जौनपुर: समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया प्रजापति समाज का सम्मान समारोह

जौनपुर /सरपतहां- थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर में समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में प्रजापति सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक व सपा सरकार में रहे पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने प्रजापति समाज के लोगों का माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में आए हुए प्रजापति समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ओबीसी और एससी समाज के लोगों का सम्मान केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में है। अन्य पार्टियां केवल…

जौनपुर: आग लगने से करीब आठ लाख रुपये के सामान नष्ट

खुटहन(जौनपुर): आटो पा‌र्ट्स की दुकान व बेकरी में आग लगने से करीब आठ लाख रुपये के सामान नष्ट हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। दोनों स्थानों पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।खुटहन चौराहा स्थित पिलकिछा रोड पर दौलतपुर गांव के निवासी जय प्रकाश दुबे की आटो पा‌र्ट्स की दुकान है। शुक्रवार की शाम नित्य की भांति जय प्रकाश दुबे दुकान बंद कर घर चले गए। आधी रात को अगल-बगल के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख उन्हें सूचना…

सीएम योगी क्या इस सीट से लड़ेंगे चुनाव? बीजेपी के रणनीतिकारों ने दिए संकेत

दीपावली के मौके पर गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह तो हमेशा चुनाव लड़े हैं। इस बार भी पार्टी जहां से कहेगी, वहां से लड़ेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करता है। इस बयान के बाद यह माना जाने लगा है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह उनके राजनीतिक जीवन का पहला विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहले वह गोरखपुर से लगातार पांच बार लोकसभा के सांसद रहे।…

मधुमक्खियों से बचने के लिए झील में कूदा शख्स, मछलियों ने कर दिया हमला!

30 अक्टूबर को ब्राजील के मिनस गेराइस में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां की एक झील में तीन दोस्त मछली पकड़ने गए थे जब उनपर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों से बचने के लिए वे तीनों पानी में कूद पड़े मगर पानी में पिराना मछलियां मौजूद थीं. तीनों के पानी में गिरते ही मछलियों ने उनपर हमला कर दिया. दो शख्स तो जल्द ही पानी से निकल आए मगर एक शख्स डूब गया.इस घटना के एक दिन बाद जब गोताखोर पानी में गए तो डूबने…

सबसे महंगा फल, 1 किलो की कीमत में खरीद सकते हैं ढेर सारा सोना

दुनिया के इस सबसे महंगे फल का नाम है युबरी. युबरी एक खरबूज है. इसे दुनिया का सबसे महंगा फल कहा जाता है. कुछ समय पहले दो युबरी खरबूज को नीलाम किया गया था. आधे-आधे किलो के इन तरबूजों के बदले बेचने वाले को बीस लाख मिले थे. यानी ये एक ऐसा फल है जिसे सिर्फ अमीर लोग ही खरीद सकते हैं. युबरी खरबूजा हर जगह नहीं उगता. इस फल को सिर्फ जापान में उगाया जाता है. ये काफी कम मात्रा में उगाया जाता है इस वजह से इसे बाहर…

रायपुर:-आज सुबह ग्राम रिंगनी की युवकों को द्वारा बुला के साक्ष्य कराया गया कि ग्राम रिंगनी के गौठान में गायों की दिन-प्रतिदिन हो रही मृत्यु इसके जिम्मेदार कौन है यह बहुत बड़ा विषय है।

तिल्दा-नेवरा ः- ग्राम रिंगनी के युवा पप्पू ध्रुव द्वारा बताया गया कि निरंतर हमारे ग्राम के गौठान से दो दो चार चार की संख्या में गायों की भूख प्यास के कारण हो रही है मृत्यु। न ही गौठान समिति द्वारा कोई व्यवस्था किया गया है नहीं पंचायत द्वारा कोई व्यवस्था किया गया है। मैं निरंतर पंचायत द्वारा विगत 3 माह से कृषि रखवारी किया जा रहा था जिसमें 20 से 25 गायों की मृत्यु हुई जिसे मैं जन भावना के उद्देश्य से मृत गायों को गौठान से बाहर कर अंतिम…

बहराइच: तीन ग्रामीण तथा एक वनकर्मी समेत चार लोगों को तेंदुए ने किया घायल।

मोतीपुर बहराइच।थाना सुजौली क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा वनग्राम कैलाश नगर ढकिया में खेत में धान की फसल काटते समय जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने गांव निवासी कृष्णा उम्र 19 वर्ष पुत्र कल्लू पर हमला कर दिया तभी बचाव के लिए दौड़े साथी राहुल 20 उम्र वर्ष पुत्र राजेश को भी तेंदुए घायल कर दिया। युवकों ने जान बचाने के लिए तेंदुए से करीब 10 मिनट तक संघर्ष किया। उसके बाद तेंदुआ युवकों को छोड़कर गांव की ओर चला गया। तभी पड़ोसी बेलहनपुरवा निवासी…

आजमगढ़: लोगों ने मेले का लिया आनंद

आजमगढ़।। बूढ़नपुर तहसील के अंतर्गत देऊरपुर ग्राम में मेन रोड पर मेले का आयोजन हुआ जिसमें प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया ।मेले में क्षेत्रीय लोगों ने आकर खरीदारी की मेले में दीपावली में मिट्टी के दिये, मिठाई, मूर्ति-पोस्टर, खानेपीने की दुकानें, चाट पकौड़े, बर्तनओ की दुकान सजी थी। लोगों ने जमकर खरीदारी की और मेले का लुफ्त उठाया। मेले में दुकानदारों ने लोगोंको अपनी ओर आकर्षित करने के लिए गाने के साउंड भी लगाए थे । लोगों ने मेले में घूमघूम कर ख़रीदारी की औरतों और बच्चों ने अपने अपने…

जौनपुर : सीएसआईआर–जिज्ञासा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य ज्ञान वाटिका का शुभारंभ

सीएसआईआर–सीमैप के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय सतहरिया, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में जिज्ञासा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य ज्ञान वाटिका का शुभारम्भ सीएसआईआर–सीमैप के निदेशक डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया और उन्होंने औषधीय पौधों की उपयोगिता और इसके महत्व को विद्यालय के बच्चों और उपस्थित अभिभावकों के बीच साझा किए। संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, डा अनिल मौर्य की उपस्थिति रही।जिज्ञासा प्रोग्राम कोवार्डिनेटर डा मनोज सेमवाल, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवम डा राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक ने कार्यक्रम के बारे में…

पीलीभीत :धनतेरस त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पीलीभीत आज दिनांक 02 नवंबर 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी द्वारा धनतेरस त्यौहार के अवसर पर पीलीभीत शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर लगे सभी कर्मचारी गणों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इटावा : अपर आयुक्त ने किया अचौक निरीक्षण

भरथना:अपर आयुक्त कानपुर कुंज बिहारी अग्रवाल ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था परखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को अपर आयुक्त कानपुर कुंज बिहारी अग्रवाल ने तहसील भवन पहुचकर अभिलेखागार व रजिस्ट्रार कानूनगो के कक्ष में अभिलेखों की जांच की,उन्होंने एसडीएम विजय शंकर तिवारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त करके शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया,उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अपर आयुक्त श्री अग्रवाल द्वारा नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यो एवं संचारी…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का किया शुभारम्भ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का नं0 0532-2644024 एवं टोल फ्री नम्बर 1950 जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार के ऊपर बनाये गये डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर का शुभारम्भ किया। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए दूरभाष नं0 05322644024 टोल फ्री नम्बर 1950 का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उप निर्वाचन अधिकारी/ए0डी0एम0 प्रशासन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री के0के0 वाजपेयी को निर्देशित किया कि निर्वाचन से सम्बंधित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करा ली जाये। तत्पश्चात उन्होंने आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण…

पीलीभीत :उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

पीलीभीत :आज नेहरू पार्क में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के जनपद पदाधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें आगामी निर्वाचन में गर्भवती ,बीमार और छोटे बच्चों की मां की ड्यूटी न लगाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय को ज्ञापन देने की बात हुई। मीटिंग में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने हेतु सदस्यता रसीद भी काटने की चर्चा हुई। आज ब्लॉक स्तर पर भी इसी एजेंडे को लेकर बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता तिवारी ने की। महामंत्री आराधना ने कहा कि निर्वाचन में मालवाहक वाहन जैसे ट्रक पर महिलाओं…

सीतापुर: विवाहिता ने सरुराल पक्ष पर लगाया आरोप

मिश्रित सीतापुर / थाना महोली के ग्राम गूजर निवासीनी महिला मोनिका पुत्री धनीराम ने एक शिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक मिश्रित को देकर आरोप लगाया है  कि उसकी शादी बीते 4 वर्ष पहले ग्राम घैला मजरा बढ़ैया निवासी आकाश पुत्र रमेश के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी । उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था । परंतु ससुराली जन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित कर रहे है । पीड़िता का आरोप है कि आज समय लग भग 12 बजे…

प्रयागराज – पुलिस विभाग में लगभग दर्जनों उ0 निरीक्षकों का तबादला

प्रयागराज – जिला के पुलिस उपनिरिक्षक/ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से लगभग दर्जनों का उ0नि0 गणों का ट्रांसफर उनके नाम के सामने अंकित स्थान पर किया गयाउ0नि0 मुदित राय को प्रभारी चौकी मीरापुर से प्रभारी चौकी मेन्हदौरी शिवकुटी , उ0नि0 अरविंद कुमार कुशवाहा को चौकी हनुमानगंज सरायइनायत से प्रभारी चौकी हनुमान मंदिर सिविल लाइन, उ0नि0 संदीप यादव को थाना मऊ आईमा से प्रभारी चौकी छिवकी (अस्थाई ) नैनी, उ0नि0 कौशलेंद्र दूबे चौकी एस0आर0एन0 कोतवाली को बरिष्ठ उ0नि0 औद्योगीक क्षेत्र,उ 0नि0 गौरव सिंह प्रभारी चौकी साउथ मलाका कोतवाली से…

जौनपुर:सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र घायल

शाहगंज(जौनपुर): नगर के आजमगढ़ रोड स्थित मलमलापुल समीप असंतुलित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी उमेश(30)पुत्र चन्द्र शेखर व चंद्र शेखर (50) पुत्र बरखू रविवार की सुबह अपने रिश्तेदारी से घर आ रहे थे। जैसे ही नगर के आजमगढ़ रोड स्थित मलमलापुल समीप पहंुचें कि सामने से जा रही ट्रक से टकराने से बाइक असंतुलित होकर पलटने से…

शख्स ने कौओं को खिलाया खाना, जाते-जाते पक्षी दे गया तोहफा

इंसान ही नहीं, जानवरों के अंदर भी अथाह प्यार होता है जिसे वो अपने मालिक को दर्शाते हैं. आमतौर पर लोगों को लगता है कि कुत्ते, बिल्ली, गाय आदि जैसे जानवर ही इंसानों से प्यार करते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं मगर ऐसा नहीं है. पक्षी भी इंसानों के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने में संकोच नहीं करते. इंसान पक्षियों को जितना भी कष्ट क्यों न पहुंचाए, अगर वो उसे एक बार प्यार से दाना डाल देता है तो वो इंसान के ही हो जाते हैं.…

दुकान से आयी टीवी का बॉक्स खोलते ही महिला के उड़ गए होश

नए सामान का क्रेज किसे नहीं होता. जब भी दुकान से कोई नयी वस्तु हम खरीदते हैं हमें लगता है कि तुरंत उसकी पैकिंग खोलकर उसका इस्तेमाल करना शुरू करें. ऐसा ही कुछ एक महिला को भी लग रहा था जब उसने दुकान से नयी टीवी खरीदी. लेकिन अपने मन को मारकर उसने टीवी को पैक ही रख दिया क्योंकि वो उसे बेटी को क्रिसमस पर गिफ्ट करना चाहती थी. मगर महिला के कुत्ते की बढ़ती बेचैनी को देखते हुए उसे डिब्बा खोलना पड़ा. जैसे ही उसने टीवी का डिब्बा…

प्रयागराज : डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर 03 नवम्बर तक करें आवेदन

राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, प्रयागराज की प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णकालिक एक वर्षीय ट्रेड डिप्लोमा पाठ्यक्र्रमो में रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।बेकरी एवं कन्फेक्शनरी ट्रेड में रिक्त रह गयी, 02-अनुसूचित जाति वर्ग की सीटो में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र के पास प्रवेश के निर्धारित पात्रता में इण्टरमीडिएट द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना चाहिए। पाककला (कुकरी) ट्रेड में रिक्त रह गयी 02-अन्य पिछडा वर्ग में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र के पास प्रवेश के निर्धारित पात्रता में इण्टरमीडिएट द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण…

प्रयागराज :शोध छात्रा का प्रवक्ता पद पर चयन परिजनों सहित ग्रामीण गदगद

प्रतापपुर विधानसभा के बेला खास गांव निवासी भूगोल विषय पर शोध छात्रा पारूल यादव पुत्री जिला अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार यादव का चयन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा प्रवक्ता पद पर चयन हुआ तो स्वजनों के अलावा ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल व्याप्त है। पारुल यादव अपनी शिक्षा प्रयागराज एलन गंज में रहकर माता-पिता ,दादा-दादी की देख रेख में हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट एंड पोस्टग्रेजुएट की डिग्री हासिल करने के बाद इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय से बीएड…