पीलीभीत में धान के खेत में बाघ देख लोगों ने मचाया शोर

पूरनपुर में गांव डूडा कॉलोनी नंबर नौ के समीप धान के खेत में बाघ देख लोगों ने शोर-शराबा किया। इसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर माला रेंज की टीम मौके पर पहुंची। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है। हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर कई दिनों से बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। नहर के 13 मील पर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन बाघ उसके नजदीक नहीं पहुंच रहा है। मंगलवार को बाघ हरदोई ब्रांच नहर की पश्चिमी पटरी…

पीलीभीत में किशोरी को ले जाने के मामले में परिवार के समर्थन में पहुंचे हिंजामं कार्यकर्ता

पीलीभीत में वन स्टाप सेंटर पर रखी गई एक किशोरी के मामले में पुलिस पर आरोपी पक्ष की मदद और पीड़ित परिवार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति की भूमिका का शोर मचा तो हिंदू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ता भी पहुंचे गए और विरोध किया। इस दौरान एक दरोगा से तीखी बहस भी कुछ कार्यकर्ताओं की हो गई। हालांकि बाद में मामला किसी तरह शांत हुआ। इस दौरान वन स्टाप सेंटर के बाहर महिला पुलिस बल मुस्तैद रहा और घंटों भीड़ जमा रही। बताते…

हरदोई : आज न्याय पंचायत सदरपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय गदुआपुर में नोडल शिक्षक संकुल नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई

बैठक का शुभारंभ पर्यवेक्षक नीरज कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से की। बैठक में मौजूद सभी शिक्षको को सत्र 2023-24 में नवीन नामांकन बढ़ोत्तरी, निपुण भारत मिशन पर विशेष बातचीत व प्रत्येक विद्यालय के निपुण बच्चों के नाम पर समीक्षा , कायाकल्प के उन्नीस पैरामीटर पर समीक्षा, कक्षा 1 से3 आधार शिला संदर्शिका के अनुरूप शिक्षण, कक्षा 4 व 5 में बेसिक एवं एडवांस स्तर में बच्चों को बांटकर शिक्षण,शारदा व समर्थ एप पर बच्चों की उपस्थिति, निपुण एप से बच्चों का आकलन व फीडिंग, निपुण बच्चों…

कासगंज के पटियाली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवा पर बीएसपी के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवा में बहुजन समाज पार्टी के मुखिया कुमारी मायावती के निर्देशानुसार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया जिसमे पार्टी के नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जिसमे पार्टी के कार्यकर्ता ने बताया कि बीएसपी ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है बीएसपी के शासन काल में हर वर्ग और हर समाज के लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है आज लोग बीएसपी की तरफ देख रहे है और बहन कुमारी…

जौनपुर : हाईकोर्ट ने विधायक रमेश सिंह को किया तलब, जस्टिस ने कहा क्यों न जेल भेज दिया जाए

शाहगंज : इंदिरापूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर सराय मोहद्दीनपुर शाहगंज के प्रधानाध्यापक द्वारा दो फर्जी सहायक अध्यापक नियुक्ति के मामले और प्रबंध समिति के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट सख्त रूप अपनाते हुए न्यायमूर्ति भाजपा समर्थित निषाद पार्टी से विधायक रमेश सिंह को शपथपत्र के साथ 5 सितम्बर को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया हैं। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति माननीय क्षितिज शैलेन्द्र, जे. ने कहा कि उपरोक्त के मद्देनजर, यह न्यायालय प्रथम दृष्टया संतुष्ट है कि आक्षेपित आदेश राजनीति से प्रेरित है और, अन्यथा भी, वहाँ…

जौनपुर : करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा

शाहगंज : कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अनवारगंज बाजार में छत पर चढ़ा एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के अनवारगंज निवासी 40 वर्षीय नोमान पुत्र अनवर सोमवार की भेर में चोरी की नीयत से बगल की एक छत पर चढ़ गया। तकरीबन सुबह 6 बजे छत से उतरते समय ऊपर से 32 हजार बोल्टेज करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस कर…

जौनपुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आये किसान के परिवार को उप जिला अधिकारी शाहगंज एवं जन प्रतिनिधि द्वारा दिया गया 4 लाख का चेक

जिले के खुटहन ब्लाक में खुटहन गाँव में १ जुलाई को आकाशीय बिजली की चपेट में आने किसान रामपाल रामपाल मौर्य की मृत्यु हो गयी थी। जरुरी कार्यवाही करने के उपरांत उप जिला अधिकारी शाहगंज एवं जन प्रतिनिधि शाहगंज रमेश सिंह द्वारा मृतक के पत्नी विमला देवी को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये का चेक प्रदान किया , इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र मौर्य के साथ सैकड़ों ग्राम वासी मौजूद रहे। इस मौके पर पीड़ित परिवार एवं ग्राम वासियों ने घरों के जल निकासी की समस्या…

गाजीपुर : झोटारी में तेज रफ्तार का कहर

तेज रफ्तार का कहर झोटारी में नवयुवक का एक्सीडेंट हो गया जिसके सिर में जादे चोट लगा है मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर पुलिस वएंबुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल भेजवाए बताया जा रहा है की नवयुवक राजापुर (खटिया बाबा)ग्राम सभा का निवासी है जिसका नाम अभिषेक चौहान है

हरदोई ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से शुरू हुआ महा संपर्क अभियान

हरपालपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण होने पर 30 मई से शुरू हुए महासंपर्क अभियान को भाजपा ने 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। विशेष संपर्क अभियान के तहत 18 से 19 तारीख तक लक्ष्य प्राप्त करने का निर्णय सोमवार मंडल कार्यकारणी बैठक में लिया गया।जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर से भावनात्मक जुड़ाव पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा हमे घर घर जाकर केवल भाजपा के पर्चे ही नहीं बांटने हैं बल्कि उनसे मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा…

हरदोई : एकमुश्त समाधान योजना का लाभ प्राप्त लेने हेतु 31 मार्च तक सम्पर्क करेंः-ऋचा गुप्ता

जिला समाज कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 अनूसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित योजनाओं में वितरित ऋण के बकायेदारों से एकमुश्त समाधान योजना वसूली को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि एकमुश्त समाधान योजना में ऋण गृहीता द्वारा धनराशि जमा करने की स्थिति में वसूली जमा करने की तिथि तक साधारण ब्याज सहित देय अवशेष संपूर्ण धनराशि एकमुश्त जमा करनी होगी और लाभार्थी के ऋण खातों में लगाया गया दण्ड ब्याज व चक्रवृद्वि ब्याज…

हरदोई : कलेक्टेट में एमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर/बाढ़ नियत्रंण कक्ष स्थापित

जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर होने की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देगें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि जनपद में प्रवाहित होने वाली नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रहा है, इसलिए निकट भविष्य में बाढ़ की सम्भावना को देखते हुए शासन के निर्देश पर कलेक्टेªट में एमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर/बाढ़ नियत्रंण कक्ष की स्थाना की गयी है जिसका टेलीफोन नम्बर 05852-299155, 299156, 299157 संचालित कराते हुए कन्ट्रोल रूम में 17 जुलाई से 05 अगस्त 2023 तक प्रातः 06 से अपरान्ह 02 बजे…

हरदोई : डिग्रीट किट आपूर्ति हेतु निविदा 20 जुलाई तक आमंत्रित:-एडीएम

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अवगत कराया है कि बाढ़ एवं अन्य आपदाओं की स्थिति में तहसील मुख्यालय एवं राहत कैम्पों में रह रही महिलाओं व किशोरियों को डिग्रीट किट वितरण किये जायेगें।उन्होने कहा है कि राहत कैम्पों में डिग्रीट किट में सैनिटरी पैड, कपड़ा धोने का साबुन, तौलिया, सूती कपड़ा, डिस्पोजेबल बैग एवं मग की आपूर्ति हेतु पंजीकृत फर्म, संस्था एवं एजेंसी, ई-निविदा पोर्टल  e-tender.up.nic.in  पर 20 जुलाई 2023 की अपरान्ह 03 बजे तक आवेदन डाउनलोड करें। एडीएम ने कहा कि प्राप्त ई-निविदा 20 जुलाई 2023 सायं 04 बजे कलेक्टेट सभागार…

मैनपुरी में पिता-पुत्र और पुत्री को अज्ञात वाहन ने जोरदार मारी टक्कर, पिता की मोत, बेटा-बेटी को गंभीर हालत

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार पिता-पुत्र और पुत्री को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उसके बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसा दन्नाहार थाना क्षेत्र में हुआ है। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव पर वर्धनिया निवासी प्रवेश पुत्र…

मैनपुरी में दो सौ वर्षों से आस्था का केंद्र बना शिवालय चांदेश्वर धाम, ईसन नदी के तट पर है स्थित

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ईसन नदी किनारे प्राचीन शिवालय चांदेश्वर धाम स्थित है। जानकार बताते हैं कि यह शिवालय 200 साल से भी अधिक समय से लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर का निर्माण संतों ने चांदेश्वर महाराज की पूजा अर्चना के बाद कराया था। चांदेश्वर धाम शिवालय के इतिहास पर यदि नजर डालें तो 200 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। मंदिर के गर्भगृह में काले पत्थर की शिवलिंग व नंदी स्थापित हैं। परिसर में अन्य देवों की प्रतिमाएं भी हैं। मंदिर के…

पीलीभीत में करोड़ों फूंके पर शारदा की बाढ़ से तबाही का खतरा बरकरार

कलीनगर। जनपद में हर साल शारदा नदी की बाढ़ से तबाही होती है। बाढ़ आने पर हर बार तटबंध बनाने की मुद्दा उठता है, लेकिन दो दशक बीतने के बाद भी तटबंध बनाने के लिए शासन और सिंचाई विभाग गंभीर नहीं है। ऐसे में बरसात के दौरान नदी का कटान को रोकने के नाम पर अस्थाई कार्यों पर करोड़ों रुपये फूंकने के बावजूद क्षेत्र को सुरक्षित नहीं किया जा सका। इस बार भी नदी तटवर्ती इलाकों में तेजी से कटान कर रही है। कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में हर…

पीलीभीत में यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

पीलीभीत, जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया। कलक्ट्रेट परिसर में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर पखवाड़े का शुभारंभ किया। पखवाड़े के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर से यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना किया गया। इसके अलावा जिले में 31 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने से ही हादसे होते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चारपहिया वाहन में सफर…

पीलीभीत में नदी में कूदे किशोर का तीसरे दिन मिला शव

पिता से कहासुनी के बाद अप्सरा नदी में कूदे किशोर का शव तीसरे दिन मिल गया। गांव भानपुर के पास ग्रामीणों ने शव नदी में उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी लक्ष्मण प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ की शनिवार को किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह देर शाम घर से निकल गया और लगभग दो किलोमीटर दूर अप्सरा नदी में कूद गया। एक युवक ने सौरभ को…

पीलीभीत में दोहरे हत्याकांड में दो सगे भाइयों को उम्रकैद

पीलीभीत, चुनावी रंजिश में दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार ने दो सगे भाइयों वसीउल्ला व मसीउल्ला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वसीउल्ला पर 27 और मसीउल्ला पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने चुन्नन खां व गुडडू उर्फ शरीफ को दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार वादी मधोटांडा थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर निवासी राजेन्द्र सिंह यादव ने आठ जनवरी 2019 को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा शिवराम यादव अपने दोस्त…

पीलीभीत में एक साल पहले ही मर चुके अनुदेशक का कर दिया तबादला

पीलीभीत में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की गई एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के मुताबिक करीब 1 साल पहले ही मर चुके अनुदेशक का बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तबादला कर दिया गया है। तबादला आदेश सामने आने के बाद अब यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना है। एक साल पहले हो गई थी मौतदरअसल बीसलपुर कस्बे के रहने वाले अनुदेशक और मेडिकल संचालक हरीश गंगवार कि करीब 1 वर्ष पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हरीश गंगवार का शव बरेली जिले की एक नहर में…

औरैया: उमरैन में विद्युत करंट से हुई युवक की मौत

थाना। ऐरवा कटरा कस्बाक्षेत्र के उमरेन निवासी 50 वर्षीय अरविंद कुमार अपने खेत पर सुबह 1100 वोल्टेज के लोहे के खंभे से अचेत अवस्था में मिले देखते ही देखते वहा पर लोग एकत्रित हो गए तभी वह मौजूद लोगों में से 108 एंबुलेस को कॉल किया गया कुछ ही समय बाद ऐरवा कटरा की एंबुलेस ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहा पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया थाने में सूचना देने के बाद बॉडी का पंचनामा भरने के बाद परिजन बॉडी को पोस्टमार्डम कराने के लिए…