सीएए का विरोध करने वालों पर सरकार ने कराया हमला : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भाजपा सरकार के इशारे पर हमला किया गया था। अखिलेश कानपुर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अंग्रेजों की तरह ‘डिवाइड एंड रूल पॉलिसी’ पर काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि नागरिक समाज को धर्म के नाम…

उमा भारती ने CAA को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जहर फैलाने का लगाया आरोप

बीजेपी नेता उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी, उन्होंनेराहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही जिन्ना बता डाला है। देश भर में सीएए को लेकरप्रदर्शननागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन (Protest) जारी है। देश भर में इस कानून को लेकर कई जगह हिंसा कीखबरें सामने आ चुकी है। बीजेपी (BJP) के तरफ से इस कानून को लेकर जनता के बीच जागरुकता अभियान कीशुरुआत हो चुकी है। इस कानून को…

हम गंगासागर के विकास के किसी से पैसा नहीं लेते, हम भीख नहीं मांगना चाहते : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दक्षिणी 24 परगना जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘केंद्र सरकार कुंभ मेले के लिए पैसा लुटाने में जरा भी हिचक नहीं दिखाती लेकिन मुरीगंगा नदी के ऊपर पुल बनाने की पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध को लगातार अनदेखा कर रही है. गंगासागर मेला कुंभ मेले के बराबर ही है.’ ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘मैंने बार-बार केंद्र से मुरीगंगा नदी पर लोहे का पुल बनाने का अनुरोध किया. लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई और केंद्र ने कोई वित्‍तीय सहायता नहीं…

CAA-NRC के खिलाफ यशवंत सिन्हा की ‘गांधी शांति यात्रा’, कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में होगी खत्म

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा गुरुवार से ‘गांधी शांति यात्रा’ शुरू करेंगे। उनकी ये यात्रा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू होकर कई राज्यों से होते हुए दिल्ली में खत्म होगी। इस दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि वह संसद में इस बात की घोषणा करे कि एनआरसी नहीं आएगा। ये यात्रा पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होते हुए 30 जनवरी (जिस दिन महात्मा गांधी की हत्या हुई थी) को दिल्ली के…

श्रमिक संघों के भारत बंद का असर कई सेवाओं पर दिखने लगा

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को बुलाए गए श्रमिक संघों के भारत बंद का असर बैंकिंग, परिवहन समेत कई जरूरी सेवाओं पर पड़ रहा है. देश के 10 प्रमुख श्रमिक संघों के आह्वान पर करीब 25 करोड़ लोग हड़ताल में शामिल होने का आंकलन लगाया जा रहा है . भारत बंद को देखते हुए कई सरकारी बैंकों ने स्टॉक एक्सचेंज को पहले ही बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी है. एआईबीईए, एआईबीओए, बेफी, इनबेफ समेत कई कई बैंक कर्मचारी एसोसिएशन भी इस हड़ताल में हिस्सा लेने…

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार डूबती जा रही है और मोदी सरकार को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है कि इस हालात से कैसे निपटें। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) आरएसएस-भाजपा के हिंदू राष्ट्र की योजना का हिस्सा हैं। चिदंबरम ने कहा कि ईरान-अमेरिका संकट के कारण तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। यही स्थिति रही तो 1991 जैसे आर्थिक…

अमित शाह ने CAA पर हिंसा के लिए विपक्षी दलों को बताया जिम्मेदार, कहा-“जहां विपक्षी दलों की सरकार वहां नहीं हुई हिंसा”

भाजपा ने नए नागरिकता कानून के बारे में लोगों को समझाने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों को राजनीतिक रूप से प्रेरित किया गया है। इसके साथ ही अमित शाह ने इस मुद्दे पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा, “उन राज्यों में हिंसा क्यों नहीं हुई जहां विपक्षी दलों की सत्ता व सरकार में हैं।” इसके अलावा, उन्होंने कहा, “आज मैं यह आरोप सार्वजनिक रूप से लगा रहा हूं…

बिहार की राजनीति में ‘भूत चैप्टर’, वार और पलटवार में उलझे जेडीयू और आरजेडी

 बिहार की राजनीति में भूत चैप्टर का क्या मतलब है। यह सवाल इसलिए उठ खड़ा हुआ है क्योंकि सीएम नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग पर आधिकारिक निवास के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी दी। नीतीश कुमार ने एक घटना को साझा किया जिस पर आरजेडी नेताओं की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई। लालू यादव के करीबियों में से एक शिवानंद तिवारी कहते हैं एक तरफ नीतीश कुमार अपने आपको तर्कवादी बताते हैं। लेकिन दूसरी तरफ से लालू से बदला लेने के लिए उन्होंने काले जादू का सहारा लिया था।…

पाकिस्तान की टेढ़ी पूंछ सीधी हुई क्या? सामना के जरिए शिवसेना ने सरकार पर दागा सवाल

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. पाकिस्तान की ओर से LoC पर किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल दागे है. शुक्रवार के सामना में लिखा, “कश्मीर में नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. सातारा के जवान संदीप सावंत कश्मीर में शहीद हो गए हैं. नौशेरा क्षेत्र में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में संदीप सावंत सहित दो जवान शहीद हो गए. गत एक महीने में महाराष्ट्र के सात-आठ जवान शहीद हुए हैं. इसके…

राजस्थान के कोटा में 100 बच्चों की मौत: मायावती ने प्रियंका पर साधा निशाना, पूछा- माओं से क्यों नहीं मिलतीं?

नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में दिसंबर के अंतिम 2 दिन में कम से कम 9 और शिशुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही बीते दिसंबर महीने में अस्पताल में मरने वाले शिशुओं की संख्या 100 हो गई है। इस मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है और विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर नाम लिए बिना हमला बोला है। मायवती ने कहा कि इस मामले…

जानिए यूपी BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव को पाकिस्तान जाकर वहां एक माह मंदिर में पूजा करने का सुझाव क्यों दिया!

भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह ने सीएए पर अखिलेश यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा है कि अखिलेश जी को पाकिस्तान जाना चाहिए और एक महीने के लिए एक मंदिर में पूजा अर्चना करनी चाहिए, तब वह समझेंगे कि वहां हिंदू लोगों के साथ क्या होता है।इसके अलावा, अखिलेश पर राजनीतिक हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश खुद भी नहीं जानते हैं कि वह क्या चाहते हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने विचार को लेकर साफ नहीं हैं।…

CM योगी ने बताया वे क्यों पहनते हैं भगवा वस्त्र, प्रियंका के बयान का दिया ये करारा जवाब

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बगवा वाले बयान का सीएम योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया है। साथ ही बताया कि वे भगवा वस्त्र को क्यों धारण करते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि ‘सब कुछ त्याग कर सीएम योगी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। वह न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।’…

शिवसेना की BJP को नसीहत- पहले 6 महीने काम करने दें, फिर आलोचना करें

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कैबिनेट का सोमवार को विस्तार हो गया. हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बहिष्कार किया था. बीजेपी के इस रवैये पर शिवसेना भड़क गई है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, ‘सरकार को कम-से-कम 6 महीने शासन करने दीजिए फिर विरोधी अपने अस्त्र बाहर निकालें, ऐसा जनता को लग रहा था, लेकिन पहले दिन से ही देवेंद्र फडणवीस और उनकी पार्टी ने विरोध हेतु विरोध शुरू करके अपनी ही हंसी करवाई. विरोधी दल पहले सरकार को काम करने दे. इतनी…

एनआरसी के विरोध में सपा करेगी नागरिकता सत्याग्रह : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि एनआरसी, सीएए, एनपीआर जैसे कदमों से देश में अव्यवस्था, हिंसा और अराजकता ही बढ़ी है। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी ‘नागरिकता सत्याग्रह’ करेगी। अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार पूरे समय वे झूठ और भ्रम के सहारे अपनी राजनीति चलाती रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 1895 में इमीग्रेशन लॉ संशोधन बिल में भी तमाम प्रतिबंध थे जिसे ‘खूनी कानून’ बताते हुए गांधीजी ने इसके खिलाफ सत्याग्रह ‘पैसिव…

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई : सीआरपीएफ

नई दिल्ली: सीआरपीएफ ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ के हालिया दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं हुई। साथ ही बल ने प्रियंका गांधी पर स्कूटर पर पीछे बैठकर यात्रा कर, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी को मिली ‘जेड प्लस’ सुरक्षा घेरे के तहत उन्हें सशस्त्र कमांडो मुहैया कराने वाले बल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस नेता ने बिना पूर्व सूचना दिए यात्रा की इसलिए सुरक्षा के इंतजाम पहले से नहीं किए जा सके।…

अमृता फडणवीस का टवीट, खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है, लेकिन उसके साथ बने रहना गलती

मुंबई . महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने फिर से शिवसेना पर निशाना साधा है. अमृता ने अपने ट्वीट में लिखा कि खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है, लेकिन उसके साथ बने रहना गलती है. बात दे कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिवसेना के साथ ट्विटर पर अमृता का वाकयुद्ध चला था.इसी कड़ी में अमृता ने कहा, खराब नेता पाना महाराष्ट्र की गलती नहीं है लेकिन उसके साथ बने रहना महाराष्ट्र की गलती है. जागो महाराष्ट्र. हाल ही में शिवसेना के शासन…

प्रियंका गांधी ने ‘कुपोषण से बच्चों की मौत’ पर योगी सरकार को घेरा, कहा- ‘दिखावटी हैं विकास की बातें’

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ दिखावटी विकास की बातें हो रही हैं, लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ”भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बच्चों को मिड-डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है।” प्रियंका गांधी ने सवाल किया,…

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- हर हाल में पश्चिम बंगाल में लागू होगा CAA-NRC

पश्चिम बंगाल बीजेपी चीफ़ दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने से केंद्र को रोकने की चुनौती दी और कहा कि राज्य में एनआरसी जरूरी है क्योंकि घुसपैठिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक बन गए हैं। प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि देश के लिए हर अच्छी चीज का विरोध करना उनकी आदत बन चुकी है। घोष…

दिल्ली में ये सांसद हो सकता है भाजपा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा, अमित शाह कई बार ले चुके हैं उनका नाम

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव समाप्त होने के बाद अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल के शुरुआत में होने की संभावना है। कई राज्यों में अपनी सरकार बचाने में नाकाम रही भाजपा ने इस चुनाव के लिए अभी से अपनी कमर कस ली है। इस चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा सांसद प्रवेश वर्मा को घोषित किया जा सकता है। इस बात के संकेत भी मिलने शुरू हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जुबान पर कई…

चिदंबरम का BJP पर हमला, कहा- वे किसी तरह ‘हिंदू राष्ट्र’ लागू करना चाहते हैं

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने बीजेपी (BJP)पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR), नागरिकता संशोधनकानून (CAA 2019) और देश भर में एनआरसी (NRC) के साथ वह ‘किसी तरह हिंदू राष्ट्र’ परियोजना लागू करना चाहती है। वामपंथ समर्थित संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जर्मनी (Germany) के एक छात्र जैकब लिंदेनतल को सीएए (CAA) के खिलाफ एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद भारत (India) छोड़कर जाने का निर्देश दिएजाने के मामले में आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के निदेशक की भी…