राज्यों की सियासत में छाया नयी पीढ़ी का दबदबा,

बिहार विधानसभा के चुनाव में तेजस्वी यादव से लेकर चिराग पासवान सरीखे युवा चेहरों के उभार से साफ हो गया है कि राज्यों की सियासत में अब नई पीढ़ी का दबदबा बढ़ने लगा है। बिहार चुनाव में जहां नेताओं की नई पीढ़ी खुद को स्थापित करने के लिए जोर लगा रही है वहीं उत्तरप्रदेश से लेकर दक्षिण में आंध्रप्रदेश, पश्चिम में महाराष्ट्र के साथ पूर्वोत्तर के कई राज्यों में नए चेहरों ने अपने सूबों में राजनीति की बागडोर थाम ली है। बिहार के चुनाव अभियान में अनुभव बनाम अनुभवहीन की…

चिराग का नया नारा- ‘नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई’

बिहार विधानसभा चुनाव में कल दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की ओर से सीएम कैंडिडेट तेजस्‍वी यादव पर सीधा हमला बोला है। इसके साथ ही चिराग ने नया चुनावी नारा दिया है-‘नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई’ सोमवार सुबह पटना में पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने मुंगेर की हिंसा के लिए एक बार सीएम नीतीश कुमार को जिम्‍मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार के कहने पर ही…

हाथरस केस: सीबीआई जांच के बीच SIT ने योगी सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट

यूपी के हाथरस जिले में कथित गैंगरेप की चल रही सीबीआई जांच के बीच एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। घटना के तुरंत बाद ही सीएम ने सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। इसमें डीआईजी चंद्र प्रकाश और पीएसी आगरा की सेनानायक पूनम को सदस्य बनाया गया था। जांच के लिए एसआईटी को पहले सात दिनों का समय दिया गया था। यह टीम सीधे घटनास्थल से संबंधित चंदपा थाने पर पहुंची थी और घटना की जांच कर रहे…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनाव आयोग से मांग- केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में हो यूपी में उपचुनाव

उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में मतदान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार के मंत्री निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। बेसिक शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान…

भारत ने पाकिस्‍तान को चेतावनी, कहा- गिलगिट बाल्टिस्‍तान हमारा अभिन्‍न हिस्‍सा, इसे तुरंत खाली करो

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवें प्रांत का दर्जा देने की पाकिस्तान की हरकत पर भारत ने सख्त आपत्ति जताई है। भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान उन इलाकों से बाहर निकल जाए, जिन पर उसने अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से गिलगिट बाल्टिस्तान को प्रांत का दर्जा देने के एलान का भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में विरोध किया है।मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत अपने किसी भी क्षेत्र की स्थिति बदलने…

चुनाव आयोग की कार्रवाई पर कमलनाथ बोले- राज्‍य की जनता समझदार है अब वही सही फैसला करेगी

मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के उल्‍लंघन पर कमलनाथ के स्‍टार प्रचारक का दर्जा रद कर दिया है। कांग्रेस आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मसले पर एक सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि स्टार प्रचारक जैसा कोई पद नहीं होता है। राज्‍य की जनता समझदार है अब वही सही फैसला करेगी… कमलनाथ ने दावा किया है कि कांग्रेस एकबार…

विदेश मंत्री जयशंकर की दो-टूक, कहा- एलएसी को एकतरफा बदलने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की यथास्थिति को एकतरफा बदलने की उसकी किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए यह जरूरी है कि दोनों देशों के बीच हुए सभी समझौतों का निष्ठा के साथ सम्मान किया जाए। आल इंडिया रेडियो पर प्रसारित सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये बातें…

सिंधिया का कमल नाथ पर करारा पलटवार, बोले- हां, मैं कुत्ता हूं और जनता मेरी मालिक

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के दौरान राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अशोकनगर के शाढ़ौरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ पर करारा जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमल नाथ यहां आते हैं और फिर मेरे लिए कहा जाता है कि मैं कुत्ता हूं। हां, कमल नाथजी सुन लीजिए, मैं कुत्ता हूं और जब कोई भ्रष्ट नीतियां लाएगा तो यह कुत्ता उस पर हमला कर देगा।ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा, ‘कमल नाथ जी अशोक नगर में आए थे। मुझे…

पहले महंगाई डायन थी, आज क्या भौजाई लागेली…चुनावी रैली में फिर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव

बिहार में महंगाई को चुनावी मुद्दा बनाते हुए राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। महंगाई पर नीतीश सरकार और बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्याज का दाम सेंचुरी मार रहा है और आलू हाफ सेंचुरी पर है। कहा कि जब प्याज 40 रुपए किलो बिकता था तो बीजेपी वाले प्याज की माला पहनाकर घूमते थे और सरकार को डायन बताते थे। इन दिनों आलू 50 रुपये और प्याज 100 रुपए किलो बिक रहा है तो अब आज…

पहले महंगाई डायन थी, आज क्या भौजाई लागेली,चुनावी रैली में फिर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव

बिहार में महंगाई को चुनावी मुद्दा बनाते हुए राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। महंगाई पर नीतीश सरकार और बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्याज का दाम सेंचुरी मार रहा है और आलू हाफ सेंचुरी पर है। कहा कि जब प्याज 40 रुपए किलो बिकता था तो बीजेपी वाले प्याज की माला पहनाकर घूमते थे और सरकार को डायन बताते थे। इन दिनों आलू 50 रुपये और प्याज 100 रुपए किलो बिक रहा है तो अब…

चुनाव आयोग ने रद किया कमल नाथ के स्‍टार कैंपेनर का दर्जा, कांग्रेस ने कहा- आदेश को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

मध्‍य प्रदेश में वार पलटवार के बीच नेता मर्यादा की सीमा रेखा भी पार कर जा रहे हैं। इस बीच निर्वाचन आयोग विवादित बयानों को लेकर सख्‍ती दिखाई है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को आचार संहिता के उल्‍लंघन पर मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं दिग्‍गज कांग्रेस नेता कमल नाथ पर सख्‍त कार्रवाई की। आयोग ने कमल नाथ के स्‍टार कैंपेनर का दर्जा रद कर दिया है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने कहा है कि वह निर्वाचन आयोग के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के…

भाजपा का साथ देने की बयान बाजी से बढ़ सकती है मायावती की मुश्किलें ,जानें क्यों

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर चले शह-मात के खेल में समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के बागियों को शह क्या दी, बिफरीं मायावती ने खुद के लिए मुश्किलों भरी राह अपना ली है। विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी को सबक सिखाने की सौगंध के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो नरम रुख बसपा मुखिया ने दिखाया है, उसके हानिकारक परिणाम आंके जा रहे हैं और अब तक उनके साथ कड़ा मुस्लिम मतों का एक वर्ग उनसे बिदक सकता है। यही नहीं, भाजपा के जो असतुष्ट…

सिंधिया के गढ़ में पायलट, जनसभाओं में पायलट ने सिंधिया पर एक शब्द नहीं कहा

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार चरम पर है और इसमें 13 सीटें ग्वालियर-चंबल अंचल में हैं। इलाका राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाला है। कांग्रेस ने पार्टी छोड़कर सरकार गिरा देने वाले सिंधिया को गद्दार करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सभी नेता भाजपा के नए नेता सिंधिया को निशाने पर ले रहे हैं। हमले की धार को और तेज करने के लिए कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और सिंधिया के मित्र सचिन पायलट को मैदान में उतारा। इरादा…

मुश्किल में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर यूपी के भाजपा विधायक ने दी पुलिस में शिकायत,लगाया गंभीर आरोप

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ नहीं है। दरअसल, दिल्ली के सटे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि पिछले दिनों गाजियाबाद दौरे के दौरान एक्टर आमिर खान ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में घोर लापरवारी का परिचय देते हुए…

तेजस्‍वी ने साधा निशाना-नीतीश राज में खूब घोटाले हुए, भ्रष्‍टाचार की फाइलें जलाई गईं

बिहार में दूसरे चरण के मतदान के लिए सियासी घमासान चरम पर है। नेताओं और दलों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार अभियान में झोंक दी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इस बीच महागठबंधन की ओर से सीएम कैंडिडेट ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके राज में प्रदेश में खूब घोटाले हुए। भ्रष्‍टाचार की फाइलें भी जलाई गईं। तेजस्‍वी ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि नीतीश के राज में 60 से ज्‍यादा घोटाले हुए।…

पीएम मोदी ने चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क का किया लोकार्पण, न्यूट्री ट्रेन’ में हुए सवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचकर आरोग्‍य वन के बाद एकता मॉल और चिल्‍ड्रन न्‍यूट्रीशन पार्क का लोकार्पण किया और ‘न्यूट्री ट्रेन’ की सवारी भी की।आरोग्‍य वन में 380 प्रजाति के पेड़ हैं। पीएम मोदी ने केवडिया में ‘आरोग्य वन’ में स्थित ‘आरोग्य कुटीर’ का भी भ्रमण किया। इसमें सैकड़ों औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां हैं। यहां उनके उपयोग और महत्व के बारे में भी जानकारी उपलब्‍ध है। आरोग्य वन 17 हेक्टेयर में फैला हुआ है। योग व आयुर्वेद को ध्यान में रखते हुए इसका विकास किया गया इसमें…

समाजवादी पार्टी को हराने के लिए BSP मुखिया मायावती BJP से भी समझौता करने को तैयार

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन को अपनी बड़ी भूल बताया है। मायावती ने गुरुवार को मीडिया संदेश में कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से हमारा गठबंधन जल्दबाजी में लिया गया फैसला था, जिसके अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके। समाजवादी पार्टी भरोसा करने लायक नहीं है। मायावती ने कहा कि हमको किसी भी कीमत पर समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहिए था। हमने बाद में अपनी इस बड़ी गलती का एहसास किया। हमारी पार्टी ने बीते…

पीडीपी के वरिष्‍ठ नेता रमजान हुसैन भाजपा में हुए शामिल, राष्‍ट्रध्‍वज पर महबूबा के बयान पर जताई नाराजगी

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को उसके एक और वरिष्ठ नेता ने बुधवार को बड़ा झटका दे दिया। पीडीपी के नेता रमजान हुसैन भाजपा में यह कहते हुए शामिल हो गए कि जम्मू-कश्मीर के लोग किसी भी ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं करते हैं जो राष्ट्र और राष्ट्रध्वज का अपमान करने की कोशिश करते हैं।भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पीडीपी के नेता रमजान हुसैन का स्वागत किया। हुसैन ने बसपा के टिकट पर साल 2014 का जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ा…

मध्य प्रदेश में बसपा की नुक्कड़ बैठकों में गूंज रहा एट्रोसिटी एक्ट

मध्य प्रदेश की सभी 28 सीटों पर उपचुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नुक्कड़ बैठकों में इस बार एट्रोसिटी एक्ट का मुद्दा गूंज रहा है। इस एक्ट को लेकर हुई हिंसा के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने का वादा पार्टी नेता कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकाल में प्रकरण दर्ज होने और प्रकरण वापस लेने के कांग्रेस के वादे के बेदम होने के बाद परंपरागत मतदाता बसपा से आस लगाए बैठे हैं और भरोसा भी जता रहे हैं। उपचुनाव की शुआत से ही बसपा ने इस बार…

पीएम मोदी का ऐलान- देश के हर नागरिक को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कोई नहीं छूटेगा, क्या फ्री टीका के हैं संकेत?

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है और सभी इस महामारी को पराश्त करने के लिए वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में भी कोरोना वायरस की कई वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। वैक्सीन कब तक आएगी, इसकी कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं है, मगर देश में किन-किन को दिया जाएगा, यह अब स्पष्ट हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि जब देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी तो इसे सभी देशवासियों को…