एक अभिनेत्री ने एक्टर धनुष के मैनेजर पर लगाया आरोप, कास्टिंग काउच का है मामला
ये अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि मान्या आनंद हैं, जो तमिल टेलीविजन की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री ने सिनेउलुगम से बातचीत में एक्टर धनुष के मैनेजर श्रेयस से बातचीत के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि श्रेयस ने उनसे कहा, ‘एक कमिटमेंट है।’ आगे अभिनेत्री ने श्रेयस से पूछा कि कैसी कमिटमेंट? मै