बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता से नारे के जरिए बदलाव का आह्वान किया है। उन्होंने नया नारा दिया है। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह नारा जारी किया गया। लालू यादव ने लिखा है- उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी। बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा। अब जनता का राज होगा। एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमो ने कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि किसान के…
Category: चुनावी फुहार
बिहार चुनाव 2020: किस सीट पर कब होगी वोटिंग ,देखें
बिहार में तीन चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। 10 नवंबर को पता चल जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बन रही है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली में बताया कि पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने कोरोना के कारण इलेक्शन में कई बदलाव किए हैं। वोटिंग की टाइमिंग भी बढ़ाई गई है। कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए मतदान केंद्र पर विशेष सुविधा रहेगी। पहले चरण में 28 अक्टूबर को इन सीटों पर होगा…
यूपी में उपचुनाव के लिए बीजेपी संगठन व सरकार ने कसी कमर
उत्तर प्रदेश में आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठन के साथ सरकार ने भी कमर कस ली है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्रियों के अलावा प्रमुख मंत्रियों के साथ बैठक में तैयारी के साथ राजनीतिक हालात की समीक्षा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उपचुनाव वाले क्षेत्रों में निरंतर संवाद व संपर्क बनाए रखने के साथ स्थानीय अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए।…
सीएम नीतीश कुमार का ‘पाटलिपुत्र बस अड्डा’
बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही बिहार को नए-नए सौगात मिलने शुरू हो गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते शुक्रवार को पटना सिटी का दौरा कर नवनिर्मित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का उद्घाटन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आरा, औरंगाबाद, नवादा और झाझा में बने बस अड्डों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर में पौधरोपण भी किया. मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी के बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संचालन और रखरखाव को लेकर वरीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी…
यूपी पंचायत चुनाव 2020 का इलेक्शन लड़ने योग्य अस्सी प्रतिशत चुनाव संकट में
यूपी में ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल नवंबर दिसंबर में समाप्त होने जा रहा है। बुलंदशहर में इस बार चुनाव में लगभग अस्सी प्रतिशत प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके पीछे कारण है कि 80 प्रतिशत ने चुनाव खर्च ही जमा नहीं कराया है। बताते चलें कि नवंबर-दिसंबर में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव कोरोना संक्रमण के चलते समय पर नहीं हो पाएंगे। चुनाव अगले माह अप्रैल मई में हो सकते हैं। इस बार चुनाव लड़ने का सपना देख रहे मौजूदा प्रधान, बीडीसी व…
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का दिल्ली एम्स से सीएम नीतीश के नाम एक और चिट्ठी जारी
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भले दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी चिठ्ठियां बिहार के राजनीतिक हलकों में तहलका मचाये हुए है। शनिवार को उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम लिखी गई एक और चिठ्ठी जारी की गई। इस पत्र के माध्यम से भी उन्होंने सीएम से वैशाली को लेकर कई मांगें की हैं। श्री सिंह की तीन दिनों से लगातार जारी की जा रही चिठ्ठियों में खास बात यह है कि सभी पत्र एक ही दिन लिखे गये हैं जिन्हें बारी-बारी से सार्वजनिक किया जा रहा…
अमित शाह को हो रही हैं सांस लेने में तकलीफ, AIIMS में हुए भर्ती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सांस में तकलीफ होने के बाद बीती रात एक बार फिर दिल्ली ऐम्स में भर्ती करवाया गया है। उन्हें कार्डियो न्यूरो टॉवर में रखा जा रहा है, जहां वीवीआईपी हस्तियों का इलाज किया जाता है। ऐम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में Amit Shah का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत अब स्थिर बताई जाती है। बता दें, बीते एक महीने से Amit Shah का स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा है।2 अगस्त को उन्हें COVID -19 पॉजिटिव पाया गया था। तब गुरुग्राम…
कंगना विवाद से शिवसेना का नजर आया फायदा
कंगना रनौत और शिवसेना के संजय राउत 3 सितंबर से एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. दोनों में से कोई भी अपने कदम पीछे नहीं खींचना चाहता है. ऐसे में इस विवाद के राजनीतिक मायने खोजे जाने लगे हैं. कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत की आलोचना करते हुए मुंबई को ‘पीओके’ (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) बता दिया. कंगना के इस बयान ने पिछले एक हफ्ते से चले आ रहे इस विवाद में आग में घी की तरह से काम किया. कंगना और शिवसेना लगातार एक-दूसरे की आलोचना कर रहे हैं.…
गोकशी के मामलों में सबसे ज़्यादा लोगों पर एनएसए
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा गोकशी के मामलों में हो रहा है. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून यानी एनएसए के तहत इस साल अब तक 139 लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है जिनमें आधे से ज़्यादा मामले गोहत्या से संबंधित हैं. एनएसए की कार्रवाई और गोहत्या के सबसे ज़्यादा मामले बरेली परिक्षेत्र में आए हैं. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक़, इस साल अगस्त तक यूपी पुलिस ने राज्य में 139 लोगों के ख़िलाफ़ एनएसए लगाया है, जिनमें…
ग़ुलाम नबी आज़ाद का छिना महासचिव पद, सोनिया गांधी ने कांग्रेस में किए बड़े बदलाव,
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में अहम बदलाव किए हैं. ग़ुलाम नबी आज़ाद और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की ज़िम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिवों और प्रभारियों की नई लिस्ट जारी की गई है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक़ ग़ुलाम नबी आज़ाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से मुक्त…
कश्मीर पंडितों की वापसी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के दौर में घर-बार छोड़कर विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को घाटी में सम्मानजनक वापसी का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की कश्मीर में सम्मानजनक वापसी और प्रदेश के हर वर्ग के अधिकारों का संरक्षण प्रदेश प्रशासन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खोखले नारों का समय बीत चुका है। अब नारों को हकीकत में बदलने का समय है। मैं खोखले नारों में यकीन नहीं रखता हूं। मैं सिर्फ लोगों की समस्याओं और उनके मुद्दों को व्यवहारिकता के आधार पर हल…
कांग्रेस संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक, संसद के मानसून सत्र की तैयारी पर चर्चा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संसदीय रणनीति समूह (Parliamentary Strategy Group) की वर्चुअल मीटिंग हुई। आगामी संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार के खिलाफ किन मुद्दों पर मोर्चा खोला जाएगा इसे लेकर ही बैठक में चर्चा की गई। कांग्रेस ने कोरोना, इकोनॉमी और चीन के साथ झड़प के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेने का फैसला किया है। इसके अलावा आज की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि उप सभापति पद के चुनाव के लिए विपक्ष का उम्मीदवार खड़ा करने के साथ संप्रग के…
तेहरान पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ईरानी समकक्ष ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी के साथ होगी वार्ता
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) अपना रूस दौरा खत्म करके तेहरान पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वहां वह अपने ईरानी समकक्ष ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी (Brigadier General Amir Hatami) के साथ बातचीत करेंगे। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मास्को में उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और ताजिकिस्तान के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्य एशिया के इन प्रमुख देशों के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की…
भाजपा ने कहा- विपक्षी पार्टी का चीन के साथ चल रहा इश्क
भाजपा ने शनिवार को चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के बहाने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि दुश्मन देश भारत को निशाना बनाने के लिए कांग्रेस के कंधे का इस्तेमाल कर रहा है। भाजपा प्रवक्त संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से इश्क और मुश्क (तेज सुगंध) छिपाने से भी नहीं छिपते… ठीक वैसे ही कांग्रेस और चीन के बीच चल रहे प्रेम के बारे में सभी को पता है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए कथित…
राहुल ने तुकबंदी के जरिए केंद्र पर साधा निशाना, गरीबी और बेरोजगारी आंकड़ों पर जताई चिंता
देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ने के ताजा आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण इलाकों में रोजगार में आई कमी के चलते नौकरियों की संख्या में गिरावट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने इससे जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने ट्वीट में एक तुकबंदी की है। राहुल ने कहा है कि 12 करोड़ रोजगार गायब, पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब, आम नागरिक की आमदनी गायब, देश की खुशहाली और…
पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश प्रसाद निशंक समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘हम कठिन परिश्रम करने वाले शिक्षकों के योगदान के प्रति सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के अतुलनीय योगदान और प्रयासों के प्रति हम आभार व्यक्त…
मैदान में भाजपा के दो प्रत्याशी, जफर इस्लाम व गोविंद नारायण शुक्ल के नामांकन पत्र जांच में सही
समाजवादी पार्टी (एसपी) के राज्यसभा सदस्य अमर सिंंह के निधन से रिक्त हुई सीट पर उत्तर प्रदेश में हो रहे राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दोनों प्रत्याशी जफर इस्लाम और गोविंद नारायण शुक्ल का नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी व विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी महेश कुमार के प्रस्तावक व अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण नामांकन निरस्त कर दिया गया है। राज्यसभा उपचुनाव में निर्दल उम्मीदवार का नामांकन पत्र निरस्त हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी…
1.3 अरब भारतीयों का एक ही मिशन आत्मनिर्भर भारत : पीएम मोदी
चीन से पैदा हुई कोविड महामारी ने जब दुनिया को हलकान कर रखा है और चीन आधारित सप्लाई चेन का विकल्प खोजने की कोशिश हो रही है तब अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। यह दावेदारी पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूएस-इंडिया स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए पेश की और अमेरिका समेत तमाम देशों की कंपनियों से आग्रह किया कि वे भारत के राजनीतिक एवं नीतिगत स्थायित्व का फायदा उठाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है।…
अब संसद में पूछे गए हर सवाल का जवाब देगी सरकार
केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि 14 सितंबर से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान संसद में पूछे गए हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि हर दिन 160 अतारांकित सवालों का जवाब दिया जाएगा। सत्र में प्रश्नकाल शामिल नहीं करने पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। इससे पहले 2009, 2004, 1991, 1976, 1975 और 1962 में भी विभिन्न कारणों से प्रश्नकाल नहीं हुआ था।…
केंद्र अकेले नहीं ले सकता राज्यों में लॉकडाउन का फैसला : ममता
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के अनलॉक-4 की गाइडलाइन पर बुधवार को सवाल उठाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यों में लॉकडाउन के बारे में केंद्र अकेले कोई फैसला नहीं कर सकता है। राज्य सचिवालय नवान्न में पत्रकारों से बात करते हुए ममता ने कहा कि ऐसे फैसलों को राज्य सरकार को लागू कराना होता है ऐसे में उसे विश्वास में लेना चाहिए। सिर्फ गाइडलाइन जारी कर देना पर्याप्त नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को ही असल जमीनी हकीकत का पता होता है।…
