फर्रुखाबाद:स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2026 विकासखंड मोहम्मदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय, पिपरगाँव में बुधवार को “स्कूल चलो अभियान” के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक बच्चों के विद्यालय में नामांकन तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की तथा सरकार द्वारा संचालित शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान कुंतेश यादव सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Comment