मैनपुरी में मिड के मील में खाना परोसते समय बालिका के ऊपर पलटी गर्म सब्जी से भरी बाल्टी, बुरी तरह झुलसी

मैनपुरी में प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम (मध्यान्ह भोजन) परोसने के दौरान पांच वर्षीय बालिका के ऊपर गर्म सब्जी से भरी बाल्टी गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी भागते हुए पहुंच गए। घटना सुल्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के भोगांव कस्बा की है। यहां रसूलाबाद मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को मध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान अपनी बहन के साथ स्कूल आई पांच वर्षीय बालिका कुलशम पुत्री मुन्ना सब्जी परोस रही रसोइया…

पीलीभीत में दबंगों ने धार्मिक स्थल पर कर लिया कब्जा

बीसलपुर में दियोरिया कोतवाली के गांव दियोहना स्थित धार्मिक स्थल पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वहां स्थापित शिवलिंग हटाकर एक पेड़ के नीचे रख दिया है। आरोप है कि झंडी तोड़ दी है और दानपात्र गायब कर दिया है। इस मामले में पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर श्रद्धालुओं में रोष है। गांव दियोहना के लोगों ने 18 जुलाई को दियोरिया कोतवाल जवाहरलाल वर्मा और एसडीएम संदीप यादव को पत्र देकर धार्मिक स्थल पर कब्जे की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना…

पीलीभीत में रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल को जेल भेजा

कलीनगर में तूदाबंदी करने के नाम पर किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ शुक्रवार देर रात माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद लेखपाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन की बरेली से आई टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरनपुर तहसील की ग्राम पंचायत सुंदरपुर के मौजा पूरनपुर कुरैया निवासी बख्शीश सिंह की…

पीलीभीत में फंदे पर लटकने से हुई थी युवक की मौत

पीलीभीत,जहानाबाद- थाना जहानाबाद के गांव चांदडांडी निवासी वीरेंद्र का शव घर से ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इधर, परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गांव चांदडांडी निवासी चंद्रसेन ने बताया कि उनके पुत्र वीरेंद्र पाल उर्फ विकास का शव घर से ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में…

पीलीभीत में कटान न रुका तो नाले से मिल जाएगी शारदा नदी, हालात हो जाएंगे भयावह

पूरनपुर में जलस्तर कम होने के बाद शारदा नदी के तेजी से कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। करीब तीन एक एकड़ फसल नदी में समा गई। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड ने शनिवार को फिर से बंबूक्रेट लगाने का काम शुरू कर दिया। नदी जिस तेजी से कटान कर रही है, उससे एक-दो दिन में कच्चा रास्ता काटकर नदी के नाले से मिल जाने की आशंका है। इसे लेकर गांव राहुलनगर और चंदिया हजारा के लोग भयभीत हैं। बुधवार रात…

पीलीभीत में करंट लगने से मजदूर की जान गई

पूरनपुर में मंडी समिति परिसर में फल आढ़त पर कूलर का तार लगाने पर करंट लगने से पूरनपुर देहात के मोहल्ला अमदनगर निवासी 20 वर्षीय मजदूर अरमान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंडी समिति में एक फल आढ़त पर मोहल्ला अहमदनगर देहात का 20 वर्षीय युवक अरमान मजदूरी पर आम की पैकिंग कर रहा था। गर्मी लगने पर उसने कूलर चलाने के लिए उसका तार प्लग में लगाना चाहा तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में ले…

मैनपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 2 किसानों की मौत, एक की हालत गंभीर

मैनपुरी में खेतों पर पड़ी मक्का को सुखाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से भर भर-कर सड़क पर डाल रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली हाइड्रोलिक करते समय ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे ट्रॉली में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर 3 किसान झुलस गए। जिसमें से 2 किसानों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर…

मैनपुरी में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोर 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कस्बा भोगांव के पडुआ रोड पर सपा नेता ब्रजेश यादव का मकान है। बताया गया है कि बीती रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरी की…

पीलीभीत में आज रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

पीलीभीत में शासन की ओर से जिले को मिले लक्ष्य के अनुसार शनिवार को 27 विभागों की ओर से 22 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। ड्रमंड इंटर कॉलेज में आयुष वन स्थापित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी औषधीय पौधे रोपेंगे । वन महोत्सव के तहत इस बार एक से सात जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया गया था, लेकिन शासन की ओर से पौधरोपण को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले थे। इसके बाद शासन ने 22 जुलाई और 15 अगस्त को…

पिलीभीत में मंडी में गंदगी के अंबार, खामोश हैं जिम्मेदार

बीसलपुर में सफाई ठेकेदार की अनदेखी के चलते मंडी परिसर में बेहद गंदगी है। जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे मंडी पहुंचने वाले किसानों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै। मंडी प्रशासन ने परिसर में ठेके पर सफाई की व्यवस्था कर रखी है। पर्यवेक्षक भी नियुक्त है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह गंदगी फैली है। इससे आढ़तियों के अलावा मंडी आने वाले किसानों को दिक्कत होती है। आढ़ती कई बार मंडी के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।…

पीलीभीत में लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

पीलीभीत की कलीनगर तहसील क्षेत्र में तूदाबंदी करने के नाम पर किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पूरनपुर के एक लेखपाल को शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील में खलबली मच गई। टीम लेखपाल को माधोटांडा लेकर पहुंची। माधोटांडा थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पूरनपुर के कुरैया निवासी किसान वकसीस सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में खेत की तूदाबंदी के लिए पूरनपुर तहसील में फाइल डाली थी। लंबा समय बीतने के बाद भी प्रार्थना पत्र पर…

पीलीभीत में जलस्तर कम होते ही बेकाबू हुआ कटान, साढ़े तीन एकड़ जमीन शारदा नदी में समाई

पूरनपुर में जलस्तर कम होते ही शारदा नदी का कटान बेकाबू हो गया है। शुक्रवार को तीन किसानों की साढ़े तीन एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। नदी तेजी से कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। गांव से महज 250 मीटर दूर रह जाने से लोग भयभीत हैं। कटान न थमा तो चंदिया हजारा के अलावा राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया को भी खतरा पैदा हो जाएगा। मंगलवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई थी। चंदिया…

पीलीभीत में तालाब किनारे मिला युवक का शव

बिलसंडा में थाना क्षेत्र के गांव नागरारता में तालाब किनारे युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने गांव के ही दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप। थाना क्षेत्र के गांव नागरारता निवासी रामवती ने बताया कि उनका बेटा रामकुमार (30) पुत्र रूपराम वृहस्पतिवार की रात मथुरा से धान की गड़ाई कर वापस आया था। शुक्रवार की सुबह उसके लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो…

फर्रुखाबाद:- थाना कादरीगेट पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोरों को चोरी किये हुए 14 एण्ड्रायड/कीपैड मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा अभियुक्तगण कुन्दन उर्फ पिनिया पुत्र शिवरतन निवासी लकूला थाना कादरीगेट, शिवम उर्फ सलमान पुत्र भूरा निवासी गिहार बस्ती लकूला थाना कादरीगेट तथा गौरव पुत्र रामू निवासी गिहार बस्ती लकूला थाना कादरीगेट को दिनांक- 21 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त कुन्दन उर्फ पिनिया के कब्जे से 06 अदद मोबाइल फोन, अभियुक्त…

मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी एसयूवी कार में लगा दी आग, विरोध किया तो चला दी गोली

मैनपुरी की आवास विकास काॅलोनी में कुछ दिन पहले हुए झगड़े के बाद आरोपी ने पीड़ित को देख लेने की धमकी दी। 18 जुलाई की रात पीड़ित के घर के बाहर खड़ी एसयूवी में आग लगा दी। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिया। कोतवाली में आरोपी व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आवास विकास कालोनी निवासी अक्षय यादव 12 जुलाई की रात घर पर ही था, तभी काॅलोनी निवासी अभिषेक चौहान उर्फ गोल्डी स्कूटी से आया। उसके हाथ में तमंचा था। अक्षय…

मैनपुरी में नशेड़ी पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने किया कुछ ऐसा, शराब के ठेका से भागे लोग

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में नशेड़ी पति के सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर का है। बुधवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला को गुस्सा आ गया और कई अन्य महिलाओं के साथ शराब के ठेका पर पहुंच गई। पत्नी ने महिलाओं के साथ मिलकर शराब के ठेके को आग लगा दी। ठेका के बाहर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर…

आगरा,बिस्तर पर बीवी संग घिनौनी हरकत: सिटी मजिस्ट्रेट पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध

प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के आदेश के बाद भी सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर अपनी पत्नी को नियमित रूप से गुजारा भत्ता नहीं दे रहे हैं। पीड़िता ने पति की कार्यशैली की न्यायालय में शिकायत की है। मुकदमे की सुनवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश ने 27 जुलाई की तारीख तय कर दी है। पीड़िता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की भी रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को महिला थाना में दर्ज कराई थी। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में कहा था कि उनके पति उसके साथ दिन में कई बार जबरन…

मैनपुरी प्रशासन में मची खलबली, 25 हजार डीएम साहब को दिए, 25 हजार सीडीओ को, डीपीआरओ का ऑडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो से प्रशासन में खलबली मची हुई है। ’25 हजार रुपये डीएम साहब को दिया, 25 हजार सीडीओ को भी देकर आया। जो सहयोग करेगा उसका हम भी सहयोग करेंगे, जो नहीं करेगा उसका हम भी नहीं करेंगे। जैसे प्रधान जसरथपुर का और प्रमोद का हुआ वैसा ही होगा…’ वायरल ऑडियो डीपीआरओ अविनाश चंद का बताया गया है। इस मामले में एक आरएसएस कार्यकर्ता ने शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से भी की है, जिसमें ये ऑडियो भी संलग्न किया गया…

पीलीभीत में राणाप्रताप नगर में बाढ़ से बचाव के लिए किया मॉकड्रिल

पूरनपुर में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावित गांव राणाप्रताप नगर में बृहस्पतिवार को बाढ़ से वचाव, राहत कार्यों आदि को लेकर मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल में बाढ़ में लोगों के फंसने, डूबने, बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, बाढ़ में डूबने पर हालत गंभीर होने पर इलाज, बाढ़ राहत केंद्रों में पीड़ितों के पंजीकरण, हेल्थ चेकअप, खाद्य सामग्री के वितरण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क के विस्तार आदि का प्रदर्शन किया गया।

पीलीभीत लकड़ी माफियाओं ने उजाड़ा आम का हरा बाग, कमिश्नर कर रही थी वृक्षारोपण समिति की बैठक

पीलीभीत में एक दिवसीय दौरे पर पहुंची बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल वृक्षारोपण समिति के साथ जिले में होने वाले वृक्षारोपण की हकीकत परख रही थी तो वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की नाकामी को उजागर करते हुए लकड़ी माफियाओं ने थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित आम का हरा भरा बाग उजाड़ दिया। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि आम का बाग उजाड़ने से पहले ना तो विभाग से कोई परमिशन ली गई और ना ही विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी लगी।…