कोरबा – SP भोजराम पटेल सहित जिला पुलिस ने बोरे बासी खाकर शुरू की ड्यूटी

कोरबा :1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा कोरबा जिले के सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आज के ड्यूटी की शुरुआत बोरे बासी खाकर करने हेतु निर्देशित किया गया था । इस निर्देश के पालन में सभी थाना चौकी प्रभारीयों द्वारा अपने थाना में अधिकारी कर्मचारियों को बोरे बासी खिलाकर आज के ड्यूटी की शुरुआत की गई । साथ ही मजदूरों का सम्मान कर उन्हें भी बोरे बासी खिलाया गया । पुलिस अधीक्षक…

कोरबा – शादी के 6 माह बाद भी फिजिकल रिलेशन नहीं

कोरबा/कटघोरा_ तीसरी शादी करने वाले पति ने दहेज के प्रताड़ित करते हुए 6 माह बाद भी फिजिकल रिलेशनशिप नहीं किया। कटघाेरा के अंबिकापुर राेड निवासी माेहम्मद इब्राहिम कुरैशी उर्फ गुड्डू की नव-विवाहिता पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस कटघाेरा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक बालकाे नगर निवासी 38 वर्षीय महिला की 6 माह पहले मोहम्मद इब्राहिम के साथ रीति-रिवाज से शादी हुई थी।पेशे से वाहन चालक माेहम्मद इब्राहिम की पहली पत्नी से तलाक हाे चुका है और दूसरी पत्नी की माैत। इसके बाद उसने पीड़िता…

रायपुर :- आज ग्राम मूरा में 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया

सौरभ यादव – तिल्दा -नेवरा :- अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मई महीने की पहली तारीख को मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को ‘मई दिवस’ भी कहकर बुलाया जाता है। ग्राम मुरा सहित आसपास के गांवों में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत मुरा में मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए, श्रमिकों के सम्मान में मजदूर ब्लाक अध्यक्ष रेशम वर्मा के नेतृत्व में खदान में मजदूर कार्यरत करने वाले मैं बोरे बासी भोजन का समारोह के रूप में आयोजन…

कोरबाः रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी कार

कोरबा। कोरबा में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार एक कार पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में चालक कार सहित नहर में बह गया है। उसकी तलाश जारी है। जबकि दो दोस्त किसी तरह से बाहर निकल आए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई। नहर में जाल डालकर कार और युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दर्री निवासी व्यवसायी कुशल दास महंत, CSEB कर्मचारी…

कोरबा:कैंसर पीड़ित युवक ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में एक कैंसर पीड़ित युवक ने खुदकुशी कर ली है। युवक गाना चालूकर बाथरूम में घुसा था। वहीं उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना गला काट लिया है। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई है। मामला दर्री इलाके का है।जांजगीर के सारागांव का रहने वाला मोती प्रकाश राठौर(27) पिछले कुछ समय से कैंसर और दूसरी बीमारियों से पीड़िता था। जिसके चलते उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के ही सिलसिले में वो और उसका भाई सोम कुछ दिन पहले रायपुर इलाज के लिए…

कोरबाः एकलव्य विद्यालय छुरी में प्रवेश के लिए काउसिलिंग 29 व 30 को, कक्षा छठवीं में मिलेगा प्रवेश

कोरबा। जिले के छुरीकला नगर पंचायत के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउसिलिंग 29 और 30 अप्रैल 2022 को होगी। यह काउसिलिंग सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोनों दिन शाम 5 बजे तक चलेगी। काउसिलिंग में चयन परीक्षा के आधार पर बनी अंतिम चयन सूची के क्रमांक एक से लेकर नब्बे तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। जिला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबाः बालको की चलित स्वास्थ्य इकाई जरूरतमंदों के लिए बनी वरदान

बालकोनगर: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘उपचार आपके द्वार’ मुहिम के अंतर्गत चलित स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से मार्च-अप्रैल 2022 में लगभग 2000 मरीजों का उपचार किया। स्वास्थ्य शिविरों में सामान्य बीमारियों के साथ हीमोग्लोबीन, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की गई। शिविरों तक आने में असमर्थ नागरिकों को घर पहुंच चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई। लाभान्वित नागरिकों ने बताया कि शिविरों में उन्हें निःशुल्क परामर्श और दवाइयां दी जा रही हैं। स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता आई हैं। लोगों ने…

कोरबा : भाजपा नेता एवं राइस मिल संचालक गोपाल मोदी और अफसरों में मारपीट

कोरबा: कोरबा में सोमवार को राइस मिल संचालक से हुए विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। जांच के लिए राइस मिल पहुंचे नाप-तोल विभाग के अफसर और संचालक के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो देर रात तक वहां भी हंगामा होता रहा। इसमें छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के लोग भी शामिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस FIR दर्ज कर ली है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। मारपीट में फटा नाप-तोल अधिकारी का सिर। जानकारी के मुताबिक, नाप-तोल विभाग के…

शिवपुरी: अखिल भारतीय योगी महासभा के कार्यकर्ताओं ने श्रीमंत महाराज यशोधरा राजे सिंधिया कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी में आज योगी समाज ने मिलकर योगी समाज की समाज सेवा वा अन्य जनसेवा के लिए क्षेत्रीय विधायक श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया को दिया ज्ञापन साथ ही गुरु गोरक्षनाथ की तस्वीर भेंट की और आग्रह किया कि हमें समाज सेवा जन सेवा करने का मार्गदर्शन दें हमारी कुछ मांगे हैं उनको पूरा करें नव युवा पीढ़ी के लिए एक अच्छा मार्गदर्शन देकर उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंआपके कुशल, ऊर्जावान नेतृत्व में शिवपुरी में विकास की भागीरथी बह रही है. विकास की श्रृंखला में योगी…

कोरबा: 4 साल के बच्चे की हत्या, 11 साल के अपचारी बालक ने मार डाला

कोरबा। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के नेहरू नगर बुधवारी बाईपास मार्ग पर 4 साल के मासूम बच्चे की 11 साल के अपचारी बालक ने हत्या कर दी।बेहद चिंताजनक और संवेदनशील इस मामले को पुलिस ने खोजी डॉग बाघा की मदद से त्वरित कार्रवाई कर सुलझा लिया है। आरोपी विधि से संघर्षरत अपचारी बालक आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और उसका पिता भी पुलिस का निगरानी बदमाश है।जानकारी के मुताबिक मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मुड़ापार स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाला 4…

श्रीनगर पुलवामा में आरपीएफ के दो जवान बलिदान

आतंकियों ने पुलवामा जिला के काकापोरा रेलवे स्टेशन के समीप एक टी स्टाल पर चाय पी रहे रेलवे प्रोटेकशन फोर्स के जवानों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में रेलवे प्रोटेकशन फोर्स के दो जवान बलिदान हो गए हैं। आतंकी हमला करने के उपरांत वहां से भागने में कामयाब हो गए। सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने अभी तक एक आरपीएफ जवान के बलिदान की पुष्टि की है जबकि एक अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है…

कोरबा : खदान में कोयला कर्मियों की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी, प्रबंधन ने जारी किया सर्कुलर

कोरबा। कोयला खदान में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी लगा कर ड्यूटी जा सकेंगे और छुट्टी होने पर बाहर निकल सकेंगे। प्रबंधन ने सर्कुलर जारी कर सभी खदान क्षेत्र में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू करने कहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने साउथ इस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (एसईसीएल) समेत सभी आनुषांगिक कंपनियों को 20 अप्रैल 2021 सरकुलर जारी किया था। इसमें ड्यूटी आने वाले कोयला कर्मियों की हाजिरी बायोमेट्रिक के बजाए उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करने कहा गया था।इसके साथ ही सभी कार्यालयों…

संभल :राज्य ललित कला अकादमी व वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संस्था उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप बबराला उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज़ादी अमृत महोत्सव स्वर्णिम भारत की ओर की थीम पर संभल ज़िला में राज्य ललित कला अकादमी व वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संस्था उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप बबराला उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसका उद्धघाटन राजीव रंजन ज़िलाधिकारी संभल द्वारा किया गया कार्य शाला में हमारे पड़ोसी देश नेपाल साथ कई राज्यों से आये विभिन्न आर्टिस्ट ने प्रतिभाग किया ।उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप की इस संस्था ने आज़ादी के अमृत महोत्सव में के भारत के योद्धा…

शिवपुरी:सब्जी लेने जा रही महिला में अज्ञात ऑटो ने मारी टक्कर, हालात गंभीर

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाली एक अधेड़ महिला ने आटो चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार राजो बाई पत्नी इमरतलाल शाक्य 55 वर्ष निवासी सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के पास आज अपने घर से सब्जी लेने जा रही थी। जब वह 28 नंबर कोठी के पास पहुंची तथी एक आटो चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए राजो बाई में टक्कर मार दी जिससे वह…

रायपुर :- जंजगीरा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सौरभ यादव / तिल्दा – नेवरा :- भारत देव भूमि है। यहां किसी भी मानव का जन्म अपना कल्याण कर लेने यानी जन्म-मृत्यु के चक्कर से छुटकारा पाने के लिए होता है। लेकिन माया के वश में आकर हम सब अपना मूल कार्य को भूल कर संसारिक भोग-विलास में फंस जाते हैं। जिसके कारण परेशानी बढ़ जाती है। उक्त बातें ग्राम जंजगीरा में महिला मंडल द्वारा आयोजित हो रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान कथावाचक पंडित परमानंद शास्त्री मढ़ी वालें ने कही। कथा के चौंथे दिन…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध, बिहार के नालंदा में सीएम के सामने पटाखा फेंका

बिहार के नालंदा में मंगलवार की दोपहर जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया। आयोजन के दौरान लोगों से मिल रहे नीतीश कुमार के समीप ही एक युवक ने तेज आवाज वाला पटाखा फोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पटाखा नीतीश कुमार से करीब पांच से छह फीट दूर गिरा। इस पटाखे के कारण कार्यक्रम स्‍थल पर लगी कारपेट थोड़ी दूर तक जल गई। पटाखे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों के साथ ही सुरक्षा बल भी हरकत में…

शिवपुरी: फोटोग्राफर एसोसिएशन ने ब्लड बैंक में पहुंच कर किया स्वैच्छिक रक्तदान

रक्तदान करने  से मन को खुशी* *मिलती है – अध्यक्ष राहुल भोला शिवपुरी: रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई दान नहीं पीड़ित मानव की सेवा के लिए फोटोग्राफर साथी हमेशा तैयार हैं l रक्तदान करने से मन को खुशी एवं शांति का सुख प्राप्त होता है l इसी उद्देश्य को लेकर भीषण गर्मी के मौसम में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी 15 फोटोग्राफर साथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में वरिष्ठ फोटोग्राफरों के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक रक्तदान किया l रक्तदान शिविर का शुभारंभ…

शिवपुरी: आज की सबसे बड़ी दुखद खबर घर पर रखी आतिशबाजी में अचानक हुआ विस्फोट एक दर्जन घायल चार की मौत

शिवपुरी: खबर बदरवास एसबीआई बैंक के सामने से है यहाँ हम आपको बता दें कि एसबीआई बैंक के सामने एक घर में आतिशबाजी की सामग्री रखी हुई थी वही उनका निवास है अचानक आतिशबाजी सामग्री में विस्फोट हुआ और आग लग गई आग लगने के कारण एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं एक की मौत हो गई है जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के सामने पप्पू मंसूरी बबलू मंसूरी का निवास है वही उनका आतिशबाजी का गोदाम है बताना होगा कि पप्पू मंसूरी और बबलू मंसूरी दोनों…

रायपुर :- नवरात्र के अंतिम दिन जोत जवारा विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

सौरभ यादव / तिल्दा नेवरा ,,,नवरात्रि का नौवे दिन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों से जोत जवारा का विसर्जन किया गया|कुछ मंदिरों में 9 कन्याओं की पूजा कर भोजन भी कराया गयाजोत जंवारा विसर्जन में सड़कों पर भक्ति उल्लास छाया रहा। नंगे पैर महिलाएं,सिर पर कलश धारण किए चल रहीं थी। धूप की तपन से बचाने के लिए सेवादार सड़कों पर पानी का छिड़काव करते चल रहे थे।श्रद्धालुओं की आस्था देखकर कई घर के सामने लोग घरों से पाइप के जरिये सड़क पर पानी डालकर ठंडक पहुंचाने…

रायपुर :- ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत

सौरभ यादव / तिल्दा – नेवरा :- एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। एन बॉक्स ड्राइवर ने केबिन मास्टर को सूचना दिया कि डाउन लाइनसिलयारी-बैकुण्ठ के पोल क्रमांक 728/28 के पास एक मृत व्यक्ति रेल पटरी के बीच पड़ा हुआ है. जिससे युवक का शरीर बुरी तरह कट गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेल्वे उपस्टेशन प्रबंधक के द्वारा मेमो थाना भेजा गया। तिल्दा-नेवरा पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से एक मोबाइल और रेल पुल…