कर्नाटक में उपचुनाव के लिए जल्द तैयारी शुरू करने के मूड में है कांग्रेस, यह है मामला

बेंगलुरू : कर्नाटक में कांग्रेस बागी विधायकों के अयोग्य घोषित होने के कारण रिक्त 17 निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के लिए जल्द ही तैयारी शुरू करेगी। पार्टी के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नेता इस संबंध में बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के लिए तैयारी जल्द ही शुरू होगी और बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलायी गयी है। बैठक के बाद वरिष्ठ नेताओं को निर्वाचन क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा, ”हमें नहीं पता कि उपचुनाव कब होगा,(अयोग्य करार…

ट्रिपल तलाक बिल पास होने के बाद महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला आपस में भिड़े

नई दिल्ली: संसद ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने की प्रथा पर रोक लगाने के प्रावधान वाले एक ऐतिहासिक विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी। विधेयक में तीन तलाक का अपराध सिद्ध होने पर संबंधित पति को तीन साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को राज्यसभा ने 84 के मुकाबले 99 मतों से पारित कर दिया। विपक्ष के कुल 31 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। बीएसपी, सपा, एनसीपी और पीडीपी ने बॉयकट किया। बिल के पास होने के…

तीन तलाक बिल पर वोटिंग के दौरान गायब थे विपक्ष के 20 सांसद

तीन तलाक विधेयक पर राज्यसभा में वोटिंग के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पांच-पांच सांसदों सहित विपक्ष के करीब 20 सांसद अनुपस्थित रहे। यह जानकारी सूत्रों ने दी। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों को अब पार्टी को कारण बताना पड़ेगा क्योंकि विधेयक पर वोटिंग के दौरान सभी सांसदों की सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने व्हिप जारी किया था। सत्तारूढ़ दल ने ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019 को राज्यसभा में 84 के मुकाबले 99 मतों से पारित करा लिया। सूत्रों ने बताया कि विपक्ष के…

कांग्रेस-NCP के 50 विधायक जल्द बीजेपी में शामिल होंगे: गिरीश महाजन

महाराष्ट्र में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को एक के बाद एक सियासी झटके लग रहे है. पवार के करीबी कई विधायक और दूसरे नेताओं में पार्टी छोड़ सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना मे शामिल होने की कतार लग गई है. मंगलवार को एनसीपी.के तीन और कांग्रेस के एक विधायक ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. विधायक पद से इस्तीफे देकर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान करन वालों में एनसीपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मधुकरराव पिचड़ के विधायक बेटे वैभव पिचड़, पूर्व मंत्री गणेश नाइक के बेटे संदीप नाईक,…

लोकसभा में पास हुआ नेशनल मेडिकल कमीशन बिल, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

17वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र जारी है। सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में एक के बाद एक तीन विधेयक पेश किए गए, इन तीनों बिलों को पास कर दिया गया। लोकसभा ने नेशनल मेडिकल कमीशन बिल, ‘द रेपेलिंग एंड अमेंडिंग बिल- 2019 को पास कर दिया। वहीं राज्यसभा में ‘दि इन्सॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) विधेयक, 2019’ पारित किया गया। सदन में बांध सुरक्षा बिल भी पेश किया गया। सरकार के एजेंडे में कुल 20 से ज्यादा बिल शामिल हैं जिन्हें इस बढ़े हुए सत्र में संसद में लाया…

कांग्रेस महासचिवों-प्रभारियों की 31 जुलाई को बैठक, राजीव गांधी की जयंती की तैयारियों पर होगी चर्चा

कांग्रेस ने आगामी 31 जुलाई को पार्टी के महासचिवों एवं राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री गांधी के योगदान एवं उपलब्धियों के बारे में युवा पीढ़ी को बताया जाएगा। बैठक का मुख्य एजेंडा इन कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा है। हालांकि सूत्रों…

हिन्दू धर्म एवं संस्कृति को भीड़ हिंसा के नाम पर किया जा रहा बदनाम: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि देश में आजकल भीड़-हिंसा के नाम पर हिन्दू धर्म और संस्कृति को बदनाम करने की गहरी साजिश रची जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भागवत ने वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में आयोजित संघ की अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव समिति की द्विदिवसीय बैठक की शुरुआत करते हुए कहा, ‘देश भर में हिन्दू धर्म एवं संस्कृति को बदनाम करने की गहरी साजिश रची जा रही है। कहीं भीड़-हिंसा के नाम पर सियासत करके समाज में घृणा फैलाने का काम हो…

शरद पवार बोले- भाजपा में शामिल न होने पर नेताओं पर दबाव बना रही सरकार, भाजपा का पलटवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव (महाराष्ट्र) से पहले अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। सरकार उन नेताओं पर दबाव डाल रही है जो भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। यह हर जगह हुआ है। शरद पवार ने आगे कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी और कांग्रेस के बीच करीब 240 सीटों को लेकर बातचीत हो गई है। साथ ही, हम बाकी सीटों के लिए अन्य दलों के साथ बातचीत…

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर स्पष्टता की कमी पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है: शशि थरूर

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद नेतृत्व को लेकर ”स्पष्टता की कमी” पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सुधार का रास्ता यही हो सकता है कि कार्यसमिति सहित पार्टी में सभी महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव हों, जिससे इनमें चुने जाने वाले नेताओं को स्वीकार्यकता हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस आकलन का भी समर्थन किया कि इस समय कांग्रेस की कमान किसी युवा नेता को सौंपी जानी…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा पर रवाना, दर्ज होगा ये रिकॉर्ड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बेनिन, गाम्बिया और गिनी की राजकीय यात्राओं के लिए रवाना हो गए हैं। इन तीन देशों में भारत के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति की इस यात्रा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री प्रताप चंद्र षडंगी साथ रहेंगे। राष्ट्रपति बेनिन के कोनोनाऊ में भारतीय समुदाय के लोगों के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। गाम्बिया में बुधवार को राष्ट्रपति कोविंद राजधानी बनजुल में राष्ट्रपति अदामा बैरो के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। उसी दिन राष्ट्रीय असेम्बली के विशेष सत्र को भी संबोधित…

भ्रष्टाचार की मदद के लिए RTI कानून कमजोर किया जा रहा है- राहुल गांधी

नई दिल्ली: सूचना के अधिकार (आटीआई) कानून में संशोधन से जुड़ा विधेयक पिछले दिनों संसद से पारित होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की मदद करने के मकसद से इस कानून को कमजोर किया जा रहा है. राहुल ने ट्वीट कर कहा, ”सरकार आरटीआई को कमजोर कर रही है ताकि भ्रष्टाचार को मदद दी जाए.” गांधी ने यह भी कहा, ”अजीब बात है कि आमतौर पर शोर मचाने वाली भ्रष्टाचार विरोधी भीड़ अचानक से गायब हो गयी है.”…

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन, कुछ दिनों से थे बीमार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता जयपाल रेड्डी का निधन हो गया है. शनिवार रात को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें हैदराबाद के एआईजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. अस्‍पताल में उनकी हालत अधिक खराब होने के बाद उन्‍होंने देर रात 2:30 बजे अंतिम सांसें लीं. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र 77 साल थी. कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी, 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था. अब यह तेलंगाना राज्य के…

अब्दुल कलाम के वो आखिरी पल जब दे रहे थे जिंदगी की सीख

देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम का देश हमेशा आभारी रहेगा. 2020 तक भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का सपना देखने वाला ये कर्मवीर योद्धा मरते दम तक देश के लिए काम करता रहा. आज उनकी पुण्यतिथि है. आखिरी क्षणों में भी वो बच्चों को लेक्चर दे रहे थे. आइए जानें उनके जीवन से जुड़े वो खास पहलू जो शायद आपको न पता हों. कुछ ऐसा था वो आखिरी पल चार साल पहले 27 जुलाई को उनका निधन मेघालय के शिलांग में हुआ था. यहां…

58 पुराने कानून खत्म करने वाला बिल लोकसभा में पेश, सरकार ने कानूनों को परेशानी पैदा करने वाला बताया

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को पुराने हो चुके 58 कानूनों को खत्म करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश किया। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सदन में कहा, यह कानून लोगों के लिए असुविधा और मुश्किलें पैदा करते हैं इसलिए सरकार इन्हें खत्म करना चाहती है। वहीं, विपक्ष ने सरकार पर बिना चर्चा के बिल पास करने में हड़बड़ी दिखाने का आरोप लगाया। विपक्ष के आरोप पर प्रसाद ने कहा, सरकार ने दो दिन पहले नोटिस दिया था। वैसे भी अभी बिल पेश हुआ है, सदस्य इस पर चर्चा कर सकते हैं।…

RTI बिल पर समर्थन के लिए सोनिया गांधी से संपर्क कर सकती है सरकार

RTI संशोधन बिल लोकसभा में पास हो चुका है. अब सरकार इसे राज्यसभा में पास करवाना चाहती है. इसके उलट इसे रोकने के लिए विपक्ष ने भी खास रणनीति बनाई है.  राज्यसभा में रोकने के लिए 14 दलों के राज्यसभा सदस्य एकजुट हो गए हैं. विपक्ष का कहना है कि इस बिल को पास करने से पहले सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार RTI बिल को पास करवाने के लिए सोनिया गांधी से मदद मांग सकती है. इसके अलावा कल दोनों सदनों के…

मेरे भाई की मौत पर न हो राजनीति : पासवान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सोमवार को कहा कि उनके भाई की मृत्यु की वजह से लोकसभा को पूरा दिन स्थगित किए जाने के स्थान पर दोपहर दो बजे तक के स्थगन के फैसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बता दें कि रामविलास पासवान के छोटे भाई और सांसद राम चंद्र पासवान की सोमवार को मृत्यु हो गई थी। वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। समस्तीपुर से लोकसभा सांसद रामचंद्र को 12 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उनकी हालत…

राज्यसभा में सांसदों के कागज उछालने पर भड़के उपसभापति

नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को कर्नाटक सियासी संकट, सोनभद्र नरसंहार और दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर जोरदार हंगामा दिखा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। इससे शून्यकाल, प्रश्नकाल दोनों गतिरोध की वजह से नहीं हो सका। सदन की कार्यवाही को भी 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा, लेकिन कार्यवाही फिर से शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया। वह इतना बढ़ गया कि आसन पर बैठे उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की ओर कागज उछाले गए। सदन की कार्यवाही जब लंच के बाद शुरू…

लोस में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक 2019 पेश

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक 2019 पेश किया गया। इसकें आयुर्विज्ञान शिक्षा, चिकित्सा वृति और आयुर्विज्ञान संस्थाओं के विकास एवं नियमन के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग गठित करने का प्रावधान किया गया है। विधेयक में आयोग को सलाह देने और सिफारिशें करने के लिए एक आयुर्विज्ञान सलाहकार परिषद का गठन करने का प्रस्ताव किया गया है। लोकसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.हर्षवर्द्धन ने उक्त विधेयक पेश किया। विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों में कहा गया है कि आयुर्विज्ञान शिक्षा किसी भी देश में…

प्रियंका कांग्रेस का नेतृत्व करने में सक्षम, गैर-गांधी से टूटेगी पार्टी : नटवर

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस नेतृत्व को लेकर अनिश्चय की स्थिति में इस पद पर प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह भी उतर आए हैं। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि गांधी परिवार से किसी बाहर के नेता को अध्यक्ष बनाने पर पार्टी टूट जाएगी। पूर्व विदेश मंत्री ने सोनभद्र में गोलीबारी के पीड़ितों से मिलने गईं प्रियंका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रियंका पार्टी अध्यक्ष की भूमिका अदा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि आप खुद देख सकते हैं…

राजमार्ग परियोजनाओं के लिए सवा लाख करोड़ रुपये देगी एलआईसी

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) राजमार्ग परियोजनाओं को पूरा करने के लिए वर्ष 2024 तक 1.25 लाख करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को बताया कि बीमा कंपनी पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से राशि का भुगतान करेगी।उन्होंने कहा कि राजमार्ग मंत्रालय 8.41 लाख करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना का समय पर क्रियान्वयन करना चाहता है। इसके जरिये अखिल भारतीय स्तर पर राजमार्गों का ‘ग्रिड’ बिछाया जा सकेगा। मंत्रालय इस परियोजना के लिए पेंशन और…