लखीमपुर खीरी : मासूम के गले में फंसे सिक्के को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बिना चीरे के निकाला बाहर, बचाई जान
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) अस्पताल के गलियारे में मां-बाप की सांसें अटकी हुई थीं, 3 साल का मासूम दर्द से बेहाल था और सामने चुनौती थी भोजन नली में फंसा पांच रुपये का सिक्का। लेकिन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (सम्बद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर) की टीम ने महज 120 मिनट के भीतर जो कर दिखाया उ