एस जयशंकर की यात्रा से पहले चीन कर रहा मतभेद सुलझाने पर काम

विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले महीने चीन की यात्रा करने वाले हैं। वह दोनों देशों के बीच होने वाली दूसरी अनौपचारिक मुलाकात के लिए वहां जाकर जमीन तैयार करने का काम करेंगे। चीन के भारत में मौजूद नए दूत ने कहा कि दोनों पक्ष अपने मतभेदों को दूर करने और विश्व मंच पर सहयोग को बढ़ाएंगे। राजदूत सुन वीडोंग 21 जुलाई को दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने शुक्रवार को बीजिंग में मौजूद भारतीय पत्रकारों के एक छोटे से समूह से कहा कि दोनों देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी…

राज्यसभा में जल्द बहुमत में होगी एनडीए, छह और विपक्षी सांसद भाजपा में शामिल होने को तैयार

राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े से मात्र पांच सांसदों की कमी से जूझ रही भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की यह कसक जल्द दूर होने वाली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सपा सांसद नीरज शेखर की तर्ज पर दूसरे दलों के कम से कम छह सांसद राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इनमें से चार सांसद उत्तर प्रदेश से ही हैं। इन पार्टी में शामिल होने के बाद सरकार को राज्यसभा में तीन तलाक जैसे अहम बिलों को पारित कराने के लिए दूसरे दलों का…

कुमारस्‍वामी ने पूछा- क्या काले जादू से सरकार बचाना संभव है, सुप्रीम कोर्ट में भी जारी कर्नाटक की जंग

कर्नाटक विधानसभा में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी तथा कर्नाटक कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। कुमारस्वामी और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने अलग अलग अर्जी दाखिल कर कोर्ट से गत 17 जुलाई का आदेश स्पष्ट करने की मांग की है। दोनों अर्जियों में कहा गया है कि कोर्ट का आदेश संविधान की दसवीं अनुसूची में पार्टी व्हिप जारी करने के संवैधानिक अधिकारों के आड़े आ रहा है। ऐसे में कर्नाटक में विश्वास प्रस्ताव पर जारी सियासी जंग और लंबी…

लोकसभा में मोदी 2.0 सरकार का पहला सत्र: सबसे लंबे शून्यकाल का कीर्तिमान, 162 सांसदों ने उठाए मुद्दे

खास बातें 5 घंटे में 30 फीसदी सांसदों ने उठाया मुद्दा एक महीने की कार्यवाही में 130 फीसदी रही है उत्पादकता 90 फीसदी नए सांसदों को पहले ही सत्र में मिला बोलने का मौका प्रतिदिन 3-4 सवाल की तुलना में पूछे जा रहे औसतन 8-9 सवाल मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले ही सत्र में लोकसभा के कई कीर्तिमान ध्वस्त होने की राह में हैं। गुरुवार को लोकसभा में सबसे लंबी अवधि का शून्यकाल हुआ। इसमें रिकॉर्ड 162 सांसदों ने मुद्दे उठाए। बीते करीब एक महीने से चल रहे…

फर्जी ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ और ‘दलाली’ पर लगेगी रोक, मोदी सरकार बदलेगी नियम

PM Narendra Modi के दूसरी बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही Modi 2.0 के कड़े तेवर साफ दिखाई दे रहे हैं। फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार ने Motor Vehicle Amendment को सदम में पेश कर दिया है। दरअसल Nitin Gadkari (नितिन गडकरी) ने लोकसभा में Motor Vehicle Amendment बिल को पेश करते हुए एक ऐसी बात कही थी जिसने सबको हैरान कर दिया। सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री Nitin Gadkari (नितिन गडकरी) ने कहा कि भारत में 30 फीसद Driving License (ड्राइविंग लाइसेंस) फर्जी हैं।…

किसानों को तोहफा अब सिर्फ 14 दिन में बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड, देने होंगे सिर्फ ये 3 डॉक्युमेंट

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अब देने होंगे सिर्फ ये रिकॉर्ड, आनाकानी नहीं कर सकेंगे बैंक, मोदी सरकार ने दिए सख्त निर्देश, अन्नदाताओं को साहूकारों के जाल से बचाने की कोशिश! मोदी सरकार ने किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. इसके लिए फोकस किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर है, ताकि किसान किसी व्यक्ति की बजाय बैंकों से सबसे सस्ती दर पर पैसा लेकर खेती-किसानी को आगे बढ़ा सकें. इसके लिए सरकार ने बैंकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आवेदन के 15वें…

केंद्रीय कैबिनेट ने कंपनी कानून में 43 संशोधनों को मंजूरी दी, जानिए क्या हुए बदलाव

सरकार ने बुधवार को कंपनी कानून, 2013 में 43 संशोधनों को मंजूरी दी। इसका मकसद नियामकीय ढांचे में मजबूती लाना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण एनसीएलटी) के बोझ कम करने से लेकर कंपनी संचालन के मानकों को बढ़ाने और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर) कोष में बिना खर्च हुई राशि के लिए प्रावधानों में परिवर्तन समेत कई बदलावों को मंजूरी दी। सूत्रों ने कहा कि कंपनी अधिनियम 2013 में 43 संसोधनों के लिए संसद में एक विधेयक…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सुप्रीम कोर्ट के नए अतिरिक्त भवन का उद्घाटन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के नए अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। 12.19 एकड़ में फैले इस नए अतिरिक्त भवन के निर्माण में करीब सात वर्ष का वक्त लगा है। उद्घाटन के मौके पर चीफ जस्टिस रंजन गोगई, कानू मंत्री व सुप्रीम कोर्ट केअन्य जज भी मौजूद थे।  राष्ट्रपति ने इस मौके पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले अब अंग्रेजी के साथ नौ क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे। ये फैसले सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में फैसला उपलब्ध…

कांग्रेस को नहीं मिल पा रहा नया अध्यक्ष, विदेश यात्रा पर निकले राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा इसे लेकर संशय अब भी बरकरार है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी इस्तीफा दे चुके हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी जल्द ही कोई अध्यक्ष ढूंढ ले। वहीं पार्टी इस मुद्दे का समाधान निकालने में असमर्थ लग रही है। राहुल गांधी की एक हफ्ते के लिए विदेश यात्रा पर जाने की योजना है। इसपर पार्टी के सूत्रों का कहना है कि ऐसे में वह अपने लिए नया अध्यक्ष चुनने के लिए अनाधिकारिक तौर पर तय की गई…

विदेशी चंदे पर चल रहे देश के 14,800 एनजीओ पर लगा ताला

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि सरकार ने बीते पांच साल में विदेशी चंदे से चल रहे 14,800 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। ये एनजीओ विदेशी चंदा नियामक अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड किए गए थे और इन्होंने विदेशों से काफी चंदे हासिल किए थे।  एक सवाल के लिखित जवाब में राय ने बताया कि इन एनजीओ के रजिस्ट्रेशन इसलिए रद्द किए गए क्योंकि ये कानून का उल्लंघन कर रहे थे। राय ने यह भी कहा कि कई एनजीओ ने…

असंतुष्ट विधायक सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं:SC

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को निर्देश दिए कि कांग्रेस और जद(एस) के 15 अंसतुष्ट विधायकों को कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए ”बाध्य ना” किया जाए। कर्नाटक विधानसभा में 18 जुलाई को एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लाए जाने वाले विश्वास मत पर फैसला होना है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार अपने द्वारा तय की गई अवधि के भीतर असंतुष्ट विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।…

खानपान की स्वतंत्रता के साथ अंडों के पक्ष में है माकपा

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी आंगनबाड़ी और मध्यान्ह भोजन में बच्चों व गर्भवती माताओं को पोषक आहार के रूप में अंडा देने के पक्ष में है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि खानपान की स्वतंत्रता का ध्यान रखा जाना चाहिए और जो लोग अंडा नहीं खाना चाहते, उन्हें उतनी ही कैलोरी का अन्य शाकाहारी पोषक आहार उपलब्ध कराया जाए. आज यहां जारी एक बयान में माकपा राज्य सचिवमंडल ने कहा है कि प्रदेश की आधी से ज्यादा महिलाएं और बच्चे कुपोषित है. इन कुपोषण से लड़ने के लिए पोषक तत्वों…

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ लंबे समय तक चले विवाद के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार राज्य सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंत्री पद से इस्तीफे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 10 जून को ही अपना इस्तीफा तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया था। सिद्धू ने ट्विटर पर इस्तीफे की कॉपी भी अपलोड की है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे…

भाजपा ने अब इस राज्य को लिया निशाने पर, 40 लाख सदस्य बनाने रखा लक्ष्य

लोकसभा 2019 चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर बहुमत की सरकार बनाने वाली भाजपा लगातार अपने सदस्यों में इजाफा करने में लगी हुई है। इन चुनावों में भाजपा को उत्तरपूर्वी राज्यों से भी जबरदस्त समर्थन मिला था। लेकिन शायद यह पार्टी यहीं नहीं रूकना चाहती बल्कि इस क्षेत्र को अपना गढ़ बनाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने इन राज्यों में अपने सदस्यों की संख्या में बड़ा इजाफा करने की ठानी है। इसके तहत भाजपा युवा मोर्चा ने असम में 3 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश भाजपा…

प्रियंका गांधी पूरे उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनीं, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब पूरा यूपी देखेंगी। पूरे प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाये जाने से प्रदेश कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक प्रभारी महासचिव होने से फैसले लेने में अनावश्यक देरी नहीं होगी। संगठन को मजबूती मिलेगी। तकरीबन छह माह पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। कांग्रेस…

भारत के दबाव से झुका पाकिस्तान, करतारपुर कमेटी से हटाया खालिस्तान समर्थक

भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर दूसरे राउंड की अहम बातचीत होने में अब केवल एक दिन का समय बचा है। ऐसे में पाकिस्तान ने भारत के दबाव के आगे झुकते हुए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खास गुर्गे और खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) से बाहर कर दिया है। चावला अब करतारपुर कमेटी का भी सदस्य नहीं रहा। भारत ने करतारपुर कमेटी में चावला को शामिल किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया था। इस मुद्दे…

लोकसभा में देर रात कामकाज करने का रिकॉर्ड बना

सत्रहवीं लोकसभा में गुरुवार को देर रात करीब 12 बजे तक चले निचले सदन ने अपनी शुरुआत में ही देर रात तक कामकाज करने का रिकॉर्ड बना लिया है। हालांकि, पहले भी तीन मौकों पर ऐसा हुआ है जब सदन एक दिन शुरू होने के बाद अगले दिन सुबह तक चला हो। ऐसा सर्वकालिक रिकॉर्ड 1997 में देश की आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष में विशेष सत्र में 25 अगस्त से एक सितंबर तक सदन चलने पर बना। जबकि सदन 27 जुलाई को सुबह 11 बजे से 28 जुलाई को…

राहुल के इस्तीफे के बाद भी नहीं सुधर रहे ये कांग्रेसी नेता, पार्टी में बड़े बदलाव की चर्चा तेज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने इस बात पर पीड़ा भी जाहिर की थी कि पार्टी में वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग अपनी जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं और पद नहीं छोड़ना चाहते। उनके इस बयान के बाद पार्टी के कई बड़े नेताओं ने इस्तीफा भी दे दिया। लेकिन लगता है कि उनकी इस अपील का असर दिल्ली के कांग्रेस नेताओं पर नहीं पड़ रहा है। कई ऐसे नेता हैं जो बूथ-मंडल स्तर…

रात 12 बजे तक लोकसभा में क्यों चलती रही बहस?18 सालों में पहली बार

लोकसभा की कार्यवाही पिछले कई दिनों से चल रही है, लेकिन गुरुवार को कुछ ऐसा देखने को मिला जो पिछले 18 सालों में नहीं देखा गया. लोकसभा में रेलवे की अनुदान मांगो पर चर्चा देर रात करीब 12 बजे तक चली. इस दौरान संसद में कई विपक्षी सांसद भी मौजूद रहे. रेल मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों को लेकर शुरू हुई इस चर्चा को खत्म होते-होते 11 बजकर 58 मिनट हो गए. पूरी चर्चा में करीब 100 सांसदों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े कई…

एयर इंडिया की खस्ता हालत पर , भाजपा सांसद ने उड्डयन मंत्री पर उठाए सवाल

लोकसभा में बृहस्पतिवार को एक मंत्री को फिर से अपने सांसद का निशाना बनना पड़ा। एयर इंडिया की माली हालत के लिए भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने व्यापक भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब एक लाख का जहाज दो लाख में खरीदा जाएगा तो यही परिणाम सामने आएगा। इसी दौरान कांग्रेस के मनीष तिवारी ने पूछा कि जब जेट एयरवेज के बंद हो जाने के बाद एयर इंडिया की हालत सुधर रही है तब सरकार इसे बेचना क्यों चाहती है? प्रश्नकाल के दौरान सांसद शेट्टी ने कहा कि बीती…