मोहनपुरा : पुष्पलता चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत मोहनपुरा एवं पिवारी में संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्रों पर महिलाओं एवं युवतियों को तीन माह का निःशुल्क सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अब तक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं युवतियों द्वारा इन केंद्रों से प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है। शनिवार को ट्रस्ट के इन केंद्रों पर 50 प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नीरू पुंढीर, ऋतु पुंढीर, संगम, नीरज, अंशिका, मुस्कान, रंजना, अनामिका, कशिश, रौनक आदि प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि हमेंद्र एवं नेहा सिंह द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विवेक सिसौदिया प्रधान धरपसी, सूरज पाल सिंह सिसौदिया, रामवीर सिंह, विजय पुंढीर प्रबंधक अदिति चाइल्ड पब्लिक स्कूल मोहनपुरा आदि लोग मौजूद रहे।
कासगंज : निःशुल्क सिलाई कढ़ाई के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित
