‘आपकी धोती खींच लूं तो कैसा लगेगा? नीतीश कुमार पर भड़कीं राखी सावंत

राखी सावंत एक बार फिर से अपने विवादित बयान को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं. लेटेस्ट वीडियो में राखी ने नीतीश कुमार के हिजाब कंट्रोवर्सी को लेकर ऐसी-ऐसी बातें कही हैं जिसे सुनकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं. राखी ने पहले तो नीतीश कुमार कुमार की तारीफ की और फिर सियासी और धार्मिक मुद्दे को उठाकर उन पर भड़क गई. पहले तो राखी ने नीतीश कुमार के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया और उसके बाद धोती खींचने तक की बात…

बीजेपी पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय मंगलवार (16 दिसंबर) को मुरादाबाद पहुंचे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने एसआईआर अभियान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के बीच कथित दूरी समेत कई मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. अजय राय ने कहा कि एसआईआर अभियान जल्दबाजी में चलाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस अभियान के दबाव में 17 बीएलओ आत्महत्या कर चुके हैं. जो सरकार और…

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर?

दो साल के अंदर 11 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। वेंटिलेटर पर लेटी कांग्रेस को नया जीवन चाहिए। नेता के रूप में ‘सब्जेक्टली फेल’ हुए प्रशांत किशोर के सामने वजूद का संकट है। अब वे कम से कम रणनीतिकार के रूप में खुद को जिंदा रखना चाहते हैं। वे राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका गांधी के सामने ज्यादा कम्फर्टेबल हैं, इसलिए उन्होंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। लाचार और बीमार की तरह दोनों कड़वी गोली खाने पर मजबूर हैं। सियासत में कोई बात तभी छिपाई जाती है, जब…

योगी सरकार कराएगी पिंक जॉब फेयर का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार महिला अभ्यर्थियों और छात्राओं को रोजगार के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से एक बार फिर पिंक जॉब फेयर आयोजित कराने जा रही है। इसी कड़ी में अब झांसी में 16 दिसंबर को पिंक जॉब फेयर का आयोजन होगा। इस पिंक जॉब फेयर का आयोजन राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी के परिसर में किया जाएगा, जिसमें कई कंपनियां छात्राओं का साक्षात्कार कर उनका चयन करेंगी। झांसी में पिछले वर्ष भी पिंक जॉब फेयर का आयोजन किया गया था।…

लोकसभा में पेश किए गए परमाणु ऊर्जा से जुड़े बिल

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी की अनुमति देने संबंधी विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया, जिस पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने आपत्ति जताई। परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा ‘भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025’ सदन में पेश किया, जिस पर विपक्षी सदस्यों ने शोरगुल किया। विधेयक का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम, 2010 को निरस्त करना है।

लखनऊ: पंकज चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 13 दिसंबर 2024 को संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन की संवैधानिक प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी का…

कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा

‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को लेकर RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लोग फालतू का काम कर रहे हैं. इसके बारे में क्या कहा जा सकता है? हम यह बात बार-बार कह रहे हैं. वोट चोरी का कोई मामला ही नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ”उनलोगों को अब भी समझ में नहीं आ रहा है, बिहार के लोगों ने जवाब दे दिया है.…

यूपी: पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष

यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने उनके नाम की घोषणा की। हालांकि शनिवार को एकमात्र नामांकन होने की वजह से पहले ही उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई थी। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में इसकी घोषणा की गई। इस मौके पर केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने पंकज चौधरी की जीत की घोषणा की।

केरल निकाय चुनाव: अपने गढ़ में कांग्रेस की हार पर शशि थरूर ने भाजपा को दी बधाई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा के केंद्र में हैं। केरल स्थानीय निकाय चुनावों में जहां कांग्रेस-नीत यूडीएफ की जीत पर उन्होंने खुशी जताई, वहीं अपनी ही संसदीय सीट तिरुवनंतपुरम में भाजपा की सफलता पर सार्वजनिक रूप से बधाई देकर थरूर ने राजनीतिक संदेश भी दे दिया। उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र की खूबसूरती’ करार दिया और भाजपा को मिले जनादेश को ऐतिहासिक बताया।

यूपी : अखिलेश यादव बोले-जिन बूथों पर भाजपा हारी…वहां काटे जा रहे वोट

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हैदराबाद में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके हैदराबाद पहुंचने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी उनका स्वागत किया और मुलाकात के दौरान समसामायिक विषयों पर चर्चा की। यहाँ अखिलेश यादव ने कहा कि आज भारत ऐसा देश बन गया है, जहां लोगों को हर कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं का समाधान करने के लिए हमने एक रास्ता सोचा है। विजन इंडिया जो एक सकारात्मक, यथार्थवादी और प्रगतिशील भविष्य की…

क्या यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM?

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच सूत्रों का दावा है कि राज्य को नया उप मुख्यमंत्री मिल सकता है. सूत्रों की मानें तो इस रेस में पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का नाम रेस में सबसे आगे है. जानकारी के मुताबिक यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा. मंत्रिमंडल में 6 नए लोग शामिल हो सकते हैं. यूपी सरकार में अभी 54 मंत्री हैं और कुल 60 बनाए जा सकते हैं. सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों को हटाया भी…

जनगणना पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यूनियन कैबिनेट ने शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को तीन बड़े फैसले लिए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “सेंसस 2027 को लेकर फैसला हुआ. इसके लिए 11718 करोड़ का बजट पास हुआ. दूसरा कोल यानी एनर्जी सेक्टर में बड़ा रिफॉर्म किया गया है. तीसरा किसानों से जुड़ा फैसला लिया गया है.” केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “2027 की जनगणना पहली डिजिटल जनगणना होगी. जनगणना का डिजिटल डिजाइन डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. यह दो चरणों में आयोजित…

क्या यूपी में ओबीसी कार्ड खेलेगी बीजेपी ? अध्यक्ष पद पर रविवार को होगा बड़ा धमाका!

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही अपना नया अध्यक्ष मिल सकता है. इस सप्ताह यूपी बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव होना है. शनिवार को चुनाव का ऐलान और नामांकन प्रक्रिया होगी. रविवार को औपचारिक चुनाव और नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा संभव है. केंद्र में बड़े नेताओं को लखनऊ पहुंचने के लिए कहा गया है. संभावना है कि इस पद की जिम्मेदारी ओबीसी नेता को मिल सकती है.यूपी में बीजेपी की कमान किसे मिलेगी, इस पर बेशक अभी सस्पेंस बना हुआ है लेकिन ये तय है कि…

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का हुआ निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का निधन हो गया है. पूर्व गृहमंत्री ने 90 साल की उम्र में सुबह करीब 6.30 बजे लातूर में अपने घर में अंतिम सांस ली. शिवराज पाटिल का लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटिल चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं. साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटिल ही देश के गृह मंत्री थे. शिवराज पाटिल ने अपने राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित…

बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? अखिलेश यादव ने बताई कहानी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन की हार पर बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने कहा कि यूपी, बिहार नहीं है. हम यूपी में पूरी तरह से तैयार हैं. बिहार के संदर्भ में अखिलेश ने कहा कि मैंने खुद बिहार में प्रचार किया लेकिन मुझे कहीं नहीं लगा कि महागठबंधन हार रहा है. मुझे लगा कि तेजस्वी सीएम बनेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा लगा ही नहीं था कि तेजस्वी हार जाएंगे. अखिलेश ने कहा कि ईवीएम में भी…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली कैबिनेट बैठक, लिए गए ये बड़े फैसले

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है. कैबिनेट ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है. यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी. यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन…

लोकसभा में जमकर बरसे अखिलेश

सपा अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव सुधार तभी संभव है, जब चुनाव निष्पक्ष होंगे। चुनाव सुधार के लिए चुनाव आयोग में नियुक्ति का तरीका बदला जाए। चुनाव आयोग की नियुक्ति निष्पक्ष और पारदर्शी हो। आयोग की नियुक्ति की जो व्यवस्था पहले थी, भाजपा सरकार ने उसे बदल दिया। विपक्ष को लगना चाहिए कि नियुक्ति में उसकी भी भूमिका है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को संसद में चुनाव सुधार पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। ईवीएम से…

बंगाल फतह के लिए भाजपा की सीट-वार रणनीति बनाना शुरू

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पिछले छह वर्षों के चुनावी प्रदर्शन के आधार पर अपनी सीट-वार रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा नेतृत्व यह सपना भी नहीं देख रहा है कि वह राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे पाएगी। अनौपचारिक बातचीत में बंगाल भाजपा के कई वरिष्ठ नेता यह स्वीकार करते हैं कि मुस्लिम बहुल कम से कम 50 विधानसभा सीटों पर अधिकांश बूथों पर पार्टी के एजेंट बिठाना भी संभव नहीं होगा। भाजपा लक्ष्य 148 को लेकर आगे बढ़…

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस से हुईं सस्पेंड

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार (06 दिसंबर) को कहा था कि उनके परिवार के किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाती है तो वे सक्रिय राजनीति में वापिस आ सकते…

आपको तो दादा कह सकता हूं न? या इस पर भी एतराज…’; लोकसभा में ऐसा किससे बोले पीएम मोदी

वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर संसद में चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चर्चा की शुरुआत की है। आज चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने वंदे मातरम को लेकर कई बातें कहीं, लेकिन इस बीच एक मजेदार वाकया भी सामने आया, जब पीएम मोदी के भाषण के बीच में बोल रहे एक विपक्षी सांसद से प्रधानमंत्री ने पूछ लिया कि दादा आपकी तबीयत तो ठीक है न। पीएम मोदी ने आगे यह भी कहा कि इस उम्र में ऐसा हो जाता है। प्रधानमंत्री मंत्री…