कालपी(जालौन): सपाइयों ने कालपी की सड़कों मे निकाली ट्रैक्टर रैली, प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था

कालपी(जालौन) : किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कालपी की सडकों विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गयी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के पहले जोल्हुपुर मोड़ मे करीब 200 ट्रैक्टरो के साथ इकट्ठा हो गए। कार्यकर्ताओ के साथ ट्रेक्टर जलूस कालपी पहुंचा। ट्रैक्टर जलूस कालपी के अमलतास तिराहा, बाईपास, ओवरब्रिज, दुर्गा मंदिर चौराहा आदि मुख्य मार्गों पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए निकाला गया। ट्रैक्टरों में भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में नारेबाजी कर…

हाथरस : समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर मार्च किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव के आह्वाहन पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूर्व महासचिव महेन्द्र सिंह सोलंकी एव विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय से तहसील सदर से होते हुए तहसील सासनी तक सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर मार्च किया और तहसील पर ध्वजारोहण किया और हाथरस तहसील से सासनी तहसील तक दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ ट्रैक्टर मार्च निकाला।सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलकी ने बताया…

हाथरस:-गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फहराया गया झंडा

हाथरस:-समाजवादी पार्टी कार्यालय जिला अध्यक्ष आदरणीय जसवंत सिंह यादव के निर्देश पर 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके के नेतृत्व में झंडा फहराया गया और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रगान गाया गया। संविधान लागू होने के 72 वर्षों में जो हुआ उसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि आज ही के दिन इस देश में खुद का संविधान लागू किया गया था।सासनी नगर अध्यक्ष हरवीर…

जौनपुर:मूलनिवासी शिक्षण संस्थान कोहड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

जौनपुर । आज दिनांक- 26 जनवरी 2021 को 72 वे गणतंत्र दिवस/ भारत का संविधान अधिकार दिवस के अवसर पर मूलनिवासी शिक्षण संस्थान ग्राम पंचायत- कोहड़ा विकास क्षेत्र करन्जाकला जौनपुर में बामसेफ उसके आफसूट विंग के द्वारा ” पिंपल्स सोसल एक्सन-2021 भारत का संविधान (बीएस-4 डोर टू डोर) राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत गणतंत्र दिवस/अधिकार दिवस सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । वक्ताओं में मू. ई. सुधीर कुमार ( प्रदेश प्रशिक्षण सचिव बामसेफ पूर्वी उत्तर प्रदेश), मू. उमेशचंद्र ( प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश), मू. मनोज कुमार चौधरी…

जौनपुर:एजुकेशन कोचिंग सेंटर पर झंडा रोहण कर मनाया गया गणतंत्र दिवस

जौनपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जौनपुर में जगह जगह झंडा रोहन किया गया।इसी क्रम में एजुकेशन कोचिंग के प्रबंधक मो आफताब द्वारा धन्नेपुर चौराहा पर कोचिंग सेंटर पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल जी और लोक मंगल दल जिला अध्यक्ष प्रदीप मौर्य के द्वारा झंडा रोहन कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया ।इस अवसर पर दीपक यादव ,संतोष प्रजापति,अनिल कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्या अतिथि मा चौकी प्राभारी जी रहे संचालन आफताब आलम ने किया ।

जौनपुर:भारतीय जीवन बीमा निगम के जौनपुर के अभिकर्ताओं का वाराणसी में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा ट्रॉफी देकर हुआ सम्मान

जौनपुर:जौनपुर के भारतीय जीवन बीमा निगम के विभिन्न ब्रांचों के अभिकर्ताओं द्वारा हिदुस्तान की कसम प्रतियोगिता क्वालीफाई करने पर आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाराणसी मंडल के प्रांगण में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साहगंज से बारह ,jaunpur- 1 और जौनपुर-2 ग्यारह और सात अभिकर्ताओं ने हिंदुस्तान की कसम प्रतियोगिता क्वालीफाई किया था और इन अभिकर्ताओं को वाराणसी में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक द्वारा ट्रॉफी और सम्मान पाकर अभिकर्ताओं काफी खुश नजर आए।

शाहजहांपुर :नगर पंचायत कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

शाहजहांपुर/खुटार: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।नगर पंचायत चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।उसके बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रामलैडते श्रीवास ने किया।मुख्य अतिथि नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर के एम शुक्ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस मौके पर बार संघ पुवाया के अध्यक्ष विनय मिश्रा, सत्यम शुक्ला,अग्निवेश शुक्ला बंटी, सभासद मिलन मिश्रा, सभासद शरीफ कुरैशी, सभासद आशीष मिश्रा, सभासद अविनाश शर्मा, सभासद छत्रपाल…

शाहजहांपुर खुटार: शाहजहांपुर चेयरमैन अनुपम शुक्ला और जिलामहामंत्री प्रवीण मिश्रा संटू ने तिरंगा लहराकर रैली का किया शुभारम्भ।

शाहजहांपुर/खुटार: 72 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ नगर के गोला वाईपास रोड स्थित देवीस्थान मंदिर से किया गया। खुटार चेयरमैन अनुपम शुक्ला व भाजयुमो जिलामहामंत्री प्रवीण मिश्रा संटू ने तिरंगा फहराकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।मंगलवार दोपहर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के गीत के साथ लोगो की जुवान पर देशभक्ति के नारे सुनाई दे रहे थे। तिरंगा यात्रा…

शाहजहांपुर :15 फरवरी तक चलेगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता अभियान।

शाहजहांपुर/खुटार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि मई माह में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव होने हैं। इससे पहले नगर, ब्लॉक, तहसील व जिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। इसके लिए व्यापारियों की सदस्यता का अभियान शुरू किया गया है। खुटार में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी अनिल गुप्ता और गुरु सेवक सिंह को खुटार का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि खुटार में 15 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। जिसमें प्रत्येक व्यापारी को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई जाएगी।…

आजमगढ़: पुलिस डाल डाल तो पशु तस्कर पात पात

आजमगढ़: पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी पशु तस्करों पर लगाम लगाने में सक्षम नहीं है। ताज़ा मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर के मुख्य चौराहे का है जहां भूसी और आलू लदे ट्रक अचानक एन एच 223 के डिवाइडर से टकरा गया। जिसके बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए । जब स्थानीय लोगों ने देखा तो ट्रक के अंदर घुसे और आलू के बीच 25 पशु लादे थे । बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रक के अंदर से पशुओं को निकाला। जिसमें 10 पशुओं की…

पीलीभीत: पुलिस लाइन में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ हुआ 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन।

पीलीभीत: आज दिनांक 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन पीलीभीत में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे महोदय द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद परेड की सलामी ली गई। परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ियों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे महोदय द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को देश की आजादी और एकता की रक्षा करने व उसे मजबूत बनाने…

उमरिया: प्रेस क्लब में लहराया तिरंगा,लोगों को बांटे कम्बल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब भवन में अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी एवम वरिष्ठ मीडिया साथी मेहदी हसन की अगुवाई में ध्वजारोहण किया गया,ध्वजारोहण से पूर्व मीडिया साथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।राष्ट्रीय पावन पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब मुख्यालय स्थित आधे सैकड़े से अधिक ज़रूरत मन्दों को कम्बल,स्वेटर,जैकेट वितरण किये।ध्वजारोहण कार्यक्रम में अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी ने कार्यक्रम में पहुंचे मीडिया साथियों को बधाई देते हुवे कहा कि कोरोना काल मे जिस तरह मीडिया निर्भीक होकर…

खुटहन जौनपुर :खुटहन ब्लाक में विभिन्न जगहों पर मनाया गया गणतंत्र दिवस

खुटहन जौनपुर : आज देश में ७२ वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है। खुटहन ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ, खुटहन बाजार में सहारा परिवार द्वारा सहारा फ्रेंचाइजी सेंटर में मैनेजर लालमणि मौर्य द्वारा झंडा रोहण किया गया, इस मौके पर सहारा परिवार से जुडे समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे । मैनेजर लालमणि मौर्य को पत्रकार संजय मौर्य द्वारा दस्तक दृष्टि कोण पत्रिका भेट स्वरूप प्रदान किया गया । खुटहन गाँव में अम्बेडकर बुद्ध विहार पर ग्राम प्रधान समर बहादुर यादव द्वारा झंडा रोहण…

पीलीभीत :नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में युवा/युवती मण्डल विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम बिथरा में किया गया।

पीलीभीत :नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में युवा /युवती मंडल विकास कार्यक्रम शुभारंभ ग्राम वितरण किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री श्याम लाल जूनियर हाई स्कूल के प्रबन्धक वर्मा जी ने युवा मण्डल के सदस्यों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण से जुडी चर्चा की गई। जिला युवा अधिकारी श्री शिवम शर्मा जी ने नेहरू युवा केन्द्र की वार्षिक कार्य योजना 2020-21 एवं केन्द्र की कोर-कार्यक्रमों से जुडी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री रोहित कुमार द्वारा किया…

पीलीभीत :खाद सुरक्षा विभाग द्वारा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देशानुसार खाद्य मसालों में मिलावट की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा अभियान।

पीलीभीत: खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देशानुसार खाद्य मसालांे में मिलावट की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। आज दिनांक 25.01.2021 को जितेन्द्र कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सुभाष बाबू यादव, राम मिलन राना खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा सुराजुद्दीन वार्ड नं0-6 कलीनगर से नं0-6 कलीनगर से धनिया पाउडर का नमूना खण्डेलवाल किराना स्टोर, पकड़िया चैराहा पूरनपुर से गरम मसाला का नमूना, उस्मान, मो0 पूर्वी गणेशगंज पूरनपुर से धनिया पाउडर का नमूना ओम…

जौनपुर/बदलापुर : सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर मे छात्रा और छात्राओ के द्वारा गांव और नगर में रैली निकाली गयी।

जौनपुर बदलापुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर के रा० से० यो० के स्वंयसेवक व स्वंयसेविका द्वारा गांव और बदलापुर नगर में रैली निकाली गयी। रैली सल्तनत बहादुर कॉलेज से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी , नहर से होते हुए कालेज परिसर के मैदान में समाप्त हुई।रैली को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम मोहन अस्थाना ने कहा कि वोट डालना हम सबका अधिकार है। हम सबको बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेना चाहिये। कार्यक्रम को संबोधित करते…

पीलीभीत: एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कृषक मेला हेतु हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना जिलाधिकारी ।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा सब मिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अन्तर्गत राज्य स्तरीय कृषि मेला मुरादाबाद में जनपद के किसानों को प्रतिभाग करने हेतु बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसानों से वार्ता की और उनके धान खरीद के सम्बन्ध में भी बातचीत कर जानकारी ली गई, किसान द्वारा अवगत कराया गया कि धान क्रय केन्द्र ग्राम में स्थापित था, समस्त धान केन्द्र पर बिक्री कर सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त किया गया। उन्होंने मेले में प्रतिभाग करने वाले कृषकों…

शाहगंज (जौनपुर): खेतासराय में सर्राफा व्यापारी की झुलसने से मौत

खेतासराय(जौनपुर)25 जनवरी: स्थानीय कस्बा के स्टेशन गली निवासी  50 वर्षीय एक सर्राफा व्यापारी की सोमवार को आग में झुलसने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  मामले की गहराई से छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है।                                  नरेंद्र सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी   खेतासराय थाना के गोला बाजार वार्ड नम्बर 9, स्टेशन गली निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र सोनी उर्फ नन्हे पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशलगांव  बाजार में…

शाहगंज (जौनपुर):फरीदुल हक पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम

शाहगंज (जौनपुर): फरीदुल हक मेमोरियल पी जी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत  राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि  उपजिलाधिकारी  राकेश कुमार वर्मा  व विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार अभिषेक कुमार राय   व  सर सय्यद अहमद इंटर कॉलेज के प्राधाचार्य  मो शाहिद नईम रहे । समारोह में विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अभिषेक कुमार राय ने सभी उपस्थित लोगों  मतदान के लिये शपथ दिलाई ।  समारोह की शुरुआत  में अतिथि परिचय रियाज अहमद  ने कराया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में क्रमशः …

पीलीभीत :अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान।

पीलीभीत : दिनांक 25/26-01-2021 को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पीलीभीत पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियुक्तों से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियुक्तों से 03 अवैध असलाह, NDPS एक्ट के अंतर्गत 01 अभियुक्त से 5.36 मि0ग्रा0 स्मैक व 01 मोबाइल फ़ोन सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। थाना अमरियाअभियुक्त का नाम- रिजवान पुत्र हमीदुल्ला निवासी अमरियाबरामदगी- 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूससंबंधित मु0अ0सं0- 21/21 धारा- 3/25 आर्मस अधिनियम थाना…