पीलीभीत में नहीं सुधरे हालात, आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

पीलीभीत के शहर में सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा। इसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अभियान बाजार और स्टेडियम रोड पर चलाया जाएगा। बता दें कि मुनादी होने के बाद भी शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस है। सबसे अधिक खराब स्थिति गांधी स्टेडियम रोड पर रहती है। यहां पर फुटपाथ पर ही दुकानें और पार्किंग चल रही है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चाहे कितने भी दावे किए जाएं, मगर कार्रवाई हमेशा…

पीलीभीत अधिवक्ता दिवस पर हुआ पांच वकीलों का सम्मान

पीलीभीत में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को देश भर में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट और महामंत्री आनंद मिश्रा ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, एल्डर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरु शरण वर्मा, पूर्व…

पीलीभीत में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

पीलीभीत में तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। रविवार को जैसे ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के चुनाव परिणाम आए। भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लोटन महाराज चौराहा पर एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। वक्ताओं का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते तीन राज्यों में भाजपा ने भारी-भरकम जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।…

पीलीभीत में बदमाशों ने एक लाख के भैंसे लूटे, किसान को बांधकर डाला

बदमाशों ने शनिवार की रात बरेली रोड पर गांव सितारगंज के पास एक किसान के डनलप में जुते एक लाख कीमत के दो भैंसे लूट लिए। विरोध करने पर किसान को तमंचे की बटों से पीटा और बांधकर डाल दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है। कोतवाली के गांव रसूला निवासी राजेंद्र गंगवार ने बताया कि वह शनिवार की रात चीनी मिल में गन्ना तौलवाने के बाद खाली डनलप लेकर अपने गांव को जा रहा था। रास्ते में गांव सितारगंज के आगे मजार के पास…

हरदोई : जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सभागार का निरीक्षण

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सभागार कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभागार में आवश्यक सुविधाओं का पूर्ण ध्यान रखा जाए। सभागार में प्रकाश व हवा की उचित व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण संरचना में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बरेली – तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर नगर पंचायत चेयरमैन ने बांटी मिठाईयां।

मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत चैयरमैन ने जीत के जश्न में मोदी लहर जारी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भगवा लहरा। तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर चेयरमैन इमराना बेगम ने बांटी मिठाई।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके प्रतिनिधि हारून चौधरी ने ढोल नगाड़े बजवाकर, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर शुभकामनाएं एवं बधाई…

लखनऊ के हसनगंज इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को आजमगढ़ से व्यापारी इश्तियाक का अपहरण कर उसे लूटने के मामले में निलंबित कर दिया गया

आजमगढ़ से व्यापारी इश्तियाक का अपहरण कर उसे लूटने के मामले में आरोपी लखनऊ के हसनगंज इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जबकि आरोपी दरोगा अनुराग द्विवेदी और सिपाही यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ पुलिस ने आजमगढ़ के व्यापारी को किडनैप करने के बाद लखनऊ के होटल में रखा था और फिरौती के एक लाख 20 हजार की मांग की थी। अपहरण पुलिस वालों और व्यापारी के दोस्त शेखर ने मिलकर किया था। बाद में लूट की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हो…

हरदोई : आप स्वयं हीरो है, इसलिए अपने को किसी से कम न समझें:- जिला पंचायत अध्यक्ष

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समग्र शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय इण्टर कालेज, हरदोई प्रागंण में इंटीग्रेटेड स्पोर्टस एण्ड कल्चरल मीट/सेलीबेशन ऑफ इण्टरनेशनल डे फार पर्सन्स विद डिसेबिलिटी कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया, इसके बाद कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा हिन्दी भाषा पर लद्यु नाटक, जलेबी दौड़, रस्सा खींच आदि मनमोहक प्रतियोगितायें आयोजित की गयी, प्रतियोगिता में विजयी दिव्यांग…

हरदोई : कृषि यंत्रीकरण हेतु 14 दिसम्बर तक करे आवेदनः-डॉ0 नन्द किशोर

उप कृषि निदेशक डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि कृषि यंत्र वितरण हेतु लाभार्थी चयन में पहले आयो पहले पायो व्यवस्था को समाप्त करके प्राप्त बुकिंग में से ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन व्यवस्था प्रारम्भ की गयी है। कृषि यंत्रीकरण समस्त योजनाओं (N-F-S.M.] S.M.A.M. & N.F.S.M.T.B.O.S.) में कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन की बुकिंग 30 नवम्बर 2023 को मध्यान्ह 12.00 बजे से प्रारम्भ हो गयी है। उन्होंने बताया है कि…

हरदोई : आवेदन करने की अन्तिम तिथि 08 दिसम्बर निर्धारित

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के दृष्टिगत पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 08 दिसम्बर, 2023 निर्धारित है तथा सम्बन्धित विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर, 2023 निर्धारित है। अतः जनपद के समस्त छात्र/छात्राओं से अपेक्षा की जाती है कि छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रों को नियमानुसार ऑनलाइन भरकर अपनी शिक्षण संस्थानों में समयान्तर्गत जमा करना करें। समस्त शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया जाता है कि छात्र/छात्राओं द्वारा भरे…

हरदोई : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम का किया गया आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम खाडाखेडा में मुख्य अतिथि माननीय ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह जी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा, ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा यात्रा की अगवानी की गई। विकास खण्ड अहिरोरी के ही ग्राम कटका में ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड पिहानी के ग्राम कोटरा में मुख्य अतिथि माननीय ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेयी जी एवं ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम हिन्दूनगर में विधायक प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड भरावन के ग्राम पिपरीनरायनपुर में जिला…

हरदोई : कृषि यंत्रीकरण हेतु 14 दिसम्बर तक करे आवेदनः-डॉ0 नन्द किशोर

उप कृषि निदेशक डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि कृषि यंत्र वितरण हेतु लाभार्थी चयन में पहले आयो पहले पायो व्यवस्था को समाप्त करके प्राप्त बुकिंग में से ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन व्यवस्था प्रारम्भ की गयी है। कृषि यंत्रीकरण समस्त योजनाओं (N-F-S.M.] S.M.A.M. & N.F.S.M.T.B.O.S.) में कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन की बुकिंग 30 नवम्बर 2023 को मध्यान्ह 12.00 बजे से प्रारम्भ हो गयी है। उन्होंने बताया है कि…

हरदोई : 05 से 20 दिसम्बर के मध्य किया जायेगा राशन का वितरण:-कमल नयन सिंह

जिला पूर्ती अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह दिसम्बर, 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 कि0ग्रा0 गेहूँ व 21 कि0ग्रा0 चावल (कुल 35 कि0ग्रा0 प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 02 कि०ग्रा० गेहूँ व 03 कि०ग्रा० चावल (कुल 05 कि0ग्प्र0 प्रति यूनिट) निःशुल्क एवं माह अक्टूबर 2023, नवम्बर, 2023 व दिसम्बर, 2023 के सापेक्ष चीनी का सशुल्क 18.00 रू० प्रति कि०ग्रा० प्रति अन्त्योदय कार्ड पर कुल 03 कि०ग्रा० कुल 54.00 रु० में का वितरण 05 दिसम्बर से 20…

हरदोई : अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे जिला कारागार का निरीक्षण किया गया

अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 02/12/ 2023 को जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा कारागार के चिकित्सालय में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई…

रुझानों में बीजेपी 3-0 से आगे, तेलंगाना में कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन ।

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आकड़ा पार कर चुकी है. तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी पार्टी हेडक्वार्टर पर तैयारी में भी जुट गई है. वहीं खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. अभी तक बीजेपी एमपी में 157 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं राजस्थान में बीजेपी 107 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस…

EVM रुझानों में मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में झटके के बाद क्‍या बोले कांग्रेस के नेता ?

जैसे ही चार राज्यों के लिए मतगणना शुरू हुई, यहां कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल दिखाई दिया और पार्टी नेता पवन खेड़ा ने विश्वास जताते हुए कहा कि जीत उनकी होगी. यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होने लगे, हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाने लगे. पर वोटों की ग‍िनती के 2 घंटे बाद जैसे ही रुझानों में कांग्रेस मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान में प‍िछड़ने लगी तो पार्टी ने एक बार फ‍िर से ईवीएम पर दोष देना शुरू कर द‍िया है. रुझानों के मुताब‍िक, मध्‍य…

पीलीभीत में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को 10 वर्ष की कैद

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायधीश (पाक्सो एक्ट) अर्चना गुप्ता ने आरोपित को दोषी पाते हुए दस वर्ष की सजा से दंडित किया है। साथ ही 57 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।किशोरी के पिता ने थाना बरखेड़ा में 22 फरवरी 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 फरवरी 2017 को वह घर पर नहीं था। उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह दो बजे घर पहुंचा तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। तलाश किया तो जानकारी…

पीलीभीत में किसान के खिलाफ पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज करने पर पूरनपुर में धरना

पराली जलाने पर किसान के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में अन्नदाता किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एएसपी की गाड़ी को भी नहीं निकलने दिया, तब तहसील का दूसरा गेट खोलकर एएसपी की गाड़ी को निकाला गया। इंस्पेक्टर क्राइम की विवेचना में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया। अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने 28 नवंबर को एसडीएम को ज्ञापन देकर पराली जलाने पर किसान के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट को निरस्त कराने…

पीलीभीत में उम्रकैद की सजा काट रहे कैंसर पीड़ित कैदी की मौत

पीलीभीत में हत्या के आरोप में जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कैदी कैंसर से पीड़ित था। तबीयत बिगड़ने पर उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडहा में वर्ष 2015 में दोहरे हत्याकांड हुआ था। उस दौरान गांव के केदारनाथ (70) पुत्र मिश्रीलाल सहित पांच लोगों को जेल भेजा गया था। तीन वर्ष सजा काटने के बाद न्यायालय…

प्रयागराज-पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु निःशुल्क ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण, योजनानान्तर्गत निर्गत नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को तृतीय चरण के निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑनलाइन आवेदन निम्नलिखित शर्ताें/प्रतिबन्धों के अनुसार आमंत्रित किया जाता है

पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु निःशुल्क ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण, योजनानान्तर्गत निर्गत नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को तृतीय चरण के निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑनलाइन आवेदन निम्नलिखित शर्ताें/प्रतिबन्धों के अनुसार आमंत्रित किया जाता हैः- द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858