केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- ‘मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्‍ते बंद कर दिए इसलिए बर्दाश्त नहीं हो रहे’

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों को इसलिए बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं क्योंकि “मोदी जी ने भ्रष्टाचार के रास्‍ते बंद कर दिए हैं”.भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सिलसिलेवार आयोजित किये जा रहे ‘सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन’ में सोमवार को कोरी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिन्हें उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया.सोमवार को…

वाराणसी से पीएम मोदी ने की आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने सोमवार को अपने सिद्धार्थनगर वाराणसी दौरे पर पहुंचे. उन्होंने वाराणसी में 5200 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ किया. पीएम मोदी ने वाराणसी में आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन लॉन्च किया. यह सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है. इससे पहले सिद्धार्थनगर में मोदी ने नौ चिकित्सा महाविद्यालयों का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे पर विपक्ष पार्टियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान नहीं दिया गया. पीएम मोदी यह भी पूछा कि क्या कभी…

कांग्रेस ने कहा- चुनावों को प्रभावित करने में फेसबुक की हो जांच, भाजपा से गठजोड़ के लगाए आरोप

कांग्रेस ने सोमवार को फेसबुक पर भारत के चुनावों को प्रभावित करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया और इसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भारत में अपने प्लेटफार्म पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करने पर फेसबुक की आलोचना की। उन्होंने कथित लीक आंतरिक रिपोटरें का हवाला देते हुए कहा कि फेसबुक ने खुद को एक फेकबुक में बदल दिया है। आरोपों पर फेसबुक इंडिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।कांग्रेस नेता ने…

‘भकचोन्हर’ वाले बयान पर भड़कीं मीरा कुमार, बोलीं- SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई के लायक लालू यादव के बोल

कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अपनी कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रभारी भक्त चरण दास के खिलाफ “आपत्तिजनक भाषा” का इस्तेमाल करने के लिए फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनके इस बयान से दलित समुदाय के स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि लालू यादव की टिप्पणी एससी / एसटी अधिनियम के तहत अपराध के रूप में योग्य है। कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “एक सम्मानित नेता ने बिहार कांग्रेस…

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को कसा तंज

मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी है। जनता डॉक्टर बनकर कांग्रेस का इलाज कर रही है।मौर्य ने रैगांव व पृथ्वीपुर में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे बीमारी दूर हो रही है, वैसे ही राष्ट्रीय समस्या दूर हो रही है। श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 खत्म, लालचौक पर तिरंगा लहरा रहा है। राजनीतिक जागरूकता से सर्वसमाज आगे बढ़ रहा है। मौर्य ने…

5 राज्यों के विधान सभा चुनाव में भाजपा को है मुस्लिम मतदाताओं से भी आस, बनाई यह रणनीति

पहले जनसंघ फिर भाजपा के लिए मुस्लिम वोट हमेशा से एक ऐसा तिलिस्म रहा है, जिसे आज तक यह संगठन सफलतापूर्वक तोड़ कर हासिल नहीं कर पाया है। बदलते दौर के साथ अब भाजपा ने भी अपनी छवि को बदलने की कवायद करनी शुरू कर दी है।हालांकि 2014 से ही पीएम मोदी लगातार सबका साथ-सबका विकास की बात कर रहे हैं । एक दौर वो भी था जब भाजपा यह मान कर चला करती थी कि मुस्लिम लोगों का वोट उसे नहीं मिलेगा। एक दौर ये भी आ गया है…

भाजपा विधायक ने राजभर को बताया भैंस

उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भैंस बताकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है।अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए, विधायक ने कहा, हमने सुभासपा नेता की आदत रवैये को बदलने की कोशिश की थी, लेकिन दुर्भाग्य से वह फिर से भैंस की तरह गंदगी में चला गया।सिंह ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों में सुभासपा समाजवादी पार्टी के बीच प्रस्तावित गठबंधन पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, अखिलेश ंगजेब संस्कृति का एक…

कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ खोला मोर्चा,

कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को बताया कि पार्टी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस 14 से 29 नवंबर तक पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगी। इन 15 दिनों के दौरान देशभर में कांग्रेस समितियां भी अपने-अपने क्षेत्रों में ‘पदयात्राओं’ का आयोजन करेंगी।वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को किसानों की समस्याएं, महंगाई…

पार्टी की आलोचना करने वालों को नहीं मिलेगी जगह, कांग्रेस में एंट्री से पहले करना होगा 10 वादा,

कांग्रेस ने पार्टी की आलोचना करने वालों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक सदस्यों को यह वचन देना होगा कि वे कभी भी सार्वजनिक तौर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की आलोचना नहीं करेंगे। कांग्रेस ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों के लिए एक नया फार्म तैयार किया है। इसमें 10 बिंदु दिए गए हैं, जिसको लेकर पार्टी में शामिल होने के इच्छुक लोगों को व्यक्तिगत घोषणा करनी होगी।सदस्यता फार्म के मुताबिक नए सदस्यों को यह संकल्प लेना होगा कि…

शांति में खलल डालने वालों को नहीं बख्‍शेंगे : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आतंकवाद पर परोक्ष रूप से करारा हमला बोला। शाह ने शनिवार को श्रीनगर में यूथ क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यकीन दिलाता हूं कि जम्मू-कश्मीर की शांति में जो भी खलल डालना चाहेगा उससे हम सख्ती से निपटेंगे। शाह ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में विकास की जो यात्रा शुरू हुई है उसमें कोई भी रोढ़ा नहीं अटका पाएगा। जानें शाह के दौरे की बड़ी बातें. शाह ने अपने दौरे के…

योगी आदित्यनाथ का ऐलान, नवंबर माह में 20 लाख छात्रों को देगी मुफ्त लैपटॉप

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने को हैं, ऐसे में तमाम राजनीतिक दल वोटरों को साधने के लिए अलग-अलग तरह के वादे कर रहे हैं। लेकिन योगी सरकार ने चुनाव से पहले ही प्रदेश के 20 लाख छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप वितरित करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने के लिए औ उन्हें ऑनलाइन शिक्षा में मदद के लिए हम उन्हें…

उत्तराखंड में मरने वाले बिहार के लोगों के आश्रितों को सरकार देगी 2-2 लाख रुपये मुआवजा

उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश भूस्खलन से अब तक बिहार के 10 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में बिहार के कई लोगों की मौत की जानकारी मिली है। ये हमलोगों के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर बिहार के…

ममता विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पहली बार करेंगी गोवा की यात्रा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा से त्रिपुरा गोवा से छीनने की इच्छुक है। ममता ने शनिवार को कहा कि वह 28 अक्टूबर को इस तटीय राज्य का पहला दौरा करेंगी। अपनी पहली यात्रा से पहले, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी व्यक्तियों, संगठनों राजनीतिक दलों से भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। ममता ने ट्वीट किया, 28 को गोवा के अपने पहले दौरे की तैयारी करते हुए मैं सभी व्यक्तियों, संगठनों राजनीतिक दलों से भाजपा…

मानवता का सम्मान बचाने के लिए भारत ने लड़ा था 1971 का युद्ध : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध इतिहास की उन कुछ लड़ाइयों में शामिल है, जो मानवता का सम्मान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा गया था। बेंगलुरु में स्वर्णिम विजय वर्ष के आयोजन के तहत वायु सेना सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि इस युद्ध का उद्देश्य अपना क्षेत्र बढ़ाना या सत्ता प्राप्त करना नहीं था। सम्मेलन में मौजूद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि सैन्य युद्धों के इतिहास में यह उन कुछ लड़ाइयों…

लोक सभा चुनाव 2024 में बंगाल से बाहर राजनीतिक विस्तार की तैयारी में ममता बनर्जी

भाजपा विरोधी खेमा केंद्र में सरकार बनाने के प्रयासों में जुटा हुआ है। हालांकि इसके लिए अभी उन्हें लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि आम चुनाव 2024 में निर्धारित हैं। लेकिन बंगाल में तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद मोदी विरोधियों की उम्मीद बनकर उभरीं ममता बनर्जी एक तरफ जहां कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग लेने की कोशिश करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर वह कांग्रेस में ही सेंध लगा रही हैं। गोवा में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री एडवर्ड फलेरियो को तृणमूल में…

RSS सरकार्यवाह होसाबले का अहम बयान- संघ कभी नहीं कहता- ‘हम दक्षिणपंथी हैं’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) नेता राम माधव द्वारा लिखित पुस्तक ‘The Hindutva Paradigm’ के विमोचन के मौके पर शुक्रवार को RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसाबले ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं RSS से हूं, संघ प्रशिक्षण शिविरों में हम कभी ये नहीं कहते कि हम दक्षिणपंथी हैं। हमारे कई आइडिया वामपंथियों की तरह होते हैं।’ उन्होंने कहा कि पूरब पूरी तरह से पूरब नहीं है, पश्चिम पूरी तरह से पश्चिम नहीं है। इसी प्रकार से वामपंथ पूरी तरह से वामपंथ नहीं है और दक्षिणपंथ पूरी तरह से दक्षिणपंथ…

सीएम खट्टर ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल फीस को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए उन लोगों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है, जिनकी सत्यापित पारिवारिक आय 1.80 लाख प्रति वर्ष रुपये से कम है। खट्टर ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के ‘सुपर 100 कार्यक्रम’ के तहत सिविल सेवा परीक्षा-2020 और जेईई एडवांस परीक्षा-2021 को पास करने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हुए यह घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गरीब परिवार…

नोटबंदी से लेकर अब तक, पीएम मोदी इतनी बार कर चुके हैं देश के नाम संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से शुक्रवार को देश के नाम संबोधित करेंगे. फिलहाल संबोधन को लेकर अभी तय नहीं है कि प्रधानमंत्री किन विषयों पर अपनी बात रखेंगे. हालांकि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार को लेकर जिक्र करेंगे. मोदी ने सबसे पहले 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी पर अपना संबोधन दिया था. प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले अपने पहले कार्यकाल से लेकर अब तक कई बार देश के नाम संबोधित कर चुके हैं. आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि…

‘अंधेरा होने के बाद कतई न जाएं थाने’, BJP नेता बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को दी नसीहत

2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेता ही प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावे पर खुद ही सवाल खड़े करते नजर रहे हैं। जी हां…शुक्रवार 22 अक्टूबर को वाराणसी पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को नसीहत दी है कि वो अंधेरा होने के बाद थाने कतई न जाएं। दरअसल, बेबी रानी मौर्य 22 अक्टूबर को वाल्मीकि महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंची थी। इस दौरान बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को…

कांग्रेस ने 100 करोड़ टीकाकरण पर स्वास्थ्यकर्मियों को दी बधाई, सरकार से किया सवाल

कांग्रेस ने जान हथेली पर रखकर कोरोना की जंग में शामिल डाक्टरों और तमाम चिकित्साकर्मियों को टीकों की 100 करोड़ डोज लगाने पर बधाई देते हुए इस पर जश्न मनाने के लिए सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि जश्न मनाने से कोरोना काल में हुई लाखों मौतों के जख्म नहीं भरेंगे और दूसरी लहर के दौरान हुई आपराधिक लापरवाही की जवाबदेही मांगने का समय आ गया है। कांग्रेस ने इसके लिए निष्पक्ष कोरोना जांच आयोग के गठन की मांग करते हुए कहा कि टीकाकरण की मौजूदा गति…