लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ का ऐतिहासिक चैती मेला है सबसे खास ?

गोला गोकर्णनाथ – गोला नगर में चल रहा ऐतिहासिक चैती मेला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गोला नगर के बीचो-बीच मेला मैदान में लगा यह मेला लोगों को खींचने पर मजबूर कर रहा है। चैती मेला अपने आकर्षक दुकानों और मनोरंजन के साधनों के लिए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है इस बार भी यहां हजारों लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती मेले में बच्चों के लिए खास तरह के झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गए…

लखीमपुर खीरी : कुलहिंद मुशायरे में शायरों ने अपनी कविताओं से बांधा समा

गोला के ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर कुलहिंद मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पलिया विधायक श्री रोमी साहनी और राजा जफरउल्ला खान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी राजा जफरउल्ला खान ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि गरीबों के मसीहा रोमी साहनी ने अपने उद्बोधन में चैती मेले के अयोजको की जमकर सराहना करते हुए उन्हे बधाई दी। कुलहिंद मुशायरा में आए शायरों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।नदीम फारूक, खुर्शीद हैदर, मुमताज नसीम आदि शायरों ने चैती मेला मंच…

पीलीभीत : खुटार जंगल में खजाने की तलाश में जमीन खोदी पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा

द दस्तक 24 न्यूज : खुटार वन रेंज जंगल में खजाने की तलाश में खोदी गई जमीन के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात को पांच लोगों को मौके पर पकड़ लिया और थाने ले आई। जिनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी हुई है। बुधवार को पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए कुछ लोग थाने में पुलिस से सांठगांठ कर पैरवी में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि थाने में तैनात एक दरोगा और सिपाही से…

फर्रुखाबाद : बिजली गुल, नहीं चला जनरेटर, लैब, एक्सरे, सीटी मशीन ठप ?

लोहिया पुरुष अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जनरेटर नहीं चलाया गया। लिहाजा लैब, एक्सरे, सीटी स्कैन मशीन ठप रही। वार्डों में मरीज परेशान रहे। एक्सरे रूम में हंगामे के बाद बमुश्किल एक घंटा जनरेटर चला। ब्लड बैंक में भी अंधेरा पसरा रहा। लोहिया जिला अस्पताल को हर माह डीजल के लिए 35 हजार रुपये शासन से मिलते हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे लोहिया अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इससे ओपीडी, इमरजेंसी परिसर, जनऔषधि केंद्र में अंधेरा पसर गया। एक्सरे, सीटी स्कैन,…

फर्रुखाबाद : हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, दो आरोपी हाजिर ?

कायमगंज । मोना हत्याकांड में आरोपियों को उच्च न्यायालय से भी राहत नहीं मिली है। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आरोपी मोना के बाबा विजेंद्र और चाचा विजय ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। नगर के मोहल्ला नुनहाई निवासी संजू की 13 वर्ष की पुत्री मोना दो मार्च की रात से गायब थी। इस मामले में बाइक सवार दो लोगों का शव जैसा कुछ ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के…

लखीमपुर खीरी: गोला तहसील के मैलानी पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन संपन्न ?

गोला गोकर्णनाथ -मैलानी नगर पंचायत में कल तालाब सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कीर्ति माहेश्वरी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मदी विधायक श्री लोकेंद्र प्रताप सिंह जी रहे। 85 लाख रुपये की योजना का भूमि पूजन मोहम्मदी विधायक श्री लोकेंद्र प्रताप सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया। ततपश्चात श्री राम धनुष मेला में शामिल हुए वहां मैलानी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक अध्यक्ष नगर पंचायत श्रीमती कीर्ति माहेश्वरी जी को सफल आयोजन की बधाई दी। इस उपलक्ष्य…

कानपुर:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की कानपुर मंडल इकाई की बैठक 16 अप्रैल को 12 बजे से कानपुर में होगी-पारस शुक्ला 

(द दस्तक 24 न्यूज़) प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर मंडल की बैठक 16 अप्रैल को 12:00 बजे सिविल लाइन लट्ठे वाली कोठी कानपुर में होगी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने बैठक  में इटावा औरैया कन्नौज फर्रुखाबाद कानपुर देहात कानपुर शहर के जिला अध्यक्षों को अपने जनपद से जिला कार्यकारी साथ में लाने के लिए जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।  बैठक में निष्क्रिय  पदाधिकारी को लेकर गंभीरता से चर्चा की जाएगी अगर वह सक्रियता से काम नहीं करेंगे तो उनके स्थान पर नए पदाधिकारी का…

रायबरेली में दो कारो की जोरदार टक्कर से 6 लोग घायल एक की मौत

लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है यहां दो कारों की हुई जोरदार टक्कर में जहां एक की मौत हो गई वहीं दोनों कारों में सवार कल 6 लोग घायल हो गए घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है आपको बता दे कि आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को समय करीब 4:00 बजे रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवाबगंज के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक कर चालक की…

रायबरेली : नामचीन स्वीट्स हाउस में खराब मिठाई देने से नराज ग्राहक विडियो बना कर किया वायरस

रायबरेली में एक नामचीन स्वीट्स हाउस पर खराब मिठाई देने का ग्राहक ने आरोप लगाया है। ग्राहक ने खराब मिठाई का वीडियो भी बनाया और साथ ही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी से शिकायत भी की । जिसके बाद इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं खराब मिठाई के डब्बे लेकर पीड़ित ग्राहकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपनी बात मीडिया के समक्ष रखी। थाना मिल एरिया के दसौती निवासी पीड़ित ग्राहक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उनके भाई मुंबई से रायबरेली आये थे। रात…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकोर्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में एनकोर्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के स्कूलों व कालेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,जनपद में कोई भी नशा मुक्ति केंद्र नही है।  जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मादक पदार्थों की बिक्री करने बालो पर प्रभावी कार्यवाही की जाये, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर सघन अभियान चलाया जाये, आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने…

फर्रुखाबाद: शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर आकंक्षा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2025 जनपद में आकंक्षा समिति द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयन्ती आकंक्षा समिति की अध्यक्ष डा0 वन्दना द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय के मीटिंग हाल में बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण कर व पुष्षाजंलि अर्पित कर बनायी गयी, इस अवसर पर जनपद के अंश दुबे पुत्र सुनील कुमार दुबे निवासी सब्जी मण्डी तिकोना थाना कोतवाली फर्रूखाबाद व अल्कुम निशा पुत्री मो0 वशीर निवासी ग्राम पखना थाना मेरापुर जनपद फर्रूखाबाद को शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग व पंचायतीराज विभाग में कार्यो में बरती जा रही लापरवाही पर जताई नाराजगी।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा हेतु अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सी0एम0ओ0 द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के कुल 170 क्षेत्रों में फॉगिंग होनी है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि हाई रिस्क क्षेत्रों में तत्काल फॉगिंग कराएं, जिला मलेरिया अधिकारी को कार्य मे शिथिलता बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग व पंचायतीराज विभाग में कार्यो में बरती…

फर्रुखाबाद:रामकृष्ण महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी का हुआ आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को विधानसभा भोजपुर के कमालगंज मंडल में स्थित ग्राम रानूखेड़ा में रामकृष्ण महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी का आयोजन हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संबोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महाविद्यालय के प्रबंधक रोहिताश वर्मा ने अतिथि गणों का स्वागत किया। पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश में एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा…

पीलीभीत : निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व वसूली-जिलाधिकारी।

द दस्तक 24 न्यूज / जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। कर करेत्तर की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, टाइगर रिजर्व, बाढ़ खंड, मण्डी, खनन, बाट माप, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित किये गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की गई।परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान एआरटीओ को निर्देश दिये निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाये। बाट माप विभाग…

पीलीभीत में मृतक युवक विकास का हुआ अंतिम संस्कार ?

पुरनपुर/ पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास के विकास सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष अपने परिवार के साथ लगभग 7 वर्ष पहले अपने परिवार को लेकर देहरादून में काम करने के लिए गया था जो देहरादून के शंकरपुर कल मोहल्ले में किराए पर रहकर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। विकास सिंह की पत्नी शिवानी सिंह ने बताया विकास अपनी पुत्री की शादी के लिए अपने गांव सबलपुर खास के लिए निकाला था वही बिजनौर जिले के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के इलाके में…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का किया मौका मुआयना एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश ?

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आज तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता शिवराज सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर एवं ठाकुर दास ग्राम भूड़ा तहसील सदर व जिला पीलीभीत की आईजीआरएस की शिकायतों का मौका मुआयना/स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर ने अवगत कराया कि शिकायतकर्ता शिवराज सिंह द्वारा चकरोड की पैमाइश के सम्बन्ध में शिकायत की गई। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया। जिसमें ग्राम प्रतापपुर के गाटा संख्या-243 रकवा 0.060 हे0 बतौर चकमार्ग के रूप…

पीलीभीत : संकुल स्तरीय शिक्षक मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर, पिपरिया दुलई और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई

पूरनपुर : संकुल स्तरीय शिक्षक मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर, पिपरियादुलई और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई। संगोष्ठी में नए शिक्षासत्र में अभिभावकों से सम्पर्क कर स्कूलों में छात्रों के अधिक से अधिक नामांकन कराने पर विशेष बल दिया। संकुल रघुनाथपुर के कम्पोजिट विद्यालय इंद्रानगर में नोडल शिक्षक ऋषि सक्सेना, संकुल भगवंतापुर में नोडल शिक्षक सूर्यप्रकाश गंगवार, संकुल पिपरियादुलई में नोडल शिक्षक वीरपाल और माधोटांडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर नौनेर में नोडल शिक्षक आलोक अवस्थी की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय शिक्षक सामूहिक संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में विद्यालय…

फर्रुखाबाद के मोहल्ला ढोइयन में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

फर्रुखाबाद के कई स्थानों पर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाया गया आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने फतेहगढ़ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें नमन किया गली मोहल्लों में भी समाजसेवियों के साथ विद्यार्थियों ने भी बाबा साहब की जयंती को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया मोहल्ला ढोइयन में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर छात्र-छात्राओं व मोहल्ले वासियों ने तथागत गौतम बुद्ध की बंदना कर बाबा भीमराव अंबेडकर पर पुष्प अर्पण किय कार्यक्रम में उपस्थित रहे ग्राम प्रधान श्याम शाक्य…

लखीमपुर खीरी : शिव मंदिर पर मुंडन व अन्नप्राशन संस्कार कराने वालों का उमडा अपार जनसैलाब

गोला गोकर्णनाथ – सहलग शुरू होते ही छोटी काशी के नाम से विख्यात शिव मंदिर में मुंडन संस्कार शुरू हो गए हैं लोग अपने बच्चों के मुंडन और अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराने में जुट गए सोमवार को गोला शिव मंदिर के नीलकंठ मैदान में मुंडन संस्कार और अन्नप्राशन कराने वालो का भारी जनसैलाब उमड़ा देखा गया। सुबह से ही लोग अपने बच्चों और रिश्तेदारों के साथ अपने निजी वाहनों से गोला शिव मंदिर पहुंचने लगे जहां पर लोगों ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में मुंडन संस्कार आदि संपन्न कराये और…

आजमगढ़: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार किया गया

दिनांक 14 अप्रैल को अतरौलिया बाजार के वार्ड नं 5 का निवासी किशोरी को अपहरण करने वाला आरिफ पुत्र बदरूद्दीन को सौ शय्या अस्पताल के पास से थाना अतरौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है। अपहृत किशोरी की मां 2 अप्रैल को थाना अतरौलिया में लिखित तहरीर में सदर बाजार अतरौलिया वार्ड नं 5 के रहने वाले आरिफ पुत्र बदरूद्दीन के खिलाफ अपनी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। अतरौलिया पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी आरिफ की…