फर्रुखाबाद में भाकियू टिकैत ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, किसानों ने उठाई जमीन और एमएसपी की आवाज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद संगठन ने 13 अगस्त को धूमधाम से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा बाहिदपुर से शुरू होकर आलू मंडी सातनपुर, फर्रुखाबाद तक पहुंची। बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा और