शिक्षक भर्ती घोटाले में केशव प्रसाद मौर्य कुछ बोलेंगे तो बीजेपी जुबान काट लेगी: ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी सरकार और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में 27 फीसदी आरक्षण को लेकर घोटाला हुआ है. अगर वह इस पर कुछ बोल दें तो बीजेपी उनकी जुबान काट लेगी. पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल कि यह केशव जी का गृह जनपद है, वह भी यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में कैसे आपके लोग चुनाव जीत पाएंगे तो राजभर ने कहा कि केशव…

गो सम्मेलन में बोले बाबा रामदेव, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए

योग गुरु और पतंजलि पीठम के प्रमुख बाबा रामदेव ने मांग की है कि ‘गोमाता’ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। बाबा रामदेव ने रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में महाती सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह मांग की। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में महाती सभागार में टीटीडी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘गो महासम्मेलन’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाला कानून लाना चाहिए,  जैसा…

तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का लिया संकल्प,कार्बन कटौती पर जी-20 देश प्रतिबद्ध,

जलवायु संकट को लेकर गहराती चिंता के बीच दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-20 ने इस सदी के मध्य तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य स्तर तक लाने यानी कार्बन तटस्थता हासिल करने की प्रतिबद्धता जताई है। जी-20 के नेताओं ने वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिए सार्थक और प्रभावी कार्रवाई करने का संकल्प भी लिया है। जलवायु शिखर सम्मेलन की भूमिका तैयारदरअसल इटली की राजधानी में दो दिनों तक चले जी-20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन रविवार को जो अंतिम…

दिवाली से पहले ही हुआ सिलेण्डर में बिस्फोट , जनता बोली अब चूल्हे में मानेगी दिवाली

अब दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है। इससे पहले यह 1733 रुपये का था। मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा।पिछले 30 दिनों के भीतर चौथी बार एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। सोमवार को गैर-सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई। अब राजधानी दिल्‍ली में 14.2 किलो वालो नॉन-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलिंडर की कीमत 819 रुपये हो गई है। 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलिंडर का दाम 95 रुपये से बढ़…

भारत के सतत विकास के मंत्र को जी-20 के रोम घोषणापत्र में मिली जगह,

प्रधानमंत्री मोदी समेत जी-20 के नेताओं ने सहमति जताई है कि विश्‍व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को कोरोना टीकों की आपातकालीन उपयोग मंजूरी को लेकर प्रक्रिया को तेज करने के लिए मजबूत किया जाएगा। ‘रोम घोषणापत्र’ में सहमति जताई गई है कि कोरोना टीकाकरण दुनिया के लिए फायदेमंद है।भारत के जी-20 शेरपा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को शिखर सम्‍मेलन में हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ऊर्जा और जलवायु स्पष्ट रूप से हमारी चर्चा का केंद्र रहा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि…

बाबू सिंह कुशवाहा ने बीजेपी पर लगाया आरोप

सोनभद्र : भाजपा लोगों की भावनाओं को हिदुत्व के नाम पर भड़का कर सत्ता में पहुंचकर पिछड़ों दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ ही देश को बर्बाद करने पर तुली है। सरकारी संस्थानों को बेचकर नई कृषि व शिक्षा नीति के माध्यम से देश के युवाओं, बेराजगारों किसानों का लाचार गुलाम बनाने का काम कर रही है। मधुपुर के चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज खेल मैदान पर शुक्रवार को आयोजित जन अधिकार पार्टी के पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा…

पीएम मोदी बोले-सरदार पटेल ने देशहित को सर्वोपरि रखा, हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ेंगे

लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकाएनाएं दीं। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल जिसने समर्पित किया, ऐसे राष्ट्र नायक सरदार वल्लभ भाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि हम देश वासियों के…

केशव प्रसाद मौर्य बोले सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि अब समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया है। मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा “अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का समय आ गया है।” केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “भाजपा अन्य पिछड़ा वर्गों की एकता की बदौलत अपना विजय अभियान जारी रखेगी। प्रदेश में इन वर्गों की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत है। अगर भाजपा न होती तो क्या…

फ्रांस और यूरोपीय संघ के कारोबारियों को निवेश के लिए किया विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आमंत्रित, जानें क्‍या कहा

देश के आर्थिक एजेंडे को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने में विदेश मंत्रालय की भूमिका और ज्यादा अहम होने वाली है। इसके संकेत तब और उभरकर सामने आए जब शुक्रवार को फ्रांस के सीनेट में आयोजित एंबिशन इंडिया, 2021 कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपना भाषण दिया। विदेश मंत्री ने फ्रांस और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत के आर्थिक एजेंडे को विस्तार से पेश किया और स्थानीय कारोबारी समुदाय को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।जयशंकर ने कहा कि भारत इस वर्ष 9.5 प्रतिशत की तेज…

पीएम मोदी की मुलाकात इटली और ब्रिटेन की यात्रा के दौरान दस देशों के प्रमुखों से होगी, पोप के साथ बैठक आज

पांच दिनों की इटली और ब्रिटेन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कम से कम एक दर्जन देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय मुलाकात संभव है। जिन देशों के नेताओं के साथ मुलाकात को अंतिम रूप दिया जा चुका है उनमें इटली, ब्रिटेन, नेपाल, सिंगापुर, फ्रांस, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, आस्ट्रेलिया, जापान, स्पेन के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी के साथ मुलाकात की। इससे पहले गार्ड ऑफ ऑनर देकर पीएम मोदी का भव्‍य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने शुक्रवार…

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई उधर भी होगी ; राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद पर पाकिस्तान को साफ बता दिया गया है कि आतंकवाद पर नकेल कसने की कार्रवाई न केवल अपने देश के अंदर, बल्कि जरूरत पड़ी तो उनकी तरफ भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई से आतंकियों का हौसला टूट गया है। शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटी तो पूरा कश्मीर जल उठेगा, लेकिन कुछ घटनाओं को छोड़कर वहां शांति रही। दुश्मन ताकतें बेचैन हैं। उन्होंने कहा…

केशव मौर्य ने किया ट्वीट- विपक्षी गण झूठ बोलने की हैं आटोमेटिक मशीन

यूपी के आगामी विधान सभा के चुनावी समर की जुबानी जंग में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर कड़ा हमला बोला है। ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं, दूसरी तरफ विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। यह भी लिखा है कि विपक्षी गण झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन हैं। बीजेपी का मंत्र है ‘सबका साथ और सबका विकास’ जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस का मंत्र है,’परिवार व भ्रष्टाचार का विकास’। पिछले दिनों प्रयागराज प्रवास…

बंगाल के बाद ममता की गोवा में ‘खेला’ की शुरुआत

बंगाल के बाद गोवा में हुई ‘खेला’ की शुरुआत, दौरे के दूसरे दिन 3 मंदिरों में जाएंगी ममता, मछुआरों से करेंगी मुलाकात पश्चिम बंगाल के बाद अब गोवा में होगी ‘खेला’ की शुरुआत, राज्य में कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोवा की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर है। गोवा दौरे के दूसरे दिन यानी आज सीएम ममता 3 प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन करेंगी।वह मछुआरों और सिविल सोसाईटी के सदस्यों के साथ बातचीत करने वाली हैं। साथ ही राज्य के तृणमूल कांग्रेस के अधिकारियों…

चुनाव में खदेड़ा होवे’ तो होगा ही, यूपी से भाजपा का सफाया भी होगा; आजमगढ़ में बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा। सपा प्रमुख ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ के दुर्गा जी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, आजमगढ़ समाजवादी लोगों का गढ़ है और इस बार ऐसा कुछ होगा जिसकी भाजपा ने कल्पना भी नहीं की होगी।…

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के नाम का शिलापट तोड़ा, भाजपा नेताओं में भारी रोष’

गौतमबुद्ध नगर में कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आने वाले हैं। केशव प्रसाद मौर्य जेवर में सिकंदराबाद दनकौर मार्ग से डेरी गुजरान मार्ग पर विशेष लेपन कार्य करने आने वाले है। उससे पहले ही जिले के लोगों ने लोकार्पण पत्थर को तोड़ दिया है। दनकौर में केशव प्रसाद मौर्य के हाथों से जिस विकास कार्य का लोकार्पण होना है। उस शिलापट को कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया हैं। इस मामले के बाद जिले में भाजपा नेताओं में भारी रोष है। दनकौर कोतवाली प्रभारी…

3 दिवसीय गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदआज तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रवाना होंगे. राष्ट्रपति भवन की प्रेस रिलीज के मुताबिक राष्ट्रपति 28 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे और 30 अक्टूबर तक वहां रहेंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ शाम को ‘हाई टी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. राष्ट्रपति कोविंद 29 अक्टूबर को भावनगर जिले में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए एक आवास योजना परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति इसके बाद एक निजी हेलीकॉप्टर के जरिए…

सपा-सुभासपा गठबंधन पर बोले अखिलेश: प्रदेश की खुशहाली और बदलाव के लिए आए साथ, भाजपा का पूरी तरह से होगा सफाया

उत्तर प्रदश के मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में भाजपा के लिए सत्ता का दरवाजा खोला था और अब वही दरवाजा उन्होंने ही बंद कर दिया है। ऐसे में आगामी चुनाव में भाजपा का प्रदेश से पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। सुभासपा और सपा के बीच हुआ गठबंधन प्रदेश के खुशहाली व बदलाव के लिए है।…

अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, बोले- ‘झूठ का फूल’ बना ‘लूट का फूल’

सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार का ‘झूठ का फूल’ अब बन गया है ‘लूट का फूल’। इससे चौबीसों घंटे जनता को ठगा जा रहा है। किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी सभी परेशान है। अपराधियों को खुली छूट है और प्रशासन तंत्र कानून व्यवस्था बनाए रखने में पंगु साबित हो रहा है। महिलाओं की जिंदगी सर्वाधिक असुरक्षित है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश को बर्बादी और बदनामी में ढकेल…

यूपी: कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मिलेंगे 50 हजार रुपये, जानें प्रक्रिया

यूपी में कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को योगी सरकार आर्थिक सहायता देगी. इसको लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है. शासनादेश के मुताबिक, कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी. सीएम योगी ने कुछ दिन पहले एलान किया था कि जिन लोगों ने कोरोना महामारी से जान गंवाई है उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी. सीएम के निर्देश पर इसका आदेश जारी कर दिया गया है. अपर मुख्य सचिव राजस्व की तरफ से सभी कमिश्नर…

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का कल प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. संभावना है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व सीएम अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चंडीगढ़ में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह 27 अक्टूबर को 11 बजे चंडीगढ़ में प्रेस को संबोधित करेंगे. इस बात की जानकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट करके दी है. कांग्रेस का साथ छोड़ने के कुछ दिन बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया था कि वो पंजाब…