भाजपा की आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी और सरकार की सारी रणनीति उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के इर्द-गिर्द बनाई जा रही है। शनिवार को मालवीय ने ट्विटर पर लिखा ‘तृणमूल कांग्रेस में अभिषेक बनर्जी को स्थापित करने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया गया है। इससे तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में काफी नाराजगी है, क्योंकि अधिकतर जमीनी स्तर के नेताओं की महत्वाकांक्षा को दरकिनार किया गया।अभिषेक बनर्जी जैसे…
Category: बोल-बच्चन
भारत की पाकिस्तान को दो-टूक, आतंकवाद से राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार
नगरोटा में सुरक्षा बलों की सतर्कता ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों का समय रहते सफाया तो कर दिया है लेकिन केंद्र सरकार इस पूरे घटनाक्रम को एक चेतावनी के तौर पर ले रही है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में इस हमले के संदर्भ में सुरक्षा इंतजामों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। वहीं विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत आतंकवाद से राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पाकिस्तान के…
एकजुट होकर महामारी का मुकाबला करें देश:पीएम मोदी, चिनफिंग ने कहा- बातचीत से निपटाए जाएं आपसी विवाद
सऊदी अरब के शाह सलमान की मेजबानी में शनिवार को जी 20 देशों का शिखर सम्मेलन शुरू हो गया। सीमा पर चल रहे तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग एक बार फिर साथ थे लेकिन वर्चुअल स्वरूप में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी आपदा बताते हुए एकजुट होकर उससे मुकाबले का आह्वान किया। शाह सलमान ने भी मोदी की बात से इत्तेफाक जाहिर किया। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि…
कोरोना वैक्सीन आने पर कैसे जरूरतमंदों तक पहुंचेगी? PM मोदी ऐसे ही मुद्दों को लेकर बैठक में की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की कोरोना टीका संबंधी रणनीति की समीक्षा के लिए बैठक की। इस बैठक में टीके को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीकी मंचों के इस्तेमाल और प्राथमिकता वाले जनसंख्या समूहों, जिनमें कोरोना योद्धा और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य कर्मी शामिल हैं, को वरीयता देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी ने ट्वीट किया कि बैठक में टीके के विकास की प्रगति, नियामक मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, ‘जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देना,…
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया सबसे पहले किसे देंगे कोरोना वैक्सीन
कोरोना वायरस वैक्सीन के मिलने की उम्मीद जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की उत्सुकता भी बढ़ रही है। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि वैक्सीन कब तक तैयार होकर लोगों तक पहुंचना शुरू हो जाएगी। मोदी सरकार ने लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने हाल ही में बताया कि किन लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन पहले दी जाएगी और क्यों? स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वैक्सीन के क्षेत्र में हम तेजी से काम कर रहे हैं।…
कांग्रेस में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी, अब डिजिटल तरीके से होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव
कांग्रेस के अंदर काफी दिनों से चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव डिजिटल तरीके से होगा। इसके लिए कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव की मतदाता सूची में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के डेलिगेट को डिजिटल कार्ड जारी करने की तैयारी कर रही है। अध्यक्ष पद के चुनाव में करीब 1500 डेलिगेट वोट करते हैं। अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की जल्द घोषणा होने की उम्मीद है।देश की सबसे पुरानी पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव के…
उत्तर प्रदेश में लव जिहाद तथा सामूहिक धर्म परिवर्तन पर सरकार सख्त, होगी दस वर्ष की सजा
बीते तीन-चार महीने से उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के बढ़ते मामले देख योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्त कानून बनाने के साथ ही आरोपितों को कड़ा दंड देने का मसौदा तैयार कर लिया है। लव जिहाद के मामले में पांच वर्ष तक की तथा सामूहिक धर्मांतरण कराने के मामले में 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान करने की तैयारी है। यह अपराध गैरजमानती होगा।गृह विभाग ने कई राज्यों में धर्मांतरण को लेकर लागू कानूनों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की है। सूबे में जबरन धर्मांतरण के मामलों में सरकार…
पीएम मोदी ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री से बात की, द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा, जानें क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भारत-लग्जमबर्ग द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लग्जमबर्ग में कोरोना संक्रमण से हुई जानहानि के लिए मैं अपनी और 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से संवेदना प्रकट करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले कोरोना महामारी से लग्जमबर्ग में हुई जानहानि के लिए संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के इस कठिन समय…
विस्फोट के मुहाने पर कांग्रेस का अंदरूनी घमासान
बिहार चुनाव की हार के बाद कांग्रेस में नेतृत्व और संगठन की कमजोरी को लेकर शुरू हुई अंदरूनी खटपट धीरे-धीरे गंभीर विवाद की ओर बढ़ने लगा है। पार्टी के मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर करते हुए संगठन की दशा-दिशा पर सवाल उठाने वाले नेताओं की गिनती धीरे-धीरे बढने लगी है। कपिल सिब्बल के दागे गए सवालों की चिंगारी को पी चिदंबरम सरीखे नेता ने सही ठहरा पार्टी में हलचल मचाई ही थी कि गुरूवार को बिहार चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने साफ कहा कि किसी भी…
जानें किन कारणों से सोनिया गांधी कुछ समय के लिए रह सकती हैं दिल्ली से दूर
बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासी बेहाल हैं। इसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। बता दें कि सोनिया चेस्ट इंफेक्शन से जूझ रही हैं। यही कारण है कि उन्हें दिल्ली के प्रदूषण के बचने की सलाह दी गई है। पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई शिफ्ट हो सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि वह शुक्रवार दोपहर को दिल्ली से बाहर जा सकती…
कांग्रेस सख्त, असंतुष्ट नेताओं पर गिरने लगी गाज, राहुल पर सवाल उठाने वाले नेता पर कांग्रेस ने शुरू किया एक्शन
कांग्रेस सख्त, असंतुष्ट नेताओं पर गिरने लगी गाज, राहुल पर सवाल उठाने वाले नेता पर कांग्रेस ने शुरू किया एक्शनबिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस के अंदर शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के अंसतुष्ट नेता जहां हार को आधार बनाकर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं, वहीं पार्टी ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। झारखंड प्रभारी…
कोरोना संकट : सर्वदलीय बैठक के बाद बोले केजरीवाल, सामूहिक छठ पूजा करने से फैल सकता है कोरोना, घर में ही करें पूजा
दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बैठक के दौरान सभी दलों की तरफ के काफी अच्छे सुझाव मिले हैं, जिन पर सरकार अमल करेगी। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं सेवा करने का है, तभी जनता हमें याद रखेंगे। इस पर सभी दलों ने सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा को लेकर पिछले कुछ दिन से राजनीति चल रही है, यह लोगों की आस्था का महापर्व है, लेकिन…
जानें पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सिपाही शुभेंदु अधिकारी क्यों हो गए हैं बागी
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है, मगर सियासी सरगर्मियां अभी से ही तेज हो गई हैं। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है, दूसरी ओर ममता बनर्जी के सबसे करीबी माने जाने वाले दिग्गज टीएमसी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बगावत की आवाज बुलंद कर दी है। चुनाव सिर पर है, मगर पश्चिम बंगाल सरकार में परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बागी तेवर अपना कर ममता बनर्जी को एक नई टेंशन दे दी है। यह टेंशन भी ऐसी है कि ममता की करीब 20 सीटें प्रभावित हो…
कितने सीता को हम रूबिया बनने देंगे:MP विधानसभा प्रोटेम स्पीकर
मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को कहा कि लव जिहाद से कहीं न कहीं पाकिस्तान और ISI के एजेंट जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान और ISI के एजेंट ही सीता को रुबिया बनाने का षड्यंत्र रचते हैं। कब तक हम सीता को रुबिया बनने देंगे और मरने देंगे? इसके साथ ही शर्मा ने लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की सराहना की। रामेश्वर शर्मा ने यह भी सवाल किया कि नरगिस और सुनील दत्त जैसा सच्चा प्यार यदि मौजूदा वक्त…
कर्नाटक सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पर येदियुरप्पा बोले, दो-तीन दिनों में होगा फैसला
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं से बात की है और अगले दो-तीन दिनों में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार पर फैसला लिया जाएगा। येदियुरप्पा ने कहा कि वह इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं के फैसले का पालन करेंगे। येदियुरप्पा ने राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने पार्टी के नेताओं के साथ बात की है। दो-तीन दिनों में जानकारी मिल जाएगी, जो कुछ भी तय होगा, मैं उसका पालन करूंगा।’ मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बुधवार को दिल्ली…
नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, लव जिहाद पर मध्यप्रदेश में होगी 5 साल की सजा,
लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर कई राज्य सरकारें गंभीरता से विचार कर रही हैं। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार जल्द ही लव जिहाद को लेकर बेहद कड़ा कानून लाने जा रही है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। यह गैर-जमानती अपराध होगा। इसमें पांच साल की कड़ी सजा का प्रावधान होगा। बता दें कि कर्नाटक और हरियाणा जैसे राज्य भी लव जिहाद को लेकर ऐसा कानून लाने की बात कह चुके हैं।…
गुपकार गठबंधन को बताया गैंग, अमित शाह ने सोनिया , राहुल से मांगे जवाब
गुपकार गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कड़ा प्रहार किया है। अमित शाह ने गुपकार को गैंग बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा है कि क्या वे इस गैंग का समर्थन करते हैं? शाह ने कहा कि गुपकार गैंग कश्मीर में विदेशी ताकतों का दखल चाहता है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है। वे चाहते हैं कि विदेशी सेना जम्मू-कश्मीर में हस्तक्षेप करे। गुपकार गैंग भारत के तिरंगे का भी अपमान करता है। क्या सोनिया जी…
भाजपा का कांग्रेस पर हमला, देशविरोधी बयानों पर मांगा जवाब
भाजपा ने सोमवार को महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला के साथ मिलकर जिला विकास परिषद(डीडीसी) चुनाव लड़ने के एलान पर कांग्रेस पर करारा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि इन सभी दलों का एक ही एजेंडा है कि अनुच्छेद-370 को फिर से लागू किया जाना चाहिए। प्रसाद ने फारूख अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) के विवादित बयान का हवाला देते हुए कहा कि इन लोगों ने कहा है कि अनुच्छेद-370 (Article-370) को दोबारा लागू कराने के लिए चीन की मदद लेनी पड़े तो भी हम पीछे नहीं…
क्या अनुच्छेद 370 की बहाली के गुपकार एजेंडे का समर्थन करेंगे : जितेंद्र सिंह,
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference, NC) को जम्मू के लोगों को बताना चाहिए कि क्या उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए गुपकार एजेंडे का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि पीपल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (People’s Alliance for Gupkar Declaration, PAGD) जम्मू-कश्मीर में ही नहीं वरन पूरे देश में कांग्रेस को खत्म करने का काम करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा…
मीडिया संस्थानों को खुद स्वनियमन की मिसाल पेश करनी चाहिए : जावड़ेकर
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके कहा कि प्रेस की आजादी बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अपनी बात रखने की आजादी होनी चाहिए लेकिन किसी को जानबूझकर बदनाम नहीं करना चाहिए। टेलीविजन मीडिया के पास अपना नियामक निकाय होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि समाचार चैनलों को विनियमित करने के लिए न्यायाधीश एके सीकरी की अध्यक्षता में एक एजेंसी का गठन किया गया है लेकिन कई चैनल इसके सदस्य नहीं हैं। जावड़ेकर ने कहा कि समाचार…
