बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिषेक का जन्म आज के दिन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर साल 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक ने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्ययूजी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था लेकिन यह बॉक्स आफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि लोगों ने उनके अभिनय को सराहा। आज एक्टर के जन्मदिन पर जानेंगे उनसे जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातों के बारें में…। अभिषेक बच्चन ने…
Category: मनोरंजन
राजकुमार हिरानी ने किस वजह से एक्टर को किया अप्रोज, शाहरुख खान की फिल्म में विकी कौशल की हुई एंट्री!
एक्टर विकी कौशल (Vicky Kaushal) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के कोलैबोरेशन में बनने वाली फिल्म के साथ जुड़ गए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्टर आने वाली अनटाइटल फिल्म में बेहद अहम किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग आगे महीने मार्च से शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि इस बारें में एक्टर या डायरेक्टर की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि विकी इसके पहले राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में काम कर चुके हैं।गौरतलब…
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन फर्नांडिस का किया बचाव, बोला ‘हमारा रिश्ता पैसों से बढ़कर’
जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरों में है। दरअसल ठग सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने 200 करोड़ रुपए की ठगी की है। अब सुकेश चंद्रशेखर ने अपने हाथ से लिखा हुआ एक नोट जारी किया है। इसके साथ उन्होंने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का बचाव किया है। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लीक हुई थी। इसके चलते जैकलीन फर्नांडिस की काफी किरकिरी भी हुई थी।अब सुकेश चंद्रशेखर का एक हाथ से लिखा हुआ नोट…
रोकी गई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग,जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) किसी ना किसी वजह से लगातार खबरों में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म में अहम रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) को कोरोना हुआ था। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अब जया बच्चन भी कोरोना वायरस से पीड़ित हो चुकी हैं। जया बच्चन (Jaya Bachchan) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग तुरंत रोक दी गई है।करण जौहर…
आधी रात को पति ने उर्मिला मातोंडकर को दिया सरप्राइज, उर्मिला ने मनाया 48वां जन्मदिन
बॉलीवुड की रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाई देने में जुटे हुए हैं। उर्मिला मातोंडकर को आधी रात में ही पति मोहसिन अख्तर मीर की ओर से खास सरप्राइज मिला है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहसिन का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। इन तस्वीरों पर जैकी श्रॉफ, तुषार कपूर और अनूप सोनी जैसे तमाम सितारों ने…
मां की बर्थ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा ‘आपके बिना अधूरा…’
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी मां मोना कपूर की याद में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर अपनी मां के साथ एक अलग ही बॉन्ड शेयर किया करते थे। अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी मां की फोटो प्रेयर रूम की दीवार पर टंगी हुई नजर आ रही है।मां की तस्वीर को शेयर करते…
एक्टर रमेश देव की दिल का दौरा पड़ने से मौत, ‘जॉली LLB’ और ‘घायल’ में किया था काम
बॉलीवुड एक्टर रमेश देव का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। 285 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रहे रमेश देव ने बुधवार को आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक रमेश देव की मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते हुई है।रमेश देव बढ़ती उम्र के चलते होने वाली परेशानियों से जूझ रहे थे और उनका यूं अचानक जाना हिंदी और मराठी सिनेमा के लिए किसी सदमे की तरह है। 30 जनवरी 1929 को जन्मे रमेश देव ने साल 1951 में आई फिल्म Paatlaachi Por…
आइये दिखाते है सुनील शेट्टी के आशियाने की झलक, खंडाला वाले बंगले का खूबसूरत है एक-एक कोना
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के खंडाला वाले बंगले की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में ‘Where The Heart Is’ यूट्यूब शो के जरिए अपने इस बंगले की झलक दिखाई है। सुनील शेट्टी का ये घर पहाड़ियों में बसा हुआ है और इसके अंदर हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सुनील शेट्टी के घर का एक-एक कोना इतना खूबसूरत है कि तस्वीरों से आपका ध्यान आसानी से नहीं हट पाएगा।सुनील शेट्टी के इस बंगले की एंट्री पर ही भगवान शिव…
दिनेश लाल यादव को रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे ने दी जन्मदिन की बधाई, मांगी लम्बी उम्र की दुआ
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ के नाम से मशहूर कलाकार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री के तमाम सितारे और फैंस दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई देने में जुटे हुए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइनें आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने उन्हें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दे डाली है। दोनों ही हसीनाओं ने सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव के साथ तस्वीरें शेयर करके उनकी लम्बी उम्र की दुआ मांगी है।आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम…
शहनाज गिल का स्टाइल पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने कॉपी किया था, आइये बारे में जानते है
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा-द राइज (Pushpa The Rise) का क्रेज लोगों के बीच देखते ही बन रहा है। फिल्म के गाने और डायलॉग पर फैन्स सोशल मीडिया पर आए दिन रील्स बनाने में जुटे हुए हैं। पुष्पा-द राइज में अल्लू अर्जुन के किरदार के एक-एक स्टाइल के लोग दीवाने बन चुके हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के जिस स्टाइल पर फैंस फिदा हो रहे हैं…
शमिता शेट्टी के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया लम्बा-चौड़ा पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के लिए ये जन्मदिन कई मायनों में खास है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके करीबी दोस्त और फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। बीती रात ही शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी बहन के लिए जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में शमिता शेट्टी के तमाम दोस्तों ने शिरकत की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब…
सारा अली खान कर रही है कश्मीर में बर्फीली वादियों को एंजॉय , शेयर कीं भाई इब्राहिम संग तस्वीरें
सारा अली खान को जैसे ही काम से फुरसत मिलता है वह छुट्टियां मनाने के लिए कहीं ना कहीं रवाना हो जाती हैं। सारा इस वक्त कश्मीर में हैं। उनके साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड और भाई इब्राहिम अली खान भी हैं। अभी तक सारा अपने सोशल मीडिया पर कश्मीर की झलक दिखा चुकी हैं। सोमवार की शाम को उन्होंने इब्राहिम के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। भाई-बहन की ये जोड़ी काफी कूल दिख रही है। कश्मीर में इन दिनों चारों ओर बर्फ की सफेद चादर सी बिछी हुई है। सारा और…
कोरोना की वजह से टाली गई थी फिल्म, ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट आई सामने
एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोविड-19 की वजह से पहले तो फिल्म के बनने में देरी हुई। इसे जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की वजह से इसे टाल दिया गया। बड़े बजट की इस फिल्म को मेकर्स सिनेमाघरो में ही रिलीज करना चाहते थे। फिल्म को जिस स्केल पर बनाया गया है उसे ओटीटी पर एंजॉय नहीं किया जा सकता। ऐसे में फिल्म के लिए सही वक्त का इंतजार किया गया। अब मेकर्स…
बस स्टैंड पर जैकी श्रॉफ को शख्स ने दिया था मॉडलिंग का ऑफर
जैकी श्रॉफ 1 फरवरी को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है। करीब 4 दशकों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे जैकी श्रॉफ ने हिन्दी के अलावा तमिल, मराठी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और पंजाबी सहित दूसरी भाषाओं में फिल्में की हैं। फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जैकी श्रॉफ ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। आज उनके पास दौलत-शोहरत सब है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह मुंबई के तीन बत्ती में चॉल में रहा करते थे।…
Bigg Boss 15 के विंनर हुए तेजस्वी प्रकाश, नागिन 6 की वजह से दोगुनी हुई खुशी
तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विनर की ट्रॉफी के साथ ही साथ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को 40 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश के फैंस जश्न मनाने में जुट चुके हैं। तेजस्वी प्रकाश ने फिनाले की रेस में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को पटखनी दी है। बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश ने शानदार गेम प्लानिंग के साथ…
सऊदी अरब में सलमान खान को ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का मिला अवॉर्ड, शेयर की इवेंट की फोटो
करीब दो दशकों से ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। ना केवल देश में बल्कि दुनियाभर में उनके फैन्स हैं जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। बॉलीवुड में सलमान की फिल्मों को लेकर जिस तरह का क्रेज देखा जाता है वैसा शायद ही किसी और अभिनेता के लिए हो। 56 वर्षीय सलमान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को डेली रूटीन और आने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी देते रहते हैं। उन्हें हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स में…
क्या प्रीति जिंटा बिना डरे अंडरवर्ल्ड डॉन से भिड़ गईं , धमकियों भरे फोन आने पर कोर्ट में दी थी गवाही
प्रीति जिंटा ने 1998 में फिल्म ‘दिल से’ में एक छोटे से रोल से डेब्यू किया था। इसमें प्रीति को सभी ने नोटिस किया और उनके काम की तारीफ हुई। उसी साल उनकी फिल्म ‘सोल्जर’ आई जिसमें उन्होंने वह लीड एक्ट्रेस थीं। उसके बाद उनका सफर जो शुरू हुआ वह चलता गया। अपने करियर में प्रीति ने ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘दिल चाहता है’, ‘कोई मिल गया’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ सहित अन्य हिट फिल्में दीं। शुरुआती सफलता के दौरान प्रीति को अंडरवर्ल्ड से धमकियां…
कास्टिंग काउच को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया खुलासा, बड़े ब्रेक के लिए रखी गई थी शर्त
बॉलीवुड और टीवी के लिए कास्टिंग काउच कुछ नया नहीं है। ग्लैमर इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी इसका सामना कर चुके हैं। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने खुलासा किया कि वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं और कई लोग फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। तब उन्हें इंडस्ट्री के बारे में उतना पता नहीं था। यही नहीं उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी भी दी गई लेकिन उन्हें जल्दी ही पता चल गया कि यह सब बकवास है। दिव्यांका बताती हैं उनके माता-पिता और बहन की वजह से…
लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट जाने, अजय देवगन की ‘रुद्र’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें
आज का दिन सिनेमाई दुनिया के लिए अच्छा साबित हुआ। एक ओर जहां 92 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, तो वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की अपकमिंग वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ (Rudra: The Edge of Darkness) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इन सब अलावा रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) ने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘स्पाइक’ (Spike) की शूटिंग का दूसरा चरण शुरू कर दिया है, उन्होंने शनिवार को यह जानकारी दी। 92 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से…
सातवें आसमान पर फैंस का गुस्सा, तारक मेहता..: दिलीप जोशी को रिप्लेस करेगा नया ‘जेठालाल’?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ी तमाम खबरें और अफवाहें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। ये शो इतना ज्यादा पॉपुलर है कि इसकी रील लाइफ अपडेट के अलावा फैंस कलाकारों और उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी सब कुछ जानना चाहते हैं। शो से जुड़ी एक ताजा जानकारी इंटरनेट पर वायरल हो रही है और इसे पढ़कर फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। खबर के मुताबिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स जेठालाल का रोल प्ले करने के लिए एक नए कलाकार को…
