कासगंज :जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान ओर स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन की बैठक

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित।

हर घर तिरंगा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय से पूर्ण करें – जिलाधिकारी

15 अगस्त पर जनपदभर में राष्ट्रभक्ति के साथ होंगे विविध कार्यक्रम, सभी विभागों को दिए गए आवश्यक निर्देश।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होगा तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक घर, संस्थान, निजी व सरकारी भवनों पर फहराये जायेगें झण्डे।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि 09 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थान, शिक्षण संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। अभियान में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाए।
उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम एवं देश विभाजन के दौरान बलिदान देने वाले लोगों की स्मृति में संगोष्ठी, निबंध, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान दिलाना और आने वाली पीढ़ी/युवाओं की भावना को जागृत करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 व परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि तिरंगा निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत समय से पूर्ण किया जाये उपरोक्त सभी कार्यक्रमों का जिला सूचना अधिकारी के द्वारा प्रिन्ट, इलेक्ट्रानिक/सोशल मीडिया पर वृहद प्रचार प्रसार किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 15 अगस्त को प्रातः 8 बजे सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों तथा प्रातः 10 बजे सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ध्वजारोहण किया जाए। इस अवसर पर 150 वीं जयंती वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन आयोजित किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राष्ट्रभक्ति पर आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए तथा सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। भौतिक रूप से तिरंगा फहराते हुये वंदे मातरम का गायन किया जायेगा तथा डिजिटल सैलीब्रेशन के अन्तर्गत तिरंगा के साथ सैल्फी एवं वंदे मातरम का गायन को हर घर तिरंगा की वेवसाइट www.harghartirange.com पर सैल्फी लेते हुये अपलोड किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद अंशारी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं व्यापार मंडल एवं गणमान्य नागरिक आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment