देश के कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। जिसके चलते कई गांव और शहर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालांकि सरकारें उनकी मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड के बहुत से सितारे भी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सलमान खान का भी नाम शामिल है। सलमान खान महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित गांव और शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत समाग्री पहुंचाकर उनकी मदद कर…
Category: बड़ा पर्दा
तिरंगे की रौशनी में रंगा श्रीनगर का लाल चौक, कंगना रनोट बोलीं- ‘केवल राष्ट्रीयवाद बन सकता है देश की पहचान…’
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट उन कलाकारों में से एक हैं जो खुलकर देश के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करती रहती हैं। हालांकि बहुत बार कंगना रनोट को अपने बयानों की वजह से आलोचना की भी सामना करना पड़ता है, लेकिन वह बेबाक बयानबाजी करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती हैं। अब उन्होंने श्रीनगर के घंटा घर के लाल चौक को तिरंगे की रौशनी में रंगे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में श्रीनगर के घंटा घर के लाल चौक को तिरंगे की रौशनी से रंगा…
स्ट्रगलिंग के दिनों में कास्टिंग काउच भी फेस कर चुकी हैं सोनम अरोड़ा, बोलीं- ‘मेरे पास खाने के भी पैसे नहीं थे’
बॉलीवुड हो या टेलीविजन जगत हो हर एक्टर को कभी ना कभी स्ट्रगल करना ही पड़ता है। ऐसे में एक्टर्स काफी संघर्ष कर एक मुकाम तो हासिल कर लेते हैं लेकिन उनके संघर्ष के दिनों की यादें हमेशा ताजा ही रहती हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं सोनम अरोड़ा। जिन्होंने दिल्ली से मुंबई का सफर तो 10 साल पहले तय किया था। लेकिन उनको थोड़ी- बहुत सफलता अब जाकर हासिल हुई है। बता दें कि सोनम अरोड़ा धारावाहिक ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में एंजेल (किन्नर) का किरदार निभा रही…
अमिताभ बच्चन के फ्रेंच कट दाढ़ी लुक के पीछे ‘लक’ नहीं यह मशहूर निर्देशक हैं, नाम जानकर चौंक जाएंगे
अमिताभ बच्चन कई सालों से एक ही तरह के लुक में दिखते हैं। फ्रेंच कट दाढ़ी लुक। बिग बी के इस लुक को लगभग दो दशक बीत गये, मगर उन्होंने इसे आज तक नहीं बदला है। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के लिए यह लकी है, इसलिए नहीं बदला, क्योंकि कौन बनेगा करोड़पति शो में बिग बी पहली दफ़ा इसी लुक में नज़र आये थे और इस शो ने उनकी ज़िंदगी को पटरी पर ला दिया था। मगर, सच्चाई कुछ और है। बिग बी की फ्रेंच कट दाढ़ी के…
अक्षय कुमार की ‘मरजावां’ पर लगा चोरी का आरोप, लोगों ने पोस्ट को बताया ‘गंदी कॉपी’
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म बेलबॉटम का नया गाना ‘मरजावां’ शुक्रवार को रिलीज हुआ। गाने में अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। रोमांस से भरपूर इस सॉन्ग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गिय इंदिरा गांधी के अपने लुक के चलते लारा दत्त पहले ही सुर्खियों में छाई हुईं हैं वहीं अब इस फिल्म पर चोरी का भी आरोप लग रहा है। वैसे तो बॉलीवुड फिल्मों पर दूसरों को कॉपी करने के आरोप लगते रहते हैं। कभी…
Raj Kundra ने ज़मानत को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट के फ़ैसले को दी चुनौती, पुलिस को जारी हुए नोटिस
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा और साथी रायन थोर्पे ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती दी है, जिसमें अदालत ने राज और रायन को ज़मानत देने से इनकार कर दिया था। ज़मानत याचिका को लेकर पुलिस को भी नोटिस जारी किये गये हैं। इस पर सुनवाई 10 अगस्त को होनी है। राज ने 28 जुलाई को मजिस्ट्रेट कोर्ट में ज़मानत की अर्ज़ी दाख़िल की थी, जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। अदालत ने इसके पीछे अपराध की गंभीरता का हवाला दिया है। साथ…
फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल पर लगा यौन शोषण का आरोप, महिला ने दर्ज कराया केस
फिल्म प्रोड्यूसर विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। विभु पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है। एएनआई के मुताबिक कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 4 अगस्त 2021 को दोनों आरोपितों के खिलाफ अंबोली थाने में अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने…
घास की गठरी सिर पर उठाये घूमती दिखीं नवाब खानदान की बेटी सारा अली ख़ान, सादगी पर फ़िदा हुए फैंस
सैफ़ अली ख़ान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान का अंदाज़ दूसरी एक्ट्रेसेज़ से बिल्कुल जुदा है। बिंदास सारा कई बार ऐसे काम भी कर बैठती हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है। आम तौर पर स्टार किड्स या एक्ट्रेसेज़ को रियल लाइफ़ इस अंदाज़ में कम ही देखा जाता है। सारा का अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो घास की गठरी सिर पर उठाये घूमती नज़र आ रही हैं। सारा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। दरअसल, यह वीडियो सारा की देशभर…
Ajay Devgn की बेटी न्यासा ‘कूल एटीट्यूड’ में सलून के बाहर हुईं स्पॉट, तस्वीरें हुई वायरल
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन मुंबई में सलून के बाहर स्पॉट की गई हैl इस अवसर पर उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप और लाल कलर का फ्लोरल प्रिंटेड पैंट पहन रखी थीl अजय देवगन की बेटी काफी खूबसूरत लग रही हैl उन्होंने सिपर हाथ में ले रखा था और वह पपराजी से बचते हुए आगे बढ़ रही थीl न्यासा देवगन का हाल ही में अप्रैल में जन्मदिन थाl इस अवसर पर उनकी मां काजोल ने बेटी को बधाई दी थीl उन्होंने बेटी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थीl फोटो…
Divyanaka Tripathi ने किया मना तो इस चर्चित एक्ट्रेस के हाथ लगा शो, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नकुल के साथ फिर बनेगी जोड़ी
2012 में आए चर्चित टीवी सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’ में नज़र आने के बाद दिशा छोटे पर्दे से लगभग गायब हो गईं। हालांकि उस सीरियल की वजह उन्हें काफी पहचान मिली, लोग उन्हें पंखुड़ी के नाम से पहचानने लगे। सीरियल में दिशा और नकुल मेहता की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया, लेकिन उस सीरियल के बाद मानो दिशा के करियर में एक ब्रेक सा लग गया। पर अब सालों बाद नकुल और दिशा को जोड़ी एक बार फिर छोटे पर्दे पर सबका दिल जीतने वाली है।…
ड्रग्स केस में फरार ममता कुलकर्णी की याचिका खारिज, कोर्ट से कहा- दवाइयों के लिए भी नहीं बचे पैसे
बॉलीवुड की पूर्व ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को 2000 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस कनेक्शन में बड़ा झटका मिला है। मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने ममता के छह बैंक खातों व तीन एफडी पर से रोक हटाने और मुंबई में स्थित दो फ्लैटों की सील खोलने की याचिका को खारिज कर दिया है। ऐक्ट्रेस ने याचिका दाखिल करते हुए कोर्ट से अपील की थी कि वह पैसों की तंगी से जूझ रही हैं, इस मामले में ममता कुलकर्णी की ओर से उनके वकील ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।…
‘मिमी’ में कृति सेनन के बाद क्या अब तमन्ना बनीं मैडॉक फ़िल्म्स की अगली हीरोइन? पढ़ें यह ख़बर
बॉलीवुड फ़िल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजन की फ़िल्म मिमी इन दिनों ख़ूब सराही जा रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। अब ख़बर आ रही है कि दिनेश विजन की कम्पनी मैडॉक फ़िल्म्स का अगला प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज़ होगी, जिसमें बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। सूत्रों के अनुसार, दिनेश विजन ने इस प्रोजेक्ट के लिए तमन्ना को साइन कर लिया है। यह वेब सीरीज़ हिंदी में होगी। बताया जा रहा है कि सीरीज़ में तमन्ना का किरदार…
सारा अली बोलीं ‘नाक काट दी मैंने’, जानिए सैफ- अमृता से क्यों माफी मांग रही हैं उनकी बेटी
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में सारा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा अपने मम्मी पापा यानी कि सैफ अली खान और अमृता सिंह से माफी मांगी है। चलिए बताते हैं सारा ने आखिर ऐसा किया क्या है जो उन्हें अपने मम्मी- पापा से माफी मांगना पड़ रही है। दरअसल सारा अली खान की नाक कट गई है जिसके चलते…
Chunky Pandey की बेटी अनन्या पांडे की बिकिनी तस्वीरों के बाद वायरल हुईं ये फोटोज, विंटेज कार के साथ दिए ऐसे-ऐसे पोज
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और फिम्ल इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बेहद ही कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनन्या ने अबतक के अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू करने वाली अनन्या सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को इंप्रेस करती नजर आती हैं। वहीं इन दिनों अनन्या बोल्ड फोटोशूट कराती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में उनका सीजलिंग पोज फैंस को कायल…
अर्जुन कपूर ने बताया, कैसे सुधरा पिता बोनी से रिश्ता, जाह्नवी और खुशी का था बड़ा हाथ
बोनी कपूर की शादी मोना शौरी से हुई थी। शादीशुदा बोनी का दिल श्रीदेवी पर आ गया और दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अपने पिता के साथ रिश्ते सुधरने का क्रेडिट अपनी हाफ-सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी को दिया। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ दोनों बहनों की वजह से ही अर्जुन बोनी को अलग नजरिये से देख पाए। Harper’s Bazaar India को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, मैं अपने पिता के साथ उतना नहीं रहा जितना चाहता था। मुझसे…
‘मदर इंडिया’ को तो किसी ने वुमन सेंट्रिक नहीं कहा, ‘वुमन सेंट्रिक’ टैग जला देना चाहिए- अश्विनी अय्यर तिवारी
निल बटे सन्नाटा, बरेली की बर्फ़ी और पंगा जैसी फ़िल्मों से एक सुलझी हुई फ़िल्मकार की पहचान बनाने के बाद अश्विनी अय्यर तिवारी अब उपन्यासकार भी बन गयी हैं। अश्विनी का पहला उपन्यास मैपिंग लव स्टैंड्स पर आ चुका है। यह उपन्यास अंग्रेज़ी भाषा में हैं। अश्विनी चाहती हैं कि जल्द यह हिंदी में भी आए। एक फ़िल्मकार से उपन्यासकार तक पहुंचने की कहानी जानने के लिए जागरण डॉट कॉम के डिप्टी एडिटर मनोज वशिष्ठ ने अश्विनी से बात की। पेश है- एक स्टोरीटेलर के तौर पर आपको आइडिया कहीं…
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स का सरप्राइज, इस तारीख को रिलीज होगा पहला गाना
साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीद अभिनेता में से एक हैं अल्लू अर्जुन। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल साउथ के दर्शकों के बीच है बल्कि भारतीय दर्शक भी अल्लू अर्जुन को खूब पसंद करते हैं। जिसके चलते उनकी हर फिल्म का इंतजार उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से रहता है। फिलहाल अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म है ‘पुष्पा’, जिसका इंतजार कई दर्शकों कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के समय से ही कर रहे हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक सरप्राइज दिया…
क्या अमिताभ बच्चन के घर पर भी होती है मिज़ान जाफरी और नव्या नवेली के अफेयर की चर्चा?
फिल्म अभिनेता जाफरी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर मिज़ान जाफरी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के लिंकअप की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। इस मामले पर मिज़ान कई बार सफाई दे चुके हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि नव्या ने इस बारे पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन मिज़ान अक्सर अपनी दोस्ती का बचाव करते नज़र आते हैं। अब हाल ही में एक्टर से पूछ गया कि क्या दोनों के अफेयर के बारे में अमिताभ बच्चन के…
जब राधिका आप्टे को ऑडिशन के लिए फोन पर करनी थी ‘गंदी बात’, बोलीं- मुझे ये सबके सामने करना पड़ाथा
बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एकराधिका आप्टे अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अभी तक राधिका ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। पर्दें पर उनकी सहजता के लिए एक्ट्रेस की तारीफ भी की जाती रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें एक बार एक फिल्म के ऑडिशन में फोन पर अश्लील बातें करना पड़ा था। राधिक हमेशा फिल्मों के दौरान हुए अपने अनुभवों पर खुलकर बोलतीं हैं। नेहा धूपिया के बीएफएफ विद वोग में राजकुमार राव के साथ आईं राधिका ने अपने…
सूरज पंचोली का छलका दर्द, एक्टर बोले- ‘जिया खान केस ने उनके 8 सालों को बर्बाद कर दिया…’
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले ने हाल ही में नया मोड़ लिया है। उनके मौत के मामले को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले में अभिनेता सूरज पंचोली पर कथित तौर पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं सीबीआई कोर्ट के पास मामला ट्रांसफर होने पर सूरज पंचोली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सूरज पंचोली ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने जिया खान की मौत के मामले पर…
