तमिलनाडु भाजपा प्रमुख बोले- अन्नाद्रमुक से है मजबूत गठबंधन, आगे भी बना रहेगा

तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख एल. मुरूगन ने सोमवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और गठबंधन ‘मजबूत’ है। एक दिन पहले सत्तारूढ़ दल ने अपने भगवा सहयोगी से कहा था कि वह राज्य में बड़े भाई की भूमिका में है। मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के साथ आज यहां मुलाकात के तुरंत बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। पलानीस्वामी ने कोयंबटूर में पत्रकारों से कहा कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों…

2021 में अब दवाई भी और कड़ाई भी, जल्द आएगी वैक्सीन:कोरोना को लेकर PM मोदी का नया मंत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 31 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गुजरात के राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी। इससे गुजरात का हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। शिलान्यास समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपानी और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी शामिल हैं। यहां पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2020 ने हमें यह अच्छी तरह से सिखाया है कि स्वास्थ ही संपदा है। यह चुनौतियों से भरा वर्ष रहा है। राजकोट में 201 एकड़ में ये नया एम्स बनने…

किसान अन्नदाता, उन्हें बदनाम ना करें, आंदोलनकारियों को नक्सली या खालिस्तानी कहना गलत:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान अन्नदाता और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसान आंदोलन के संदर्भ में उन्हें नक्सली और खालिस्तानी कहना गलत है। किसी को भी किसानों को बदनाम नहीं करना चाहिए। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन से सरकार को बहुत दुख पहुंचा है। ये पूछे जाने पर कि आंदोलनकारियों को नक्सल और खालिस्तानी कहा जा रहा है, उन्होंने कहा कि हम किसानों का बहुत सम्मान करते हैं।रक्षा मंत्री ने कहा कि वह किसानों के सम्मान में हमेशा अपना शीश झुकाते…

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ में अटल सरकार में मंत्री रहे भाजपा MLA राजगोपाल, केरल विधानसभा में पारित प्रस्ताव का दिया साथ

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर कृषि कानूनों को लेकर जारी घमासान के बीच केरल विधानसभा ने आज यानी गुरुार को सर्वसम्मति से केंद्र के तीनों विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। हालांकि, यहां एक अप्रत्याशित घटना देखने को उस वक्त मिली, जब इस प्रस्ताव को एकमात्र भाजपा विधायक ओलांचेरी राजगोपाल का भी समर्थन मिला। केरल विधानसभा के इस प्रस्ताव में इन तीनों को ‘किसान विरोधी और ‘उद्योगपतियों के हित’ में बताया गया है। स्पीकर पी श्रीरामकृष्णन ने कहा कि विधानसभा के विशेष…

अन्नाद्रमुक से है मजबूत गठबंधन, आगे भी बना रहेगा:तमिलनाडु भाजपा प्रमुख

तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख एल. मुरूगन ने सोमवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और गठबंधन ‘मजबूत’ है। एक दिन पहले सत्तारूढ़ दल ने अपने भगवा सहयोगी से कहा था कि वह राज्य में बड़े भाई की भूमिका में है। मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के साथ आज यहां मुलाकात के तुरंत बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। पलानीस्वामी ने कोयंबटूर में पत्रकारों से कहा कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों…

नहीं करेंगे राजनीति में एंट्री; लेकिन करते रहेंगे लोगों के लिए काम:अभिनेता रजनीकांत

पिछले कुछ दिनों तक अस्‍पताल में बिता वापस लौटे अभिनेता रजनीकांत ने आज राजनीति का दामन छोड़ने का एलान किया है। उन्‍होंने अपने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि राजनीति के बगैर वो तमिलनाडु की जनता के लिए काम पहले की तरह करते रहेंगे। इस बाबत उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी।वर्ष 2021 में पार्टी लॉन्‍च की करने की बात कहने वाले अभिनेता रजनीकांत ने मंगलवार को राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश से इनकार कर दिया। उन्‍होंने लोगों से…

कांग्रेस के खिलाफ NCP-शिवसेना रच रहे साजिश; सोनिया को खत लिख मुंबई कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, आएगा सियासी भूचाल?

महाराष्ट्र में सोनिया गांधी के नाम लिखी एक चिट्ठी से एक बार फिर से सियासत में उबाल देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस के खिलाफ शिवसेना और एनसीपी की साजिश का आरोप लगाया है। सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में विश्वबंधु राय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को अनदेखा किया जा रहा है और सरकार सिर्फ एनसीपी और शिवसेना चला रही है। …

भारत मनी लांड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में अगुवा, आतंकवाद से सीधा संबंध:सुरेश प्रभु

जी-20 और जी-7 में भारत के शेरपा सुरेश प्रभु ने सोमवार को कहा कि भारत मनी लांड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में अगुवा है। मनी लांड्रिंग का आतंकवाद से सीधा संबंध बताया जाता है। ‘एएमएल/सीएफटी (एंटी मनी लांड्रिंग/कॉम्बैटिंग द फाइनेंशिंग ऑफ टेररिज्म) सम्मेलन 2020’ को ऑनलाइन संबोधित करते हुए प्रभु ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आतंकवाद का इस्तेमाल करते हैं और बड़े स्तर पर दुनिया जिस तरह के आतंकवाद का सामना कर रही है, वह विचारधारा से प्रेरित है।उन्होंने कहा कि भारत मनी लांड्रिंग के खिलाफ लड़ाई में अगुवा…

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के बीच कांग्रेस के लिए संकटमोचक बनीं प्रियंका वाड्रा, स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दिए संदेश

कांग्रेस पार्टी क कल यानी 28 दिसंबर को स्थापना दिवस दिवस था, लेकिन पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश से बाहर चले गए। कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, वह अपनी नानी का हाल जानने के लिए भारत से बाहर गए हैं। इसको लेकर विरोधियों ने जमकर उनपर निशाना साधा। पार्टी की तरफ से सफाई भी दी गई। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं था जब भारत में यह चर्चा का विषय बना हो। अपने भाई पर हो रहे चौतरफा जुबानी हमले के बीच प्रियंका गांधी ने…

राजस्थान: सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी है मनमुटाव, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर देखने को मिली दूरियों की झलक

राजस्थान में कांग्रस पार्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच दूरी अभी भी कम नहीं हुई है। इसकी एक झलक पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर भी देखने को मिली है। पायलट दिल्ली में आयोजिय कार्यक्रम में तो शामिल हुए, लेकिन जयपुर के समारोह से दूर रहे, जिसमें सीएम गहलोत ने शिरकत की थी। सोमवार को कांग्रेस ने अपना 136 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय और देश के अन्य सभी राज्य मुख्यालयों में मनाया,…

कोझीकोड प्‍लेन क्रैश के पीड़ितों को मिलने वाली मुआवजे की प्रक्रिया संपन्‍न : विमानन मंत्री

कोझीकोड प्‍लेन क्रैश में मारे गए लोगों के परिजनों को उनके मुआवजे दे दिए गए हैं। इसकी जानकारी नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को दी। उन्‍होंने कहा, ‘एयर इंडिया एक्‍सप्रेस ने कोझीकोड प्‍लेन क्रैश में मृतक यात्रियों के परिजनों को किए जाने वाले मुआवजे का भुगतान की प्रक्रिया संपन्‍न कर ली है। कुल मुआवजे की राशि 4.25 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।’ गत माह अगस्‍त के पहले सप्‍ताह में वंदे भारत अभियान के तहत खाड़ी में फंसे भारतीय को वापस ला रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस…

अन्ना हजारे की केंद्र सरकार को दो टूक, किसानों की मांगे नहीं हुई पूरी तो अपने ‘अंतिम विरोध’ पर बैठेंगे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर अगले साल जनवरी के आखिर तक केंद्र सरकार किसानों से संबंधित मुद्दों पर उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो वो भूख हड़ताल पर चले जाएंगे और कहा कि यह हड़ताल उनका “अंतिम विरोध” होगी। रविवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने रालेगाँव सिद्धि गाँव में पत्रकारों से बात करते हुए, अन्ना हजारे ने कहा कि पिछले तीन सालों से खेती करने वालों के लिए विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन सरकार ने मुद्दों को हल करने के लिए…

कर्नाटक: जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कृषि कानूनों का किया समर्थन

कृषि कानूनों को लेकर भाजपा का जहां अपने ही कुछ साथी दलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विपक्षी खेमे के जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) ने इसका समर्थन किया है। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने किसानों से कहा कि उन्हें खुली सोच के साथ नए कृषि कानूनों के साथ प्रयोग करना चाहिए। कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस गतिरोध को खत्म कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने इसके लिए…

कैलाश चौधरी बोले किसान प्रतिनिधियों से बात होने पर ही हल संभव

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन का हल निकालने के लिए 29 दिसंबर को प्रस्तावित वार्ता से कोई नतीजा तभी संभव है, जब बातचीत किसानों के नजरिये से हो। राजनीतिक दृष्टिकोण से कोई नतीजा नहीं निकल सकता है। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को यह बात कही।चौधरी ने कहा, ‘समस्या का समाधान बातचीत से ही संभव है। कुछ राजनेता अपने एजेंडा के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वाम दलों और कांग्रेस के लोग हैं जो समाधान की राह में बाधा पैदा कर रहे हैं।’उल्लेखनीय है…

शाहनवाज हुसैन ने कहा मुस्लिम लीग की भाषा बोल रही है शिवसेना

केंद्र और राज्य के रिश्ते कमजोर होने का दावा करने को लेकर भाजपा ने शिवेसना पर पलटवार किया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शिवसेना मुस्लिम लीग की भाषा बोल रही है। शिवेसना इस समय कांग्रेस के साथ गठबंधन में है और लगता है कि उस पर कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग के विचारों का असर होने लगा है। शाहनवाज ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र की सरकार तक चला नहीं पा रही है और अब इस तरह की भाषा बोल रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।…

मध्य प्रदेश लव जिहाद कानून: कड़े प्रावधान, लंबी सजा लेकिन ‘घर वापसी’ करने वालों को होगी छूट

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने शनिवार को लव जिहाद विरोधी विधेयक ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020’ ( मप्र फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट 2020) को मंजूरी दे दी। इस कानून के तहत महिलाओं, नाबालिगों और एससी-एसटी समुदाय के लोगों से जबरन धर्मांतरण करवाने वालों को 10 साल की सजा का प्रावधान है लेकिन यह कानून उन लोगों को सजा नहीं देगा जो ‘घर वापसी’ करेंगे। यानी वे लोग जिन्होंने अपने पूर्वजों का धर्म अपनाया हो, सजा के हकदार नहीं होंगे। बिल के मुताबिक, ‘पैत्रिक धर्म में वापसी को धर्मांतरण नहीं माना जाएगा।’ कानून…

निकाय चुनाव नहीं कराने को लेकर पीएम मोदी के तंज पर पुडुचेरी के सीएम ने किया पलटवार

पुडुचेरी में कांग्रेस पर निकाय चुनाव नहीं कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज पर मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पलटवार किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने राज्य में निकाय चुनाव नहीं कराने का आरोप राज्यपाल किरण बेदी पर लगाया है। कांग्रेस का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी कहा कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग उन्हें दिनभर कोसते हैं और लोकतंत्र का पाठ सिखा रहे हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद वह खुद पुडुचेरी में पंचायत चुनाव तक नहीं करवा पा रहे हैं। निकाय चुनाव नहीं कराने वाली कांग्रेस…

संजय राउत ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- सोवियत की तरह भारत के भी टुकड़े हो जाएंगे

शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को यूपीए सुप्रीमो के तौर पर शरद पवार के नाम का शिगूफा छेड़ने के बाद आज रविवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि बहुत जल्द भारत के भी वैसे ही टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे जैसे सोवियत संघ के हुए थे। शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संबंध खराब होते जा रहे हैं और बहुत जल्द हमारे देश के राज्य भी सोवियत संघ की तरह टूट…

कांग्रेस की राह का रोड़ा बना गांधी परिवार, राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कमजोर होती जा रही है पार्टी, जानें विस्तार से

[संजय गुप्त] बीते दिनों कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने असंतुष्ट माने जाने वाले पार्टी के 23 नेताओं के साथ बैठक कर उन मसलों को सुलझाने की कोशिश की, जो इन नेताओं ने करीब चार माह पहले लिखी चिट्ठी में उठाए थे। लगता नहीं कि इस बैठक से बात बनी, क्योंकि इस पर कुछ कहा नहीं गया। उलटे यह बताया गया कि पार्टी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनते हुए देखना चाहती है। इसके एक दिन पहले ही गांधी परिवार के करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से यह कहा…

किसान आंदोलन पर अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भी राजनीतिक रोटी सेंकने की हो रही कोशिश, जानें सरकार ने क्या कहा

भारत में जारी किसान आंदोलन पर पहले कनाडा और उसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन के कुछ राजनेताओं की तरफ से उल्टी प्रतिक्रिया जताने को भारत फिलहाल खास तवज्जो नहीं देना चाहता। भारत मानता है कि दूसरे देशों के कुछ राजनेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भारतीय किसानों के प्रति हमदर्दी दिखा रहे हैं। वैसे दूसरे देशों में स्थित भारतीय राजनयिक और दूतावास वहां के स्थानीय सरकार के प्रतिनिधियों को जमीनी हकीकत से रूबरू करवा रहे हैं।यदि किसी दूसरे देश की सरकार के प्रतिनिधि की तरफ से इस मुद्दे को…