बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की जीत के बाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मंत्रिपरिषद का जल्द विस्तार किया जा सकता है। नई परिस्थितियों में जदयू केंद्र सरकार में शामिल हो सकती है, ताकि एनडीए को मजबूती दी जा सके। इसके अलावा भाजपा भी अपने प्रमुख नेताओं को इसमें जगह देगी। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावना है। केंद्र सरकार में अकाली दल की हरसिमरत कौर के हटने और लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद के बाद एनडीए की मंत्रिमंडल…
Category: वादे-इरादे
COVID-19 Vaccine: रिसर्च के लिए 900 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, वित्त मंत्री का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि देश में महामारी के प्रकोप को देखते हुए बायोटेक विभाग को कोविड सुरक्षा मिशन के तहत वैक्सीन के विकास व अन्य रिसर्च के काम के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा, ‘कोविड सुरक्षा मिशन के तहत भारतीय कोविड वैक्सीन के विकास के लिए बायोटेक विभाग को 900 करोड़ रुपये दिए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि इसके तहत वैक्सीन की वास्तविक कीमत व इसके वितरण में आने वाली लागत को कवर नहीं किया…
चिराग पासवान की वजह से सिर्फ जेडीयू को ही नहीं BJP को भी हुआ नुकसान
बिहार का जनादेश बहुत साफ है। बहुमत नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को मिला है। एनडीए के सबसे बड़े दल भाजपा ने डंके की चोट पर न केवल इसकी घोषणा की थी, बल्कि चुनाव के बीच गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह भी साफ कर दिया था कि जदयू को कम सीटें मिलेंगी तो भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम खत लिखा कि विकास का सिलसिला…
प्रधानमंत्री नरेंद्र आज करेंगे आसियान-भारत शिखर बैठक की सह-अध्यक्षता
आज 17वां आसियान-भारत शिखर बैठक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत और 10 दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संगठन आसियान के बीच डिजिटल शिखर बैठक की आज यानी गुरुवार को सह-अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस 17वें आसियान-भारत शिखर की बैठक की वियतनामी प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक कोरोना वायरस महामारी के कारण आए आर्थिक संकट से उबरने और रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने पर केंद्रित हो सकती है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस शिखर बैठक में आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी…
बिहार चुनाव में लोजपा की हुई अबतक की सबसे बड़ी हार, आंकड़ों में देखें रामविलास से चिराग तक का सफर
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिल गया है और राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बीच एक पार्टी ऐसी भी है, जिसके प्रदर्शन पर सबकी नजरें थीं, वह है लोजपा। चिराग पासवान की अगुवाई में लोजपा ने महज एक सीट पर ही सफलता पाई है और इस चुनाव में पार्टी वह कमाल नहीं कर पाई, जिसका दावा चिराग पासवान कर रहे थे। लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा के गठन के बाद से अबतक की उसकी सबसे बड़ी हार 2020 के विधानसभा चुनाव में हुई है। लोजपा…
MLA बनते ही नरवाल ने दिखाए आक्रमक तेवर, ‘भाजपा ने जो घोषणाएं की थी पूरी करवाकर लूंगा दम’
बरोदा हलका का उपचुनाव जीते इंदुराज नरवाल की हलके के लोगों के प्रति जवाबदेही और विकास कराने की चुनौती बढ़ गई है। प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार है और नरवाल विपक्षी दल कांग्रेस से विधायक बने हैं। उपचुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बड़े वायदे तो नहीं किए थे लेकिन गठबंधन सरकार पर बरोदा की विकास में अनदेखी, कृषि कानूनों, किसानों के मुद्दों को खूब भुनाया था। दूसरी तरफ भाजपा-जजपा ने बरोदा के लोगों के विकास व शिक्षा के सपने दिखाए थे और आइएमटी, चावल मिल व…
बीजेपी ने उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी सरकार को तानाशाह करार दिया
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उद्धव ठाकरे, नवीन पटनायक, ममता बनर्जी और पिन्नाराई विजयन का नाम लिए बगैर उनकी कार्यशैली को निकृष्ट तानाशाह जैसा करार दिया है। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह हमला पत्रकार अर्णब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद किया है। सर्वोच्च अदालत ने अर्णब को बेल देने के साथ ही कानून की धज्जियां उड़ाने पर महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि आत्महत्या के एक बंद हो चुके मामले में…
युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दिल्ली में हुआ साक्षात्कार, राहुल से चर्चा के बाद घोषित होगा परिणाम
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज दिल्ली में साक्षात्कार आयोजित हुआ। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली ने तीनों ही उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया। करीब एक घंटे तक साक्षात्कार की प्रक्रिया चली। सबसे पहले निगम भंडारी को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। उसके बाद यदोपति ठाकुर और अमित पठानिया का साक्षात्कार हुआ। तीनों ही उम्मीदवारों की संगठन में दी गई सेवाओं को देखा गया। संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों…
गुर्जरों और राजस्थान सरकार के बीच वार्ता में नहीं बनी सहमति, आंदोलनकारियों का पटरी पर कब्जा बरकरार
अति पिछड़ा वर्ग को पांच फीसद आरक्षण का मामला संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने व सरकारी नौकरियों में बैकलॉग पूरा करने को लेकर सरकार और गुर्जरों के बीच वार्ता का दौर जारी है, लेकिन अभी तक दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी। आंदोलनकारी सोमवार को भी भरतपुर के पिलूकापुरा में रेलवे ट्रेक पर कब्जा कर के पिछले नौ दिन से बैठे हैं। सोमवार को दसवें दिन बयाना-भरतपुर राजमार्ग के साथ ही दौसा, भीलवाड़ा, राजसमंद सहित कई इलाकों में गुर्जरों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। बयाना…
इस दिवाली पर वोकल फॉर लाेकल से मिलेगी कारोबार को नई चेतना : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को सोमवार की सुबह करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र से उद्यमी विपिन अग्रवाल, संपूर्णानंद स्टेडियम में बास्केट बाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह और पक्के महाल में काल भैरव के पास गृहिणी नीलिमा मेहता से बातचीत की। इस दौरान कार्यक्रम का प्रसारण दशाश्वमेघ घाट, शूलटंकेश्वर, टीएफसी, सर्किट हाउस, एयरपोर्ट परिसर और कमिश्नरी में किया गया।ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया और पीएम के कोरोना संक्रमण के दौरान किये गए उपायों और विकास…
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी ,जानें विस्तार से
उत्तर प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री रहे हापुड़ जिले के दिग्गज नेता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। जागरण संवाददाता के मुताबिक, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे और प्रदेश के पूर्व मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। हापुड़ पुलिस ने पूर्व मंत्री की तहरीर पर मुकदमा…
नोटबंदी की चौथी सालगिरह पर पीएम मोदी बोले, इस कदम से काले धन पर लगी लगाम, पारदर्शिता में इजाफा
नोटबंदी की चौथी सालगिरह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरकार के इस कदम से काले धन को कम करने में मदद मिली। नोटबंदी के चलते टैक्स के मोर्चे पर बेहतर अनुपालन देखने को मिला और पारदर्शिता में भी इजाफा हुआ। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोटबंदी के मदम की आलोचना करते हुए रविवार को सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस कदम ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी से कालेधन पर…
जम्मू कश्मीर : महबूब का विवादित बयान, कहा- जब नौकरियां नहीं होगी तो यहां के लड़के बंदूक उठाएंगे ही
पीडीपी प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री व पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डेक्लेरेशन की उपप्रधान महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय ध्वज पर विवादित बयान के बाद एक बार फिर भड़काऊ भाषण देते हुए कहा कि जब प्रदेश में युवाओं को नौकरियां ही नहीं मिलेंगी तो वे मजबूर होकर बंदूक उठाएंगे। जम्मू-कश्मीर में स्थानीय युवाओं के लिए नौकिरयों व भूमि के अधिकार छीन लिए गए हैं। ये बात जम्मू के लोगों को भी समझ आ गई है।जम्मू पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान महबूबा ने यह बयान देकर आतंकवाद की राह…
एग्जिट पोल अनुमानों ने एनडीए की चिंता बढ़ाई, असल नतीजे आने तक पर्दे के पीछे राजनीतिक संभावानएं तलाशने का काम शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल अनुमानों में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त से राज्य खेमे की चिंता बढ़ा दी है। असल नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। हालांकि, तब तक राजनीतिक दलों में पर्दे के पीछे भावी संभावनाओं को तलाशने का काम होगा। एग्जिट पोल अनुमानों को देखते हुए स्पष्ट जनादेश आने का अनुमान है, लेकिन अगर मुकाबला बराबरी पर रहा तब जोड़ तोड़ की संभावना बनेगी। इसलिए अगले दो दिन अपने अपने तंत्र से अनुमानों का अध्ययन कर सम्पर्क संवाद के रहेंगे। बिहार के चुनावी…
बिहार के विधानसभा चुनाव के नतीजों से नई दिशा लेगी विपक्षी एकजुटता की पहल
बिहार चुनाव की सियासी करवट चाहे जो रहे कांग्रेस भविष्य की राजनीति के लिए विपक्षी एकजुटता की नये सिरे से पहल को आगे बढ़ाएगी। एग्जिट पोल के अनुमानों के हिसाब से महागठबंधन ने चुनाव में बाजी मारी तो बिहार का यह प्रयोग उन सभी राज्यों में दोहराने की कोशिश होगी जहां भाजपा सत्ता की दावेदारी में है। पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों के साथ अगले साल होने वाले चुनाव के लिए गठबंधन का सैद्धांतिक फैसला कर कांग्रेस ने इसका संकेत दे भी दिया है।बिहार चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी…
केन्द्र सरकार ने बड़े बदलावों के साथ हज यात्रा 2021 का किया ऐलान, जानें क्या होंगे जरुरी एहतिआत
कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर बदलावों के साथ केंद्र सरकार ने हज 2021 का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज पर रवाना होने से पहले सभी को कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कई और बदलाव हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज 2021 में कोरोना महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन किया जाएगा। हज के लिए आवेदन पत्र…
राहुल गांधी का समय नहीं मिलने के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली फेल
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का समय नहीं मिलने के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली फेल हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सात नवंबर को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। इसमें केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून का विरोध प्रस्तावित था।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रैली के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कृषि कानून के खिलाफ प्रदेश भर में किसानों से हस्ताक्षर करा रही है। 20 लाख किसानों के हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब…
चुनाव परिणाम तय करेगा कमल नाथ का भविष्य, उठ सकती है नेतृत्व परिवर्तन की आवाज
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने की वजह से हुए। मतदान हो चुका है और नतीजों का इंतजार है। यदि नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं आए तो प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की आवाज उठ सकती है। वैसे भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ही हैं। इसे लेकर भाजपा आरोप लगाती रही है कि प्रदेश कांग्रेस में एक ही ‘नाथ’ हैं, बाकी अनाथ हैं। वहीं, उपचुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहते हैं तो कमल नाथ-दिग्विजय सिंह…
हम चने खाकर पूरे दिन गली-गली करते थे चुनाव प्रचार : लाल बिहारी तिवारी
दिल्ली के चुनावों को याद करते हुए भाजपा के पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी ने कहा कि मैं 1965 में जनसंघ से जुड़ा था। दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक भंडार में लीगल मैनेजर रहा। 1993 में घोंडा विधानसभा से पहला चुनाव जीता था। फिर 1997 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा से उपचुनाव जीतकर सांसद बना और कुल तीन बार सांसद रहा। 90 के दशक में चुनाव लोकतंत्र के पर्व के रूप में होते थे। लेकिन अब तो यह किसी फिल्मी सीन की तरह हैं। जनसेवा केवल दिखावा है। मुझे याद है कि…
जानें किस वजह से बिहार चुनाव में इस बार रिजल्ट आने में हो सकती है देरी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हो रहा मतदान आज शाम को खत्म हाे जाएगा। इसके बाद सभी की निगाहें दस नवंबर पर है। उसी दिन यह पता चलेगा कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या लालू के लाल बिहार पर राज करेंगे। कोरोना प्रोटोकाल के कारण इस बार विधानसभा सीटों के परिणाम आने में देर हो सकती है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार मतगणना हॉल के अंदर अधिकतम सात मतगणना टेबल ही लगाने की अनुमति होगी। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 3-4 हॉल की जरूरत होगी। …
