालात में भाजपा को थोड़ी राहत मिली…

Bihar Election 2020: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, राहुल और प्रियंका मांगेंगे वोट

 विधानसभा चुनाव 2020 में महागठबंधन के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही बिहार बाबू शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रचार के मैदान में कूदेंगे।  कांग्रेस ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों में राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा कभी कांग्रेस के बागी रहे सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा पहले चरण…

बिहार चुनाव 2020: NDA के पक्ष में गोलबंदी करने बिहार दौरे पर जल्द आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार पहले उन्हें तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आना था। लेकिन उनके कार्यक्रम में अब संशोधन हो गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को पटना आने के बाद वे सीधे गया जाएंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी बिहार दौरा होने के आसार हैं। इनमें से कुछ नेताओं की वर्चुअल जनसभा तो कुछ बिहार…

बिहार चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा और पप्पू यादव की पार्टी का नहीं हो सका गठबंधन, जानें यूपी कैसे बना वजह

यूपी के दलित वोट बैंक की लड़ाई का असर बिहार विधानसभा चुनाव पर भी दिख रहा है। इसी लड़ाई ने राज्य में नए बने दो चुनावी गठबंधनों को एक नहीं होने दिया। बसपा के वीटो के चलते यहां रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और जाप के अध्यक्ष पप्पू यादव के बीच बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला। दरअसल उपेंद्र की पार्टी का गठबंधन बसपा तो पप्पू यादव का चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी से है। इन दोनों दलों के बीच यूपी में छत्तीस का आंकड़ा है। अब चंद्रशेखर की नजर…

यूपी: भाजपा ने पंचायत चुनावों को लेकर बनाई रणनीति, मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

उत्तर प्रदेश सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में मतदान करने से वंचित न रह जाए, इसके लिए मतदाता सूची पर विशेष ध्यान दें। पंचायत चुनाव में सबसे छोटी इकाई बीडीसी होता है लेकिन, भाजपा की नजर में बीडीसी बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। सामान्य रूप से बीडीसी का मतलब जब तक ब्लाक प्रमुख का चुनाव न हो जाए, तब तक ही इस पर ध्यान दिया जाता है। इसके बाद इन्हें सभी भूल जाते हैं। परंतु, सरकार और पार्टी ने तय किया…

Bihar Election: चेहरे की बिसात से बिहार में उलटती-पलटती रही है चुनावी बाजी

बिहार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करने की लोजपा को दी गई भाजपा की चेतावनी ने सूबे में एक बार फिर चुनाव में चेहरे की सियासत की अहमियत का पुख्ता संदेश दे दिया है। चेहरे की अहमियत का ही तकाजा है कि नीतीश कुमार के नेतृव में चुनावी मैदान में उतरने के एलान के बावजूद भाजपा को केंद्र में अपने सहयोगी दल लोजपा को पीएम मोदी के चेहरे से दूरी बनाने की हिदायत देनी पड़ रही है। सूबे के चुनाव में चेहरों को लेकर…

Bihar Election 2020: 51 साल में पहला मौका, जब रामविलास पासवान के बिना बिहार में हो रहा चुनाव

बिहार की राजनीति के बेताज बादशाह कहे जाने वाले दलित नेता रामविलास पासवान का गुरुवार देर रात निधन हो गया है। बिहार के पासवान एकमात्र नेता हैं, जो 9 बार सांसद और केंद्र में सात बार मंत्री रहे हैं। उन्हें देश के छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का भी मौका मिला। रामविलास पासवान 1977 में पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद, 1980, 1989, 1996, 1998, 1999, 2004 और 2014 में जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र से जनता दल…

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, दिल्ली के एम्स में निधन

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी है. 

बिहार चुनाव: मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को बीजेपी ने अपने कोटे से दी 11 सीटें

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) एनडीए में शामिल हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को बीजेपी ने वीआईपी के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए अपने कोटे की 121 सीटों में से 11 सीटें देने की घोषणा की है। बीजेपी ने भविष्य में मुकेश सहनी को एक MLC सीट देने की भी बात कही है। बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी। जिस दिन महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान हुआ, उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Bihar Assembly Election 2020 महागठबंधन में शामिल सीपीआइ व सीपीएम ने अपने सभी प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी वाम दलों के स्‍टार युवा चेहरा कन्‍हैया कुमार नहीं लड़ रहे चुनाव

बिहार विधानभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल वाम दलों ने अब अपने प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी एवं मार्क्‍सवादी भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने अपने सभी 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मॉर्क्सवादी-लेनिनवादी सोमवार दोपहर बाद 19 प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। सीपीआइ की सूची में खास बात यह है कि उसके बड़े नेता कन्‍हैया कुमार का नाम इसमें शामिल नहीं है। इसके साथ ही कन्‍हैया के विधानसभा चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम लग…

Bihar Election 2020 महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, इस बीच आरजेडी सूची में शामिल कई प्रत्‍याशियों को टिकट

महागठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा हो चुका है। इसके बाद अब प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने किए जाने की बारी है। राष्‍ट्रीय दल ने अपने प्रत्‍याशियों पहली सूची के नाम की घोषणा शुरू कर दी हे। हालांकि, पूरी सूची की औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पार्टी के कई नेताओं के टिकट कट गए हैं। हालांकि, बड़े नेताओं को कहीं न कहीं से एडजस्‍ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दागियों की पत्नियों को भी टिकट दिया है।…

Bihar Election: LJP के NDA से अलग होने पर जेडीयू में बेचैनी , नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव को एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के गठबंधन छोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा से जदयू में बैचेनी फैल गई है। इसके साथ ही एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने और जदयू के खिलाफ उम्मीदवारों को खड़ा करने की घोषणा से जनता दल यूनाइटेड(JDU) के शीर्ष नेताओं में खलबली मच गई है। पार्टी को अब घटनाक्रम के परिणामों और इसके मुकाबले को लेकर नये सिरे से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ गया है।…

पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, उम्‍मीदवारों के नामों पर मुहर, जल्‍द जारी होगी लिस्‍ट

बिहार विधानसभा और देश के विभिन्‍न राज्‍यों में होने वाले चुनाव उप-चुनावों को लेकर भाजपा के दिग्‍गज नेताओं ने रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की। बैठक में चुनाव में उतारे जाने वाले उम्‍मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। सूत्रों का कहना है कि भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लगभग 65 से 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी जल्‍द ही नामों की सूची को अंतिम रूप देकर उम्‍मीदवारों का एलान कर देगी।रविवार देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय…

Bihar Election: LJP के NDA से अलग होने पर जेडीयू में बेचैनी , नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव को एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के गठबंधन छोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा से जदयू में बैचेनी फैल गई है। इसके साथ ही एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने और जदयू के खिलाफ उम्मीदवारों को खड़ा करने की घोषणा से जनता दल यूनाइटेड(JDU) के शीर्ष नेताओं में खलबली मच गई है। पार्टी को अब घटनाक्रम के परिणामों और इसके मुकाबले को लेकर नये सिरे से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ गया है।…