दिग्विजय का मोदी सरकार पर हमला

देश में मौजूदा बेरोजगारी दर को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) के बजाय ‘नेशनल रजिस्टर ऑफ एजुकेटेड अनइंप्लॉयड इंडियंस सिटीजन’ तैयार करने का सुझाव दिया। कांग्रेस नेता ने नेशनल नेशनल रजिस्टर ऑफ एजुकेटेड अनइंप्लॉयड इंडियंस सिटीजन को ‘एकीकृत एजेंडा’ और एनआरसी को ‘विभाजनकारी एजेंडा’ करार दिया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘हमारे पास हमारे पीएम के लिए एक बहुत ही सकारात्मक सुझाव है। एनआरसी जो पूरे देश में सामाजिक अशांति का कारण बना…

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, बेरजगोरी के आंकड़े पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।’ साथ ही प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है तीन करोड़ 64 लाख बेरोजगार लोग। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।

पीएम मोदी ने तोड़ी 48 साल पुरानी परंपरा, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गणतंत्र दिवस पर 48 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए एक नई परंपरा का आगाज किया है। दरअसल, पीएम मोदी युद्धवीरों की शहादत को सलाम करने के लिए इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति नहीं गए, बल्कि हाल ही में नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।    यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति की जगह युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने गए। इस मौके पर देश के पहले सीडीएस के अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उनकी अगवानी की।…

कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों के लिए जज तय किये

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार वकीलों को जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान और बॉम्बे हाईकोर्ट के जज बनाए जाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुआई वाले कॉलेजियम ने इस मंजूरी देने के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट में छह न्यायिक अफसरों को जज बनाए जाने के प्रस्ताव को भी सहमति प्रदान की है।  कॉलेजियम ने जिन वकीलों को जज बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, वे हैं ओडिशा हाईकोर्ट के लिए सावित्री राठो, राजस्थान हाईकोर्ट के लिए मनीष सिसोदिया और बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए अभय कुमार…

कार्ति चिदंबरम को मद्रास हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

मद्रास हाईकोर्ट ने कर चोरी मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति और उनकी पत्नी श्रीनिधि के खिलाफ कार्यवाही पर 27 जनवरी तक अंतरिम रोक लगा दी। कार्ति और श्रीनिधि के खिलाफ निचली कोर्ट में टैक्स चोरी का मामला लंबित है।  दोनों ने सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष कोर्ट की कार्यवाही पर रोक की मांग की थी। यह मामला कार्ति और श्रीनिधि को चेन्नई के पास मुत्तूकदू में जमीन की बिक्री…

बीजेपी के नए मुखिया जेपी नड्डा की पहली अग्नि परीक्षा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा यानी जेपी नड्डा ने भाजपा की कमान संभाल ली है। सोमवार को जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। आने वाले समय में उनके सामने भाजपा शासित राज्यों में पार्टी को सत्ता में बरकरार रखने और विपक्ष से राज्यों को छीनने की बड़ी चुनौती है। जेपी नड्डा के सामने फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। साल 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जेपी नड्डा की असली परीक्षा होगी। हालांकि, उनके नेतृत्व में यूपी में बीजेपी…

दिलीप घोष बोले, हर हाल में लागू होगा NRC; एक करोड़ घुसपैठियों को भेजा जाएगा बांग्‍लादेश

बंगाल में एनआरसी लागू करने को लेकर पार्टी दृढ़ संकल्पित है। इसे हर हाल में लागू किया जाएगा। बंगाल में रह रहे एक करोड़ अवैध शरणार्थियों को बांग्लादेश भेजा जाएगा। उक्त बातें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही। वह रविवार को बैरकपुर में अभिनंदन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। यह यात्रा दिलीप के नेतृत्व में निकली थी। पिछली सरकारों ने शरणार्थियों को नहीं दी नागरिकता दिलीप ने कहा, सालों से यहां शरणार्थी रह रहे हैं, लेकिन वे देश के नागरिक नहीं हो पाए हैं। महात्मा गांधी से…

आज बीजेपी में ख़त्म होगा अमित शाह का अध्याय, नए युग की होगी शुरुआत, ये बनेंगे नए अध्यक्ष

लंबे समय से बीजेपी के अध्यक्ष (BJP President) पद पर आसीन अमित शाह (Amit shah) आज अपना पद छोड़ सकते हैं और पार्टी को सोमवार को नया अध्यक्ष मिल सकता है. बताया जा रहा है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित कर लिया जाएगा. पार्टी के शीर्ष नेताओं के नड्डा के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है. नड्डा बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) और…

सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते बोले- राज्यों को लागू करना पड़ेगा सीएए कानून

सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस का कहना है कि जब कोई विधायक कानून बन जाता है तो राज्य सरकारें उसके अधीन आ जाती हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सुझाव दिया है कि हमें यह बताना चाहिए कि यह कानून धार्मिक उत्पीड़न का शिकार रहे लोगों के लिए है। सीके बोसे ने सीएए पर कहा, ‘एक बार यदि कोई विधेयक कानून के तौर पर पारित हो जाता है तो राज्य सरकारे उसे मानने के लिए बाध्य…

स्मृति ईरानी बोलीं- 10 पीढ़ियों के बाद भी राहुल गांधी सावरकर के साहस का मुकाबला नहीं कर पाएंगे

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा, मैं राहुल सावरकर नहीं हूं।’ मैं आज राहुल गांधी से कहना चाहती हूं कि आपकी 10 पीढ़ियों के बाद भी आप सावरकर के साहस का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। ईरानी ने वाराणसी में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में हुई जनसभा में ये बात कही। बता दें कि इस कार्यक्रम में इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी शामिल हुए। इस सभा में स्मृति ईरानी…

धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों की मदद के पक्ष में थे राष्ट्रपिता : नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नड्डा ने शनिवार को यहां कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और मनमोहन सिंह भी पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों की मदद के पक्ष में थे। भाजपा मुख्यालय में पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों के एक समूह को संबोधित करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल यह गलत सूचना फैला रहे हैं कि इस कानून के बनने से भारत…

CAA पर कपिल सिब्बल के बयान के बाद सलमान खुर्शीद ने रखी अपनी राय, कहा- हमें करना होगा सुप्रीम कोर्ट का इंतजार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि संसद से पारित हो चुके नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने से कोई राज्य किसी भी तरह से इनकार नहीं कर सकता और ऐसा करना असंवैधानिक होगा। सिब्बल का बयान आने के बाद पार्टी के एक और दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी राय रखी है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, यदि सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप नहीं करता है तो यह कानून की किताब पर रहेगा। अगर कानून की किताब पर कुछ भी है, तो आपको कानून का पालन…

महाराष्ट्र, बिहार के लिए भाजपा की नीति अलग-अलग क्यों?

विगत गुरुवार को बिहार के वैशाली जिले की एक जनसभा में बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में चुनाव मुख्यमंत्नी और जदयू नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. इस वक्तव्य ने उस पुरजोर मांग पर विराम लगा दिया जो दो दिन पहले ही पार्टी के विधायक संजय पासवान के उस दावे से पनपा था कि ‘अगला मुख्यमंत्नी उनकी पार्टी से होना चाहिए क्योंकि जनता नीतीश कुमार के थके चेहरे से ऊब चुकी है.’ उधर नीतीश कुमार लगातार एनपीआर और एनआरसी को अपने यहां…

दिल्ली विस चुनाव 2020: रिपोर्ट कार्ड के बाद अब AAP लॉन्च करेगी केजरीवाल का गारंटी कार्ड

 दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) जीत के विश्वास के साथ लगातार प्रचार अभियान में जुटी है। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए 23 जनवरी से अपना आखिरी चरण का प्रचार अभियान शुरू करेगी। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पार्टी चुनाव के आखिरी और निर्णायक प्रचार में बढ़ते हुए अगले 5 सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जो काम किए जाएंगे, उसका एक गारंटी कार्ड लांच किया जाएगा। जो ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’ नाम से जारी होगा। इसे 23 जनवरी से पहले…

नबाव मलिक बोले- जबरदस्ती पुरुष नसबंदी पर मोदीजी को बनाने दें कानून

महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता नवाब मलिक ने आरएसएस प्रमुख के दो बच्चों के कानून वाली अगली योजना को लेकर निशाना साधा है। राकांपा नेता नेकहा कि मोहन भगवतजबरदस्ती पुरुष नसबंदी कराना चाहते हैं तो मोदीजी को ऐसा कानून बनाने दें। नवाब मलिक ने कहा, “मोहन भागवत दो बच्चों काकानून चाहते हैं। शायद उन्हें पता नहीं है कि महाराष्ट्र में पहले से ही इस पर कई कानून हैं और कई अन्य राज्य भी हैं। यदि भगवत जी जबरदस्ती पुरुष नसबंदी कराना चाहते हैं तो…

महंगाई को लेकर शिवसेना का तंज, ‘अच्छे दिन छोड़ो, पुराने ‘ठीक दिन’ ही वापस ला दो’

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है. इस बार मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की गई है. सामना में कहा गया है, ‘महंगाई का विस्फोट पहले से ही है. हालांकि अब उसकी ज्वालाएं कुछ ज्यादा ही भड़क उठी हैं. खुदरा मुद्रास्फीति दर गत 5 वर्षों के शिखर पर है. ‘ संपादकीय में कहा गया, ‘रिजर्व बैंक को अपेक्षा थी कि महंगाई की दर चार प्रतिशत के आसपास रहेगी. लेकिन हकीकत में ये दर 7.35 प्रतिशत तक पहुंच गई है.…

केजरीवाल नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव, ‘आप’ पार्टी ने जारी की 70 उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. आतिशी को पार्टी ने कालका जी से मैदान में उतारा है. इस लिस्ट में 15 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. आम आदमी पार्टी ने इस बार चुनाव में 24 नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. जहां…

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा बोले, सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद का टूटना तय

 दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि सरकारी जमीन पर बनी हुई मस्जिद का टूटना तय है. दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने की बात कही है. इससे पहले भी वह इस तरह का बयान दे चुके हैं. प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि…

पी चिदंबरम की पीएम मोदी को चुनौती, 5 अलोचकों संग नागरिकता पर कर लें प्रश्नोत्तर सत्र

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांच आलोचकों का चयन करना चाहिए और नागरिकता संशोधन कानून पर उनके साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित करना चाहिए, ताकि लोग इसे सुन सकें और इस कानून पर अपने स्वयं के निष्कर्ष तक पहुंच सकें।

कर आतंकवाद पर लगाम लगे, जेएनयू को दो साल के लिए बंद किया जाए : सुब्रमण्यम स्वामी

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब स्थिति में है. पीटीआई के मुताबिक उनका यह भी कहना है कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘कर आतंकवाद’ पर लगाम लगायी जानी चाहिए. राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने यह भी कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को दो साल के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए जो हाल में हिंसा की घटनाओं से सुर्खियों में है. उनके मुताबिक इसके अलावा हर विश्वविद्यालय परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती हो. सुब्रमण्यम स्वामी ने ये बातें अहमदाबाद में…