जौनपुर- भ्रष्टाचार में लिप्त विकास दुबे बर्खास्त

जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में सूडा मुख्यालय द्वारा आवंटित कार्य को समय से पूरा न करने, बार-बार चेतावनी के देने के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त रहने सम्बन्धी मामले को गंभीरता से लेते हुए योजना की कन्सलटेन्ट कंपनी मेसर्स सरयू बाबू इंजीनियर्स इण्डिया प्रा0लि0 सूडा भवन लखनऊ ने मंगलवार को विकास दुबे को जिला समन्वयक (डी0सी0) पद से बर्खास्त कर दिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी से अब विकास दुबे का कोई लेना-देना नही है। अतः…

बरेली – आँवला तहसील के थाना सिरौली का युवक जिला रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र से लापता

आँवला – सिरौली के मुहल्ला साहूकारा के रहने वाले रफीक ने अपने बढ़े बेट तौफीक की शादी 2018 मे रामपुर जिला के नया ललवारा भूड़ा निवासी गुलफशा पुत्री युसुफ के साथ की थी .आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्र तौफीक व बहु गुलफशा मे हमेशा आपस मे किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था .पुत्र बधू के मायके बालों से यदि शिकायत करते तो वह भी उल्टा तौफीक व परिवार के लोगों को मारने पीटने की धमकी देते थे. 28/09/2020 को मेरी पुत्र…

बरेली – भमोरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

आँवला – भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लंगूरा निवासी सुरेंद्र के पुत्र अनिल पाल उम्र लगभग 19 वर्ष ने मिलक लंगूरा के बीच चांड़पुर बल्लिया मार्ग पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि अनिल मंगलवार शाम को घर से निकला था अगले दिन उसका शव खेतों में पेड़ से लटका मिला ग्रामीणों ने मृतक के पिता को उनके बेटे के बारे में बताया तो पिता सुरेंद्र ने इसकी सूचना भमोरा पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सौरव सिंह मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे…

प्रयागराज: समूह द्वारा कोटे का चुनाव कराने का सौपा ज्ञापन

प्रयागराज : जिले के तहसील कोराव मे दिनांक 06/10/2020 को दर्शनी सैम्भा व अन्य गाँव के महिला व पुरुष सैकड़ो की संख्या में उपजिलाधिकारी कोरांव को कोटे का चुनाव समूह द्वारा कराने व प्रत्येक 5 किलोमीटर की एरिया मे धांन क्रय केंद्र खोलने व उचित दाम पर खरीद करने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी/तहसीलदार की अनुपस्थिती मे उनके द्वारा मनोनीत सदस्य कानूनगो श्री पाठक जी को ज्ञापन सौंपा.

बदायूं: समाजसेवी नेत्रपाल सिंह कुशवाहा ग्राम विकास के लिए तत्पर

बदायूं: जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी भदरोलिया असरसी निवासी नेत्रपाल सिंह कुशवाहा अपने क्षेत्र के विकास के लिये आये दिन कुछ न कुछ काम करते रहते हैं. बीते कुछ समय पूर्व अपने गांव में श्री कुशवाहा ने सम्राट अशोक द्वार बनवाया था और अब बारात घर बनने का रहा है. इसी कड़ी में आगे और भी विकास हो इस लिए श्री कुशवाहा ने प्रमुख क्षेत्र पंचायत से कई मांगें की हैं. जिनमे तालाब का सौंदर्यीकरण , नालियों का निर्माण और साफ़ सफाई प्रमुख हैं.

प्रयागराज: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा सौपा गया ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र

प्रयागराज : जिला के तहसील कोरांव मे आज दिनांक 06/10/2020 को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र उपजिला धिकारी कोरांव के कार्यालय के सामने शोसल डिस्टेनशिंग का पालन करते हुए शांति पूर्ण तरीके से बैठ कर अपना ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र जो इस प्रकार है1,राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाय2,ब्लाक, तहसील व जिला स्तर के सभी पत्रकारों को मान्यता प्रदान की जाए तथा स्वास्थ, चिकित्सा व परिवहन की सुबिधा मुफ्त की जाए, तथा प्रति माह सम्मान जनक मानदेय की ब्यवस्था की जाए3,…

इटावा: बौद्ध आर्मी के संस्थापक का मनाया गया जन्मदिन

इटावा: बौद्ध आर्मी के अध्यक्ष विवेक शाक्य (सोनू )का 22 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. हालाँकि कोरोना के चलते कोई विशेष आयोजन नहीं हुआ. सिर्फ कुछ संगठन के साथियों के साथ विवेक ने अपना जन्मदिन मनाया. इसी के साथ हे सभी पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने की शपथ ली. इस कार्यक्रम में अंकित शाक्य प्रदेश अध्यक्ष, राहुल शाक्य कोषाध्यक्ष, विवेक, अलोक, पवन नगर अध्यक्ष, अजय ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव कोमल शाक्य उपस्थित रहे.

पीलीभीत के तहसील पूरनपुर बाघ का हमला

पीलीभीत के तहसील पूरनपुर में बाघ का हमला थाना गजरौला के क्षेत्र पिपरिया कर्म निवासी बुद्ध सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह सुबह अपने खेत में धान की फसल देखने के लिए गए हुए थे तभी उसने बाघ ने हमला कर दिया हमला के बाद लोगों को पता लगा तो लोग एकजुट होकर खेत के पास पहुंचे तो बाघ बुध सिंह को जंगल की तरफ खींच ले गया लोगों ने मौके पर देखा की बुध सिंह को बाघ खा रहा था तो लोगों ने शोर शराबा मचाया और बाघ कहां से भाग…

मैनपुरी: स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया कोरोना टेस्ट

मैनपुरी: गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हजारा बेवर मैनपुरी के सामने मानपुर हरी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर कोरोना टेस्ट किए गए. जिसमें अवनीश कुमार ने अपनी टीम के पांच सदस्यों द्वारा कैंप का शुभारंभ किया. जिसमें बैंक में आए लोगों का बीज भंडार की दुकान पर आए लोगों का व यातायात के साधनों को रोककर कोरोना टेस्ट किए गए.

पीलीभीत : तहसील पूरनपुर में बाघ का हमला

पीलीभीत : थाना गजरौला के पिपरिया कर्म के बुध सिंह s/o कुलविंदर सिंह को सुबह खेत में धान की फसल देखने गए थे. अचानक बाघ ने हमला कर दिया और बुधसिंह को जंगल की तरफ बाल खींच कर ले गया . बाघ ने उन्हें मौके पर ही मार दिया .लोगों को जानकारी मिलने पर सभी लोग एकजुट होकर जंगल के पास पहुंचे तो बाघ बुध सिंह को मौके पर खाते दिखा. लोगों ने शोर शराबा मचाया और बाघ को वहां से भगाया .मौके पर पहुंचे पीड़ित के दो छोटे-छोटे बच्चे…

पीलीभीत : कलीनगर तहसील बिजली कर्मचारी को लगा करंट

पीलीभीत के तहसील कलीनगर में बिजली घर के पास बिजली कर्मचारी को लगा करंट बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं निजी करण को लेकर कुछ कर्मचारी लोगों की सेवा में लगे हुए हैं जोकि लाइनमैन अनिल कुमार s/o कुंदन लाल कुंवरपुर तालुके आनंदपुर के निवासी है जोकि अनिल कुमार जी की करंट लगने से शरीर के एक हिस्से में काफी क्षति पहुंची है मैं उन्हें डिस्टिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

बरेली। – आँवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र में जोरों पर चल रहा हैं अवैध खनन

आँवला – आँवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर में कुछ दिन पहले ग्राम प्रधान ने प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम की सहायता से स्वतंत्र सेनानी की मूर्ति व पार्क बनाने के लिए ग्राम सभा की जमीन कब्जा मुक्त कराई थी . मगर अब ऐसा नहीं हो रहा है ग्राम प्रधान हरदासपुर अरुण कुमार शर्मा ऊर्फ अन्नू शर्मा की नियत में बदलाव गया. ग्राम सभा की जगह मैन रोड पर होने के कारण उनका मन बदल गया .अब वह इस जगह पर पार्क ना बनाकर निजी अपनी…

हरदोई : जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

हाथरस मैं गैंगरेप की घटना के बाद पूरे देश व प्रदेश में नागरिकों में रोष व्याप्त है वही सभी विपक्षी पार्टियां एक जुट हैं तथा एक स्वर में बोल रहे हैं आए दिन प्रदर्शन तथा ज्ञापन का दौर चल रहा है जिसमें जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरदोई में पार्टी के जिला अध्यक्ष राम प्रताप कुशवाहा तथा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्याम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ जिला अधिकारी हरदोई को देश के राष्ट्रपति व प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में प्रदेश…

जौनपुर:हाथरस कांड पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल ने दोषियों को फाँसी की मांग की

जौनपुर: मुख्यालय पर गरीबो और असहायों की सहायता को ततपर् रहने वाले सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने हाथरस व बलरामपुर की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम सभी देशवासियों के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है कि हमारे देश की बहन-बेटियां अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर अपराध करते जा रहे हैं उन्हें कानून का भी डर नहीं है क्यों कि कहीं ना कहीं कुछ अपराधियों को कुछ देश के राजनेताओं का संरक्षण…

जौनपुर: रोड एक्सीडेन्ट में युवक की मौत से खुटहन बाजार में छाया सन्नाटा

खुटहन जौनपुर:: ग्राम कैराडीह निवासी अमित यादव २६ वर्ष पुत्र जिलेदार यादव जौनपुर जा रहा था गभीरन बाजार के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर से अमित की हालत बहुत गम्भीर होते देखकर स्थानीय एम्बुलेंस द्वारा खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डाक्टरों की टीम ने जांच पडताल करके मृत घोषित कर दिया जिससे पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। दुसरा बाइक सवार मौके से फरार बताया गया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी हैं । अमित यादव माता पिता का एकलौता संतान था परिवार का…

बरेली:5 साल के बच्चे का अपहरण कर मारने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

भंगा भिलौर के मासूम का कातिल राजू पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया पच्चीस हज़ार का इनामी बहेड़ी पांच साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी गला रेतकर हत्या करने वाले भंगा भिलौर गांव में आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, आरोपी युवक पिछले दस दिनो से फरार चल फरार था जिसपर एसएसपी ने उसपर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। आरोपी युवक को पकड़ने के बाद पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े…

प्रयागराज : फूलपुर के खोदायपुर ग्राम सभा में कैंप लगाकर कोरोना की जांच

फूलपुर के खोदायपुर ग्राम सभा के प्राइमरी स्कूल में फूलपुर की स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर लोगों के कोरोना टेस्ट किए कुल 40 लोगों के टेस्ट लिए गए जिसमें से एक केस पॉजिटिव आया बाकी नेगेटिव पॉजिटिव व्यक्ति को घर पर ही रहने का निर्देश स्वास्थ्य टीम ने दिया स्वास्थ्य टीम ने सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया की वह समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहे और कहीं भी बाहर जाएं तो मास्क लगाएं घबराने की जरूरत नहीं है|

बरेली-आईएमसी प्रमुख को बरेली पुलिस ने हाथरस जाने से रोका

बरेली-: अपने पूर्व घोषित कर्यक्रम के अनुसार आज आई ऍम सी प्रमुख मौलाना तौक़ीर रज़ा खान हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिल कर आई ऍम सी की तरफ़ से आर्थिक सहायता करने के लिए दोपहर आलाहज़रत मस्जिद बिहारीपुर करोलान से पार्टी पदाधिकारियो के साथ रवाना हुए. थोड़ी ही दूर पुलिस चौकी पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ सीओ प्रथम कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ बेरिकेटिंग कर धरा 144 और कोविड के आधार पर जाने देने से इंकार करने लगे. जिस पर आई ऍम सी पदाधिकारी चौकी के सामने…

बरेली: हुरहुरि गाँव मे सम्पन्न हुई किसान चौपाल

बरेली-:-जिन किसानों के बीच जो भ्रम है उसे दूर किया जा सके । इस नए कानून के जरिये अब किसान अपनी उपज देश मे कही भी ले जाकर बेंच सकता है।व्यापारी भी किसी भी जगह जाकर अपना कारोबार कर सकता है।यदि किसान को कोई परेशानी होती है।तो शिकायत मिलने पर एसडीएम की अध्यक्षता वाला बोर्ड अधिकतम 30 दिन में निस्तारण करेगा ।कुछ विपक्षी दल राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं।ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए भाजपाई गांव गांव पहुंचे।इसी क्रम में कृषि सुधार बिल पारित…

बरेली/क्योलड़िया- दलित पुजारी को पीट पीट भगाना चाहता है ढोंगी साधु

बरेली-:-क्योंलड़िया दलित समाज के पुजारी को बाबा गाली गलौज तथा मारपीट कर मंदिर से भगाना चाहता है .बाबा खुद गांजा, सुल्फा, पीकर उत्पात मचाता है. गांव के छोटे-छोटे बच्चों को भी गंजा सुलफा का शौकीन बना रहा है. जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है .ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर बाबा के खिलाफ नामजद तहरीर दी .थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया मलूकपुर मंदिर में बरसों से पुजारी मनीष कुमार पूजा अर्चना तथा भक्तों के साथ करते चले आ रहे हैं .1 माह पूर्व बाबा विश्वनाथ मंदिर पर आकर अपना डेरा जमा लिया…