मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को हर महीने अलग से मिलेंगे 5000 रुपये, बस एक शर्त ?

मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। लाडली बहना योजना के तहत हर महीने मिलने वाली किस्त के अलावा अब उनके खाते में 5000 रुपये हर महीने भी आ सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने खुद इस बात की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लाडली बहना योजना के तहत 3000 रुपये हर महीने कब से मिलने शुरू होंगे। निवाड़ी जिले में आयोजित देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने…

पीएम मोदी ब्राजील में BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग रहेंगे अनुपस्थित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह ब्राजील में होने वाले BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो 6-7 जुलाई 2025 को रियो डी जनेरियो में आयोजित होगा। हालांकि, इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई है। पुतिन ब्राजील की यात्रा से बच रहे हैं, क्योंकि वहां अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का गिरफ्तारी वारंट उनके खिलाफ लंबित है, जिसके कारण ब्राजील में उनकी गिरफ्तारी का जोखिम है। रूस की ओर से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भाग लेंगे। शी जिनपिंग…

बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले कन्हैया, कप्तान कहेंगे तो मैदान में उतरने को तैयार ?

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अगर पार्टी उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह जरूर लड़ेंगे। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल किया और कहा कि जैसे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सभी अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं जिन्हें क्रिकेट के मैदान में निभाना पड़ता है, उसी तरह राजनीति में चुनाव लड़ना भी एक जिम्मेदारी है। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो कुमार ने कहा, ‘‘चुनाव…

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सर गंगा राम कैंसर केंद्र का उद्घाटन।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल परिसर में देश के अत्याधुनिक “सर गंगा राम कैंसर केंद्र” का उद्घाटन किया। यह केंद्र विश्वस्तरीय तकनीकी और चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को उच्च गुणवत्ता की देखभाल उपलब्ध कराएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री वी. के. सक्सेना, सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, श्री योगेंद्र चांदोलिया एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित…

लालू के लाल तेज प्रताप यादव का एक और दावा, खुद को बताया ‘किंगमेकर’

पार्टी से निकाले जाने के बाद से तेज प्रताप यादव लगातार एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर उनके दिए गए बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा कहा है जिससे बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वह ही अगले लालू यादव हैं। इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह…

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही बसपा, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में बसपा

बहुजन समाज पार्टी बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम ने बीते दिन कहा, ‘बीएसपी बिहार चुनाव की तैयारी कर रही है। हम सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे।’ इससे पहले पटना मे बसपा ने छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद खुद मौजूद रहे। इससे पहले अप्रैल में रामजी गौतम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया हथा। उन्होंने साफ तौर पर…

लखनऊ: सम्यक पार्टी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह की जयंती

लखनऊ: 25 जून को सम्यक पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री वी. पी. सिंह की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। इस क्रम में सम्यक पार्टी कानपुर नगर, सम्यक पार्टी मांडा खास, प्रयागराज द्वारा कार्यक्रम किए गए। मांडा खास, प्रयागराज में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांडवी देवी स्थान पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव गोपाल दास गुप्ता, प्रदेश महासचिव संगठन के. पी. शाक्य, विधानसभा कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल…

इटावा कथावाचक कांड को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का अखि‍लेश यादव पर न‍िशाना

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 में आपातकाल लागू करके संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। उस वक्त चल रहे आंदोलन को कुचला था और उसी कांग्रेस की गोद में सपा बैठ गई है। इससे साबित होता है कि अखिलेश यादव एंड पार्टी नकली समाजवादी हैं। उनको असली समाजवादियों की आत्मा कभी क्षमा नहीं करेगी। बुधवार को आपातकाल की बरसी पर भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, लम्बित राजस्व वादों का शीघ्र समाधान, गरीबों को मिले न्याय।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में एक से पांच वर्ष तथा उससे अधिक समय से लंबित राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर तत्परता से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में गरीबों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई करते समय मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। जब तक गरीबों के लिए वैकल्पिक आवास या व्यवस्था नहीं हो जाती, तब…

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: “भागवत कथा सबकी है, कथावाचन पर किसी एक वर्ग का नहीं एकाधिकार”

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में ‘इटावा कथावाचन पीडीए अपमान कांड’ के पीड़ितों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान न केवल पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी गई, बल्कि उस दृष्टिहीन कलाकार को नई ढोल भी भेंट की गई जिसकी ढोलक कथावाचन के दौरान छीनी गई थी। यह कार्यक्रम राजनीतिक ही नहीं, सामाजिक चेतना और समानता का भी प्रतीक बन गया। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि “भागवत कथा तो सबके लिए है। जब…

राबड़ी देवी के साथ राजद कार्यालय पहुंचे लालू यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन ?

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव ने आज एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। सोमवार को पटना स्थित राजद कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान लालू यादव के साथ राज्यसभा सांसद मनोज झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी मौजूद रहे। बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी चितरंजन गगन के सामने लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया है। लालू यादव का…

लखनऊ:समाजवादी पार्टी की रणनीति से 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा-अखिलेश यादव

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन लाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा की धांधलियों से सावधान रहते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। श्री यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए…

समाजवादी पार्टी की बड़ी कार्रवाई, तीन विधायकों को किया निष्कासित, इस वजह से लिया एक्शन ?

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सपा ने तीन विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बीते साल राज्यसभा चुनाव के दौरान इन्होंने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन किया था, जिसके बाद पार्टी की ओर से अब ये कार्रवाई की गई है. सपा ने गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप…

आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी की गाड़ी से कुचलकर एक की मौत, मामले में पूर्व सीएम को बनाया गया आरोपी ?

वाईएसआरसीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को एक घातक सड़क दुर्घटना में आरोपी बनाया गया है। यह दुर्घटना कथित तौर पर उस समय हुई जब वह हाल ही में पालनाडु जिले के रेन्टापल्ला गांव जा रहे थे। गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक एस. सतीश कुमार ने रविवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्ध व्यक्ति, सिंगैया, को गंभीर रूप से घायल होने और खून बहने के कारण घायल होने की सूचना मिलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें…

अमित शाह ने कहा- पाकिस्तान करेगा ‘पानी की भुखमरी’ का सामना, सिंधु जल समझौता स्थगित रहेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 21 जून 2025 को घोषणा की कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ इंदुस जल संधि (Indus Waters Treaty) को कभी बहाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को पानी की भुखमरी का सामना करना पड़ेगा।” शाह ने यह भी बताया कि भारत अब पाकिस्तान को जाने वाली नदियों का पानी रोककर राजस्थान तक 160 किलोमीटर लंबी नहर बनाएगा, जिससे भारतीय किसानों को लाभ होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों…

अखिलेश यादव ने घायल को अपने काफिले से पहुंचाया अस्पताल

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विक्रमादित्य मार्ग पर जख्मी हालत में सड़क पर पड़े युवक को अपने काफिले से अस्पताल पहुंचाया। घायल का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। बाराबंकी जैदपुर के इसरौली गांव निवासी राकेश रावत (35) को एक माह पहले चारबाग में ऑटो की टक्कर से चोट लग गई थी। इसके बाद वह गांव चले गए। स्थानीय इलाज के बाद जख्म नहीं भरा और बुधवार को वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां से निकल रहे अखिलेश ने…

बिहार दौरे से पहले पीएम मोदी से तेजस्वी यादव के 12 तीखे सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वह सिवान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस साल में यह उनका पांचवां बिहार दौरा है, और पिछले 20 दिनों में दूसरा। विपक्ष इस दौरे को लेकर हमलावर है। उनका कहना है कि पीएम मोदी चुनावी फायदे के लिए बार-बार बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी के आने से पहले ही तेजस्वी यादव ने उनसे 12 तीखे सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब देंगे.…

नई दिल्ली:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात पूर्णतः सौजन्य व पारंपरिक शिष्टाचार के तहत सम्पन्न हुई, जिसका उद्देश्य केंद्र व राज्य के बीच समन्वय और सहयोग को प्रगाढ़ करना रहा। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। दोनों के बीच राज्य के सामाजिक, शैक्षिक, महिला सशक्तिकरण…

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार ?

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का रविवार को राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रूपाणी का निधन शनिवार को 68 वर्ष की आयु में हुआ था। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। राजकोट के रामनाथ पराड़ा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उनकी पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गुजरात भाजपा प्रमुख सी. आर. पाटिल, और वरिष्ठ नेता गणपत…

भाजपा बंगाली भाषी भारतीय नागरिकों को बांग्लादेशी बता रही है: ममता बनर्जी का आरोप ?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह भगवा पार्टी शासित राज्यों में बंगाली भाषी नागरिकों को निशाना बना रही है और यहां तक कि वैध दस्तावेज धारकों को भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बता रही है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया जब मुख्यमंत्री ने भगवा पार्टी पर भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा, “आपको शर्म आनी चाहिए कि आप वास्तविक भारतीय नागरिकों को सिर्फ उनकी…