अखिलेश ने कसा सीएम योगी पर तंज, बताया फ्लॉप मुख्यमंत्री

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अम्बेडकर नगर जिले में एक जनादेश महारैली को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने ने प्रधानमंत्री नेंरद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को जमकर घेरा। वहीं महरैली में उमड़ी भारी भीड़ को देख कर अखिलेश यादव गदगद नजर आए। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्लॉप मुख्यमंत्री बताया। अखिलेश यादव ने कहाकि प्रदेश सरकार अपने किये गए वादों पर कायम नही रह सकी। सरकार ने न तो किसानों की आय दुगुनी की और न…

चाचा शिवपाल का अखिलेश यादव को संदेश, ”हम लखनऊ आ रहे , स्वागत नहीं करोगे

अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गई हैं. दीपावली और भाई दूज त्योहार संपन्न होने के बाद नेताओं का जनता के बीच दौरा शुरू हो गया है. इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को अकबरपुर कस्बा स्थित हिंदी भवन से अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत की. इस दौरान शिवपाल यादव सत्ताधारी दल पर हमलावर हुए, साथ ही समान विचारधारा वाली पार्टियों से…

‘तिपरालैंड’ की मांग तेज, 14 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन

त्रिपुरा में एक अलग राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज होने जा रहा है। त्रिपुरा से अलग एक और राज्य ‘तिपरालैंड’ बनाने की मांग को लेकर त्रिपुरा की कुछ राजनीतिक पार्टियां 14 नवंबर को दिल्ली में एक प्रदर्शन करने जा रही हैं। इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट आफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के मंगल देबबर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट आफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) (त्रिपुरा में सत्तारूढ़ बीजेपी की एक सहयोगी) टिपरा मोथा (विपक्षी पार्टी) और कुछ अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ 14…

राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले क्या करेंगे? जानिए उन्होंने क्या कहा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक स्कूल के एक समूह के लिए दिवाली रात्रिभोज का आयोजन किया। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहले क्या करेंगे।  राहुल गांधी ने तमिलनाडु के एक स्कूल से आए मेहमानों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो  ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया। संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी…

सुप्रीम कोर्ट ने बाल आयोग से बच्चों के पुनर्वास पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से सड़कों पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास पर स्थिति रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इस बारे में शीर्ष अदालत ने आयोग से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा ऐसे बच्चों के पुनर्वास से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के कार्यान्वयन की रिपोर्ट भी मांगी है। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल(एएसजी) केएम नटराज को दो सप्ताह के भीतर विवरण प्रस्तुत करने को कहा है। जब एएसजी नटराज ने पीठ से कहा…

मद्रास हाईकोर्ट ने अपनी गलती के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

मद्रास उच्च न्यायालय ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी द्वारा आर्थिक अपराध में शामिल एक महिला से तीन करोड़ की जबरन वसूली के आरोप में दायर एक रिट याचिका को निपटाने में छह साल लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने साल 2015 में मद्रास उच्च न्यायालय से इस मामले की निपटान जल्द से जल्द करने के लिए कहा था लेकिन इसमें छह साल की देरी हो गई।  न्यायमूर्ति सी.वी. कार्तिकेयन ने माफीनाामा संलग्न कियाअब रिट याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति…

भाजपा: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को बैठक बुलाई गई है। इसमें हाल ही में कुछ राज्यों में हुए उपचुनाव में पार्टी को लगे आघात को देखते हुए इसमें पांच राज्यों के आगामी उपचुनाव के लिए नई रणनीति पर विचार होने की संभावना है। यह एक दिनी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से शुरू होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन भाषण के साथ समाप्त होगी।  बैठक में पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में पार्टी के मसलों को लेकर भी नए सिरे से विचार होगा। एक भाजपा नेता ने…

ईंधन की कीमतों में ₹50 की कमी लाने के लिए बीजेपी को पूरी तरह से हराना होगा: संजय राउत

केंद्र द्वारा पेट्रोल पर ₹5/लीटर और डीज़ल पर ₹10/लीटर उत्पाद शुल्क कटौती के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि ईंधन की कीमतों में ₹50 की कमी लाने के लिए बीजेपी को पूरी तरह से हराना होगा। बकौल राउत, ईंधन की कीमत ₹100 से ऊपर बढ़ाने के लिए किसी को बहुत कठोर होना पड़ता है।

बीजेपी सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर फिर सत्ता पर काबिज़ हो सकती है: राकेश टिकैत

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जनता बीजेपी को वोट नहीं देगी लेकिन इसके बावजूद बीजेपी जीतेगी। बकौल टिकैत, चुनावों में बीजेपी सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर फिर सत्ता पर काबिज़ हो सकती है वे दूसरे दलों के प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने से भी रोकेगी।

दिवाली पर अखिलेश यादव बोले गरीबों, किसानों के लिए संघर्ष करें सपा कार्यकर्ता, चाचा से भी मिले

समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को भी सैफई स्थित अपने आवास पर सुबह प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। सैफई स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया।प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ बेहद मुखर अखिलेश यादव हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। आज भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गरीबों एवं किसानों के बीच जाएं और उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि भाजपा में गरीबों किसानों…

केशव मौर्य बोले- पिछली सरकारों में हुई है तुष्टिकरण की घटिया राजनीति

अयोध्या में छोटी दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव की शुरुआत हुई . अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर भव्य आयोजन देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक किया है. इस बीच दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक कारसेवक के रूप में यहां आया था. आज मेरे लिए भी बड़ा दिन है. जिन्होंने राम भक्तों को…

अमरिंदर का इस्तीफा:कांग्रेस के साथ 24 साल की दूसरी सियासी पारी खत्म

कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस में 24 साल का सियासी सफर खत्म हाे गया। कांग्रेस के साथ अमरिंदर की यह दूसरी पारी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। अमरिंदर ने मंगलवार शाम को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे बुधवार देर रात स्वीकार कर लिया गया। नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटा दिया गया, जिसके बाद वह पार्टी से…

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को दिया तोहफा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। अखिलेश ने कहा है कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी शिवपाल सिंह यादव का पूरा सम्मान करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रसपा का उनकी पार्टी में विलय नहीं बल्कि उसके साथ गठबंधन होगा। सपा अध्यक्ष का यह बड़ा बयान है क्योंकि वह प्रसपा के साथ चुनाव गठबंधन को लेकर अब तक खुलकर बोलने से बचते रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने साफ…

सपा-सुभासपा गठबंधन से मैदान में उतरेंगे मुख्तार अंसारी?

यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के साथ ओमप्रकाश राजभर जेल पहुंचे। करीब एक घंटे तक जेल के अंदर मुख्तार और ओमप्रकाश राजभर में बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद मुख्तार अंसारी के सपा-सुभासपा गठबंधन से मैदान में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं। ओमप्रकाश राजभर पहले भी मुख्तार अंसारी को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे चुके…

अमरिंदर के सियासी दांव से कांग्रेस में हड़कंप

कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने और नई पार्टी के ऐलान से हड़कंप मच गया है। कैप्टन के दांव से पंजाब कांग्रेस में स्थिति संभालने का दौर शुरू हो गया है। इसके लिए पंजाब भवन में कांग्रेस की करीब 3 घंटे की मीटिंग चली। इसकी अगुवाई CM चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू और पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी कर रहे हैं। इसमें पंजाब सरकार के सभी मंत्रियों और विधायकों को बुलाया गया है। हालांकि, इसे अगले चुनाव के लिए रणनीति बनाने के नाम पर बुलाया गया है। मीटिंग के बाद सिद्धू ने…

समाजवादी पार्टी नहीं ये नमाजवादी पार्टी है : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ कर रहे हैं। इससे उनका और उनकी पार्टी का चरित्र पता चल रहा है। अखिलेश को देश से माफी मांगनी चाहिए। यह समाजवादी पार्टी नहीं नमाजवादी पार्टी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है। माफियाओं पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से प्रदेश में…

नहीं थम रहा विवाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में , भद्रा को थमाया गया नोटिस

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में असंतोष और गुटबाजी कम होने का नाम ले रही है। पांच दिन के भीतर कांग्रेसियों में मारपीट की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश संगठन के खिलाफ टिप्पणी करने पर पूर्व प्रदेश महामंत्री अरण भद्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विवाद की पहली घटना जशपुर में 25 अक्टूबर को हुई थी। बाकी दो घटनाएं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुईं, जिसमें एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन और प्रदेश कांग्रेस…

15 देशों की बैठक में और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की अगुआई में हुआ फैसला, चीन के वैकल्पिक सप्लाई चेन का रोडमैप होगा तैयार

कोरोना महामारी के बाद वैकल्पिक वैश्विक सप्लाई चेन का विकल्प बनाने में जुटे अमेरिका, भारत व दूसरे समान विचारधारा वाले देशों के बीच नीतिगत स्पष्टता आने लगी है। जी-20 बैठक के दौरान रविवार को देर शाम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की अध्यक्षता में हुई 15 देशों के प्रमुखों की बैठक में बनी सहमति का सीधा मतलब यह है कि लोकतांत्रिक देशों का एक बड़ा समूह आने वाले दिनों में अपने औद्योगिक उत्पादन व कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भरता कम करेगा। ये देश जल्द ही आटोमोबाइल से लेकर इलेक्ट्रानिक्स…

अनिल देशमुख की पेशी पर आज कोर्ट में, ईडी की रिमांड का करेंगे विरोध

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अनिल देशमुख से प्रवर्तन निदेशालय ने 12 घंटे की पूछताछ की थी। पूछताछ में ईडी को पूर्व मंत्री की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल देशमुख को आज अदालत में पेश किया जाएगा। एनसीपी नेता अनिल देशमुख के वकील ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अदालत के समक्ष अपनी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिमांड का विरोध करेंगे। अनिल…

केशव प्रसाद मौर्य ने उड़ाई अखिलेश की खिल्ली : कहा- सपाई 400 कुर्सियां तो जमा कर सकते हैं, इतने विधायक नहीं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री व भाजपा के प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि कुछ फुंके हुए कारतूसों को सपा में शामिल कराकर अखिलेश यादव भाजपा को भागता परिवार बता रहे हैं, लेकिन अखिलेश को यह नहीं पता कि परिवार क्या होता है। भाजपा के लिए पूरा राष्ट्र एक परिवार है। वह यहां श्रीजी फॉर्म हाउस में भाजपा के बृज क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।  कार्यशाला…