करण वीर मेहरा बने ‘बिग बॉस 18’ के चैंपियन ?

करण वीर मेहरा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी जीत ली है. अपनी जीत के बाद, उन्होंने अपनी मां और बहन के साथ एक दिल को छू लेने वाली फोटो शेयर की, जिसमें वे ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. ‘जिस पल का हमें बेसब्री से इंतजार था, वो अब आ चुका है. TheKaranVeerMehraShow ने ‘बिग बॉस 18′ जीतकर इतिहास रच दिया है. ये जीत सिर्फ करण की नहीं, बल्कि उनके फैंस की भी है. KVMNation, ये आपकी ताकत का नतीजा है. दूसरी ट्रॉफी भी…

हमला नहीं था मकसद! इस इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था आरोपी शहजाद ?

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शहजाद को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था. उसे नहीं पता था कि यह किसी स्टार का घर है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद बताया कि उसे पता नहीं था कि वह किसके घर में घुसा है. उसका मकसद चोरी करना था. मुंबई पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 150-200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाले. जल्द ही पुलिस…

सैफ अली खान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार ?

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस रिमांड के लिए उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम विजय दास है और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 से अधिक टीमों का गठन किया था। बांद्रा पुलिस बांद्रा हॉलीडे कोर्ट में विजय दास को पेश करेगी और पुलिस कस्टडी की मांग करेगी। आरोपी विजय दास ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में ब्लाबर नाम…

टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत ?

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में शुक्रवार को टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमन की उम्र महज 23 साल थी।अभिनेता अमन जायसवाल ने टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह अपनी बाइक से एक ऑडिशन देने के लिए जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाला साहेब ठाकरे ट्रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बता…

खुला था बाथरूम का दरवाजा और जली थी लाइट ,सैफ अली खान की नौकरानी का चौंकाने वाला खुलासा ?

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं. बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के घर पर बच्चों की देखभाल करने वाली हाउसहेल्प महिला, जिस पर चाकू से हमला किया गया था उसने पुलिस में अपने दर्ज बयान करा दिए है. सूत्रों ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि हाउसहेल्पर ने अपने बयान में उसने में कहा कि उसने सबसे पहले बाथरूम के पास एक परछाई देखी. पहले उसे लगा की करीना कपूर अपने छोटे बेटे को देख…

सैफ अली खान के घर क्या चुराने आए थे चोर ?

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान आज फिल्म या किसी अन्य प्रमोशनल इवेंट की वजह से नहीं बल्कि एक हमले में घायल होने के चलते सुर्खियों में है. हैरान करने वाली बात है कि वह चोरों के हमले का शिकार हो गए हैं. दरअसल, सैफ के मुंबई स्थित घर पर कुछ चोरों ने धावा बोल दिया. इस दौरान सैफ अली खान चाकू से हुए अटैक में घायल हो गए. हालांकि, चोरों ने क्या चुराया या किस चीज को चुराने आए थे, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है. बॉलीवुड स्टार होने के…

25 साल पुरानी वो फिल्म, जिसमें इंटरवल से पहले हो जाती है हीरो की मौत ?

अगर आप रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के शौकीन हैं, तो आपको जबरदस्त फिल्म के बारे में बताते हैं. 25 साल पहले बाप-बेटे ने मिलकर ऐसी कहानी बड़े पर्दे पर उतारी थी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया था. यहां तक कि कमाई के मामले में मूवी ने इतिहास रच दिया था. उस मूवी का नाम है ‘कहो ना प्यार है’. कहो ना प्यार है’ साल 2000 में रिलीज हुई थी. इसमें ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल लीड रोल्स में नजर आए थे. दोनों सितारों की यह फिल्म थी, जिसने बॉक्स…

खतरे में ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, इन 6 धांसू मूवीज से कायम होगा बॉलीवुड का दबदबा ?

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. इसका ग्लोबल कलेक्शन 1800 करोड़ के पार है. ‘बाहुबली 2’ को पछाड़कर यह सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. ‘पुष्पा 2’ से सिर्फ ‘दंगल’ ही आगे है. बॉलीवुड की बादशाहत छिने, उससे पहले फिल्ममेकर्स ने कमर कस ली. वे 6 धांसू फिल्मों को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जो ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं.अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया है. इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस…

TV एक्ट्रेस की जबरन हुई शादी, 2 साल बाद टूटा रिश्ता , पति और बड़ी हीरोइन पर लगाए मारपीट के आरोप, FIR दर्ज ?

एक्ट्रेस संग घरेलू हिंसा और अत्याचार का ये मामला सामने आने के बाद से कई लोग इस मामले के जानना चाहते हैं. मुस्कान नैन्सी कौन हैं? उनकी एक्ट्रेस ननद कौन है और ससुरात की फैमिली कैसी है? यहां हम आपको एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ बता रहे हैं. सबसे पहले तो बता, मुस्कान ने टीवी शो ‘माता की चौकी’ से पॉपुलरैटी हासिल की थी. मुस्कान नैन्सी ने साल 2006 ‘थोड़ी खुशी थोड़े ग़म’ में सपोर्टिंग रोल से एक्टिंग डेब्यू किया. साल 2008 और 2011 के बीच ‘माता की चौकी’ में…

खूबसूरती में हेमा मालिनी को टक्कर देती हैं उनकी भतीजी

हेमा मालिनी ने अपने समय में फैंस के दिलों पर राज किया. उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी. वह एक्ट्रेस, डांसर हैं और बाद में पॉलिटिशियन भी बनीं. उन्होंने राज कपूर के साथ फ़िल्म ‘सपनों का सौदागर’ से डेब्यू किया था. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के कारण उन्हें ‘ड्रीमगर्ल’ कहा गया. हेमा मालिनी की एक भतीजी भी है, जो उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत है. हेमा की भतीजी का नाम मधु है और मधु ने भी अपनी बुआ की तरह ही फिल्मों में करियर बनाया. मधु उनके भाई रघुनाथ की…

बॉक्स ऑफिस पर फिर से छाने के लिए तैयार राम चरण

राम चरण और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म गेम चेंजर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फैंस को इस एक्शन थ्रिलर का काफी लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में राम चरण बाप और बेटे के डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। RRR की रिलीज के लगभग पांच साल बाद राम चरण सोलो एक्टर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। वैसे तो इसकी एडवांस बुकिंग कुछ समय पहले ही खुल गई थी लेकिन लिमिटेड एरिया…

6 साल तक स्टोर रूम में रही ये फीमेल डायरेक्टर, डांस के जुनून ने बदल दी किस्मत ?

फराह खान बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं. लेकिन उनकी जिंदगी कभी आसान नहीं थी. 9 जनवरी को 60वां जन्मदिन मना रहीं फराह ने अपनी मेहनत और स्ट्रगल से अपनी किस्मत बदली. फराह के पिता कामरान खान एक फिल्म डायरेक्टर थे. उनका परिवार एक समय बहुत अमीर था. घर में बड़ी-बड़ी पार्टियां होती थीं, जिनमें बॉलीवुड के बड़े सितारे आते थे. लेकिन जब उनके पिता ने एक फिल्म बनाई और सारा पैसा उसमें लगा दिया, तो वह फिल्म फ्लॉप हो गई. इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.…

पसंद आएगा वरुण धवन का नया अवतार, कीर्ति सुरेश के साथ जमी जोड़ी ?

शाहरुख खान जब अपनी जॉनर की फिल्मों में सफल नहीं हो पाए तो उन्होंने 4 साल का ब्रेक लिया और फिर 2023 में उन्होंने एक्शन फिल्म ‘पठान’ से पर्दे पर धमाकेदार वापसी की. फिर ‘जवान’ से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. उनकी दोनों फिल्में आज भारत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. कोविड के बाद शुरू हुआ एक्शन फिल्मों का दौर अभी भी जारी है और आजकल सभी हीरो इसके पीछे भाग रहे हैं. अब इस रेस में वरुण धवन का…

पुष्पा 2’ के बाद अब राम चरण की ‘गेम चेंजर’ के एवेंट के बाद हुआ हादसा, 2 फैंस की हुई मौत ?

दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ की रिलीज इवेंट के दौरान हुए एक हादसे में एक महिला ने अपनी जान गंवा दी थी, जिसके बाद अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गईं. अब राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ के प्री-रिलीज एवेंट के बाद 2 लोगों का मौत हो गई. शनिवार रात को राजमुंद्री में ‘गेम चेंजर’ के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होने के बाद एक्टर के 2 फैंस की मौत हो गई. इस इवेंट में राम चरण और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद थे. एवेंट के बाद…

वो तुमसे बेहतर पहले पिता, फिर सौतेली मां ने किया रिजेक्ट, बीच शूटिंग फिल्म से निकाल दिया था बाहर

आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को दर्शकों का कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है. खुशी कपूर संग अपनी इस फिल्म की रिलीज से पहले जुनैद खान ने उन दो फिल्मों के बारे में बात की जिनसे उन्हें बाहर कर दिया गया था. ये दोनों ही फिल्में उनके पिता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थीं. जुनैद ने विक्की लालवानी के साथ यूट्यूब चैनल के लिए बात करते…

शर्म करो फेम के लिए मरे हुए, पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती को लगाई फटकार

‘बिग बॉस’ फेम पुनीत सुपरस्टार अक्सर सोशल मीडिया पर अपने चौंकाने वाले और फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं. हाल में एक वीडियो शेयर कर कुछ ऐसा ही किया है. पुनीत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बयान जारी किया है. पुनीत ने कहा कि यह दोनों सेलिब्रिटी फेम के लिए सुशांत सिंह राजपूत का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि बहुत गलत है. पुनीत ने कहा, “तुम दोनों को शर्म नहीं आती? एक इंसान जो पांच साल पहले दुनिया…

‘शोले’ के सुपरहिट होते ही जब हुआ ‘पंगा’, हेमा मालिनी संग धर्मेंद्र ने छोड़ी फिल्म

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म शोले आज भी खूब पसंद की जाती है. रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी और 1975 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी काफी पसंद की जाती है. ‘शोले’ बॉलीवुड ने चेहरा बदल दिया. इसी फिल्म से कमर्शियल फिल्मों की सफलता के बाद डबल स्टैंडर्ड बन गया.1975 में ‘शोले’ के बाद रमेश सिप्पी अपनी दूसरी फिल्म में भी डायरेक्टर धर्मेंद्र, अमिताभ, हेमा और संजीव कुमार के साथ बनाना चाहते थे लेकिन एक विवाद से उनका प्लान फेल हो गया. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर…

400cr में बनी फिल्म, राम चरण ने फिर भी घटाई करोड़ों में पैसे, चौंका देगी डायरेक्टर की फीस

पैन इंडिया स्टार राम चरण और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म विदेशों में भी अपना जलवा बिखेरेगी. फिल्म को हुई देरी के वजह से रामचरण ने अपनी फीस घटा दी है. वहीं, फिल्म के डायरेक्टर शंकर ने भी अपनी घटा दी है. मेकर्स ने हाल में रिवील किया था कि इसके 4 गानों के लिए 75 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे. अब दोनों ने अपनी फीस का बड़ा…

आलिया भट्ट और नन्हीं राहा की खूबसूरत तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और उनके परिवार ने 2025 के नए साल का स्वागत थाईलैंड में किया. उनकी छुट्टियों से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हाल ही में, नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल छूने वाली तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बहू आलिया और पोती राहा एक सुंदर सनसेट के बैकग्राउंड में नजर आ रही हैं. नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए हैं. दोनों एक…

कौन हैं आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? जिसके साथ शाहरुख खान के लाडले ने किया 2025 का स्वागत ?

31 दिसंबर 2024 को विदाई देकर दुनियाभर में लोग 2025 का जोरदार स्वागत कर रहे हैं. इस जश्न में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर स्टार किड्स तक पीछे नहीं है. शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी के साथ 2025 का स्वागत किया. दोनों को मुंबई में एक न्यू ईयर पार्टी में देखा गया. इस पार्टी में कई और मशहूर मेहमान भी शामिल थे. लारिसा बोन्सी इस पार्टी में सिजलिंग अवतार में नजर आईं. क्या आप भी अब ये जानना चाहते हैं कि आखिर लारिसा बोन्सी…