गुना काण्ड में पुलिसकर्मियों पर केस नहीं किया तो देशभर में आंदोलन-जिग्नेश मेवानी

मध्य प्रदेश के गुना जिले के ग्राम जगनपुर चक में शनिवार को अनुसूचित जाति वर्ग के पीडि़त किसान परिवार से मिलने गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुजरात के ऊनों में अनुसूचित जाति (अजा) वर्ग पर जब अत्याचार हुआ था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मारना है, तो मुझे मारो। मेरे अजा वर्ग के भाइयों को मत मारो, लेकिन आज गुना में ऊनों से बड़ी घटना हो गई। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं और किसान परिवार की बर्बरता के साथ पुलिस ने पिटाई…

यदि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं हुई तो सोमवार को जाएंगे कोर्ट -भाजपा

राजस्थान के सियासी संकट में अब भाजपा भी पुलिस के पास पहुंच गई है और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा और इसके नेताओं की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पार्टी ने इन नेताओं के खिलाफ मानहानि और अन्य धाराओं में मामला दायर करने की मांग की है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज की ओर से शुक्रवार देर रात जयपुर के अशोक नगर थाने में शिकायत की गई। इसमें कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य…

कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने की बाढ़ प्रभावित असम-बिहार की मदद करने की अपील

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने देशवासियों से असम और बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की है। पायलट ने यह अपील राजस्थान में जारी राजनीतिक हलचल के बीच की है, जहां उन्होंने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ खुले तौर पर बागी तेवर अपना लिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पायलट ने ट्वीट कर कहा, ‘ मैं असम और बिहार में बाढ़ से…

देश के कई राज्य ले कड़ा निर्णय -कुमार विश्वास

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 फीसद से अधिक है। इस बीच देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 34,956 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 687 लोगों की जान भी गई है। इस तरह अब देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 25,602 हो गई है। इस बीच सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए चर्चित कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा है…

केरल में विपक्षी दलो ने सरकार गिराने की बनायी योजना , कर रहे इस्तीफे की मांग

केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने सोने की तस्करी मामले में कहा है कि इसे लेकर वामदलों की सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हालांकि इसके बावजूद केरल के विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने राज्य की विधानसभा में 27 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। माकपा के राज्य सचिव कोडियारी बालाकृष्णन ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के सत्तारूढ़ गठबंधन को पूरा समर्थन देते हुए विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा पर तल्खी भरा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सरकार विरोधी अभियानों…

मध्यप्रदेश की एक विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने दिया कांग्रेस से इस्‍तीफा, भाजपा में हुई शामिल

राजस्‍थान में जारी सियासी घमासान के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। मध्‍य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने शुक्रवार को विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। भोपाल पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सुमित्रा देवी कास्डेकर भाजपा में शामिल हुईं। कास्डेकर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की सदस्य संख्या 90 बची है। इस प्रकार चार महीने में कांग्रेस के 24 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।बुरहानपुर जिले में नेपानगर विधानसभा सीट की कांग्रेस विधायक सुमित्रा…

अशोक गहलोत सरकार को गिराने के प्रयासों में हुए घमाशान में भाजपा के संजय जैन हुए गिरफ्तार , सुरजेवाला और जोशी समेत कई नेतावो के खिलाफ हुई शिकायत दर्ज

राजस्थान का सत्ता संग्राम और गंभीर रूप लेता जा रहा है। विधायकों की खरीद-फरोख्त व अशोक गहलोत सरकार को गिराने के प्रयासों को लेकर सार्वजनिक हुए ऑडियो टेप कांड में भाजपा नेता संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच भाजपा की ओर से कांग्रेस के महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाला और अन्य नेताओं के खिलाफ टेप कांड मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने अशोक नगर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाला और अन्य के खिलाफ एक ऑडियो…

अफगानी वस्तुओं के निर्यात की आड़ में आंखों में धूल झोंक रहा पाक,-भारत

भारत ने पाकिस्तान द्वारा वाघा सीमा के जरिये अफगानी वस्तुओं के निर्यात की अनुमति देने को सद्भावना की आड़ में दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का एक और उदाहरण करार दिया है। साथ ही गुलाम कश्मीर में दियामेर भाषा बांध के निर्माण पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘पाकिस्तान अफगानी ट्रकों को अफगानी वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं दे रहा है बल्कि एकाधिकार परिवहन व्यवस्था की कोशिश कर रहा है। वह अफगानिस्तान को दोनों तरफ से पारगमन के अधिकार नहीं…

चुनाव आयोग ने 65 साल से अधिक उम्र के नागरिक को पोस्टल बैलट वोट करने का किया इनकार

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव एवं निकट भविष्‍य में होने वाले अन्‍य उपचुनाओं में 65 साल से जयादा उम्र के नागरिकों के लिए पोस्टल बैलट सुविधा नहीं देने का फैसला किया है। हालांकि आयोग ने दिव्यांगों, 80 साल से ज्‍यादा उम्र के मतदाताओं, जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के साथ साथ कोरोना संक्रमितों को विकल्‍प के तौर पर पोस्‍टल बैलेट से मताधिकार के इस्‍तेमाल की इजाजत दी है। आयोग ने अपने इस फैसले के पीछे मैनपावर, साजो सामान संबंधी दिक्‍कतों कोरोना के चलते सुरक्षा उपायों का हवाला दिया हैनिर्वाचन…

आज हाइकोर्ट में सचिन पायलट समेत उनके 19 समर्थित विधायकों की याचिका पर होगी दोबारा सुनवाई

राजस्थान में जारी सियासी लड़ाई अब कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गई है। राजस्थान में पिछले कई दिनों से जारी सियासी खींचतान के बीच अब सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट के साथ कोर्ट में दो-दो हाथ को तैयार हैं। आज हाइकोर्ट में सचिन पायलट समेत उनके 19 समर्थित विधायकों की याचिका पर दोबारा सुनवाई होने वाली है। इस बीच आज सीएम अशोक गहलोत सुनवाई से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं। इस बीच खबर है कि सचिन पायलट खेमे से उनके 5 खास साथियों ने उनका साथ…

तेजस्वी यादव और चिराग पासवान की विरासत लगी दावं पर

बिहार की राजनीति के दो बड़े खिलाडि़यों के उत्तराधिकारी अपने पिता की विरासत को विस्तार देने की मुहिम में हैं। विधानसभा चुनाव दोनों के लिए निर्णायक साबित होने वाला है। कामयाब हुए तो खुला आसमान मिलेगा। चूक गए तो पिता की उम्मीदों को झटका लगना तय है। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के भविष्य तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) के पिता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को जेपी आंदोलन की उपज माना जाता है।…

लालू यादव के समधी का बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव तीन दिन से लगातार ऐसे ट्वीट कर रहे हैं, जिनका सरोकार गहलोत-पायलट प्रकरण से जुड़ा है। बड़ी बात यह है कि सचिन पायलट के बहाने कैप्टन ने न केवल कांग्रेस हाईकमान को सत्ता के विकेंद्रीकरण की नसीहत दे डाली वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने यह कहने का प्रयास किया है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब सीएम थे तब उनको भी अधिकार विहीन कर दिया था। कुछ लोग कैप्टन की नसीहत को…

क्या होगा सचिन पायलट का अगला कदम,आइये जाने

गहलोत सरकार का खतरा टलने के बावजूद राजस्थान कांग्रेस के जारी संग्राम में ‘साम-दाम-दंड-भेद’ के सहारे एक दूसरे को मात देने की सियासत चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस ने सचिन पायलट और उनके समर्थकों पर नोटिस के जरिये कार्रवाई का डंडा चलाया तो पायलट ने भी सीधे शब्दों में भाजपा में नहीं जाने का ऐलान कर इस डंडे की धार कमजोर कर दी। तब कांग्रेस ने भी वापस गेंद अपने बागी नेता के पाले में डालते हुए साफ संदेश दिया कि भाजपा के सियासी जाल से निकल कर पायलट…

सचिन पायलट का समर्थन करने से संजय झा को कांग्रेस ने पार्टी से किया बाहर

कांग्रेस नेता संजय झा को कांग्रेस पार्टी से हटा दिया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के तहत यह निर्णय लिया गया है। राजस्थान में जारी सियासी हलचल में संजय झा ने सचिन पायलट का समर्थन किया था। संजय झा ने कहा था कि राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। संजय झा ने सचिन पायलट के समर्थन में मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि राजस्थान में तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत…

यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के साथ हो रही बुधवार को शिखर बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की एक अहम कोशिश चीन को लेकर

यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के साथ हो रही बुधवार को शिखर बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की एक अहम कोशिश चीन को लेकर इस संघ की सोच की थाह लेने की होगी। दोनो पक्षों के एजेंडे में पिछले सात वर्षो से लंबित कारोबारी द्विपक्षीय मुक्त व्यापार व निवेश समझौते पर नए सिरे से चर्चा शुरू करना निश्चित तौर पर ऊपर होगा लेकिन अंतरराष्ट्रीय फलक पर चीन का मौजूदा व्यवहार एक अहम मुद्दा होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय और यूरोपीय संघ के सूत्र भी इस बात की तस्‍दीक कर रहे हैं। भारत…

कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट के लिए अब कांग्रेस में कोई जगह नहीं, जाने विस्तार से

कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट की अगली राजनीतिक चाल पर सभी की निगाहें हैं। इस बीच, राजस्थान के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए खुले हैं, जो इसकी विचारधारा पर भरोसा रखते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अगर कोई बड़े जनाधार वाला नेता भाजपा या किसी राजनीतिक दल से जुड़ता है, तो हर जगह उसका स्वागत होता है। हमारी विचारधारा पर भरोसा जताते हुए अगर कोई भी हमारे…

कांग्रेस पार्टी को यूपी में जोरदार झटका ,अदिति सिंह तथा राकेश सिंह की सदस्यता समाप्त करने की याचिका ख़ारिज

उत्तर प्रदेश में पार्टी को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस ने पार्टी के दो विधायक अदिति सिंह तथा राकेश सिंह की सदस्यता समाप्त करने को लेकर याचिका दायर की थी। दोनों बागी विधायकों की विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने की याचिका खारिज हो गई है। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने दोनों पक्षों की दलीलों की लंबी सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया। उन्होंने अदिति और राकेश को कांग्रेस सदस्य मानते हुए साक्ष्यों व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के आधार पर दलबदल कानून के दायरे में नहीं आने की बात…

अब जनता से वीडियो संवाद करेंगे राहुल, इतिहास एवं समसामयिक मुद्दों को लेकर लोगों को सच्चाई से रूबरू करायेगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को कहा कि इतिहास एवं समसामयिक मुद्दों को लेकर लोगों को सच्चाई से रूबरू कराने के लिए वह वीडियो संवाद करेंगे। राहुल ने लोगों से सीधा संपर्क बनाने के लिए हाल ही में टेलीग्राम चैनल पर भी अपना अकाउंट खोला है। उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, आज भारतीय समाचार मीडिया के बड़े हिस्से पर फासीवादी हितों ने कब्जा कर लिया है। एक नफरत भरा विमर्श टेलीविजन चैनलों, वाट्सएप और झूठी खबरों द्वारा फैलाया जा रहा है। राहुल ने कहा कि…

आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सचिन पायलट भी होंगे शामिल

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि कल सुबह 10 बजे कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक बुलाई गई है। एक बार फिर सचिन पायलट समेत उनके समर्थन में आए सभी विधायक साथियों से हमने अनुरोध किया है कि आइए और राजनीतिक यथास्थिति पर चर्चा कीजिए। अगर किसी व्यक्ति विशेष से कोई मतभेद है तो वो भी कहें।  इसके पहले सोमवार को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी। राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की…

राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, सोनिया ने बुलाई कांग्रेस की डिजिटल बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ डिजिटल बैठक की जिसमें ज्यादातर सांसदों ने मांग उठाई कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। हालांकि पार्टी सांसदों की इस मांग पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने कहा कि राहुल गांधी को फिर…