सचिन पायलट खेमे के विधायकों की अर्ज़ी पर फैसला करेगा आज राजस्थान हाईकोर्ट

 राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच आज राजस्थान हाई कोर्ट सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बाग़ी विधायकों की याचिका पर फ़ैसला सुनाएगी. इन विधायकों ने स्पीकर डॉ. सी पी जोशी की तरफ़ से उन्हें जारी किए गए नोटिस के ख़िलाफ़ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था. राजस्थान की सियासत में इन दिनों भारी उठापटक चल रही है. राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस इंद्रजीत मोहंती और जज प्रकाश गुप्ता की डिवीजन बैंच ने इस याचिका पर घंटो सुनवाई की है. देश के नामचीन वकील हरीश साल्वे, मुकुल रोहतगी और…

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सचिन पायलट समते 19 बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता कार्यवाही पर रोक लगाने को गलत बताया गया सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

राजस्थान का सियासी रार अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सचिन पायलट समते 19 बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता कार्यवाही पर रोक लगाने वाले राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दूसरी ओर सचिन पायलट ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी है, ताकि बगैर उनका पक्ष सुने कोर्ट मामले में कोई आदेश न जारी कर दे। मामले में आज तीन जज की पीठ सुनवाई करेगी।  याचिका में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के ‘किहोतो होलां’…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर करीब आधे घंटे मुलाकात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर करीब आधे घंटे मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दो दिन बाद ही 24 जुलाई को आडवाणी को अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वंस मामले की सुनवाई कर रही सीबीआइ की विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बयान दर्ज कराना है। वहीं दूसरी ओर पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन भी होना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। ऐसे में केंद्रीय…

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़कर जल्द ही हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पॉश इलाके डीएलएफ में शिफ्ट हो सकती है

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़कर जल्द ही हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पॉश इलाके डीएलएफ में शिफ्ट होने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुग्राम शहर की सबसे पॉश सोसायटी यानी सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालियाज वाले अपने घर में शिफ्ट हो जाएंगी। यहां पर वह अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रहेंगी। बताया जा रहा है कि यहां पर बच्चे भी साथ ही रहेंगे। गौरतलब है कि गुरुग्राम की अरालियाज सोसायटी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि सुबह 10.30 बजे वीडियो क्रॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मणिपुर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के जरिए वर्ष 2024 तक राज्‍य के हर घर में जल पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रोजेक्ट  की लागत लगभग 3 हजार करोड़ रुपये है। इस परियोजना के जरिए मणिपुर के 1लाख 42 हजार 7 सौ 49 घरों में घरेलू नल कनेक्शन में जलापूर्ति होगी।केंद्र ने जल जीवन मिशन के…

नहीं रहे अटल विहारी वाजपई के ध्वजवाहक और मायावती के राखी भाई लालजी टंडन

सक्रिय राजनीति में सभासद से राज्यपाल के पद का सफर तय करने वाले ‘बाबू जी’ यानी लालजी पुरानी राजनीतिक परम्परा के नेता थे। देश भर के सभी दलों के लोगों से अच्छे रिश्ते रखने वाले टंडन ने राजनीति की हर विधा को बेहद करीब से देखा और उनको सभी समुदाय के लोग वोट देते थे। भाजपा के साथ लम्बा जीवन जीने वाले लालजी टंडन ने अंतिम सांस भी भाजपा के नाम की ली। बसपा मुखिया मायावती के राखी भाई लालजी टंडन के समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव से…

हाई कोर्ट से बागी विधायकों को राहत, सचिन पायलट ने मलिंगा को भेजा नोटिस

राजस्थान में जारी सियासी रार के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा को कानूनी नोटिस भेजा है। मलिंगा ने सोमवार को जयपुर में मीडिया कर्मियों से कहा था कि सचिन पायलट ने भाजपा में जाने के लिए 35 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। पायलट ने यह पेशकश दो बार की, लेकिन मैंने मना कर दिया। मलिंगा के मुताबिक उन्होंने कहा था कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे। इस पर मंगलवार को पायलट ने मलिंगा को कानूनी नोटिस भेजा है। पायलट का कहना है…

हाई कमान का बड़ा संकेत , कांग्रेस के बदलाव में कई नेता होंगे बाहर

लंबे अर्से से राजनीतिक चुनौतियों के चक्रव्यूह में घिरी कांग्रेस को राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत से उपजे ताजा संकट ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में जल्द व्यापक बदलाव के लिए सोचने पर बाध्य किया है। पार्टी की गंभीर चुनौतियों के मद्देनजर ही पायलट प्रकरण का बवंडर थामने के बाद कई राज्यों में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में भी बड़े बदलाव होंगे, जिसका अंदरूनी खाका तैयार करने की पहल शुरू कर दी गई है। संगठन में होने वाले इन बदलावों में जाहिर तौर पर राहुल गांधी…

शब्दों के प्रदूषण फैलाना बंद करे जावेड़कर ,-कप्पिल सिब्बल

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने कड़े शब्दों से प्रदूषण फैलाना बंद करें और ठीक से शासन करने पर ध्यान दें। सिब्बल ने कहा कि भाजपा को सरकार चलाना नहीं आता लेकिन कड़े शब्दों का प्रयोग कर दूसरों पर हमला करना उसे अच्छी तरह आता है।सिब्बल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि जावडेकर जी आप देश के पर्यावरण मंत्री हैं। आपका काम प्रदूषण रोकना है। लेकिन आप कड़े शब्दों का…

श्रावस्ती : सम्यक पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न , राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद ने की सराहना

देवीपाटन : देवीपाटन मंडल के सभी ज़िलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद का आगमन हुआ । बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव के के मौर्य ,देवीपाटन मंडल के प्रभारी सत्य प्रकाश मौर्य ,जिलाध्यक्ष बहराइच श्री कृष्ण गोपाल मौर्य , जिलाध्यक्ष गोंडा चंद्रगुप्त ,जिला अध्यक्ष बलरामपुर लाल जी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन में सम्यक पार्टी के प्रभावी उपस्थिति के संबंध में रणनीति की चर्चा हुई और…

अपने बेटे की हार से नाराज है अशोक गहलोत, लोकसभा चुनाव की हार पर गहलोत लेंगे बदला

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री एवं जोधपुर से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि ‘राजस्थान में पिछले सप्ताह जो कथित रूप से ऑडियो टेप जारी हुए हैं, इसके पीछे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हाथ है। गहलोत साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने बेटे की हार का बदला लेना चाहते हैं।’ लोकसभा चुनाव में जोधपुर सीट से कांग्रेस की तरफ से सीएम गहलोत के पुत्र वैभव खड़े थे लेकिन इस सीट पर गजेंद्र सिंह ने उन्हें करीब 2.7 लाख वोटों से हरा दिया। ‘टेप में मेरी आवाज…

इमरान खान का बड़ा बयान , कश्मीरी जनता को इंसाफ दिलाने तक लड़ते रहेंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि कश्मीरी जनता के संघर्ष में हम उसके साथ खड़े हैं और कश्मीरियों को न्याय दिलाने के लिए हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इमरान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि कश्मीर की जनता का अपने भविष्य का फ़ैसला करने का अधिकार सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के आधार पर मान्य अधिकार है। इमरान ने लिखा कि हम कश्मीरी जनता को जो हिंदुत्व का एजेंडा रखने वाली नस्ल परस्त भारतीय सरकार के अत्याचारपूर्ण और ग़ैर क़ानूनी हथकंडों के ख़िलाफ़ लामबंद है इंसाफ़ दिलाने…

दिल्ली में जलभराव के बाद राजनीति हुई गर्म, केजरीवाल सरकर को जिम्मेदार ठहराया

रविवार को 2 घंटे की बारिश में डूबती दिल्ली को देख राजनीतिक बयान बाजी तेज हो गई। बीजेपी की ओर से दिल्ली में हुए जलभराव के लिए जब केजरीवाल सरकार को जिम्मदेरा ठहराया गया तो आम आदमी पार्टी के विधायक राघटव चड्ढा ने कहा कि उनकी सरकार के आने के बाद से दिल्ली में हालात सुधरे हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार के आने से पहले बारिश के हर मौसम में दिल्ली में जगह-जगह जलभराव होता था। पिछले 2 से 3 वर्षों से जलभराव की स्थिति में भारी सुधार दिखा…

सचिन पायलट को मिले आयोग्यता नोटिस में आज कोर्ट मे होगी सुनवाई

 राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच आज बागी विधायकों को जारी अयोग्यता नोटिस पर राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी तेवर अपनाने के बाद कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। बैठक में शामिल न होने पर पायलट गुट के विधायकों पर व्हिप उल्लंघन करने को लेकर कार्रवाई हुई। राज्य विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में अनुपस्थित पायलट समेत 19 विधायकों को सदस्यता खत्म करने को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके खिलाफ बागी विधायक हाई कोर्ट…

राजस्थान फोन टेपिंग मामले मे गृह मंत्रालय ने मांगी राजस्थान सरकार से रिपोर्ट

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फोन टेपिंग मामले में राज्य के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों ने बताया कि मामले में गृह मंत्रालय ने राजस्थान के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट तलब की है। भाजपा ने इसे निजता का हनन बताया था। केंद्र सरकार ने राजस्थान के मुख्य सचिव से इस मामले में रिपोर्ट तलब की। एक अधिकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव से कहा है कि गहलोत सरकार के खिलाफ कथित साजिश के सिलसिले में दो ऑडियो क्लिप सामने आने…

गुना काण्ड में पुलिसकर्मियों पर केस नहीं किया तो देशभर में आंदोलन-जिग्नेश मेवानी

मध्य प्रदेश के गुना जिले के ग्राम जगनपुर चक में शनिवार को अनुसूचित जाति वर्ग के पीडि़त किसान परिवार से मिलने गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुजरात के ऊनों में अनुसूचित जाति (अजा) वर्ग पर जब अत्याचार हुआ था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मारना है, तो मुझे मारो। मेरे अजा वर्ग के भाइयों को मत मारो, लेकिन आज गुना में ऊनों से बड़ी घटना हो गई। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं और किसान परिवार की बर्बरता के साथ पुलिस ने पिटाई…

यदि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं हुई तो सोमवार को जाएंगे कोर्ट -भाजपा

राजस्थान के सियासी संकट में अब भाजपा भी पुलिस के पास पहुंच गई है और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा और इसके नेताओं की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पार्टी ने इन नेताओं के खिलाफ मानहानि और अन्य धाराओं में मामला दायर करने की मांग की है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज की ओर से शुक्रवार देर रात जयपुर के अशोक नगर थाने में शिकायत की गई। इसमें कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य…

कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने की बाढ़ प्रभावित असम-बिहार की मदद करने की अपील

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने देशवासियों से असम और बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की है। पायलट ने यह अपील राजस्थान में जारी राजनीतिक हलचल के बीच की है, जहां उन्होंने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ खुले तौर पर बागी तेवर अपना लिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पायलट ने ट्वीट कर कहा, ‘ मैं असम और बिहार में बाढ़ से…

देश के कई राज्य ले कड़ा निर्णय -कुमार विश्वास

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 फीसद से अधिक है। इस बीच देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 34,956 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 687 लोगों की जान भी गई है। इस तरह अब देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 25,602 हो गई है। इस बीच सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए चर्चित कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा है…

केरल में विपक्षी दलो ने सरकार गिराने की बनायी योजना , कर रहे इस्तीफे की मांग

केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने सोने की तस्करी मामले में कहा है कि इसे लेकर वामदलों की सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हालांकि इसके बावजूद केरल के विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने राज्य की विधानसभा में 27 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। माकपा के राज्य सचिव कोडियारी बालाकृष्णन ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के सत्तारूढ़ गठबंधन को पूरा समर्थन देते हुए विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा पर तल्खी भरा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सरकार विरोधी अभियानों…