अयोध्या :कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होती… मिल्कीपुर में अखिलेश यादव पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला

मिल्कीपुर में चुनावी माहौल गरम हो चुका है. डिंपल यादव के रोड शो के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने अखिलेश यादव के ट्वीट को लेकर उन्हें कड़ी फटकार लगाई और कहा कि समाजवादी पार्टी कभी नहीं सुधर सकती. उन्होंने कहा, “कहावत है कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होती.” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर तीखे…

डिंपल यादव के रोड शो को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज!

समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में बृहस्पतिवार को रोड शो करने आई थीं। रोड शो का काफिला कुमारगंज से मिल्कीपुर पेट्रोल पंप तक करीब नौ किलोमीटर का था। शाम करीब चार बजे काफिला इनायतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश हुआ। काफिले में करीब 150 दो पहिया और 150 चार पहिया वाहनों के साथ कई एसयूवी वाहन चल रहे थे। व्यवस्था में तैनात थाना इनायतनगर के उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि काफिले के लिए…

सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- दबंगई करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान दें। समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता कार्रवाई से संतुष्ट हो। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुक्रवार शाम गोरखपुर पहुंचे थे। मंदिर में रात्रि…

बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री को अखिलेश के चाचा ने दी नसीहत, समझे क्या कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया. बजट के दौरान उन्होंने कई जरूरी ऐलान किए. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने वित्त मंत्री को नसीहत दी है. अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल ने वित्त मंत्री के बजट भाषण पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- बेहतर होता कि वित्त मंत्री जी कुंभ के बजट के साथ ही वहां फैली अव्यवस्था और असंवेदनशीलता की भी चर्चा करतीं. महाकुंभ जैसे गौरवपूर्ण,…

AAP या BJP? कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव? किसे मिलेगी कितनी सीटें? इन 3 सर्वे की रिपोर्ट में क्या आया सामने?

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होने है और नई सरकार चुनी जाएगी। दिल्ली चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस इस चुनाव में बैकफुट में नजर आ रही है। पार्टियों और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के साथ चुनाव प्रचार जोरों पर है। 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे, जिससे यह साफ हो जाएगा कि क्या आप दिल्ली पर अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या फिर…

कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र ?

दिल्ली चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें वादा किया गया कि अगर वह राजधानी में सत्ता में आई तो जाति जनगणना कराएगी और पूर्वांचलियों के लिए एक मंत्रालय स्थापित करेगी। वर्ष 2013 में आप के हाथों सत्ता से बेदखल हुई पार्टी ने महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक अनुदान, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया था। 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त राशन किट भी पार्टी की गारंटियों…

दिल्ली चुनाव से पहले राम रहीम को फिर 30 दिन की पैरोल ?

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सुनारिया जेल में सजा काट रहा सिरसा डेरा प्रमुख नौवीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। दिल्ली चुनाव से पहले राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम रोहतक जेल से सिरसा के लिए रवाना हो गया है। जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम जा रहा है। इससे पहले जितनी बार राम रहीम को पैरोल मिली, वह यूपी के बरनावा आश्रम जाता था। राम रहीम मंगलवार सुबह करीब 6:36 बजे जेल से…

राहुल गांधी पर कोलकाता में केस दर्ज, सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु वाले पोस्टर पर फंसे, जानिए पूरा मामला ?

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक विवादित पोस्ट किए जाने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह एफआईआर दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है. इसमें राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख का उल्लेख करने को लेकर शिकायत की गई है. यह शिकायत स्वयंभू हिंदुत्व समूह अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा की गई है. समूह के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कोलकाता में एल्गिन…

क्या कांग्रेस दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों पर कर सकती है खेला ?

आम आदमी पार्टी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद, चांदनी चौक, मटिया महल, बाबरपुर, सीलमपुर, ओखला और बल्लीमारान सभी सीटों पर बड़ी आसानी से जीत दर्ज की थी. ऐसा लगा ही नहीं कि आम आदमी पार्टी की टक्‍कर में कोई सामने खड़ा भी है या नहीं. वहीं, कांग्रेस पार्टी का हाल ये रहा कि इन सभी सीटों पर वो तीसरे नंबर पर रही. आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में 70 में से 62 सीटों पर शानदान जीत दर्ज की थी और उसका वोटिंग प्रतिशत 53.57% रहा. वहीं, बीजेपी…

अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या’ की साजिश रचने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा बहाल किया जाए, जो वापस ले ली गई है। इस आरोप पर भाजपा या दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आयोग…

बंद कमरे में NCP को लेकर डिप्टी सीएम अजित से क्या बात हुई ?

महाराष्ट्र की राजनीति ने देश के लोगों को चौंकाने का इतना भरोसा जीत रखा है कि वहां कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है. इसी कड़ी में मराठा क्षत्रप शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच पुणे में हुई एक बंद कमरे की बैठक ने सियासी हलकों में चर्चाओं को जन्म दिया. इस बैठक के बाद कई कयास लगाए गए कि क्या इसमें नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों को फिर से एकजुट करने पर चर्चा हुई. लेकिन शरद पवार ने इन अटकलों…

आप का मतलब ‘अल्कोहल अफेक्टेड पार्टी’, कांग्रेस ने कहा- दिल्ली को बर्बाद कर दिया ?

कांग्रेस ने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार की शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘आप’ का मतलब ‘अल्कोहल अफेक्टेड पार्टी’ (आप) है तथा ‘‘शराब से पैसा बनाने की उसकी लत’’ ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक ऑडियो भी जारी किया जो कथित तौर पर आप विधायक शरद चौहान का है. ऑडियो में दावा किया गया कि उपमुख्यमंत्री रहते आप नेता मनीष सिसोदिया ने शराब नीति को मंजूरी…

यूपी में कई जनपदों के बसपा के कई प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। बसपा से आए साथियों ने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए सन् 2027 के विधानसभा चुनाव पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। रामपुर के श्री सुरेन्द्र सिंह सागर सुश्री मायावती जी के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री रहे थे। वे उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी तथा मिलक सुरक्षित क्षेत्र से प्रत्याशी रहे। उनके साथ मौलाना फुरकान राजा, नावेद हुसेन कुरैशी, जीतेन्द्र बाबू सागर, अशोक सागर, रामबृक्ष पाल, सतीश दिवाकर, राकेश…

BJP के लिए दिल्ली कब्जाना कांग्रेस के हाथ में ?

दिल्ली का सियासी रण एक बार फिर तैयार है. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में हर राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटा है. आम आदमी पार्टी (आप) जो पिछले दो चुनावों में दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही है, उसको एक बार फिर से मजबूत चुनौती देने की तैयारी हो रही है. लेकिन इस बार की लड़ाई में बीजेपी की उम्मीदें कांग्रेस के प्रदर्शन पर निर्भर करती नजर आ रही हैं. दिल्ली की चुनावी गुत्थी और आंकड़ों का गणित 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने…

हेमंत सोरेन ने BJP को दिया बड़ा झटका ?

कुड़मी समाज के कद्यावर नेता, झामुमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो व उनकी पत्नी पूर्व सांसद आभा महतो मंगलवार को अचानक से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री से कई विषयों पर बातचीत हुई। शैलेंद्र महतो ने हेमंत का मार्गदर्शन भी किया। इस मुलाकात को झामुमो में वापसी का संकेत माना जा रहा है। वर्तमान में ये दोनों नेता भाजपा में हैं। कुड़मी नेताओं के रूप में इनकी पहचान कुड़मी नेताओं के रूप में इनकी पहचान है। विधानसभा चुनाव में बहरागोड़ा विधानसभा से…

कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी, सुधा मूर्ति करेंगी तर्पण पावन स्नान ?

दिन भर उत्साही श्रद्धालुओं के पावन स्नान के साथ ही आज का दिन सरकारी गतिविधियों से हलचल भरा रहने वाला है। आज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैविनेट बैठक करेंगे और फिर पानव स्नान। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगी। महाकुंभ का आज 10वां दिन है। अभी तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज सुबह संगम में DGP प्रशांत कुमार ने स्नान किया। आज योगी त्रिवेणी संकुल अरैल सभागार में कैबिनेट बैठक करेंगे।…

दिल्ली चुनाव पर हरियाणा भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री की बैठक

मंगलवार सुबह 9:00 बजे हरियाणा भवन दिल्ली में करेंगे मुलाकात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली , प्रदेश भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया , कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार , कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा सहित प्रदेश भाजपा के कई नेता रहेंगे मौजूद हरियाणा भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह

अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत ?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है. शीर्ष अदालत ने सोमवार (20 जनवरी 2025) को राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करने के बाद यह आदेश दिया. कोर्ट ने झारखंड सरकार और झारखंड भाजपा के स्थानीय नेता नवीन झा को नोटिस भी जारी किया है. अमित…

राहुल गांधी के खिलाफ संज्ञेय और गैर जमानती धाराओं में असम के थाने में FIR, होंगे गिरफ्तार ! जानें पूरा मामला ?

गुवाहाटी : विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने हालिया बयान को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। अब उनके खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने कहा था कि भाजपा और आरएसएस ने हर एक संस्थान पर कब्जा कर लिया है, और अब हम भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राहुल गांधी ने यह बयान 15 जनवरी, 2025 को दिल्ली के कोटला रोड में कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के…

दिल्ली के दंगल में BJP ने उतारे गाजियाबाद के 5 सियासी योद्धा, क्या खत्म होगा 27 साल का सूखा ?

देश की राजधानी दिल्ली में सियासी रण के लिए मैदान में योद्धा उतर चुके हैं। यहां पर 27 साल से वनवास काट रही भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। इसके लिए न केवल दिल्ली बल्कि गाजियाबाद के सियासी योद्धाओं को भी चुनाव के मैदान में उतारा गया है। इन सियासी योद्धाओं को प्रवासी प्रभारी नाम दिया गया है। अतुल गर्ग को मिली क्या जिम्मेदारी? भाजपा ने गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को दिल्ली में सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वह लगातार दिल्ली में…