चिदंबरम का BJP पर हमला, कहा- वे किसी तरह ‘हिंदू राष्ट्र’ लागू करना चाहते हैं

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने बीजेपी (BJP)पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR), नागरिकता संशोधनकानून (CAA 2019) और देश भर में एनआरसी (NRC) के साथ वह ‘किसी तरह हिंदू राष्ट्र’ परियोजना लागू करना चाहती है। वामपंथ समर्थित संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जर्मनी (Germany) के एक छात्र जैकब लिंदेनतल को सीएए (CAA) के खिलाफ एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद भारत (India) छोड़कर जाने का निर्देश दिएजाने के मामले में आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के निदेशक की भी…

बंगाल में NRC पर यू टर्न के मूड में बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दिए संकेत!

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के मुद्दे पर पीछे हटती नजर आ ही है. राज्य की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि यह भविष्य का विषय है. उन्होंने इस बात की ओर इशारा भी किया कि पार्टी, बंगाल में एनआरसी लागू नहीं करेगी. के अनुसार घोष ने एनआरसी लागू होने से जुड़े सवाल पर कहा कि यह कब होगा और क्या होगा, यह भविष्य की गोद में है. रिपोर्ट के अनुसार, दिलीप घोष ने जलपाईगुड़ी में पत्रकारों से…

प्रियंका का लखनऊ दौरा, CAA विरोध हिंसा पीड़ितों से करेंगी मुलाकात?

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रुख भी अख्तियार कर लिया था, जिसमें सूबे में करीब 15 लोगों की मौत भी हुई है. प्रदर्शनकारियों पर यूपी पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चिंता व्यक्त कर चुकी हैं और उन्होंने इस हिंसा पर योगी सरकार को घेरा था. अब प्रियंका गांधी 28 दिसंबर को लखनऊ का दौरा करेंगी. इस दौरान वह कांग्रेस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम…

CAA-NPR का विरोध करनेवालों पर गिरिराज ने वीडियो साझा कर बोला हमला, कहा…

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीए) को लेकर ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोला है. साथ ही ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो भी साझा किया है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘सीएए-एनपीआर का विरोध करनेवाले वही लोग हैं, जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध कर रहे थे. जैसे- ममता, राहुल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और ओवैसी जैसे पाकिस्तान परस्त लोग,…

हेमंत सोरेन सरकार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री, इस पार्टी ने भी दिया बिना शर्त समर्थन

 झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पर की शपथ लेंगे। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। अब गठबंधन के दल कांग्रेस और झामुमो मंत्री पद की सीटों पर तालमेल बैठाने पर लगे हैं। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन गठबंधन सरकार में विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को मिलेगा। इस पद के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम प्रबल दावेदार हैं। मीडिया चल रही खबरों के अनुसार,…

CAA पर बोलीं मायावती, विरोध प्रदर्शन में मारे गये लोगों के परिजनों की मदद करे योगी सरकार

लखनऊ : बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान राज्य में पिछले दिनों हुई हिंसा में मारे गये लोगों के बारे में सही जांच पड़ताल कर, बेकसूर लोगों के परिजन की मदद करने की मांग की है. मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि सीएए और एनआरसी विरोधी हिंसा में उत्तर प्रदेश में मारे गए लोगों की सही जांच-पड़ताल की जाए और उनमें से जो लोग निर्दोष थे, उनके परिवार की मदद के लिए सरकार आगे आए, तो बेहतर होगा.…

भाजपा के हाथ से फिसला एक और राज्य, शिवसेना बोली- जनता को हल्के में लोगे तो यही होगा

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के बाद झारखंड भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ से निकल गया है। यहां चुनाव से पहले हुए झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन को लोगों ने सत्ता की चाबी सौंप दी है। ऐसे में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना का कहना है कि भाजपा कांग्रेस मुक्त हिंदुस्तान की बात करती है और अब कई प्रदेश भाजपामुक्त हो गए हैं। शिवसेना का कहना है कि यहां पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री…

भाजपा की विफलता पर आम आदमी पार्टी ने कसा तंज, कहा-हवा हवाई बातों पर नहीं…

बीते दिनों सपन्न हुए झारखंड के विधानसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी रुझानों/नतीजों में पिछड़ती नजर आ रही है, तो कांग्रेस और झारखंड मुक्त मोर्चा के नेतृत्व बना महागठबंधन सत्ता में आता नजर आ रहा है. इस बीच रुझानों में आगे चल रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया है- ‘झारखंड ने भाजपा को नकार दिया है, महंगाई और रोजगार पर सरकार विफल रही है. इवेंट क्रिएट कर बरगलाने का प्रयास करना भाजपा का काम है और जनता यह समझ चुकी है कि कांग्रेस का कोई…

सरकार ने भारत की नागरिकता को लेकर दिया स्‍पष्‍टीकरण

केंद्र सरकार ने स्‍पष्‍टीकारण देते हुए कहा है कि 1987 से पहले भारत में पैदा हुआ कोई भी व्यक्ति या जिसके माता-पिता 1987 से पहले पैदा हुए हों, कानून के अनुसार एक भारतीय नागरिक होंगे। नागरिकता संशोधन कानून या या संभावित देशव्यापी एनआरसी के कारण चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों से कहा है कि यदि विरोध करने वाले लोगों के पास कोई सुझाव हो तो उसे स्वीकार करने के लिए तैयार है।   गृह…

शराबबंदी लागू कराने में फेल, 41 पुलिसवालों पर नीतीश सरकार का एक्शन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी प्रदेश के कई पुलिसवाले शराबबंदी लागू करने में अब तक विफल रहे और ऐसे ही पुलिस वालों के खिलाफ अब पुलिस मुख्यालय ने कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को ऐसे 41 पुलिस वालों की सूची जारी की जो पिछले 3 साल से शराब बंदी लागू होने के बावजूद भी अपने अपने इलाके में इसे लागू कराने में पूरी तरीके से विफल साबित हुए. पुलिस मुख्यालय ने इन 41 पुलिसवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आदेश जारी…

एग्जिट पोल को एग्जैक्ट पोल मत समझ बैठिएगा, 23 मई तक धीरज धरें..

आखिरी चरण के मतदान का समय पूर्ण होने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल रविवार शाम से आने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आते ही राजनीतिक बहस का नया दौर शुरू हो गया। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे वास्तविक परिणाम भी ऐसे ही होंगे। अमर उजाला ने बीते कुछ प्रमुख चुनावों के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल का विश्लेषण किया तो यह तथ्य सामने आया कि चुनाव के विजेता रहने वाले…

भाजपा का आरोप, मायावती ने रॉबर्ट वाड्रा मॉडल से कमाए 2000 करोड़ रुपये

भाजपा ने बसपा नेता मायावती पर हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि मायावती भी ‘रॉबर्ट वाड्रा मॉडल’ से काली कमाई को सफेद बनाने के काम में जुटी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती और उनके भाई आनंद ने मिलकर दो फर्जी कंपनियों की मदद से हजारों करोड़ रुपये इकट्ठे किए और दो जमीनों को गलत तरीकों से खरीद-बेचकर हजारों करोड़ रुपये की काली कमाई को सफेद बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दलित समाज उनकी इस सच्चाई को…

चुनाव 2019 : चुनावी दंगल में हैं 1500 दागी, 55 पर हत्या और 9 पर दुष्कर्म के मुकदमे

2019 के लोकसभा चुनावों के सातों चरणों में 8049 उम्मीदवार विभिन्न दलों और बतौर निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 19 प्रतिशत उम्मीदवार आपराधिक छवि वाले हैं। जबकि 13 प्रतिशत ऐसे हैं, जिनके ऊपर गंभीर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से 55 उम्मीदवारों पर हत्या और 9 पर दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले अदालत में लंबित हैं। वहीं 49 प्रतिशत निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 3 या उससे ज्यादा उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 7929 उम्मीदवारों में से 1500 दागी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की सोमवार को जारी…

PM मोदी के ‘रडार’ और असली ‘रडार’ में कितना अंतर है? RADAR क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में एयर स्ट्राइक का जिक्र करते-करते ‘रडार’ सिस्टम का कॉन्सेप्ट ही घुमा दिए. पीएम ने कहा कि एयर स्ट्राइक वाले दिन खराब मौसम की समस्या आ गई. नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्रीमैंने कहा इतने बादल हैं, बारिश हो रही है, तो एक फायदा भी है कि हम रडार से बच सकते हैं अब RADAR यानी ‘RAdio Detection And Ranging‘ ऐसी चीज है जो 12वीं में पढ़ाई जाती है. फिर क्या था, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा सेना को दिए गए इस तर्क पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे. पूछा जा…

क्या मोदी-शाह ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ को चरितार्थ कर रहे हैं?

नरेंद्र मोदी के भाषण पहेली बनते जा रहे हैं. समझ नहीं आ रहा है कि वे चुनाव को ले कर घबराए हुए हैं या अपने को जीता मान बैठ इस आत्मविश्वास में हैं कि वे कुछ भी बोलें लेकिन उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा. हां, विरोधी नेताओं को जेल में डालने, राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहने, कांग्रेस उनको मरवा देना चाह रही जैसे वाक्यों से मुझे लगता है कि उनकी हालत विनाश काले विपरित बुद्धि वाली हो गई है. पर फिर ख्याल आता है कि मोदी-शाह तो पल-पल जमीनी…

राहुल गांधी ने आखिर बता ही दिया , उस दिन नरेंद्र मोदी को गले क्यों लगाया था?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया टुडे को एक लंबा इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में राहुल गांधी ने देश और दुनिया के तमाम मुद्दों पर बातचीत की है. 2019 के लोकसभा चुनाव से लेकर महागठबंधन तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर ममता बनर्जी तक और आतंकवाद से लेकर कश्मीर समस्या तक, राहुल गांधी ने हर सवाल का जवाब दिया है. एक बार सवाल जबाब को आप पढ़ लें 2019 के चुनावी मुद्दे पर 2019 का चुनाव तीन-चार अलग-अलग मोर्चों पर लड़ा जा रहा है. बेरोजगारी मुद्दा है, खेती मुद्दा…

जिनको भारत माता की जय से आपत्ति उनकी जमानत जब्त होगी : पीएम मोदी

मंगलवार को देशभर के 15 राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान के साथ ही तीसरे चरण का चुनाव भी संपन्न हो गया। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी के चार चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। 25 अप्रैलः दिनभर की…

इंदिरा गांधी और हेमा मालिनी के गेहूं का गठ्ठर उठाने में क्या फर्क है?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में अपने चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा में हैं. बीते 31 मार्च को प्रचार अभियान शुरू करते हुए उन्होंने एक के बाद एक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इनमें वे अपने संसदीय क्षेत्र की महिला किसानों के साथ दिख रही हैं. एक तस्वीर में उन्हें खेत में गेहूं काटते देखा जा सकता है तो एक में वे लकड़ियां ले जा रही ग्रामीण महिला संग फ़ोटो खिंचाती दिख रही हैं.…

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी की कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली से नामांकन किया। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने भी अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन किया। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया है उसके मुताबिक पिछले पांच साल सोनिया गांधी की संपत्ति घट गई, वहीं स्मृति ईरानी की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, चुनावी हलफनामों में, सोनिया गांधी ने 2013-14 की तुलना में…

लोकसभा चुनाव: यूपी में बसपा की चुनावी रणनीति की होगी कड़ी परीक्षा

लोकसभा चुनाव में 25 साल बाद बसपा एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में है। पिछले चुनाव में बसपा को एक सीट भी नहीं मिल पाई थी, इस लिहाज से यह चुनाव उसके लिए काफी अहम है। इस बार बसपा की सोशल इंजीनियरिंग पर आधारित चुनावी रणनीति की भी कड़ी परीक्षा होगी। पार्टी के लिए बदले हालात में सामाजिक समीकरणों को साधना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। दलित-यादव को साथ लाना आसान नहीं यूपी के चुनाव में जातीय समीकरण बहुत मायने रखते हैं। माना जा रहा…