भोगांव: करंट लगने से युवक की मौत

भोगांव। गांव सिवाई में शनिवार की सुबह एक युवक घर के बाहर नाली में टूटे पड़े बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजाथानाक्षेत्र के गांव सिवाई निवासी सुरेश चंद्र कश्यप का 22 वर्षीय पुत्र पुनीत मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे घर के बाहर किसी काम से गया था। तभी वह नाली में टूटे पड़े…

बरेली-बिथरी चैनपुर के चैनामुरारपुर में किया गया सैनाटाइजेशन,और की गई सफाई

सरकार ने भले ही कितने ही इंतजाम किए हों कितने ही प्रयास पर प्रयास कर रही है. सरकार की हम कोरोना को हराने में सक्षम हो जाए पर हम ही सरकार का सहयोग करना नही चाह रहे. तभी तो हर दिन बरेली में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 3 दर्जन को पार कर जाता है.अगर हम खुद में जागरूक हों जाए तो कोरोना जैसी बीमारी खुद हमारे देश को छोड़ कर भाग जाएंगी. और हम पहले की तरह महामारी मुक्त जीवन जीने लग जाएंगे,न कोई खौफ होगा न कोई भय बस…

हरदोई: कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई द्वारा गरीब रोजगार कायाकल्प योजना अंतर्गत जनपद में दिया गया प्रशिक्षण

हरदोई: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई द्वारा गरीब रोजगार कायाकल्प योजना अंतर्गत जनपद हरदोई के 35 प्रवासी मजदूरों को कौशल विकास हेतु नर्सरी प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 14 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर केंद्र अध्यक्ष डॉ रामप्रकाश ने कहा कि कोरोना के कारण प्रवासी मजदूर जो दूसरे प्रदेशों में अपनी रोजी रोटी कमा रहे थे, अचानक भयानक बीमारी लगने के कारण लोग अपने अपने घरों में वापस आए. उनके सामने…

सिल्ली/रांची: सिल्ली के किसानों ने लॉक डाउन की वजह से किया सब्जी खेती में बदलाव

सिल्ली के किसान बरसात में खीरा,बोधी कद्दू, करेला, नैनवा, झींगी का खेती करते हैं. लेकिन इस बार 50 परसेंट मकई का खेती किसानों ने किया है .ऐसे तो मकई का खेत सिल्ली में 2 परर्सेंट होता है. लॉकडाउन के चलते इस बार मकई का खेती ज्यादा हुआ है. 2020 के जनवरी महीना में किसानों ने जो सब्जी खेती किया था . सब्जी जब हुआ तो लॉकडाउन हो गया. उसके चलते किसानों को सब्जी का सही दाम नहीं मिला. इसीलिए बरसात में मकई का खेती किसानों ने ज्यादा किया है. अगर…

इटावा: दो दिन के लिए ट्रायल पर दोनों तरफ की खुलेंगी दुकानें

इटावा: व्यापारियों की मांग पर जिला अधिकारी जेबी सिंह ने कहा है कि विभिन्न व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत व्यापार मण्डलों की सहमति व आश्वासन पर दिनांक 21 व 22 जुलाई (दिन मंगलवार व बुधवार) को प्रायोगिक तौर पर सम्पूर्ण बाजार एक साथ सुबह 9 से रात्रि 8 बजे तक दोनों ओर खोला जाएगा। उक्त अवधि में व्यापार मंडल द्वारा सोशल डिस्टेनसिंग के समस्त मानकों को पूर्ण करते हुए बाजार की व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। उक्त दो दिनों की व्यवस्था…

लखनऊ- मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ- 19 जुलाई को मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, एटा, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की चेतावनी. 19 और 20 जुलाई को महोबा, झांसी, हमीरपुर, जालौन, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की चेतावनी.

पीलीभीत: थाना अमरिया में तैनात 6 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए

जनपद के एक थाने में एक साथ 6 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने से जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया में पुलिसकर्मियों की रैंडम चेकिंग की गई थी जिसके अंतर्गत रेंडम चेकिंग कि आई रिपोर्ट में 6 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि सीएससी अधीक्षक अमरिया लोकेश कुमार गंगवार ने की है। उन्होंने मीडिया को बताया है थाना अमरिया में तैनात 6 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।सभी कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों को पीलीभीत के L1…

जौनपुर:-वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनायेगा : महेश चन्द्र श्रीवास्तव

जौनपुर, उत्तर प्रदेश:- देश के अर्थव्यवस्था को यदि कोरोना संकट से लड़ते हुए मजबूत और आत्मनिर्भर बनाए रखना है तो इसके लिये हर एक देशवासी को वोकल फॉर लोकल कोअपनाने के संकल्प लेना पड़ेगा उक्त बातें काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने शाहगंज के वर्चुअल सम्मेलन में कही उन्होंने आगे कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों के गुणवत्ता में सुधार तो आएगा ही साथ-साथ स्थानीय उत्पाद को भी लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ होगी और साथ-साथ भारत आत्मनिर्भर की ओर प्रशस्त होगा । भाजपा…

छत्तीसगढ़ :सावधान! अब लापरवाही से होगी सकती के साथ कार्यवाही , सचेत रहें ,सजग रहें

छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के भयावह को देखते हुए सरकार के तरफ से कड़ा कदम उठाया जा रहा है।सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले मास्क ,फेस कव्हर नही लगाने वाले सावधान । राज्य सरकार ने महामारी अधिनियम के तहत इस प्रकार नियम को तोड़ने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा सार्वजनिक स्थलों पर मास्क,फेस कवर नहीं लगाने, थूकने पर-100- 100 रूपए, ब्यावसायिक संस्थानों पर फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर 200 और होम क्वारंटीन के निर्देशों के उल्लंघन पर लगेगा एक हजार रुपए का जुर्माना। कोविड-19 के…

लखनऊ:- प्रदीप ठाकुर बने सम्यक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ:- सम्यक पार्टी में विचार विमर्श के उपरांत प्रदीप ठाकुर को पार्टी में उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। प्रदीप ठाकुर इससे पूर्व पार्टी में प्रदेश महासचिव थे। इस पद पर रहते हुए प्रदीप ठाकुर उत्तर प्रदेश में बहुत ही मेहनत, निष्ठा और सक्रियता से पार्टी के संगठन और विचारधारा के विस्तार में लगे हुए थे। प्रदीप ठाकुर बहुत अच्छे वक्ता, संगठनकर्ता, चिंतक, विचारक, अनुशासित एवं संस्कारित कार्यकर्ता हैं । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद ने अपेक्षा कि है की प्रदीप ठाकुर जी उत्तर प्रदेश के…

मिर्जापुर : मूर्तिकला में माहिर अविनाश कुमार मौर्य “मूर्तिकार”

उत्तर प्रदेश के1995 में जन्मे अविनाश कुमार मौर्य “मूर्तिकार” मिर्जापुर जनपद के ग्राम- सोनबरसा खुर्द, पोस्ट- फटीहटा ,तहसील – चुनार के निवासी हैं. जो की मध्य-प्रदेश ग्वालियर से बी.एफ. ए. मूर्तिकला से मध्य -प्रदेश में पांचवा स्थान तथा मास्टर डिग्री एम. एफ. ए. में मध्य- प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर मूर्ति कला के क्षेत्र में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से नवाजे जा चुके हैंl उनका कहना है की कर्म ही पूजा , भाग्य उसका पूरक ,आचरण स्वाभिमान, धर्म हमारा रक्षक, आत्म बल हमारा साथी और कला ही जीवन है…

पीलीभीत: सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिख परिवारों से मिले

पीलीभीत: सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह विर्क, सरदार शीतल सिंह तथा सरदार हरदीप सिंह 1962 में नानक सागर डैम से विस्थापित किए गए सिख परिवारों से टाटर गंज इलाके के गुरुद्वारा सिद्ध नगर खजुरिया में मिलें तथा आज के हालात के बारे में जानकारी ली। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा बसाए जाने के आदेश के बारे में अवगत कराया । दूसरी मीटिंग गुरुद्वारा बल फार्म संपूर्णानगर में तथा तीसरी मीटिंग गुरुद्वारा खैहराना मरोचा में संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा जमीनों के विवादित वादों…

कानपुर : युवक हुआ लापता ,खोज जारी आप भी खबर करें शेयर

बुधवार घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शहर से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। तकरीबन 32 वर्षीय निमेष गुप्ता पुत्र अनूप कुमार गुप्ता शक़्कर मिल खलवा रायपुरवा कानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्तों से मिलने गया था तब से उसका कुछ पता नहीं चला है। न तो वह लौटा और न ही उसका कुछ सुराग लग रहा है। उसके दोनों मोबाइल ऑफ जा…

पीलीभीत:ग्राम निधि के खातों पर लगभग 6 महीने पहले रोक लगी थी पर …

पीलीभीत। पंचायत भवन, शौचालय आदि के निर्माण अधूरे होने पर शासन ने इन्हें पूरा करने के लिए ग्राम निधि के खातों पर लगभग छह महीने पहले रोक लगा दी थी। निर्माण पूरा करने के लिए ही केवल खातों से रकम निकालने की अनुमति थी। अन्य कार्यों के लिए रकम आहरण पर पाबंदी लगी हुई थी। इसके बावजूद कुछ सचिवों ने अन्य कार्यों के लिए भी ग्राम निधि के खातों से रकम निकालकर खर्च कर ली। इसकी जानकारी लगते ही बीडीओ ने लगभग 10 ऐसे सचिवों को नोटिस जारी किए थे…

शाहगंज(जौनपुर) : बोल्डर लदा ट्रक रेलवे ट्रेक में फंसा

शाहगंज(जौनपुर) : उत्तर पूर्व रेलवे के शाहगंज-आजमगढ़ रेल खंड स्थित चिरैयामोड़ रेलवे क्रॉसिंग पर बोल्डर लदी तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार को बैरियर तोड़ रेलवे ट्रैक पर फंस गई। घंटों की मेहनत के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया जा सका। इस दौरान ट्रैक क्लीयर न होने से साबरमती एक्टसप्रेस ढाई घंटे तक शाहगंज स्टेशन पर ही खड़ी रही। सड़क मार्ग पर भी आवागमन बाधित हुआ। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे ट्रक निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर…

खुटहन(जौनपुर): ग्रामप्रधान के हत्यारोपितों पर पुलिस ने किया गैंगेस्टर की कार्यवाई

खुटहन(जौनपुर): मखदूमपुर के ग्राम प्रधान तबरेज आलम की गत मार्च के महीने में कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपितों पर गुरुवार की देर शाम गैंगेस्टर एक्ट लगाकर बड़ी कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अपराध को रोकने तथा अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसने के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन आरोपितों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।गौरतलब है कि गत 1 मार्च 2020 को मखदूमपुर गॉव के प्रधान तबरेज आलम अपने साथी पूर्व प्रधान राकेश वर्मा के साथ सुबह…

सिल्ली / रांची: सिल्ली सब्जी बाजार में हो रहा है पानी जमा सब्जी खरीदने में एवं बेचने में हो रहा है लोगों को भारी दिक्कत

सिल्ली सब्जी बाजार में पिछले कई सालों से बरसात का पानी जमा होता है ,जिससे यहां समस्या विकराल हो जाती है. यहां कोई भी अधिकारी इस बाजार को साफ सुथरा बनाने का संकल्प नहीं लेता है . देश में स्वछता अभियान चलता है लेकिन यहां इसका असर शून्य है. आप सभी को बता दें सिल्ली सब्जी बाजार साल के 365 दिन लगता है और यहां सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ होती है. सिल्ली के लोगों के लिए यह बाजार एक पैसा कमाने का जरिया है, इस वजह से हजारों लोगों…

प्रयागराज- शिवम कुशवाहा को मिले 91 प्रतिशत अंक

प्रयागराज- कोराव तरांव के रहने वाले शिवम कुशवाहा ने मेहनत व पूर्ण लगन से एम एल पब्लिक स्कूल शिरशा बगहा पढाई कर 91 फीसद अंक लाकर बिद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया. जिससे उनके परिवार और बिद्यालय के सभी गुरुजनों का मन खुशी से भर गया . शिवम कुशवाहा को इसी तरह आगे भी अच्छे अंक और बड़े मुकाम हासिल करने की शुभकामनायें दी गई. उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटा(साहस सच कहने का)

पीलीभीत:अमरिया में हुई प्राइवेट स्कूल एसोसिएन की बैठक

पीलीभीत:अमरिया में हुई प्राइवेट स्कूल एसोसिएन की बैठक बनाई . अमरिया क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल एसोसिएन की एक बैठक श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में हुई. जिसमें प्राइवेट स्कूलों के साथ हो रही समस्याओं को रखा गया. जिसमें पीएसए अमरिया के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बैठक में एजेंडे रखें. जिसमें मुख्य मुद्दा प्राइवेट स्कूल के छात्र छात्राएं जो एक स्कूल में पूरे वर्ष पढ़ते हैं और जब फीस देने का नंबर आता है. तब दूसरे स्कूल में जाकर एडमिशन ले लेते हैं. छात्र जब ऐसा करता है तो दूसरे…

पीलीभीत : ड्रोन उड़ा कर खेतों से भगाया गया टिड्डी दल

पीलीभीत : पूरनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल देखते ही देखते कई इलाकों में पहुंच गया. टिड्डी दल आने की जानकारी पर किसान सजग हो गए और किसानों में दहशत देखी गई. साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बेहद चिंतित और गंभीर नजर आए. दोपहर में टिड्डी दल क्षेत्र के गांव अमरिया, कला नवदिया, सुखदासपुर सहित पड़ोस के कई गांवों में पहुंच गया. आला अधिकारियों ने ड्रोन उड़ाकर शोर शराबा कर टिड्डियों को वहां से भगाया. जिला कृषि अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार विजय त्रिवेदी, नायब तहसीलदार…