रायबरेली: वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे गौरी मजरे लोदीपुर उतरावा गांव के रमा कांत बाजपेई उर्फ लाला बाजपेई में फांसी लगाकर जान दे दी है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटक कर फांसी लगायी है। सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा ने मृतक के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया ।वही गांव वालों ने बताया कि पिछले माह कोरोना से उनकी पत्नी का देहांत हो गया था तभी से वह अर्ध विक्षिप्त हो गए थे। इसके पूर्व…

रायबरेली: महाविद्यालय परिवार के द्वारा प्राचार्य का मनाया गया जन्म दिवस

लालगंज रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान बैसवारा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर निरंजन राय के जन्मदिवस पर लेखाकार सुरेश गुप्ता ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। साथ ही जन्मदिन की हार्दिक बधाई भी दी। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता ने कहा कि डॉ निरंजन राय सौम्य , सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के विद्वान व्यक्ति हैं। उनके सुविचार समाज को एक नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाते है।इसके अलावा डॉक्टर निरंजन राय को बधाई देने वालों में साथी प्रवक्ता डॉ वीके भारद्वाज नवीन विश्वकर्मा…

रायबरेली: सड़क दुर्घटना मे मृत युवक की हुई शिनाख्त

लालगंज रायबरेली ।कोतवाली लालगंज क्षेत्र के चांदा टीकर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में कॉल कल्वित हुए युवक की शिनाख्त हो गई है ।लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लालगंज कोतवाली पहुंचे मृतक के पिता मोहनलाल मौर्या ने बताया कि दुर्घटना में मृत युवक उनका पुत्र रत्नेश मौर्या है ।वह गजियापुर थाना सरेनी अपनी नानी के गांव गया हुआ था। वहां से बुधवार को वापस बाइक से घर लौट रहा था तभी चांदा टीकर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में उसकी…

खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र के गाँव तिवारिनखेड़ा में बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गयी । जिसमें चार लोगों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी । पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी खीरों में कराया

तिवारिनखेड़ा निवासिनी शिवलली पत्नी अमरनाथ ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण बुधवार की रात लंगभग 8:30 बजे मेरे गाँव के रितु पत्नी रामबाबू, माधुरी पत्नी कंधई लाल , मुकेश व चीकू पुत्रगण सरजू ने मेरे दरवाजे आकर गाली देना शुरू कर दिया । मैंने जब गाली देने से मना किया तो चारों लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर मुझे गम्भीर रूप से घायल कर दिया । शोर शराबा सुन कर बीच बचाव करने आई मेरी देवरानी रेखा को भी लाठी डंडों से…

रायबरेली: श्रमिकों का कई महीनों बाद भी भुगतान न होने से ब्लाक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन

खीरों (रायबरेली) -विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत खीरों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों के श्रमिकों का कई महीनों बाद भी भुगतान न होने से ब्लाक मुख्यालय खीरों में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष मनरेगा श्रमिकों ने मजदूरी का शीघ्र भुगतान करने की माँग को लेकर प्रदर्शन किया व शीघ्र मजदूरी का भुगतान करने की मांग की । मनरेगा श्रमिकों ने रोजगार सेवक पर हेराफेरी कर श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान निकाल लेने का आरोप लगाया । इसके अलावा शौचालय व आवासों व जाबकार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली…

रायबरेली:गांजा तस्कर की निशानदेही पर दिल्ली व स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात क्षेत्र के कोटिया चित्रा गांव में छापेमारी

ऊंचाहार।अभी हाल ही में दिल्ली मे पकडे़ गये गांजा तस्कर की निशानदेही पर दिल्ली व स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात क्षेत्र के कोटिया चित्रा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया , जिसके पास से दो किलो गांजा व एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।बुधवार की देर रात दिल्ली के सीमापुरी थाने के उपनिरीक्षक विनीत प्रताप सिंह की अगुवाई मे पुलिस ऊंचाहार पहुची। दिल्ली पुलिस ने ऊंचाहार कोतवाल विनोद…

इटावा: बिजली की आँख मिचौली से जनता परेशान

इटावा : शहर में बिजली विभाग की उदासीनता और लापरवाही से पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। दिन में तो हालात खराब है लेकिन पूरी पूरी रात बिजली नही मिल पा रही है। यह कहना है कॉंग्रेस नेता पल्लव दुबे का। उन्होंने कहा कि यह वही जनता है जो कड़ी धूप में खड़े होकर अपना बिल जमा करती है उसको सुविधाएं विधुत विभाग नही दे पा रहा हैं। शहर के मुहल्लों में जबरिया विधुत बिलों की बसूली की जा रही है जबकि लाँकडाउन और कोरोना महामारी के समय लोग…

फर्रुखाबाद: बिजली कनेक्शन काटने से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की पिटाई

जहानगंज /फर्रुखाबाद। अबैध कनेक्शन काटे जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की डंडों से पिटाई कर दी। भोलेपुर उप केंद्र के जेई वेदप्रकाश भारती ने थाना जहाजगंज के ग्राम जैतपुर निवासी हमलावर सोनू पुत्र विरोज बाबू, अजीत पुत्र रामदास, विकास पुत्र सर्वेश एवं मोहित पुत्र रक्षपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।संविदा लाइनमैन विजेंद्र सिंह, बलराम एवं उत्तम ग्राम जैतपुर में बिजली के बकाया बिलों की वसूली व बकायदारों के कनेक्शन काटने गये थे। जांच में पाया गया कि गांव के विरोज बाबू…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल में निर्माणाधीन आंक्सीजन प्लांट का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लांट के वेस निर्माण के कार्याें की प्रगति के सम्बन्ध में ठेकेदार द्वारा अवगत कराया गया कि तीन चार दिन में वेस लाइन का समस्त कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि उक्त कार्य अपने निर्देशन में तत्काल पूर्ण करायें, जिससे आँक्सीजन प्लांट आने पर तत्काल लगाकर उत्पादन व सप्लाई प्रारम्भ की जा सके। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में आँक्सीजन सप्लाई हेतु…

पीलीभीत: मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प, की अध्यक्षता में राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत श्री रविन्द्र जायसवाल, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 की अध्यक्षता में दिनांक 01.07.2021 की प्रातः 9ः00 बजे स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, पीलीभीत की राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में श्री शिव कुमार मिश्र, उप महानिरीक्षक निबन्धन, बरेली मण्डल बरेली, श्री अतुल सिंह अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), श्री राम औतार सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, पीलीभीत एवं श्री जय प्रकाश, उप निबन्धक सदर व श्री श्रीनिवास उप निबन्धक, बीसलपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मा0 राज्यमंत्री द्वारा जनपद की आय पर…

पीलीभीत: नेहरू पार्क के पास शासकीय भूमि को स्मृति पवन के रूप में किया जायेगा विकसित-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने 04 जुलाई को महा अभियान वृक्षारोपण तैयारियों के दृष्टिगत वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। नेहरू पार्क के पास शासकीय भूमि को स्मृति पवन के रूप में विकसित करने हेतु वृक्षारोपण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि शासकीय भूमि को तार फैसिंग के माध्यम से घेरा बन्दी कर दी जाये। भूमि के पर सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये गये। उन्होंने कहा कि आज नगर पालिका, वन विभाग की टीम को…

पीलीभीत : विधायक बाबूराम पासवान ने किया वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के घुंघचाई में वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान ने जामुन व पाकड़ के पौधे रोपकर किया। यहां 6 हेक्टेयर रकवे में 6600 पौधे रोपे जाएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश भर में 1 से 7 जुलाई के बीच पौधारोपण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस रास्ते पर पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने सिमरिया तालुका घुँघचाई में 6 हेक्टेयर रकबे में पौधारोपण की शुरुआत की। सामाजिक वानिकी पूरनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद अयूब हसन की मौजूदगी में जामुन व पाकड़…

पीलीभीत : प्रदेश सरकार बाल श्रमिक विद्या योजनान्तर्गत कामका जी बच्चों को दे रही है शिक्षा।

पीलीभीत : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रमिकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। प्रदेश में कुशल एवं अकुशल श्रमिकों का चिन्हांकन एवं पंजीकरण कराते हुए उन्हें संगठित व असंगठित क्षेत्रों में रोजगार दिलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को बहुत बड़ी राहत दी है। उन्हें खाद्यान्न नकद धनराशि सहित बाहरी प्रदेशों से लाकर घर-घर तक पहुंचाया गया है। सरकार ने कोविड-19 के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान श्रमिकों का दिया है। श्रमिकों को मनरेगा सहित सभी निर्माण कार्यों में लगाकर…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों/रिक्रूट आरक्षियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

पीलीभीत आज दिनांक 02-07-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों/रिक्रूट आरक्षियों को परेड कराई गई तथा आरटीसी प्रभारी को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन स्थित मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा गया, बैरिकों का भी निरीक्षण किया गया। बैरिको के निरीक्षण में प्रतिसार निरीक्षक को बैरिको की साफ-सफाई तथा सामान को व्यवस्थित ढंग से रखवाने हेतु…

उमरिया : चंदिया थाना प्रभारी ने युवाओं के साथ किया वृक्षारोपण

जन अभियान परिषद से पंजीकृत कोरोना वालंटियर के द्वारा जिले भर में किये जा रहे वृक्षारोपण।अंकुर कार्यक्रम के तहत कोरोना वालंटियर ने चंदिया थाना परिसर में थाना प्रभारी श्री मान राघवेंद्र तिवारी के साथ कोरोना वालंटियर हिमांशु तिवारी,नरेश प्रजापति,महेंद्र तिवारी,पारस सिंह,ऋषभ त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण व वृक्ष सरंक्षण का लिया संकल्प। राघवेंद्र तिवारी ने बताते हुए कहा कि वृक्ष लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। पेड़ों न…

जौनपुर: भंते सुमित रत्न,राज रतन अम्बेडकर जौनपुर में आयोजित बहुजन मैत्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में हुआ आगमन

जौनपुर:आज 1जुलाई को नईगंज जौनपर में ,बहुजन मैत्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में भंते सुमित रत्न व डॉ भीम राव अम्बेडकर के प्रपौत्र राज रत्न अम्बेडकर जी का आगमन सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र गौतम ,व ,इंजीनियर अशोक कुमार बौद्ध, लखनऊ, ने किया । कार्यक्रम के उद्बोद्धन में डाक्टर भीम राव अंबेडकर के प्रपौत्र राज रत्न अम्बेडकर ने कहा कि जितना जरूरी है जय भीम बोलना, उतना ही जरूरी है हम सभी बहुजन समाज, sc st obc के लोंगो को जोड़ कर एक परिवार बनाने की । यह काम हम…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

पीलीभीत: भारत के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा रवाना किया गया, जोकि जनपद की समस्त न्याय पंचायतों में जाकर 10 दिन तक प्रचार प्रसार का कार्य करेगा। उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी एवं इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लि0 के जिला समन्वयक श्री श्यामू जायसवाल भी मौजूद रहे।उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया की वर्तमान समय में जनपद में खरीफ मौसम की धान की फसल का बीमा होना प्रारम्भ हो…

पीलीभीत :उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा संचालित शिक्षक ऋण योजना।

पीलीभीत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम पोषित एवं उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा संचालित शैक्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत प्रोफेशनल एवं जाब आरियटेड पाठयक्रम में प्रवेश लेने वाले अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी तथा जैन) के पात्र ऐसे छात्र/छात्राऐं जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों, जिनका प्रोफेशनल पाठयक्रम में प्रवेश खुले मुकावले की परीक्षा में हुआ हो जिनके परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के दोगुने से कम (शहरी क्षेत्र हेतु रू0 1,20,000.00 तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु 98,000.00 से अधिक न हो) एवं को…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में मानव वन्य जीव संघर्ष विराम व कोरोना मुक्त ग्राम पंचायत से सम्बन्धित गोष्ठी का आयोजन विकासखण्ड पूरनपुर के ग्राम पुरैना ता0 महाराजपुर में की गई। आयोजित गोष्ठी में जंगल से लगे 29 ग्रामों के ग्राम प्रधान व आशा, एएनएम, आंगनबाडी कार्यकत्रियों व किसान बन्धुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जंगल के किनारे से लगे ग्रामों में मानव वन्य जीव संघर्ष विराम हेतु गन्ने की खेती के स्थान अन्य वैकल्पिक फसलों के प्रति किसानों को जागरूक कराना है।…

पीलीभीत :कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत :माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओ के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करने हेतु तथा सत्त निरीक्षण किये जाने हेतु घोषणावार नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की 08 घोषणाओं से सम्बन्धित कार्यो में से 04 कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है तथा अवशेष कार्य प्रगति पर हैं।बैठक में जिलाधिकारी ने ट्रांसमिशन सबस्टशन का निर्माण की की समीक्षा के दौरान अधिशासी…