लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में ट्रांसजेंडर को आरक्षण देने संबंधी कानून समेत नौ निजी सदस्य बिल राज्यसभा में शुक्रवार को पेश किए गए। बीजद सदस्य सस्मित पात्रा ने संसद और राज्य विधानसभाओं में ट्रंासजेंडर को आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक 2020 (अनुच्छेद 331 और 333 की प्रतिस्थापना) पेश की । इसके अलावा उन्होंने परिवार में महिलाओं से अनाचार और यौन शोषण के अपराध के लिए सजा का प्रावधान वाला एक विधेयक भी पेश किया। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंहवी ने पशुपालन एवं खेती के नियमन संबंधी बिल पेश…
Category: चुनावी फुहार
लोकसभा में कांग्रेस के सात सदस्यों का निलंबन समाप्त
लोकसभा ने कांग्रेस के सात सदस्यों का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में आज हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने सदन के सुचारू संचालन में सहयोग का आश्वासन दिया तथा पांच मार्च को निलंबित सात सदस्यों का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की माँग की। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन की कार्य संचालन नियमावली के नियम 374(2) के तहत कांग्रेस के गौरव गोगोई, टी.एन. प्रतापन, डीन कुरियाकोस, बेनी बेहनान,…
हमारे पास ईश्वर का आशीर्वाद, कोरोना वायरस से हम डरे हुए नहीं- BJP नेता दिलीप घोष
एक ओर जहां दुनिया भर में कोरोना वायरस को लेकर चिंताजनक माहौल है और प्रभावित लोगों की संख्या आये दिन बढ़ रही है. इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि भारत में हजारों लोग हाथों से पानी पीते हैं और ‘प्रसाद’ का भी सेवन करते हैं, लेकिन ‘कुछ भी नहीं होता है’ क्योंकि उनके पास भगवान का आशीर्वाद है. घोष ने कहा कि जिस मानव जाति ने दुनिया को जीत लिया है और चंद्रमा पर पहुंच गई है, अब…
ओबीसी क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ा सकती है सरकार, राजनाथ के नेतृत्व में समिति गठित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में मंत्रियों के एक समूह को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बीच क्रीमी लेयर को परिभाषित करने और निर्धारित आठ लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा को संशोधित करने का काम सौंपा गया है। इसके अन्य सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन शामिल हैं। वर्तमान में ओबीसी श्रेणी में उन लोगों को आरक्षण दिया जाता हैं जिनकी वार्षिक आय आठ लाख से ज्यादा नहीं…
पिछले सवा साल में गंवाए 6 राज्यों के चुनाव
तीन सौ सांसद, 50 केंद्रीय मंत्रियों की फौज के बाद गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गजों की 5000 छोटी-बड़ी रैलियां, सभाएं और ताबड़तोड़ रोड शो। इसके बावजूद भाजपा देश की राजधानी में आम आदमी पार्टी से मुकाबला तो दूर, उसकी चौथाई गिनती भी नहीं छू पाई। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बावजूद विधानसभा चुनाव में लगातार मिल रही पराजय से भाजपा नेतृत्व सकते मेंं है। बीते करीब 13 महीने में पार्टी को छह राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। निराशाजनक हार के बाद पार्टी के रणनीतिकार मानते…
दिल्ली चुनाव में बेकार नहीं गई बीजेपी की कड़ी मेहनत! ऐसे मिला फायदा
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ रही है, हालांकि वो सत्ता पर काबिज करने के लिए काफी नहीं है. बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटों और बीजेपी को 2 से 11 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है. लेकिन भगवा पार्टी के मत फीसदी…
पार्टी लाइन भूल एफडीआई जांच के लिए कमेटी बनाने वाले बिल के समर्थन में आए सांसद
तकनीक, बुनियादी ढांचा और वित्तीय सेवाओं में विदेशी निवेश की जांच के लिए अलग कमेटी स्थापित करने वाला निजी बिल शुक्रवार को राज्यसभा में पेश किया गया। सांसदों ने पार्टी लाइन से अलग हटकर इस बिल का समर्थन किया। भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के सदस्यों ने डाटा सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए एक सुर में कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और कुछ क्षेत्रों में विदेशी निवेश की जांच बेहद जरूरी है। राज्यसभा में मनोनीत सदस्य नरेंद्र जाधव ने वित्तीय निवेश, बुनियादी ढांचा और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रौद्योगिकी…
उमर-महबूबा पर पीएसए लगाने पर भड़के चिदंबरम, बताया लोकतंत्र का सबसे घटिया कदम
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती व अन्य के खिलाफ जन सुरक्षा कानून (PSA) के तहत गुरुवार को दर्ज मामले को लेकर पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और इसे लोकतंत्र का सबसे घटिया कदम करार दिया। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अन्य के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) की क्रूर कार्रवाई से हैरान हूं। आरोपों के बिना किसी पर कार्रवाई लोकतंत्र का सबसे घटिया कदम है। जब अन्यायपूर्ण कानून पारित किए…
झूठ बोलते हैं CM केजरीवाल : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भी आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस को निशाने पर लिया। रोहतास नगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने कहा था कि जहां झुग्गी है वहां मकान देंगे, लेकिन एक भी जगह झुग्गी का पुनर्वसन करने का काम नहीं कर पाएं। अमित शाह ने कहा कि 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। लोगों की यह मांग लंबे समय से थी। लेकिन केजरीवाल लोगों को…
बीजेपी के नए मुखिया जेपी नड्डा की पहली अग्नि परीक्षा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा यानी जेपी नड्डा ने भाजपा की कमान संभाल ली है। सोमवार को जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। आने वाले समय में उनके सामने भाजपा शासित राज्यों में पार्टी को सत्ता में बरकरार रखने और विपक्ष से राज्यों को छीनने की बड़ी चुनौती है। जेपी नड्डा के सामने फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। साल 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जेपी नड्डा की असली परीक्षा होगी। हालांकि, उनके नेतृत्व में यूपी में बीजेपी…
आंध्र में भाजपा ने जनसेना पार्टी से हाथ मिलाया
दक्षिण भारत के अभिनेता पवन कल्याण ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर लिया है. दोनों पार्टियों ने एक व्यापक वार्ता के बाद गुरुवार को औपचारिक रूप से अपने गठबंधन की घोषणा कर दी है. पवन कल्याण जनसेना पार्टी के प्रमुख हैं. पवन ने कहा लोग राज्य में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और वाईएसआर कांग्रेस की सरकार को छोड़कर अब तीसरे विकल्प की तलाश कर रहे हैं. उनकी पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए भाजपा के साथ हाथ मिला लिया है. दोनों पार्टियां स्थानीय चुनाव और 2024 में…
केजरीवाल बनाम कौन? 57 उम्मीदवारों की लिस्ट में BJP ने नहीं किया खुलासा
आम आदमी पार्टी (AAP)के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद शुक्रवार को बीजेपी (BJP) ने भी 57 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन अब तक बीजेपी की ओर से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि केजरीवाल को टक्कर देने के लिए वो किसे मैदान में उतारने वाली है। बीजेपी ने जहां अब तक अपने मुख्यमंत्री चेहरे का खुलासा नहीं किया है वहीं नई दिल्ली से भी सीएम केजरीवाल के खिलाफ वो किसे उतार रहे हैं इस बात का खुलासा भी…
दिल्ली विस चुनाव 2020: रिपोर्ट कार्ड के बाद अब AAP लॉन्च करेगी केजरीवाल का गारंटी कार्ड
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) जीत के विश्वास के साथ लगातार प्रचार अभियान में जुटी है। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए 23 जनवरी से अपना आखिरी चरण का प्रचार अभियान शुरू करेगी। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पार्टी चुनाव के आखिरी और निर्णायक प्रचार में बढ़ते हुए अगले 5 सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जो काम किए जाएंगे, उसका एक गारंटी कार्ड लांच किया जाएगा। जो ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’ नाम से जारी होगा। इसे 23 जनवरी से पहले…
दिल्ली चुनाव: सोनिया गांधी के निर्देश पर भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते ये दिग्गज!
दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) होने जा रहे हैं. चुनाव से पहले ‘आप’ ने सबसे पहले 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. वहीं बीजेपी (BJP) की लिस्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद है. लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता इस चुनाव में मैदान में उतरने से लगातार इंकार कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो इस चुनाव में कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने चुनावी मैदान में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के निर्देश के बावजूद चुनाव लड़ने से मना…
दिल्ली विधानसभा चुनावः प्रत्याशियों की सूची तय करने को भाजपा सीईसी की बैठक आज
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए आज बैठक करेगी. सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी. इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं. बैठक में दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ही सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी आज सूची जारी कर सकती है. दिल्ली…
केजरीवाल नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव, ‘आप’ पार्टी ने जारी की 70 उम्मीदवारों की सूची
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. आतिशी को पार्टी ने कालका जी से मैदान में उतारा है. इस लिस्ट में 15 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. आम आदमी पार्टी ने इस बार चुनाव में 24 नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. जहां…
सीएए: विपक्षी एकजुटता में फूट, सोनिया की बैठक से ममता-मायावती और आप का किनारा
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हो रहे प्रदर्शनों और उसके कारण विभिन्न विश्वविद्यालयों में हो रही हिंसा के मद्देनजर सोमवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वाम मोर्चा सहित सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संभवत: हिस्सा नहीं लेगी। बसपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी संभवत: बैठक में किसी प्रतिनिधि को नहीं भेजेगी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के साथ बसपा के मतभेद को…
बिहार के चुनावी रण का दूसरा चरण एनडीए के लिए चुनौतीपूर्ण!
पिछले लोकसभा चुनाव से मौजूदा लोकसभा चुनाव में बिहार का राजनीतिक परिदृश्य बदला हुआ है. इस लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार यानी 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में न केवल एनडीए में फिर से शामिल जेडीयू की असली परीक्षा होनी है, बल्कि इन सीटों पर एनडीए की प्रतिष्ठा भी दांव पर है. बिहार की जिन पांच सीटों – किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होना है, उन सभी सीटों पर पिछले चुनाव…
2019 का चुनाव सपनों का नहीं है, एक दूसरे आंखें चुराने का चुनाव है…
रवीश कुमार 2019 के चुनाव ने 2014 से पीछा छुड़ा लिया है। 2019 का चुनाव 2014 को भुलाने का चुनाव है। बीजेपी के प्रचार पोस्टरों को देखकर यही लगता है कि वह 2014 से भाग रही है। 2014 के पोस्टरों पर बीजेपी ने नए पोस्टर लगा दिए हैं। नए मुद्दों की मार्केटिंग हो रही है। इन पोस्टरों पर ज़बरदस्ती टैगलाइन गढ़े गए हैं। उनका भाव स्कूल में फेल होने वाले उस छात्र की तरह है जो घर आकर बताता है कि बहुत सारे बच्चे फेल हो गए। इस बार कापी…
चुनाव में नहीं गिने जाते टेंडर वोट, जानें क्या है प्रक्रिया
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों में बताया जा रहा है कि अगर मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तो वह आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाकर ‘चैलेंज वोट’ कर सकता है। किसी सीट पर ऐसे वोट 14% हो गए, तो वहां फिर से चुनाव करवाए जाएंगे। यह सच नहीं है। हकीकत यह है कि अगर वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं है, तो वोट नहीं डाल सकते। चैलेंज वोट जैसी कोई चीज नहीं होती, केवल ‘चैलेंज्ड वोट’ होता है। इसमें पोलिंग एजेंट किसी मतदाता के वोट…
