पीलीभीत में जेसीआई वीक, नोसगे ने जीता फुटबॉल का फाइनल

जेसीआई वीक के चौथे दिन फुटबाल लीग का फाइनल खेला गया। इसमें अकाल अकादमी कजरी को नोसगे पब्लिक स्कूल ने हराकर फाइनल जीत हासिल की। विजेता टीम को 22 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। जेसीआई पीलीभीत मिडटाउन में चल रहे फुटबॉल लीग के फाइनल मैच की शुरुआत सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, एसएसबी के उपसेना नायक रमन ने की। फुटबॉल लीग का फाइनल अकाल अकादमी कजरी एवं नोसगे पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें नोसगे पब्लिक स्कूल ने अकाल अकादमी कजरी को 3-0 से हराकर…

पीलीभीत में रूट एक ही दूरी अलग अलग उत्तराखंड की अपेक्षा यूपी रोडवेज बसों का किराया ज्यादा

पीलीभीत के असम चौराहे से पूरनपुर की दूरी करीब 43 किलोमीटर है। पीलीभीत डिपो के अलावा उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की अन्य बसों के टिकट पर भी इतनी ही दूरी लिखी होती है, लेकिन उत्तराखंड की रोडवेज बसों के टिकट पर यह दूरी 36 किमी दर्ज होती है। किराया भी इसी के मुताबिक वसूला जा रहा है। उत्तराखंड की बसों में पूरनपुर तक 36 किलोमीटर की दूरी का किराया 50 रुपये लिया जाता है जबकि पीलीभीत डिपो की बसें 43 किलोमीटर दूरी दिखाकर 62 रुपये किराया वसूलती हैं। रोजाना…

बांदा:देश के सभी राज्यों में प्रेस आयोग का हो गठन- गिरीश चन्द्र कुशवाहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने पत्रकारों के बीच बताया कि पत्रकारो की सुरक्षा और हित के लिये देश के प्रत्येक राज्य में प्रेस आयोग का गठन करना जरूरी है। पत्रकारो ने देश की स्वतंत्रता से लेकर सरकारों को देश के राज्यों में विकास को लेकर अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कहने को तो पत्रकारों को शासन-प्रशासन लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मानती है l लेकिन देखा जाये तो किसी भी राज्य में पत्रकारों के लिये राजसभाओ में बोलने की, बैठने की आज तक जगह नहीं दी गयी है। आये दिन…

पीलीभीत में जमानत पर छूटे दोहरे हत्याकांड के आरोपियों ने फिर जान लेने की कोशिश की, अब युवक को मारी गोली

बरेली, दोहरे हत्याकांड के आरोपियों ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद रंजिश में मृतक के परिवार के युवक को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। खेत पर चारा लेने गया था युवकबीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के नगीरपुर अखौला निवासी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि 26 फरवरी 2009 को उनके पिता भगवान शंकर और चाचा हरिशंकर की गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपी कुछ माह पूर्व…

पीलीभीत में साध्वी पर हमला करने वाले पांच आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

मोहल्ला पक्का तालाब स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर की महंत साध्वी राधिका नंद गिरि पिटाई प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बता दें कि नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर की महंत साध्वी राधिका नंदगिरि ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 30 दिसंबर 2022 की सुबह जब वह मंदिर परिसर के अंदर थीं तभी मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने अंदर दाखिल होकर उनके साथ पहले मंदिर परिसर में मारपीट की। इसके…

पीलीभीत में शहर की सीमा पर बाघ ने किया सांड़ का शिकार

महोफ रेंज से निकलकर बाघ ने शहर की सीमा में छुट्टा सांड़ का शिकार कर लिया। सुबह अधखाया शव देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। बाघ अब जंगल से सटे गांवों में ही नहीं शहर के नजदीक तक आने लगे हैं। इससे लोगों में दहशत है। शहर से सटे बनकटी मार्ग स्थित गांव बिठौरा खुर्द के नजदीक पहुंचे बाघ ने एक छुट्टा सांड का शिकार कर लिया। बाघ उसे गांव के ही बाबूराम के गन्ने के खेत…

पीलीभीत में करंट लगा तो किशोरी को रेत में दबाया, अंधविश्वास में परिजन नहीं ले गए अस्पताल, कपड़े सुखाने छत पर गई थी किशोरी

पीलीभीत में गीले कपड़ों को छत पर सुखाने के लिए डालने गई एक किशोरी को करंट लग गया। घटना के दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उपचार की जगह अंधविश्वास के चलते किशोरी को रेत में ही दबाकर उपचार किया जा रहा है। इस पूरे मामले से जुड़े एक वीडियो सामने आया है। पूरा मामला घुघचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां गांव की रहने पाले राममूर्ति की 16 वर्षीय पुत्री सावित्री शुक्रवार को अपने घर की छत पर कपड़े…

मैनपुरी में महिला को बचाने नदी में कूदी युवती, डूबता देख लगा दी छलांग, महिला को बचाया लेकिन खुद डूब गई

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में नदी में डूब रही महिला को बचाने के लिए नदी में कूदी किशोरी की डूब कर मौत हो गई। नदी में डूब रही महिला को किशोरी ने बचा लिया लेकिन उसकी खुद डूब कर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक युवती को नदी में डूबता हुआ देखामामला घिरोर थाना क्षेत्र के नगला गजू से…

मैनपुरी में घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, घर पर पढ़ाई कर रही थी किशोरी, चिल्लाने पर परिजनों के सामने भागा

मैनपुरी में एक किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि किशोरी घर पर पढ़ाई कर रही थी उसी समय आरोपी घर में घुस गया और उसने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था जो बचकर मौके से भाग गया था। संबंधित थाने पर आरोपी की शिकायत करने के बाद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने न्याय…

मैनपुरी में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनंद भवन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला बिछवा थाना क्षेत्र की तिसौली गांव का है। जहां गांव के निवासी राजकुमार लोधी (26) ने अपने कमरे में आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए कनपटी के पास गोली…

मैनपुरी में हैवान पिता ने एक साल की मासूम बेटी के साथ क्रूरता, पीटकर दोनों हाथ तोड़े, चीखी बेटी तो हालत देख बिलख पड़ी मां

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराब के नशे में पिता ने एक साल की बेटी के दोनों हाथ तोड़ दिए। इसके बाद पत्नी को भी पीटकर चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। एक माह से महिला बच्चों को लेकर भटक रही थी। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्ची के दोनों हाथों पर प्लास्टर किया गया। सोनभद्र निवासी रीता देवी की शादी सात साल पहले जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के हविलिया गांव निवासी प्रमोद यादव के साथ हुई…

बिजली कटौती, मैनपुरी में किसानों के साथ सपा विधायक धरने पर बैठे, बोले- सिंचाई न हो पाने से फसलें हो रहीं खराब

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिजली विभाग के जागीर फीडर से अघोषित विद्युत कटौती और किसानों को समय से बिजली न मिलने के विरोध में किशनी से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जागीर फीडर पर किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा विधायक किशनी ने आरोप लगाया कि किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों को समय से बिजली नहीं मिल रही है। समय से बिजली न…

पीलीभीत: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

न्यूरिया, सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बिलगवां निवासी रोहित पाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के पास की है। सूचना पर न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाई मुकेश पाल ने बताया कि रोहित का पिछले पांच माह से दिमागी संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। उसका उपचार भी कराया जा रहा था। बुधवार को ही पीलीभीत में कपड़े की एक दुकान पर उसे काम मिला था। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से शहर जा रहा था, तभी पीलीभीत…

पीलीभीत में जिला अस्पताल में दो माह के बच्चे की मौत पर हंगामा

दो माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में स्टाफ के समझाने पर परिजन शांत हो गए और शव लेकर चले गए गांव चिड़ियादाह निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके दो माह के पुत्र प्रेम की तबीयत खराब हो गई थी। वह उसे दोपहर एक बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार शुरू हुआ। कुछ फायदा होने पर बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके…

पीलीभीत में बाघ का आतंक: 50 दिन में दो किसानों को बनाया निवाला

पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के मथना जपती क्षेत्र में बाघ की दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 50 दिनों में बाघ ने क्षेत्र के दो किसानों को मार दिया। व्यवस्थाएं सुधारने के बजाय विभाग सिर्फ आश्वासन देने तक सीमित है। जाल फेंसिंग न होने से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बता दें कि मंगलवार को गांव रानीगंज निवासी किसान राममूर्ति लाल को मार डाला था। बुधवार को उनका अधखाया शव खेत में मिला। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की…

पीलीभीत में युवक को मारी गोली:पैरोल पर बाहर आए हत्यारोपियों ने रंजिश के चलते की वारदात, 2009 में हुआ था डबल मर्डर

पीलीभीत में पैरोल पर बाहर आए 3 युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां युवक की हालत को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली चलाने वाले तीनों आरोपी पैरोल पर बाहर आए हैं। दरअसल, युवक के पिता और चाचा की वर्ष 2009 में हत्या की थी। अखोला गांव के रहने वाले रमेश चंद्र का अपने ही दूर के रिश्तेदार भगवान शंकर और हरिशंकर से मेड़ को लेकर वर्ष…

मैनपुरी में कूलर छूते ही लगा करंट:महिला की मौके पर ही मौत, कूलर का स्विच ऑफ करने गई थीं

मैनपुरी में एक घर में चल रहे कूलर का स्विच ऑफ करते समय उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर महिला की मौके पर मौत हो गई। हालांकि बेहोशी की हालत में आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामला कुरावली थाना क्षेत्र के नाना मऊ गांव से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मीना देवी पत्नी स्वर्गीय अमरनाथ सिंह अपने घर में चल रही कूलर का स्विच…

पीलीभीत में स्वास्थ्य शिविर में हुई 95 महिलाओं की जांच

बीसलपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 95 महिलाओं की डायबिटीज, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईबी, बीडीआरएल, एचबीएसएजी और मलेरिया आदि की जांचें हुईं। जांच करने वालों में विजय कुमार, हसनैन अली, राममिलन मौर्य और विमलेश तिवारी शामिल रहे। शिविर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चला। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।

पीलीभीत में कपड़े की दुकान में आग लगने से हजारों का नुकसान

पीलीभीत में न्यूरिया क्षेत्र के गांव टाह में चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचा। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। दुकानदार ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। कपड़ा व्यापारी फिरोज अंसारी ने बताया कि सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात किसी ने उनकी दुकान में आग लगा दी। इससे हजारों रुपये…

पीलीभीत के मधो टांडा में आदमखोर टाइगर का आतंक, घात लगाकर कर रहा इंसानों का शिकार

मधो टांडा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रानीगंज के रहने वाले 55 वर्षीय राममूर्ति मंगलवार को जंगल से सटे इलाके में गन्ने के खेत में पानी लगाने के लिए अपने भाई के साथ घर से निकले थे, पानी लगाते समय अधेड़ पर जंगल से निकले बाघ ने हमला बोल दिया और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लगातार आदमखोर बाघ की दहशत बरकरार है. यहां पर एक बार फिर बाघ ने इंसान को निवाला बना लिया है. खेत में पानी लगाते समय किसान पर अचानक झपट्टा मार कर बाघ जंगल…