अमेरिका में राष्ट्रपति कैंडिडेट चुनाव चल रहा है। सुपर ट्यूजडे को 15 राज्यों में वोटिंग हुई। इसके नतीजे आने शुरू हो गए हैं।रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रम्प ने 11 राज्यों में जीत हासिल की है। वहीं, डेमोक्रैटिक पार्टी से बाइडेन 13 राज्यों में जीते हैं।अमेरिका में नवंबर 2024 में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन यानी राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इसके पहले दोनों मुख्य पार्टियां (डेमोक्रैट और रिपब्लिकन) अपने-अपने उम्मीदवारों का चुनाव कर रही हैं। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में प्राइमरी वोटिंग हो रही है।इस इलेक्शन प्रोसेस में एक शब्द इस्तेमाल किया जाता…
Category: विदेश
कैरेबियाई देश हैती में हुई हिंसा तो सरकार ने लगाया इमरजेंसी, पढ़िए रिपोर्ट
कैरेबियाई देश हैती की सरकार ने देश में 72 घंटे की इमरजेंसी की घोषणा की है। एक हफ्ते से जारी हिंसा को देखते हुए आपातकाल लगाने का फैसला किया है।दरअसल, 29 फरवरी को देश में मौजूद क्रिमिनल गैंग के लोगों ने कई सरकारी संस्थानों में हमले कर दिए थे। उन्होंने जेल पर हमला किया था, जिसके बाद 4 हजार कैदी फरार हो गए।ये हथियारबंद लोग देश के कई हिस्सों में आगजनी कर रहे हैं, दुकानों घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। हिंसा में अब तक 12 लोगों की मौत हो…
ब्रिटेन में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशों से आने वाले कट्टरपंथी धर्मगुरुओं की एंट्री पर रोक का फैसला किया गया
देश में बढ़ते कट्टरपंथ से परेशान ऋषि सुनक ने अब इन पर लगाम कसने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंडोनेशिया के कट्टरपंथी इस्लामी धर्मगुरु ब्रिटेन नहीं आ सकेंगे।इसके लिए वीजा वॉर्निंग लिस्ट तैयार की जा रही है। नए प्लान के मुताबिक, इस लिस्ट में जो भी नाम शामिल होंगे उनको ब्रिटेन में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके लिए ऑटोमैटिक एंट्री बैन प्रोग्राम तैयार कर लिया गया है।इजराइल-हमास की जंग शुरू होने के बाद से ब्रिटेन में फिलिस्तीन के समर्थन में कई प्रदर्शन हुए। पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़पें…
पाकिस्तान की संसद में आज प्रधानमंत्री पद का चुनाव होगा
पाकिस्तान की संसद में आज प्रधानमंत्री पद का चुनाव होगा। भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे नेशनल असेंबली का सत्र शुरू होगा। नवाज शरीफ की PML-N और बिलावल भुट्टो की PPP पार्टी ने बहुमत हासिल करने के लिए गठबंधन किया है। इस गठबंधन ने नवाज के छोटे भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को PM पद का उम्मीदवार घोषित किया है।वहीं इमरान खान के समर्थन वाले सांसद अब सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) पार्टी का हिस्सा हैं। उन्होंने इमरान खान के अप्रूवल के बाद उमर अयूब को PM पद का उम्मीदवार बनाया…
33 साल की रोया अजीमी 2022 से लड़कियों के लिए अंडरग्राउंड स्कूल चला रही हैं अफगानिस्तान की धरती पर
अफगानिस्तान की धरती पर तालिबान के शासन में 33 साल की रोया अजीमी 2022 से लड़कियों के लिए अंडरग्राउंड स्कूल चला रही हैं। उनके साथ 6 अन्य महिलाएं 9 से 18 साल की करीब 150 लड़कियों को पढ़ाती हैं।एक बार तालिबान की धार्मिक मामलों की समिति के लोगों ने स्कूल में घुसने की कोशिश भी की थी। लेकिन आस-पड़ोस के पुरुषों ने इसे सिर्फ लड़कियों का सिलाई स्कूल बताकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद रोया को स्कूल बंद करना पड़ा था। लेकिन यह जानते हुए कि वे कभी भी पकड़ी…
पश्चिमी देश रूस और यूक्रेन दोनों को बर्बाद करना चाहते हैं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चुनाव से कुछ दिन पहले देश के नाम संबोधन दिया। 2 घंटे से ज्यादा समय चले इस भाषण में उन्होंने कहा- रूस के बिना विश्व में शांति संभव नहीं है। पश्चिमी देश रूस और यूक्रेन दोनों को बर्बाद करना चाहते हैं। हमारे अंदरूनी मामलों में कोई दखल नहीं दे सकता।पुतिन ने कहा यूक्रेन में हो रहे स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में हमें जनता का समर्थन मिला। उन्होंने जंग लड़ रहे सैनिकों को हीरो बताया। उन्होंने कहा- सैनिकों को पूरे देश का समर्थन मिल है। पुतिन…
अमेरिका के इडाहो में जहरीले इंजेक्शन से दी जाने वाली सजा टाल दी गई
अमेरिका के इडाहो में एक दोषी को जहरीले इंजेक्शन से दी जाने वाली सजा टली दी गई। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को जेल प्रशासन की मेडिकल टीम एक घंटे तक इंजेक्शन के लिए दोषी की सही नस नहीं ढूंढ पाए। उन्होंने 8 बार नस ढूंढने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे, जिसके बाद सजा को टाल दिया गया।73 साल के थॉमस क्रीच को लीथल डेथ इंजेक्शन टेबल (स्ट्रेचर) पर बांधा गया। इसके बाद मेडिकल टीम ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगाने के लिए नस ढूंढी। जब हाथों में सही…
पाकिस्तान में हालिया चुनाव के दौरान धांधली के आरोप लग रहे
पाकिस्तान में हालिया चुनाव के दौरान धांधली के आरोप लग रहे हैं। अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस धांधली के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। मंगलवार रात इसका ऐलान पार्टी नेता उमर अयूब ने किया।अयूब ने अडियाला जेल में इमरान से मुलाकात की। इसके बाद कहा- खान साहब ने कहा है कि 2 मार्च को पूरे पाकिस्तान में चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए निकलें। पाकिस्तान के इतिहास में इतनी बड़ी धांधली कभी नहीं हुई।…
कुरान की आयतें समझकर भीड़ ने एक महिला पर हमला कर दिया
पाकिस्तान के लाहौर में भीड़ ने एक महिला पर हमला कर दिया, क्योंकि उसके कपड़ों में कुछ अरबी शब्द लिखे थे। लोगों ने इन शब्दों को कुरान की आयतें समझ लिया। इसके बाद भीड़ महिला को जान से मारने की कोशिश करने लगी। भीड़ का कहना था कि महिला के कपड़ों में कुरान की पवित्र आयतें लिखी हैं। ये इस्लाम धर्म का मजाक है। महिला ने ईशनिंदा की है, जिसके लिए उसे मौत की सजा देनी चाहिए।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ASP सैयदा शहरबानो नकवी ने…
साउथ कैरोलिना राज्य के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की
अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी के लिए इलेक्शन चल रहे हैं। इस दौरान रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) साउथ कैरोलिना राज्य के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की है।वोट की गिनती पूरी होने से पहले ही ट्रम्प को 59.7% वोट मिल चुके हैं, जबकि भारतीय मूल की निक्की हेली को 39.6% वोट हासिल हुए हैं। दूसरी तरफ 4 फरवरी को डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव हुए थे। इसमें जो बाइडेन जीत हुई थी।…
पाकिस्तान में सुन्नी आतंकी संगठन ‘जैश-अल-अदल’ के ठिकानों पर ईरान ने एक बार फिर हमला किया
ईरान ने शुक्रवार देर रात पाकिस्तान में सुन्नी आतंकी संगठन ‘जैश-अल-अदल’ के ठिकानों पर हमला किया। इसमें एक कमांडर समेत कई आतंकी मारे गए।ईरानी मीडिया ‘ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश’ ने ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा- ईरान की सेना ने पाकिस्तान की सीमा में जैश-अल-अदल कमांडर इस्माइल शाहबख्श समेत कई आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि, हमला पाकिस्तान के किस शहर में किया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई।ईरान ने इसी तरह के हमला 16 जनवरी को भी किया था। तब ईरानी सेना ने बलूचिस्तान में…
8 फरवरी को हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वाले रावलपिंडी के पूर्व कमिश्नर लियाकल अली चट्ठा अपनी बात से पलट गए
पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वाले रावलपिंडी के पूर्व कमिश्नर लियाकल अली चट्ठा अपनी बात से पलट गए हैं। गुरुवार रात जारी बयान में उन्होंने कहा- मैंने इमरान खान की पार्टी PTI के कहने पर बेबुनियाद आरोप लगाए। अब मैं शर्मसार हूं। मुल्क की बदनामी कराने का गुनहगार हूं। कानून जो चाहे वो सजा मुझे दे सकता है।लियाकत ने 16 फरवरी को मीडिया से कहा था- निर्दलीय 70-80 हजार वोटों के साथ जीत रहे थे, लेकिन हमने नकली बैलेट पेपर के जरिए उन्हें…
रूस में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की 16 फरवरी को जेल में मौत हो गई
रूस में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की 16 फरवरी को जेल में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी टीम ने दावा किया था कि नवलनी की मौत पुतिन ने कराई है। अब नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया ने भी पुतिन को नवलनी की मौत का जिम्मेदार बताया है।यूलिया नवलनया ने सोमवार (19 फरवरी) को एलेक्सी नवलनी के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें नवलनी की मौत का जिम्मेदार पुतिन को बताते हुए कहा- नवलनी की हत्या करने के साथ-साथ पुतिन ने मुझे…
मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) और आसिफ अली जरदारी की पार्टी (PPP) के बीच आज अहम मीटिंग होने जा रही है
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) और आसिफ अली जरदारी की पार्टी (PPP) के बीच आज अहम मीटिंग होने जा रही है।इस मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें नई केंद्र सरकार का ऐलान हो सकता है।माना जा रहा है कि इसी दौरान आसिफ अली जरदारी को दूसरी बार प्रेसिडेंट बनाने का ऐलान भी हो सकता है।रिपोर्ट के मुताबिक नवाज शरीफ चाहते हैं कि PPP सरकार में जरूर शामिल हो, क्योंकि अगर ये नहीं होता है तो सरकार के कामकाज में न सिर्फ रुकावट आएगी,…
यूट्यूब की पूर्व CEO सूसन डायने वोज्स्की के बेटे की मौत हो गई
अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूट्यूब की पूर्व CEO सूसन डायने वोज्स्की के बेटे की मौत हो गई। 19 साल के मार्को ट्रॉपर का शव यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मिला। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।मार्को ट्रॉपर बेहोश हालात में हॉस्टल के कमरे में मिला था। साथी छात्रों ने यूनिवर्सिटी अथॉरिटी को सूचना दी थी। इसके बाद मेडिकल टीम कमरें में पहुंची थी। उसे बचाने की कोशिश की गई थी लेकिन कुछ देर बाद ही टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई…
गठबंधन सरकार नहीं बनाएगी और विपक्ष में बैठना पसंद करेगी (PTI)
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के बैरिस्टर अली सैफ ने कहा है कि पार्टी ने केंद्र सरकार और पंजाब विधानसभा में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है।PTI पहले भी कई बार साफ कर चुकी है कि वो गठबंधन सरकार नहीं बनाएगी और विपक्ष में बैठना पसंद करेगी। सैफ ने कहा- विपक्ष में बैठने का फैसला इमरान खान के कहने पर लिया गया है।वहीं, आज PTI चुनाव में धांधली के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। दूसरी तरफ, केयरटेकर सरकार और फौज को प्रदर्शन के…
जेल में कैद खान ने गुरुवार को PTI से उमर अयूब को PM पद के लिए नॉमिनेट किया है
इमरान खान की पार्टी ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुन लिया है। जेल में कैद खान ने गुरुवार को PTI से उमर अयूब को PM पद के लिए नॉमिनेट किया है। ये PTI के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व राष्ट्रपति अयूब खान के पोते हैं।अयूब खान वही राष्ट्रपति हैं, जिनके कार्यकाल के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग हुई थी। उमर अयूब ने साल 2018 में PTI जॉइन की थी। इससे पहले वो PML-Q के सदस्य थे। ये पार्टी 2002 में PML (पाकिस्तान मुस्लिम लीग) से टूट कर बनी थी।…
पाकिस्तान में चुनाव के बाद प्रधानमंत्री चेहरे की तलाश शुरु हो गई
पाकिस्तान में चुनाव के बाद प्रधानमंत्री चेहरे की तलाश शुरु हो गई है। इस बीच नवाज शरीफ ने भाई शाहबाज को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है।नवाज की पार्टी PML-N की स्पोक्स पर्सन मरियम औरंगजेब ने कहा- नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई शाहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए और बेटी मरियम नवाज को पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हट गए। हालांकि भुट्टो ने…
सोमवार को सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग के बाद कोई फैसला करेंगे : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी
पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कोई भी पार्टी 134 का जादुई आंकड़ा यानी बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। 80 घंटों के बावजूद चुनाव आयोग ने अब तक नतीजों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जबकि गठबंधन की सरकार के लिए कवायद तेज हो चुकी है।नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के प्रेसिडेंट शाहबाज शरीफ ने रविवार रात पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल से मुलाकात की। इसके बाद PPP ने कहा- सोमवार को सेंट्रल एग्जीक्यूटिव…
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के 2 दिन बाद भी पूरे नतीजे नहीं आ पाए हैं। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं है। इमरान खान के समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 92 सीटों के साथ सबसे आगे हैं। नवाज की पार्टी 72 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है।इस बीच पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा समेत कई प्रांतों में हिंसा हो रही है। जेल में कैद इमरान की PTI और बिलावल की PPP ने कई सीटों पर धांधली के आरोप लगाए हैं।पाकिस्तान की नेशनल असेंबली…
