भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में अपने चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा में हैं. बीते 31 मार्च को प्रचार अभियान शुरू करते हुए उन्होंने एक के बाद एक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इनमें वे अपने संसदीय क्षेत्र की महिला किसानों के साथ दिख रही हैं. एक तस्वीर में उन्हें खेत में गेहूं काटते देखा जा सकता है तो एक में वे लकड़ियां ले जा रही ग्रामीण महिला संग फ़ोटो खिंचाती दिख रही हैं.…
Category: चुनावी फुहार
प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबला करने में होगी खुशी- शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से किस्मत आजमा रहे अभिनेता-नेता शत्रुघन सिन्हा ने शनिवार को भाजपा के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह सीट उसका मजबूत गढ़ रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने में खुशी होगी। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक सिन्हा ने कहा कि भाजपा को ”मुगालते में रहने दो। पटना साहिब के मतदाता उन्हें सबक सिखा देंगे। उन्होंने इस प्रतिष्ठित सीट पर अतीत में कांग्रेस और राजद की जीत का हवाला दिया। वह यहां…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज- प्रियंका गांधी लड़ें लोकसभा चुनाव
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरजोर आवाज उठाई है कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से मैदान में उतरें। कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी वाड्रा को लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। बहरहाल प्रियंका चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इसपर अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और खुद प्रियंका गांधी ही लेंगी। उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तर्क है कि इस कदम से देश भर में कांग्रेस की चुनावी संभावनाएं बढ़ेंगी। यूपी कांग्रेस के पूर्व विधायक (सीएलपी) नेता प्रदीप माथुर ने कहा…
‘भाजपा सरकार बनी तो खून के आंसू रोएंगे दलित और मुस्लिम’- सावित्री फुले
लोकसभा चुनावों को लेकर देश मे आदर्श अचार सहिंता लागू है, लेकिन नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वोटरों को अपने पाले में करने के लिये वो खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के साथ-साथ नेता अब अपने भाषणों से जनता को डराने का काम भी करने लगे हैं। ताजा मामला यूपी के बहराइच का है। जहां सांसद सावित्री फुले ने बीजेपी को घेरने के लिए बड़ी बात कह डाली। हाल ही में बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थामने वालीं…
राहुल ने दोहराया वादा, कहा- सरकार में आने के बाद 2020 तक भरेंगे खाली पड़े सभी सरकारी पद
तमिलनाडु के सलेम में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हमने ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्र में सरकार बनते ही हम ‘न्याय’ योजना लागू करेंगे। ‘न्याय’ से हम जनता के साथ न्याय करेंगे। देश के 20 फीसदी सबसे ज्यादा गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना उनके खाते में डालेंगे। जिन लोगों की आमदनी 12 हजार रुपये से कम है, उनकी आमदनी को12 हजार रुपये पहुंचाने की हम गारंटी देंगे।” सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाओं की भागीदारी संसद…
लोकसभा चुनाव: यूपी में बसपा की चुनावी रणनीति की होगी कड़ी परीक्षा
लोकसभा चुनाव में 25 साल बाद बसपा एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में है। पिछले चुनाव में बसपा को एक सीट भी नहीं मिल पाई थी, इस लिहाज से यह चुनाव उसके लिए काफी अहम है। इस बार बसपा की सोशल इंजीनियरिंग पर आधारित चुनावी रणनीति की भी कड़ी परीक्षा होगी। पार्टी के लिए बदले हालात में सामाजिक समीकरणों को साधना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। दलित-यादव को साथ लाना आसान नहीं यूपी के चुनाव में जातीय समीकरण बहुत मायने रखते हैं। माना जा रहा…
देश के पहले वोटर की भावुक अपील, पढ़कर शायद आप भी पोलिंग बूथ पर दौड़े चले जाएंगे
हिंदुस्तान के सबसे पहले मतदाता और निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के ब्रैंड एम्बैस्डर नामित 102 वर्षीय श्याम सरण नेगी कहते हैं कि देश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, फिर चाहे आप किसी को भी वोट दें .1947 में ब्रिटिश राज से मुक्त होने के बाद देश में 1951 में हुए पहले आम चुनाव में सबसे पहले वोट डालने वाले श्याम सरण नेगी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में काल्पा से फोन पर बातचीत में यह बात कही. उनके बेटे चंद्रप्रकाश नेगी ने बताया…
चुनाव 2019: राहुल गांधी के लिए क्या सुरक्षित सीट है वायनाड?
पिछले कई दिनों से इसके कयास लगाए जा रहे थे. रविवार को कांग्रेस नेता एके एंटनी ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि केरल की वायनाड सीट का चयन का फ़ैसला दक्षिण भारत के चार राज्यों, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए लिया गया है. उन्होंने बताया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से बार-बार राहुल गांधी के दक्षिण की सीट से चुनाव लड़ने को लेकर मांग आ…
क्या देश के बाबा लगाएंगे राजनेताओं का बेड़ा पार देखें ये खबर
धर्म, राजनीति और पैसे की तिकड़ी का खेल बड़ी तेजी से फल फूल रहा है, वैसे तो एक निराश, शोषित,परेशान और बिखरे समाज में बाबाओं का उभार कोई हैरानी की बात नहीं है लेकिन परेशानी तब पैदा होती है जब यह सियासत और राजनीति को अपने इशारों पर नचाने लगते हैं। आशाराम, गुरमीत, रामपाल, जैसे बाबाओं ने काफी सुर्खियाँ बटोरी हैं। सियासत को भी बाबा लोग खासे पसंद आते हैं और हों भी क्यों ना आखिर यह लोग एकमुश्त वोट बैंक उपलब्ध कराने की कुव्वत जो रखते हैं। ऐसा नहीं…
मोदी का दावा- 300+ सीटें जीतेंगे, इस बार मेरे सामने कोई नहीं, 2024 में देखा जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता ने मोदी को सबसे ज्यादा सीटें देने का फैसला कर लिया. परिणाम निश्चित है, NDA की 300 से ज्यादा सीटों वाली सरकार होगी. एक टीवी चैनल से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2019 के चुनाव में मेरे सामने किसी का आना संभव नहीं है. 2024 में मोदी के खिलाफ कोई भी मैदान में हो सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान वादा कर नौजवानों को लूटा है. नेहरू जी भी गरीबी की बात करते थे,…
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा मिले राहुल से, 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे
भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। वह 6 अप्रैल को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा..6 अप्रैल को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे।’ सिन्हा संभवत: पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह पहले से ही कहते रहे हैं कि ‘सिचुएशन जो भी हो, लोकेशन वही होगा’। भाजपा ने इस बार उनहें टिकट न देकर इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा है।…
महागठबंधन में सीटों का पेच सुलझा, दरभंगा राजद के खाते में तो सुपौल कांग्रेस को मिली
महागठबंधन मे लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ सीटों का पेच सुलझ गया है। दरभंगा, राजद के खाते में आई है तो सुपौल सीट कांग्रेस को दे दी गई है। तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों को लेकर तस्वीर साफ की। उन्होंने कहा कि हागठबंधन अटूट है। ये सच-झूठ की लड़ाई है। तेजप्रताप की बगावत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में हर नेता को सुझाव और राय देने का अधिकार है। राजद के खाते में ये सीटें: नवादा, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपालगंज,…
आडवाणी युग से मोदी के दौर तक शत्रुघ्न सिन्हा का 35 साल का सफर
मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया, सुना है कि तू बेवफा हो गया…..1980 में आई शत्रुघ्न सिन्हा की ही फिल्म ‘दोस्ताना’ का यह गीत वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में उनकी हालत बयां करता है। बॉलीवुड के शॉटगन अब अपनी ही पार्टी के लिए ‘शत्रु’ हो चुके हैं और उनकी अपनी पार्टी उनकी नजर में बेवफा हो चुकी है। भाजपा ने उनका टिकट काट कर रविशंकर प्रसाद को दे दिया है और शत्रुघ्न का दोस्ताना अब कांग्रेस के साथ है। उनकी अधिकतर फिल्मों की ही तरह राजनीतिक जीवन भी दोस्ती और दुश्मनी…
चुनाव 2019: रविशंकर प्रसाद को बीजेपी इतनी तवज्जो क्यों देती है
राजनीति और वकालत- दोनों में चतुराई के साथ सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते हुए एक ऊँचे मुकाम तक पहुँच पाना बड़ा कठिन है. आसान यह भी नहीं है कि कोई विश्वविद्यालय और उच्च न्यायालय से लेकर देश की सर्वोच्च अदालत और संसद तक एक प्रखर वक्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान क़ायम कर ले. लेकिन यह सब उस प्रतिभा के बूते संभव हुआ, जो 65 वर्षीय रवि शंकर प्रसाद के साथ उनके छात्र-जीवन से ही जुड़ी हुई है. पटना के संभ्रांत कायस्थ परिवार में इनका जन्म हुआ और अधिवक्ता-सह-राजनेता…
कांग्रेस के ‘न्याय’ की आलोचना कर फंसे नीति आयोग के उपाध्यक्ष, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
कांग्रेस के न्यूनतम आय गारंटी योजना के चुनावी वादे पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की प्रतिक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। राजीव कुमार ने कांग्रेस के इस वादे की आलोचना की थी और इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया था। आयोग ने राजीव कुमार को एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने सोमवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार से राहुल गांधी द्वारा किए गए कांग्रेस के न्यूनतम आय गारंटी योजना पर किए गए कमेंट और ट्वीट को लेकर…
1971 में इंदिरा और अब 2019 में राहुल गांधी ने खेला सबसे बड़ा दांव
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस ने आज सबसे बड़ा दांव खेल दिया। राहुल गांधी ने आज एलान किया कि कांग्रेस सरकार आने पर 20 फीसदी गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने पहले फेज में 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था, इस बार 25 करोड़ गरीबों को फायदा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये बैंक अकाउंट में डाल दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि दुनिया में अपनी…
क्या कांग्रेस अपने वंशवादी चरित्र की कीमत चुका रही है: जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वंशवादी पार्टियां कुछ पीढ़ियों के बल पर सफल होती हैं लेकिन दूसरों को साथ लेकर डूब जाती हैं और उन्होंने इस बात पर हैरत जताई कि क्या कांग्रेस अपनी वंशवादी चरित्र की कीमत चुका रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमंत्री ने कहा, आजकल कांग्रेस नेताओं से कुछ सामान्य बयान अक्सर सुनाई दे रहे है जैसे – मैं क्या कर सकता हूं, वह सुनते ही नहीं हैं, 24 मई का इंतजार करें, इसके बाद हमारी राजनीति…
चुनाव 2019 : छत्तीसगढ़ में सभी BJP सांसदों का टिकट कटा, रमन सिंह के बेटे भी रेस से बाहर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों के चयन में काफी सोच-विचार कर नाम का ऐलान किया है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से अपने सभी मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। पार्टी ने प्रदेश के सभी मौजूदा 10 सांसदों को इस बार टिकट नहीं दिया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस राज्य से 10 लोकसभा सीटें जीती थीं। बीजेपी ने रविवार को छत्तीसगढ़ की 6 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट के नाम का ऐलान…
कौन हैं बीजेपी के चाणक्य ? पढ़ें पूरी कहानी
अमित शाह (जन्म: 22 अक्टूबर 1964) एक भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं।वे भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यापारी के घर हुआ था। वे गुजरात के एक रईस परिवार से ताल्लुक रखते है। उनका गाँव पाटण जिले के चँन्दूर में है। मेहसाणा में शुरुआती पढ़ाई के बाद बॉयोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए वे अहमदाबाद आए, जहां से उन्होने बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी की, उसके बाद अपने पिता का बिजनेस संभालने में जुट गए। राजनीति में आने से पहले वे मनसा में प्लास्टिक के पाइप का…
लोहिया के सिद्धांतों से छल कर रहे हैं समाजवादी दल : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान समाजवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया को कांग्रेसवाद का मुखर विरोधी बताते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि डॉ. लोहिया के दिखाये रास्ते पर चलने का दावा करने वाले समाजवादी और क्षेत्रीय दल उनके सिद्धांतों के साथ छल कर रहे हैं। मोदी ने डॉ. लोहिया की जयंती पर एक लेख के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि कांग्रेसवाद का विरोध डॉ. लोहिया के हृदय में रचा-बसा था लेकिन उनके अनुयायी होने का दावा करने वाले राजनीतिक दल आज कांग्रेस के साथ अवसरवादी…
