कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एकबार फिर छात्र हितों की हिमायत करते हुए सरकार से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (National Eligibility cum Entrance Test, NEET) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination, JEE) को लेकर छात्रों की चिंताओं पर गौर करने और इसका समुचित समाधान निकालने की गुजारिश की है। मालूम हो कि छात्र मौजूदा वक्त में कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए मेडिकल और इंजीनियरिंग की इन प्रवेश परीक्षाओं को टाले जाने की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा…
Category: वादे-इरादे
भागवत से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी कैबिनेट में जाने की अटकलें
मध्य प्रदेश भाजपा में हाशिए पर जा रहे दिग्गजों की चिंता संघ प्रमुख मोहन भागवत और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात ने और बढ़ा दी है। अटकलें हैं कि सिंधिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर चर्चा हुई है। भाजपा में शामिल होने के करीब छह माह बाद पहली बार नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे सिंधिया के साथ भाजपा के किसी अन्य नेता के न होने के मायने भी निकाले जा रहे हैं। सिंधिया अकसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही नजर आते हैं।…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, कोरोना महामारी की वजह से लगा था प्रतिबन्ध
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। कोरोना वायरस (COVID-10) संक्रमण के मद्देनजर विधायकों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव के साथ कई अन्य उपाय किए गए हैं। दो गज की दूरी के नियम का पालन करने के लिए सीट के बीच में कांच की दीवार बनाई गई है। सदन के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। इस चार दिवसीय सत्र के दौरान में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण, कानून व्यवस्था और अवैध खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरने…
50 करोड़ लोगों पर निगाहें, नई शिक्षा नीति का खाका तैयार
नई शिक्षा नीति अकेले सिर्फ शैक्षणिक सुधारों की मुहिम नहीं होगी, बल्कि एक बड़े वर्ग को साधने का माध्यम भी बनेगा। जिस तरह से नीति के दायरे को व्यापक रूप दिया गया है, उसमें करीब 50 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष तरीके से इसका लाभ मिलेगा। सीधे फायदे की बात करें, तो स्कूली बच्चों को मिल-डे मील के साथ अब नाश्ता भी मिलेगा। मौजूदा समय में करीब 12 करोड़ स्कूली बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है। इसी तरह शिक्षकों को भी नीति से सीधा फायदा मिलेगा, जिनकी नौकरी…
पार्टी अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में उठा घमशान ,40 सालो से हैं नेहरू- गाँधी पर आश्रित है पार्टी
कांग्रेस में उठा तूफान फिलहाल कुछ वक्त के लिए ही सही थम सा गया है। पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। साथ ही अगला अध्यक्ष छह माह में चुना जाएगा। हालांकि गांधी नेहरू परिवार ही लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष पद पर काबिज रहा है। परिवार के सदस्य करीब 40 सालों तक इस पद पर रहे हैं। इनमें सबसे लंबे वक्त तक सोनिया गांधी ने पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला है। वे करीब 20 सालों तक कांग्रेस अध्यक्ष…
सोनिया गाँधी बनी रहेगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष , छह महीने के अंदर चुना जाएगा अगला प्रमुख
सात घंटे चली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद फैसला लिया गया कि सोनिया गांधी अभी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रही रहेंगी। अगले छह महीने के अंदर पार्टी का नया प्रमुख चुना जाएगा। वहीं, इसके पहले कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। साथ ही उन्होंने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। सोनिया ने गुलाम नबी आजाद समेत अन्य नेताओं द्वारा नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लिखे गए…
ओवैसी का गुलाम नबी पर निशाना, बोले – कब तक करेंगे यह गुलामी
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक (CWC Meeting) में मची खींचतान के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद पर करारा तंज कसा है। ओवैसी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद जब कभी हैदराबाद आते थे तो मुझ पर और मेरी पार्टी पर इल्जाम लगाते कि आप भाजपा का साथ दे रहे हैं। वह कहते थे कि हम भाजपा की ‘बी’ टीम हैं। आज उनकी पार्टी के राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि आपने पार्टी लेटर पर साइन करके भाजपा का साथ दिया… गुलाम नबी आजाद को अब…
ग्वालियर में भाजपा के सदस्यता अभियान पर हाई कोर्ट सख्त, कोविद महामारी के दौरान इतना बड़ा कार्य कैसे संभव
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने ग्वालियर में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने सवाल किया है कि जब शादी समारोह और अंत्येष्टि में लोगों की संख्या निर्धारित है तो शहर में इतना बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम करने की अनुमति किसने दी। कार्यक्रम में सुरक्षित शारीरिक दूरी कहां दिख रही है। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता ने स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का समय मांगा। अदालत ने याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश…
बिहार विधानसभा के चुनाव , कोरोना महामारी के बावजूद भी होंगे समय से
कोविड-19 महामारी के बावजूद इस साल प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव समय पर होंगे। निर्वाचन आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कुछ राजनीतिक दल महामारी के चलते चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर तक है। इस बात का संकेत है कि विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में किसी समय कराया जा सकता है। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बिहार में चुनाव निश्चित रूप से समय पर होगा। राज्य की मुख्य…
भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगाए गए गद्दार और बिकाऊ जैसे आरोप पर शिवराज ने किया पलटवार
भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगाए गए गद्दार और बिकाऊ जैसे आरोप कांग्रेस के गले की ही फांस बनते जा रहे हैं। सिंधिया तो इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं, लेकिन उनके गृह क्षेत्र ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला, तो कांग्रेस नेता सकते में आ गए। शिवराज ने कांग्रेस के मोतीलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, अर्जुन सिंह, पी. चिदंबरम जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने और वापस कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद पाने का कच्चा चिट्ठा खोल दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ…
सोनिया देंगी इस्तीफा या करेंगी पार्टी नेतृत्व, संसदीय बोर्ड के गठन समेत इन मुद्दों पर फैसला संभव
राजनीतिक मोर्चे पर लगातार पटखनी और कई मुद्दों पर रह रहकर उठ रहे तीखे मतभेद और मनभेद के बाद आखिरकार कांग्रेस उस मुहाने पर आकर खड़ी हो गई है जहां या तो फैसला लेना होगा या फिर फजीहत झेलनी होगी। सोमवार को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) बैठक से पहले पार्टी के दो दर्जन वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आने वाले तूफान का इशारा कर दिया है। ऐसे में यह तय है कि सोमवार की बैठक तूफानी होगी। आज की बैठक में देखना…
सिंधिया के बल पर बनी सरकार, दिल्ली से सीएम का पद ले आए कमल नाथ : शिवराजसिंह
ग्वालियर-चंबल संभाग के सिंधिया समर्थकों को भाजपा में शामिल करने के लिए आयोजित तीन दिवसीय सदस्यता अभियान की शुरआत शनिवार से हुई। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस के गद्दारी और खरीद-फरोख्त के आरोपों पर पलटवार किया। कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि क्या मोतीलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस के साथ कई लोगों ने सिद्धांतों के आधार पर कांग्रेस छोड़ी तो क्या सबने विश्वासघात किया था? इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। शिवराज ने कहा कि गद्दारी तो…
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल , बोले यूपी की शिक्षा व्यवस्था बदहाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। समाजवादी सरकार ने जो संरचनात्मक विकास के काम किए थे, भाजपा सरकार ने उनको आगे बढ़ाने के बजाय अवरोध पैदा करने का काम किया। आज शिक्षा जगत के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनके हल निकालने की बजाय मनमाने निर्णय थोप रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रदेश में मार्च से…
कांग्रेस से आए नेताओं को तवज्जो मिलने से भाजपा के नेता असंतुष्ट
मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने में लगभग डेढ़ महीना ही बचा है, लेकिन भाजपा में असंतोष थमता नजर नहीं आ रहा। ऐसे में पार्टी को कांग्रेस के साथ अपनों से भी निपटने की नौबत आ गई है। नरम पड़ते तेवर के बावजूद असंतुष्टों के बडे़ सवाल कांग्रेस से आए नेताओं को तवज्जो मिलने पर है। आगर छोड़कर 26 सीटों पर जिन भाजपा नेताओं ने 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, वे नाराज हैं। चाहे चंबल-ग्वालियर के दिग्गज नेता जयभान सिंह पवैया हों या मालवा अंचल से…
BSP मुखिया मायावती ने दी विपक्ष को नसीहत , जनहित के मुद्दों पर करें फोकस
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भले ही उत्तर प्रदेश के साथ केंद्र में भी किसी सदन की सदस्य नहीं हैं, लेकिन वह बेहद सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में भी चल रहे उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर मायावती ने अपनी राय दी है। मायावती ने विपक्ष के साथ सत्तापक्ष के सभी नेताओं के अपील की है कि इस बेहद छोटे(चार दिन) के सत्र में बेकार के मामलों को छोड़कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा करें। जिसका कोई समाधान निकले और हर स्तर पर जनता को…
परिषद में हंगामे के बाद विपक्ष का वॉकआउट, विधानसभा एक दिन के लिए स्थगित
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में विधानसभा में आज (शुक्रवार) दूसरे दिन भी कार्यवाही नहीं हो सकी। सर्वदलीय बैठक में लिए फैसले के अनुसार विधायक जन्मेजय सिंह के शोक में सदन श्रृद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्थगित कर दिया गया। शनिवार को अवकाश नहीं होगा। आज का एजेंडा शनिवार को सदन में लागू होगा। विधानसभा तो भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के कारण शोकसभा के बाद स्थगित कर दी गई, लेकिन विधान परिषद में विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा। कोरोना वायरस के साथ ही प्रदेश की खराब…
फारूक अब्दुल्ला के घर पहुंचे चार पार्टी नेता, सियासी दांव रहा नाकाम
जम्मू-कश्मीर में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच अपनी सियासी गतिविधियों को शुरू करने से बच रहे नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के दांव गुरुवार को नाकाम रहे। उन्हें उम्मीद थी कि प्रदेश सरकार बैठक के लिए उनके साथियों को अनुमति नहीं देगी और वह कहेंगे कि देखो सरकार ने अदालत में उनके नेताओं की नजरबंदी व हिरासत पर झूठ बोला है, लेकिन बैठक में पार्टी के चारों नेता शामिल हुए। फारूक ने आज की बैठक को सिर्फ मुलाकात तक सीमित रखने की बात करते हुए कहा कि यह…
सीमा पर तनाव को लेकर भारत और चीन में फिर हुई बात लेकिन चीन को कोई फर्क नहीं
भारत और चीन के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच गुरुवार को फिर बैठक हुई लेकिन पिछली चार बैठकों की तरह इस बार भी दोनों पक्ष किसी नतीजे पर पहुंचते नहीं दिख रहे हैं। डब्ल्यूएमसीसी (Working Mechanism for Consultation and Coordination, WMCC) की बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान कोई भी उम्मीद जगाता नहीं दिखा। चीन के विदेश मंत्रालय का देश शाम को जारी किया गया बयान भी यही संकेत दे रहा है। दोनों ही देशों की ओर से जारी बयान में आपसी सहमति बनने और शीघ्रता से…
कुलभूषण जाधव को भारतीय वकील मुहैया कराये जाने की मांग कर रहा है भारत
भारत ने पाकिस्तान से कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को फांसी की सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने में भारतीय वकील की मदद मुहैया कराने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव (Anurag Srivastava) ने वर्चुअल ब्रीफिंग में कहा, ‘राजनयिक चैनल के माध्यम से हम पाकिस्तान के संपर्क में हैं। हम आइसीजे के फैसले की भावना को ध्यान में रखते हुए एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सुनवाई में विश्वास रखते हैं।’ अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले…
मणिपुर के पांच पूर्व कांग्रेस विधायक हुए भाजपा में शामिल
मणिपुर विधानसभा से हाल में इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के पांच पूर्व विधायकों ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में यहां भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के भतीजे हेनरी ओकराम भी शामिल हैं। सभी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। भाजपा में सभी का स्वागत करते हुए पार्टी महासचिव राम माधव ने कहा, ‘मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को अब कोई खतरा नहीं है। वह न सिर्फ अपना कार्यकाल पूरा…
