तेजस्‍वी ने साधा निशाना-नीतीश राज में खूब घोटाले हुए, भ्रष्‍टाचार की फाइलें जलाई गईं

बिहार में दूसरे चरण के मतदान के लिए सियासी घमासान चरम पर है। नेताओं और दलों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार अभियान में झोंक दी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इस बीच महागठबंधन की ओर से सीएम कैंडिडेट ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके राज में प्रदेश में खूब घोटाले हुए। भ्रष्‍टाचार की फाइलें भी जलाई गईं। तेजस्‍वी ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि नीतीश के राज में 60 से ज्‍यादा घोटाले हुए।…

पीएम मोदी ने चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क का किया लोकार्पण, न्यूट्री ट्रेन’ में हुए सवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचकर आरोग्‍य वन के बाद एकता मॉल और चिल्‍ड्रन न्‍यूट्रीशन पार्क का लोकार्पण किया और ‘न्यूट्री ट्रेन’ की सवारी भी की।आरोग्‍य वन में 380 प्रजाति के पेड़ हैं। पीएम मोदी ने केवडिया में ‘आरोग्य वन’ में स्थित ‘आरोग्य कुटीर’ का भी भ्रमण किया। इसमें सैकड़ों औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां हैं। यहां उनके उपयोग और महत्व के बारे में भी जानकारी उपलब्‍ध है। आरोग्य वन 17 हेक्टेयर में फैला हुआ है। योग व आयुर्वेद को ध्यान में रखते हुए इसका विकास किया गया इसमें…

समाजवादी पार्टी को हराने के लिए BSP मुखिया मायावती BJP से भी समझौता करने को तैयार

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन को अपनी बड़ी भूल बताया है। मायावती ने गुरुवार को मीडिया संदेश में कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से हमारा गठबंधन जल्दबाजी में लिया गया फैसला था, जिसके अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके। समाजवादी पार्टी भरोसा करने लायक नहीं है। मायावती ने कहा कि हमको किसी भी कीमत पर समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहिए था। हमने बाद में अपनी इस बड़ी गलती का एहसास किया। हमारी पार्टी ने बीते…

पीडीपी के वरिष्‍ठ नेता रमजान हुसैन भाजपा में हुए शामिल, राष्‍ट्रध्‍वज पर महबूबा के बयान पर जताई नाराजगी

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को उसके एक और वरिष्ठ नेता ने बुधवार को बड़ा झटका दे दिया। पीडीपी के नेता रमजान हुसैन भाजपा में यह कहते हुए शामिल हो गए कि जम्मू-कश्मीर के लोग किसी भी ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं करते हैं जो राष्ट्र और राष्ट्रध्वज का अपमान करने की कोशिश करते हैं।भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पीडीपी के नेता रमजान हुसैन का स्वागत किया। हुसैन ने बसपा के टिकट पर साल 2014 का जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ा…

मध्य प्रदेश में बसपा की नुक्कड़ बैठकों में गूंज रहा एट्रोसिटी एक्ट

मध्य प्रदेश की सभी 28 सीटों पर उपचुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नुक्कड़ बैठकों में इस बार एट्रोसिटी एक्ट का मुद्दा गूंज रहा है। इस एक्ट को लेकर हुई हिंसा के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने का वादा पार्टी नेता कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकाल में प्रकरण दर्ज होने और प्रकरण वापस लेने के कांग्रेस के वादे के बेदम होने के बाद परंपरागत मतदाता बसपा से आस लगाए बैठे हैं और भरोसा भी जता रहे हैं। उपचुनाव की शुआत से ही बसपा ने इस बार…

पीएम मोदी का ऐलान- देश के हर नागरिक को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कोई नहीं छूटेगा, क्या फ्री टीका के हैं संकेत?

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है और सभी इस महामारी को पराश्त करने के लिए वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में भी कोरोना वायरस की कई वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। वैक्सीन कब तक आएगी, इसकी कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं है, मगर देश में किन-किन को दिया जाएगा, यह अब स्पष्ट हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि जब देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी तो इसे सभी देशवासियों को…

तेलंगाना: CEO से BJP की मांग, कहा- निष्पक्ष उपचुनाव के लिए केंद्रीय बलों की हो तैनाती

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से दुबक्का उपचुनाव में निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव के लिए सीबीआइ जांच और केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की।राष्ट्रीय सचिव इंद्रसेन रेड्डी ने कहा, ‘ राज्य सरकार पूरी तरह पुलिस व रेवेन्यू अधिकारियों का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस ने राजस्व अधिकारियों द्वारा निर्देशों की आड़ में छापेमारी करना। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और वित्त मंत्री टी हरिश राव एक ही राज्य से हैं।राष्ट्रीय सचिव इंद्रसेन रेड्डी ने कहा, ‘ राज्य सरकार पूरी तरह पुलिस व…

बिहार चुनाव 2020: राजनीति के धुरंधर व पिता की अनुपस्थिति में युवा नेता तेजस्‍वी और चिराग के दम-खम की परीक्षा

बिहार में आज 28 अक्‍टूबर को पहले चरण के मतदान में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान जैसे युवा नेताओं के दमखम की परीक्षा हो जाएगी। तेजस्‍वी और चिराग दोनों ही युवा नेता पहली बार अपने-अपने पिता लालू प्रसाद यादव और स्‍वर्गीय राम विलास पासवान की अनुपस्थिति में पार्टी और पूरे चुनाव की बागड़ोर संभाले हुए हैं। दोनों ही युवा ग्‍लैमरस कॅरियर छोड़कर अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालने राजनीति में आए हैं। तेजस्‍वी यादव राजनीति में आने से पहले क्रिकेटर थे तो चिराग बॉलीवुड में एक्‍टर बनने की राह पर…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव वाले सात जिलों में तीन नवंबर को सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव को लेकर बेहद गंभीर राजनीतिक दलों को अब तीन नवंबर का इंतजार है। राजनीतिक दलों के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोजन तथा प्रदेश शासन ने भी अपनी तैयारी मुस्तैद कर ली है। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव वाले सात जिलों में मतदान के दिन यानी तीन नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। प्रदेश शासन ने सात जिलों में मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मतदान के दिन इन जिलों में कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार…

बिहार चुनाव: आरा विधानसभा सीट पर इस बार बदल गए हैं समीकरण, यहां सड़क जाम व जल-जमाव बड़े मुद्दे

बिहार में त्योहार के इस मौसम में चुनावी पर्वों की धूम ज्यादा दिख रही है। भोजपुर के विधान सभा चुनावों में इस बार कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। जिले के 7 विधानसभा क्षेत्र संदेश, बड़हरा, तरारी, आरा, अगिआंव, जगदीशपुर, शाहपुर में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी सहित निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में कमर कस चुके हैं। यहां 28 अक्टूबर यानी बुधवार को पहले चरण में ही वोटिंग हो जाएगी। आरा विधानसभा सीट की बात करें तो फिलहाल यहाँ से राजद के मोहम्मद नवाज आलम विधायक हैं। मुद्दाें की बात करें तो…

Bihar Election 2020: मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- देश की सुरक्षा से कर रहा खिलवाड़

बिहार की चुनावी रण में जुबानी जबान तेज हो गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कांग्रेस और राजद दोनों पर ही निशाना साधा है। उन्‍होंने इन पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी जो खुद को धर्मनिरपेक्ष कहती है, वही कट्टरपंथ को प्रायोजित कर बढ़ावा दे रही है। वे हमारे लिए अलग-अलग सवाल ट्वीट करते हैं, लेकिन उन्हें जमात-ए-इस्लामी, पीएफआई और ऐसे अन्य तत्वों के साथ अपना रुख स्पष्ट नहीं…

मन की बात में पीएम मोदी की अपील- सावधानी से मनाएं त्योहार, Vocal for Local का संकल्प याद रखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम का यह 70वां संस्करण रहा। पीएम मोदी ने आज अपने संबोधन में देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सावधानी से त्योहार मनाने की भी अपील की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से Vocal for Local को बढ़ावा देने का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान पीएम ने लोगों से देश के वीर जवानों के लिए घर में एक दीया जलाने की भी अपील की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

बिहार चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए 8515 महिला-पुरुष कर्मी

जिले में आगामी 28 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रथम चरण में मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिले में 8515 महिला व पुरुष मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव कोरोना काल में संपन्न होने जा रहा है। इसको लेकर पूर्व से बनाए गए मूल मतदान केंद्रों के अलावा इस बार सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। कैमूर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मूल मतदान केंद्र…

Bihar Election 2020: चुनावी सीन से कहां गायब हैं प्रशांत किशोर, बक्‍सर में उनके घर पर क्‍यों है सन्‍नाटा

राजनीति में फर्श से अर्श और अर्श से फर्श पर आते देर नहीं लगती। 2015 चुनाव के बाद अचानक बिहार की राजनीति के अर्श पर विराजमान हुए प्रशांत किशोर इस बार चुनावी परिदृश्य से एकदम गायब हैं। बक्सर के अहिरौली स्थित उनके घर पर भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। हालांकि, वे यहां कभी कभार ही आते हैं, लेकिन उनके शिखर काल मे घर मे सरकारी गार्ड दिखने लगे थे। जब वे जदयू के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाए गए थे तब यहां खासी हलचल रहती थी।वर्ष 2015 में महागठबंधन की जीत…

पंजाब में छह साल की मासूम को दुष्कर्म के बाद जलाने की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस की चुप्‍पी पर उठाए सवाल, जानें क्‍या कहा

उत्‍तर प्रदेश में दुष्‍कर्म की वारदात पर राज्‍य सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पर भाजपा ने शनिवार को ठीक उसी के अंदाज में करारा जवाबी हमला बोला। भाजपा ने पंजाब में छह साल की बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म और उसकी हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्‍पी पर सवाल उठाया। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने पंजाब के होशियारपुर में छह साल मासूम के साथ दरिंदगी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्‍य वारदात पर कांग्रेस की…

तमिलनाडु और बिहार के नक़्शे कदम पे अब मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज, नि:शुल्‍क वैक्‍सीन देने का किया वादा

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में अभी तक कोई वैक्‍सीन आ नहीं पाई है लेकिन चुनावी मौसम में इसे आवाम को नि:शुल्‍क उपलब्‍ध कराने का वादा करने की होड़ मच गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी (K Palaniswami) के बाद अब मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया है कि जैसे ही देश में कोई कोरोना वैक्‍सीन आएगी उसे सूबे के लोगों को नि:शुल्‍क उपलब्‍ध कराया जाएगा। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्‍प पत्र में भी ऐसा ही वादा…

ओपी धनखड़ का दावा, बरोदा में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त भारी मतों से दर्ज करेंगे जीत

हरियाणा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि बरोदा उप-चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उनके सामने कोई चुनौती ही नहीं है। प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता खुश है। प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। किसी खास इलाके में नहीं बल्कि सभी इलाकों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वह शुक्रवार को सेक्टर-108 में जिला भाजपा की ओर से आयोजित अपने जन्मदिन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही…

गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन को लेकर भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा, दिया था 10 लाख का ऑफऱ

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के करहैड़ा में हुए 50 परिवार के धर्मांतरण मामले में नया और रोचक मोड़ आ गया है। अब करहैड़ा के रहने वाले मोंटू वाल्मिकी नामक युवक की तहरीर पर पुलिस ने धर्मांतरण की झूठी अफवाह फैलाकर समाज में सम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। मोंटू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सादे कागज व अधूरे कागजातों के आधार पर धर्मांतरण की अफवाह फैलाई गई। वहीं, धर्म परिवर्तन के मामले पर लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सनसनीखेज…

बिहार में हर दिन रैलियां तो मध्य प्रदेश में रोक क्यों, CM शिवराज का सवाल; जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश में राजनीतिक रैलियों के आयोजन पर रोक को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ऐतराज जताया और बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि एक देश में ऐसा भेदभाव क्यों। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी तक दे डाली है। उन्होंने कहा, ‘राज्य में राजनीतिक रैलियों पर रोक लगाने वाले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच के आदेश के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। बिहार में हर दिन राजनीतिक रैलियां हो रहीं हैं, एक देश में इस तरह अलग-अलग कानून नहीं हो सकता…

जम्मू-कश्मीर पंचायती राज कानून को मंजूरी, 12 लाख टन सेब के खरीद पर भी मंत्रिमंडल की मुहर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर पंचायती राज अधिनियम 1989 को लागू करने की मंजूरी दी है। इस कदम से जम्‍मू-कश्‍मीर में देश के अन्य हिस्सों की तरह तीन स्तरीय लोकतंत्र की स्थापना में मदद मिलेगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी जमीनी स्तर पर लोकतंत्र के तीनों स्तरों को स्थापित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत साल 2020-21 के…