‘आपकी सुरक्षा सबसे बड़ा गिफ्ट है’, KGF स्टार यश ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, बर्थडे से पहले की हाथ जोड़कर विनती

साउथ इंडस्ट्री के जाने माने स्टार यश 8 जनवरी का अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. अपने बर्थडे से पहले ही उन्होंने सोमवार को एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शयेर कर फैंस से एक खास अपील की है. उन्होंने अपने फैंस से गुजारिश की है कि वह उन्हें खास महसूस कराने के लिए कोई बड़ा आयोजन न करें. फैंस के प्रति इतना प्यार देखकर लोग उनकी पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. साउथ सिनेमा में हिट की गारंटी माने जाने वाले स्टार यश ने फैंस को ये याद भी…

कशिश कपूर ने अविनाश को बताया ‘प्लेबॉय’, सलमान खान का फूटा गुस्सा, जमकर लगाई घरवालों की क्लास ?

‘बिग बॉस’ के घर में बवाल मचा हुआ है. इस हफ्ते के वीकेंड का वार में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स अपनी हरकतों की वजह से सलमान खान के गुस्से का शिकार हुए जिसमें कशिश कपूर और ईशा सिंह भी शामिल हैं. सलमान खान ने दोनों कंटेस्टेंट्स से पिछले हफ्ते घर में उनकी हरकतों पर सवाल जवाब किए. कशिश कपूर ने अविनाश को ‘वुमनाइजर’ यानी प्लेबॉय कहा था जिसके बाद अविनाश भड़क उठे और उन्होंने ‘बिग बॉस’ के पूरे घर को सिर पर उठा लिया. एक्टर…

पति विक्की कौशल संग रोमांटिक हुईं कैटरीना कैफ ?

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में पति-अभिनेता विक्की कौशल के साथ बिताए छुट्टियों की झलक फैंस के साथ शेयर की है. फैंस को कपल की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है. अब एक्ट्रेस ने पति संग अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए फोटोज शेयर की है. कैटरीना की हाल ही में शेयर की गईं फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में कैटरीना, विक्की को गले लगाती नजर आ रही हैं, तो कहीं अपने अपने फैमिली फ्रेंड के साथ मस्ती भरे पल एंजॉय…

सोनाक्षी सिन्हा से बहस के बाद मुकेश खन्ना का एक और बयान, ‘मैंने सीनियर्स से बदतमीजी नहीं की

मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा के बच्चों की परवरिश पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने ‘शक्तिमान’ को मुंह तोड़ जवाब दिया था. इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी चुप्पी तोड़ी थी. सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेबाक राय रखने वाले दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने टीवी के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी काम किया है. ‘शॉटगन’ फैमिली से हुई तू-तू मैं-मैं के बाद उन्होंने सीनियर्स से बदतमीजी पर बात की. उन्होंने दिलीप…

गोविंदा की पत्नी के साथ होती है गाली-गलौच, सुनीता बोलीं- ‘आज तक विश्वास नहीं होता तू मेरा पति ?

गोविंदा बॉलीवुड के नंबर वन हीरो रहे रहे हैं. एक दौर था, जब एक के बाद एक वो फिल्में साइन कर हर डायरेक्टर के फेवरेट हुआ करते थे. गोविंदा भले अभी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन लोगों के दिलों में अभी भी छाए रहते हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की लव स्टोरी को कौन नहीं जानता. हाल ही में सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने और गोविंदा के अनोखे रिश्ते के बारे में बात की, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता है. सुनीता आहूजा ने हाल…

अल्लू अर्जुन ने दी पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि

पुष्पा 2 : द रूल’ के मेकर्स के साथ ही एक्टर अल्लू अर्जुन ने 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम तोड़ने वाली महिला और गंभीर रूप से घायल उनके बेटे की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. पीड़ित परिवार के लिए दो करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है. यह घोषणा अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद बुधवार को केआईएमएस अस्पताल में इलाज करा रहे भगदड़ में घायल श्री तेजा से मुलाकात के बाद…

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार रूह बाबा, आ गई तारीख

लगभग दो महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भूल भुलैया 3 की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म भुल भुलैया 3 दीवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ क्लैश हुआ था। अब हॉरर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टा पेज…

एक महीना शराब से दूर रह सकता हूं,’ इस वजह से अभिनेता शक्ति कपूर ने लिया था बिग बॉस में हिस्सा, खुद खोला था राज

शक्ति कपूर ने जहां फिल्मों में अपनी खलनायकी से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. इसके बाद वे टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आए. शक्ति कपूर साल 2011 में बिग बॉस सीजन 5 का हिस्सा बने थे. एक बार एक्टर ने बताया था कि वे शो में जीतने के इरादे से नहीं गए थे, बल्कि इसकी वजह उनकी बेटी श्रद्धा कपूर थीं. Rediff.com से बात करते हुए शक्ति कपूर ने बताया था कि वे साबित करना चाहते थे कि वे बिना शराब के महीने भर रह सकते हैं.…

मलाइका अरोड़ा ने शादी को लेकर किया रिएक्ट

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने तलाक का दर्द झेला है. मलाइका की शादी एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान के साथ हुई थी. दोनों के एक बेटा भी है. हालांकि, सालों साथ रहने के बाद उन्होंने तलाक ले लिया. अब मलाइका ने शादीशुदा महिलाओं को सलाह दी है.कर्ली टेल्स को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ‘इंडिपेंडेंट रखो बाबा. जो तेरा है वो तेरा है, जो मेरा है वो मेरा है. मेरा मतलब है जब आप किसी से शादी करते हो तो आप…

‘पुष्पाभाऊ’ के सामने नई मुसीबत, ‘पुष्पा 2’ के सीन पर भड़के कांग्रेस नेता

‘पुष्पा 2’ की रिलीज के बाद से अल्लू अर्जुन की मुश्किलें थमती नहीं दिख रही हैं. रिलीज की शाम (4 दिसंबर) को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक्टर को 13 दिसंबर को हिरासत में लिया था. इन दिनों अंतरिम जमानत पर बाहर अल्लू अर्जुन अब नई मुश्किल में पड़ गए हैं. कांग्रेस नेता थीनमार मल्लन्ना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अल्लू अर्जुन के खिलाफ नई शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस नेता ने एक्टर की फिल्म के एक सीन…

अंकिता लोखंडे के बर्थडे पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लुटाया प्यार ?

टेलीविजन जगत की खूबसूरत अदाकारा अंकिता लोखंडे ने गुरुवार को अपने 40वा बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उनकी करीबी दोस्त और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपना प्यार जाहिर किया. इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस की पोस्ट पर खास कमेंट के जरिए उन्हें विश भी किया. अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इतना ही नहीं वह अपने फैंस को हर अपडेट भी देती रहती हैं. अपने बर्थडे की पोस्ट भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है, जिस पर खूब कमेंट…

अवॉर्ड फंक्शन में पहली मुलाकात, 900 करोड़ की फिल्म ठुकराते ही एक्ट्रेस को मिला हमसफर ?

परिणीति चोपड़ा ने साल 2012 में आई फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ फिल्म फेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे. आज एक्ट्रेस की गिनती टॉप एक्ट्रेस में होती हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में 600 करोड़ी फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. इस फिल्म को ठुकराने के बाद ही उन्हें अपना हमसफर मिला था. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद राघव चड्ढा संग शादी रचाई है. एक्ट्रेस ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया था कि…

‘पुष्पा 2’ पर भारी पड़ी ये 50 करोड़ी फिल्म, ओपनिंग डे पर दे डाली पटखनी, लाखों में सिमटी ‘वनवास’

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ इस महीने के पहले हफ्ते से राज कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन गुजर गए हैं और इन 16 दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. अभी कोई भी फिल्म अल्लू अर्जुन को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर नहीं दे पा रही थी. लेकिन, 50 करोड़ में तैयार हुई विजय सेतुपति की फिल्म के सीक्वल ने रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को पटखनी दे डाली. इसी फिल्म ‘गदर 2’ के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर…

‘प्यार है जनाब ‘ 70 की उम्र में गोविंद नामदेव का जुड़ा 30 साल की एक्ट्रेस से नाम, अब तोड़ी चुप्पी

‘प्यार किया नहीं जाता हो जाता है.’ प्यार होता है, तो न उम्र देखी जाती और न जात और धर्म, क्योंकि ‘जब प्यार करे कोई तो पूछे केवल मन’. बॉलीवुड के इस फेमस गाने को आपने कई बार सुना होगा. बॉलीवुड की कई लव स्टोरीज के किस्से फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. लेकिन इन दिनों एक ‘लव स्टोरी’ सुर्खियों में है. चर्चाएं हैं कि 70 साल के ओह माय गॉड एक्टर गोविंद नामदेव को फिर प्यार हो गया है. इस बार उनकी दिन खुद से करीब 40 साल छोटी…

300 दिनों से ट्रेंड कर रही BLOCKBUSTER फिल्म, हिल गई थी 1 सुपरस्टार की बादशाहत, 700 Cr हुई थी फिल्म की कमाई ?

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्मों से टक्कर लेने की कोई जुर्रत नहीं करता है, लेकिन पिछले साल एक सुपरस्टार ने ऐसा कर दिखाया था. दिलचस्प बात है कि पिछले 10 महीनों से ओटीटी पर फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है, जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका है ‘सलार’. एक्शन से भरपूर फिल्म ‘सलार’ पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी. इसमें सुपरस्टार प्रभास ने लीड रोल निभाया था. पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म का हिस्सा थे. उनके अलावा श्रुति…

‘पुष्पा-2’ के चक्कर में गई मां की जान, अब बेटा मौत से लड़ रहा ?

‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में में मची भगदड़ में एक महिला रवेती की दर्दनाक मौत हो गई और उसका 8 साल का बच्चा श्री तेज गंभीर रूप से घायल हो गया. 4 दिसंबर से बच्चा अस्पताल में भर्ती है. लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है. खबर है कि बच्चे की हालत अभी भी गंभीर है और वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर है. इसी मामले में पिछले दिनों ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हैदराबाद…

जब राम की कदर नहीं कर रहे कपिल शर्मा पर भड़के मुकेश खन्ना, कॉमेडी शो को बताया अश्लील

दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह के किरदार के लिए मशहूर हैं. वह अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा को आड़े हाथ लिया. मुकेश खन्ना यह भी खुलासा किया कि वह कभी कपिल शर्मा के शो का हिस्सा क्यों नहीं बने. उनका कहना है कि कपिल शर्मा शो के मेकर्स ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया और अगर कभी शो में बुलाया भी जाता, तो वह तुरंत मना कर देते. सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में मुकेश…

1 लो बजट फिल्म ने बचाई बॉलीवुड की इज्जत !

पिछले कुछ बरसों में बॉलीवुड बनाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बहस छिड़ी हुई है. दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड फिल्में न तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखा पा रही है, न हीं क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू पा रही है. वहीं, साउथ की फिल्में एक बाद रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. इसके साथ ही हिंदी ऑडियंस को इम्प्रेस कर रही है. इस साल कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन एक लो दो लो बजट फिल्मों ने बॉलीवुड का नाम रोशन कर…

2024 की सबसे भयानक फिल्म, 2 घंटे 20 मिनट का हर सीन है खौफनाक ?

पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच हॉरर फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ा है. फिर चाहे बात हॉरर कॉमेडी की हो या फिर खूंखार और खौफनाक सीन से भरी पूरी की पूरी हॉरर फिल्म. साल 2024 में कई हॉरर फिल्में आईं. ‘स्त्री 2’ में सिर कटे का आतंक हो, या फिल्म ‘मुंज्या’ का. लेकिन क्या आप जानते हैं साल 2024 का सबसे भयानक फिल्म कौन सी थी. इस हॉरर फिल्म को देखने के लिए आपको पक्के दिल के साथ स्क्रीन के सामने बैठना होगा. इस फिल्म में ऐसे-ऐसे खतरनाक…

जो हुआ उसके लिए माफी, जेल से बाहर निकलते ही क्या बोले अल्लू अर्जुन ?

अल्लू अर्जुन और उनके फैंस के लिए 13 दिसंबर का दिन वो दिन था, जिसको वो शायद ही भूल पाएगे. ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर भगदड़ मामले में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने उन्हें उनके आवास से पुलिस ने अरेस्ट किया था. गिरफ्तारी के बाद सुपरस्टार का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद निचली अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस उन्हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले गई. बाद में एक्टर ने अपने वकील…