अभिनेता कमल हासन ने राजनीति में रजनीकांत के साथ आने के दिए संकेत, ओवैसी के भी साथ आने की है चर्चा जानें विस्तार से

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कहा है कि उनकी और रजनीकांत की दोस्ती 44 साल पुरानी है और अगर जरूरत पड़ी तो ये दोनों नेता तमिलनाडु के विकास के लिए साथ आ सकते हैं। वहीं चर्चा है कि हैदराबाद के चर्चित सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी इस गठबंधन से जुड़ सकते हैं। मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने कहा कि अगर हम दोनों की विचारधारा में कही कोई मतभेद नहीं है तो हम राज्य और समाज की बेहतरी के लिए एक साथ आ सकते…

ममता बनर्जी को असदुद्दीन ओवैसी का मुहतोड़ जवाब- पैसे से हमें खरीदने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ, जानें क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी सरगर्मियां तेज हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते वक्त मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को भाजपा का बी टीम बताया था और कहा था कि बीजेपी एआईएमआईएम को पैसे देकर अल्पसंख्यक वोट बंटवा रही है। जिस पर असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी को करारा जवाब दिया है। ओवैसी ने कहा कि है कि ऐसा कभी कोई पैदा नहीं हुआ, जो असदुद्दीन ओवैसी को पैसे से खरीद सके। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को अपने घर…

कर्नाटक में गोहत्‍या विरोधी विधेयक को JDS का समर्थन देने से इंकार: देवेगौड़ा

कर्नाटक के विधानसभा में आज गोहत्‍या विरोधी विधेयक को पेश किए जाने की संभावना है लेकिन जनता दल (सेक्‍युलर) ने स्‍पष्‍ट तौर से पहले ही इस विधेयक को समर्थन देने से इनकार कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री ओर जनता दल (सेक्‍युलर) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने एक बार फिर स्‍पष्‍ट किया है कि उनकी पार्टी गोहत्‍या विरोधी विधेयक का समर्थन नहीं करेगी जो मंगलवार को कर्नाटक विधान परिषद में पेश की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इस विधेयक को पेश कर भाजपा सरकार समाज में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है।…

कोई जल्दबाजी नहीं, डेढ़ दशक से हो रही थी कृषि कानूनों पर चर्चा:रविशंकर प्रसाद

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर एक पखवाड़े से आंदोलन चल रहा है। सरकार की लाख कवायद के बावजूद वह टस से मस होने को तैयार नहीं हैं, बल्कि अब कृषि कानूनों की बजाय ऐसे लोगों को छोड़ने के नारे लगने लगे हैं जिनके ऊपर आपराधिक मामले ही नहीं, बल्कि अदालत ने भी बेल देने से मना कर दिया है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आशंका जताते हैं कि इसे शाहीनबाग के रास्ते ले जाने की कोशिश हो रही है, लेकिन…

असम की सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, सिर्फ एक सीट पर मिली जीत

बिहार विधानसभा चुनाव, मध्य प्रदेश उपचुनाव, हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का खराब प्रदर्शन असम की सत्ता के समेमीफाइनल कहे जाने वाले बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के चुनाव में भी जारी रहा है। हालांकि यह चुनाव बीजेपी के लिए भी खुशी लेकर नहीं आया, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पार्टी के साथ मिलकर बीजेपी यहां भी कब्जा करने जा रही है। 40 सदस्यीय बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (BTC) पोल के नतीजों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। सत्तारूढ़ बोडो पीपुल्स फ्रंट (BPF)…

कानूनों के समर्थन में कई किसान संगठन, कृषि मंत्री से की मुलाकात, कहा- कानून वापस हो वरना प्रदर्शन रखेंगे जारी

बता दें कि कृषि सुधार के कानूनों के विरोध में जहां दिल्ली बार्डर पर कुछ किसानों का मोर्चा लगा हुआ है, वहीं अब इन कानूनों के समर्थन में भी किसान उतर गए हैं। कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर कानूनों को जारी रखने पर जोर दिया है। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि अगर सरकार कृषि सुधार के विरोधियों के दबाव में आई तो वे कानूनों के समर्थन में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।शनिवार की शाम को हरियाणा के किसान यूनियनों…

विस चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने 17 दिसंबर को तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल आएंगे उप चुनाव आयुक्त जानें विस्तार से

बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन 17 दिसंबर को सूबे के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे राज्य में ड्यूटीरत केंद्रीय चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ कई चरणों में बैठक करेंगे। जिलाधिकारियों के साथ भी उनकी महत्वपूर्ण बैठक है। सुदीप जैन के उत्तर बंगाल जाने का भी कार्यक्रम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव आयुक्त के दौरे से पहले समस्त जिलाधिकारियों को बूथ आधार पर अपने जिले के संवेदनशील इलाकों की तालिका तैयार करने…

मुख्य सचिव व डीजीपी को तलब किया जाना संविधान के खिलाफ:तृणमूल सांसद

बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्र की ओर से राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किए जाने पर लोकसभा में तृणमूल संसदीय दल के मुख्य सचेतक तथा सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि यह राज्य का मामला है तथा संविधान के अनुसार केंद्र इन्हें कैसे तलब कर सकता है? वहीं दूसरी ओर कानून के जानकारों का कहना है कि केंद्र को तलब करने का अधिकार है। दूसरी ओर सूत्रों के…

क्यों नाराज हुए केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के दिग्गज भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह,जानें विस्तार से

अहीरवाल बेल्ड के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी बेटी आरती राव के नगर परिषद रेवाड़ी के प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने आरती का नाम आगे बढ़ाने को एक साजिश करार देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य कभी भी छोटे चुनाव की तरफ नहीं रहा। नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव में हम अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के पक्षधर हैं। बता दें कि आगामी 27 दिसंबर को नगर परिषद के प्रधान पद के लिए चुनाव होना…

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की नाराजगी के 24 घंटे के भीतर सामने आई 2 नेताओं की सफाई, जानें -क्या कहा

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के अपनी बेटी को नगर परिषद प्रधान पद के चुनाव नहीं लड़ाए जाने के बयान को लेकर पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास व हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव भी मुखर हो गए हैं। राव इंद्रजीत सिंह की नाराजगी के बाद रणधीर सिंह कापड़ीवास और अरविंद यादव दोनों की एक तरह से सफाई आई है। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास का कहना है कि आरती राव का नाम प्रधान पद के लिए रखने के पीछे कोई साजिश नहीं है। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास का…

तेलंगाना के लिए सोनिया गांधी के योगदान को भूले KCR, राज्‍य के गठन में रहा है उनका अहम योगदान: AICC

तेलंगाना के स्‍कूल में पढ़ने वाले बच्‍चों को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की जीवनी पढ़नी होगी। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता दासोजु ने तेलंगाना सरकार से इसके लिए मांग की है, इसके जरिए वे राज्‍य के गठन के लिए की गई मेहनत के बदले कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के प्रति सम्‍मान प्रकट करना चाहते हैं। साथ ही उन्‍होंने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया और कहा कि वे राज्‍य के गठन का वास्‍तविक क्रेडिट कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को देना तो भूले ही और तो और…

मध्य प्रदेश में मदरसा, चर्च, स्कूल पर शिकंजा, धर्मातरण में मदद की तो छिनेगी सरकारी जमीन और अनुदान

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद रोकने के लिए बनाए जा रहे धर्म स्वातंत्रय विधेयक को विधानसभा में पेश करने से पहले सख्ती के कई प्रावधान शामिल कर रही है। इसमें जो नया प्रावधान जोड़ा जा रहा है। उसमें मदरसा, स्कूल या चर्च जैसी धार्मिक संस्थाओं पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसी संस्थाओं द्वारा यदि लव जिहाद व धर्मांतरण में किसी तरह की मदद की गई तो सरकार उन्हें दी गई सारी सुविधाएं वापस ले लेगी। उनका अनुदान बंद कर दिया जाएगा। यदि उन्हें सरकारी जमीन मिली…

सोनिया की जगह पवार के यूपीए का प्रमुख बनने की अटकलों को राकांपा ने किया खारिज करते हुए कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की देर-सबेर राजनीति से दूर होने की चर्चाओं के बीच यूपीए के नए अध्यक्ष को लेकर भी सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में मराठा क्षत्रप शरद पवार को सोनिया की जगह यूपीए के नए चेयरपर्सन के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मौजूदा वक्‍त में विपक्षी दलों के नेताओं को पवार की क्षेत्रीय दलों के नेताओं को साधने की क्षमता पर शायद ही किसी को संदेह है। लेकिन राकांपा ने बयान जारी कर इन अटकलों को सिरे से खारिज…

कृषि कानूनों के ‘फायदे’ समझाएगी बीजेपी, देशभर में आयोजित करेगी 700 चौपाल जानें विस्तार से

केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को किसान आंदोलन का 16वां दिन है और बीते दिनों से किसान सरकार से कानूनों को रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन के बीच जनता को नए कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिए खुद बीजेपी मैदान में उतरी है। पार्टी शुक्रवार से देश में 700 चौपालों का आयोजन करेगी। किसान नेताओं और सरकार के मंत्रियों के बीच कम से कम पांच दौर की बातचीत हो चुकी है।…

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा ,पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर क्‍यों जुटा रखें हैं सैनिक, इस पर पांच तरह की सफाइयां दे चुका है चीन

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती के लिए चीन ने पांच विरोधाभासी कारण बताए हैं। इन पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन की तैनाती से दोनों देशों के संबंधों और समझौतों को गंभीर नुकसान हुआ है। बीते 30-40 सालों का यह सबसे मुश्किल दौर है। जयशंकर ने यह प्रतिक्रिया ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लॉवी इंस्टीट्यूट के ऑनलाइन कार्यक्रम में व्यक्त की। विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के चलते एलएसी पर सात महीने से बने गतिरोध पर थी। जयशंकर…

तेलंगाना : स्‍कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो सोनिया गांधी की बायोग्राफी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी का आग्रह

तेलंगाना के स्‍कूल में पढ़ने वाले बच्‍चों को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की जीवनी पढ़नी होगी। दरअसल राज्य के स्‍कूलों में लागू पाठ्यक्रम में कांग्रेस अध्‍यक्ष की जीवनी को शामिल करने की अपील की गई है। कांग्रेस अध्‍यक्ष के 74वें जन्‍मदिन के मौके पर बुधवार, 9 दिसंबर को तेलंगाना ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के प्रवक्‍ता श्रवण दासोजु ने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव से इस बात का आग्रह किया है। वर्ष 2014 में के चंद्रशेखर राव ने ही कहा था कि तेलंगाना के लिए सोनिया गांधी को सारा…

कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन जरूरी, शीर्ष नेताओं को इस बारे में सोचना ही होगा: विवेक तन्खा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा अब पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांग को बुलंद करने वाले नेताओं में शुमार हो गए हैं। उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन अब जरूरी हो गया है। शीर्ष नेताओं को इस बारे में सोचना होगा तभी पार्टी अपने आपको मजबूती के साथ खड़ा कर पाएगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि नेतृत्व परिवर्तन से कार्यकर्ताओं में उत्साह की बढ़ोतरी होगी। विवेक तन्खा ने किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के…

क्या बंगाल में थी जेपी नड्डा पर हमले का खतरा ? BJP ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल फतह का धेय लेने के लिए बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को शहर के हेस्टिंग्स इलाके में बीजेपी के नए चुनाव कार्यालय के बाहर से काले झंडे दिखाने की कोशिश की। इस बीच बीजेपी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। बंगाल बीजेपी ने अमित शाह…

दिग्विजय सिंह कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रपति से कोई उम्मीद नहीं:दिग्विजय सिंह

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ विपक्षी नेताओं की बैठक से पहले ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति से ‘कोई उम्मीद नहीं है’। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं को एनडीए के उन सभी सहयोगियों के साथ बातचीत शुरू करनी चाहिए जिन्होंने अतीत में किसानों का समर्थन किया है। एक उदाहरण का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बना सकते हैं।…

CM पलानीस्‍वामी को DMK की चुनौती, ए राजा ने कहा- जयललिता के भ्रष्‍टाचार का मेरेे पास है लेखा-जोखा

द्रमुक (DMK) की ओर से तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एडापड्डी पलानीस्‍वामी को खुली चुनौती दी गई है। द्रमुक का कहना है कि उनके पास राज्‍य की दिवंगत पूर्व मुख्‍यमंत्री जयललिता के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामलों का पूरा ब्‍यौरा है। द्रमुक (DMK) नेता ए राजा ने कहा, ‘उनके पार्टी सदस्‍यों ने मेरे बयान का विरोध किया और कहा कि मैंने जयललिता से जुड़े भ्रष्‍टाचार मामलों के बारे में झूठ बोला। चाहे वो सामने आए या नहीं मेरे पास इस मामले के बारे में उन्‍हें देने के लिए ब्‍यौरा का पत्र है।’ इससे…